Home Blog Page 5618

बरात में ठुमके न लगाने पर दूल्हे के चाचा ने चाकू घोंपा

फर्रुखाबाद: बरात में ठुमके लगाने से मना कर दिए जाने पर युवक गगन प्रताप सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया| उसकी हालत गंभीर बनी हुई है|

थाना शमसाबाद के ग्राम रोशनाबाद निवासी बांकेलाल का १८ वर्षीय पुत्र गगन कोतवाली कायमगंज के ग्राम पितौरा अपने फूफा नरेश चन्द्र की बेटी पूनम की शादी में शामिल होने गया था|

थाना नवावगंज के ग्राम कनासी से बरात आयी थी| बरात में नशे में धुत दूल्हा के चाचा छुन्नेलाल आदि ने गगन से नाचने को कहा| गगन ने बहन की बरात में नाचने से मना कर दिया| इसी बात से गुस्साए छुन्नेलाल ने गगन की पिटाई कर उसके पेट में चाकू घोंप दिया| घटना के बाद बारातियों में हडकंप मचाकर दहशत फ़ैल गयी|

गगन को स्थानीय पीएचसी के बाद लोहिया अस्पताल तथा वहां से सिटी अस्पताल ले जाया गया|

पट्टों की पैमाइश में अवैध कब्जेदारों का हमला: आधा दर्जन घायल

फर्रुखाबादः शनिवार को डीएम आवास के पीछे स्थित गरैयाखारे की गंगा कटरी की भूमि पर पट्टेदारो को कब्जा दिलाने के लिये भूमि की पैमाइश के दौरान ही इस भूमि पर अवैध रूप से काबिज चले आरहे ग्वालटोली के लोगों ने एक राय होकर हमला बोल दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की जिसमें लगभग आधा दर्जन महिलाये घायल हो गयीं है। जाति विशेष से संबंधित हमलावरों ने पट्टा लाभार्थियों को जाति सूचक गालियां भी दीं। बाद में पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ मोहम्मदाबाद ने लाभार्थियों को कोतवाली में बुलाकर उनकी ओर से एफआईआर दर्ज करायी। जिलाधिकारी ने हमलावरों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्वाई किये जाने की घोषणा की है। पट्टा भूमि पैमाइश व कब्जा दिलाने की कार्रवाई रविवार को प्रातः फिर प्रारंभ होगी।

*आरोपियों पर गैंगेस्टर लगाने के निर्देश
**रविवार को दोबा
रा शुरू होगी पैमाइश

……….……….विदित है कि ग्राम सोता बहादुरपुर की लगभग 80 एकड़ भूमि का जिलाधिकारी के निर्देश पर 99  भूमिहीनों को पट्टा कर दिया गया था। इसमें 70 अनुसूचित जाति के व शेष 29 पिछड़ा वर्ग से संबंधित लाभार्थी हैं। विगत माह भी इस भूमि पर पट्टेदारों को कब्जा दिलाने का प्रयास किया गया था। तब फसल खड़ी होने की बात कह कर मामला टाल दिया गया था। शनिवार को राजस्व अधिकारी व लेखपाल एक बार फिर लाभार्थियों के पट्टे की पैमाइश व कब्जा दखल की कार्रवाई के लिये मौके पर पहुंचे। लगभग एक दर्जन पट्टों की ही पैमाइश हो पायी थी, कि स्थानीय अवैध कब्जे दारों ने एक जुट होकर हमला बोल दिया। जिससे भगदड़ मच गयी। मारपीट के दौरान लगभग आधा दर्जन महिलायें घायल हो गयीं जिनका बाद में लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। हमलावरों ने पट्टा लाभार्थियों को जाति सूचक गालियों के अतिरिक्त धमकियां भी दी। मौके से भागे लाभार्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर व्यथा सुनाई तो एसडीएम सदर अनिल ढीगरा व सीओ मोहम्मदाबाद विनोद कुमार ने कोतवाली पहुंच कर घायल महिला गीता देवी पत्नी सुनील कुमार की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर गुड्डू, रणक्षोर, विनोद, पवन व गोविंद के अतिरिक्त दस अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी है।

……….जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने बताया कि पट्टेदारों को कब्जा दिलाये जाने के दौरान हमला करने वालों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जायेगी। इसके आवश्यक पुलिस बल व पीएसी की व्यवस्था के लिये पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे दिये गये हैं।

सीमा से सैनिक ने भेजी वंदना को सपनों की सौगात

फर्रुखाबादः अधिकारियों और नेताओं के सामने अखबारों में फोटो खिंचाने के शौकीन स्थानीय धन्नासेठों के कान पर तो जूं नहीं रेंगी परंतु जम्मू में सीमा पर तैनात सिपाही का कलेजा वंदना की सूनी आंखों की आंच से जरूर पिघल गया। कायमगंज के ग्रमा रायपुर में मानसिंह की बेटी वंदना की रविवार को बारात आने को है। दो दिन पूर्व घर में आग लगने के कारण वंदना के अरमानों पर मानों पानी ही फेर दिया था। घटना की खबर जएनआई पर पढ़ने के बाद जनपद के ग्राम नगला कलार निवासी नायब सूबेदार राजेश कुमार वर्मा ने फोन पर ही अपने पुत्र को निर्देश देकर वंदना कि पिता की मदद के लिये कायमगंज भेज दिया।

जेएनआई की खबर पढ़कर पसीजा जम्मू मे तैनात सिपाही का कलेजा

…….. दया और करुणा के लिये सिर्फ दिल चाहिये होता है, दौलत जरूरी नहीं होती। आखिर यह 158 टीए बटालियन के नायब सूवेदार राजेश सिंह ने साबित कर दिया। कायमगंज के ग्रमा रायपुर खास के मानसिंह पुत्र मटरू के घर में 5 मई को एक चिंगारी ने सारी गृहस्ती ही राख कर दी थी। इसी के साथ उसकी बेटी वंदना के भी अरमानों की दुनिया मानो उजड़ सी गयी थी। वंदना की बारात रविवार को आनी थी। दहेज का सारा सामान और घर में रखी नगदी भी भीषण आग की भेंट चढ़ गयी थी। घटना की खबर जेएनआई ने अपनी वेबसाइट पर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। दरियादिली और परोपकार का ढिंडोरा पीटने वाले स्थानीय धन्नासेठ तो प्रकरण में अखबारों में फोटो छप पाने की संभावना कम देख चुप बैठ गये। परंतु जम्मू सीमा पर तैनात जनपद के ही निवासी नायब सूबेदा राजेश वर्मा ने जब अपने मोबाइल पर यह समाचार पढ़ा तो उनका दिल पसीज गया। उन्होंने अपने पैतृक ग्राम नगला कलार फोन कर अपने पुत्र आशीष को वंदना की शादी के लिये अपनी सामर्थ्य भर आर्थिक मदद लेकर कायमगंज के ग्राम रायपुर खास मान सिंह के पास भेजा। मान सिंह भी खुद्दार व्यक्ति है उसने नगद पैसा लेने के स्थान पर द्वारचार के लिये आवश्यक बर्तन स्वयं खरिदवाने की बात कही। आशीष ने बंदना के भाई के साथ बाजार जाकर जरूरी बर्तन दिलवा दियें।

………….बात राजेश की मदद की मात्रा नहीं उस सैनिक के जज्बे की है जिसने गरीब की जरूरत में आगे बढ़कर मदद करने का साहस दिखाया। यह एक मिसाल भी है उन सामर्थ्यवान धन्नासेठों के लिये जो अधिकारियों और बड़े नेताओं के साथ मात्र मीडिया में फोटो छपवाने के उद्देश्य से झोली खोल देते हैं, परंतु जरूरतमंद के दर्द की आवाज उनके कानों तक मुश्किल से ही पहुंचती है। इस सैनिक के उदाहरण से उम्मीद है कि कुछ और लोग भी आगे आकर न केवल वंदना के परिवार की मदद करेंगे, इस प्रकार की दैवीय त्रासदी से गुजरने वाले अन्य लोगों की भी मदद को सामने आयेंगें।

एक चिंगारी से वंदना के अरमानों की दुनिया राख

हादसे में 5 बाराती मरे 6 घायल

फर्रुखाबाद: अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 5 बारातियों की मौत हो गई तथा 6 बाराती घायल हो गए|

पड़ोसी जिला शाहजहांपुर थाना ओझा के ग्राम गढ़िया रंगीन निवासी घायल बाराती चन्द्र प्रकाश व राम औतार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| गंभीर घायल राम औतार को बरेली के लिए रिफर किया गया| जबकि उपचार के दौरान चन्द्र प्रकाश की मौत हो गई|

चन्द्र प्रकाश के परिजनों ने बताया कि यह लोग गाँव के रामकुमार, गजेन्द्र व गजेन्द्र के बेटे के साथ चन्द्र प्रकाश के भांजे की बरात में शामिल होने के लिए टाटा सूमो से जा रहे थे रास्ते में ट्रक की टक्कर लगने से रामकुमार, गजेन्द्र व गजेन्द्र के बेटे की मौत हो गई|

एक अन्य घटना में कन्नौज थाना इंदरगढ़ के ग्राम रामपुर निवासी ३८ वर्षीय राजकुमार की उपचार के दौरान डॉ केएम द्विवेदी के अस्पताल में मौत हो गई| राजकुमार थाना कमालगंज के ग्राम सियापुर निवासी चाचा रामबाबू के बेटे रंजीत की बरात में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे| रास्ते में ग्राम तेराजकेट के निकट सामने से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी| राजकुमार का भाई रघुवीर जिला बदायूं में सिपाही है|

एक अन्य दुर्घटना में कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम तुकीपुर निवासी नन्हे थाना नवावगंज के ग्राम नगला चंदेला निवासी अरविन्द, मैनपुरी थाना कुरावली के ग्राम नगला झाऊ देवेन्द्र घायल हो गए| जिनको लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

यह लोग एक बाइक पर सवार होकर देवेन्द्र के छोटे भाई अमित की बरात में शामिल होने छिबरामऊ के ग्रा, प्रेमपुर सरैया जा रहे थे| रास्ते में मैजिक चालक ने सामने से टक्कर मार दी|

थाना मिर्जापुर के ग्राम राजा रामपुर निवासी विशम्भर बरात में जाते समय दुर्घटना में घायल हो गया|

बाप-बेटा घायल

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जिला कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम नंगपुरवा निवासी दयाराम अपने १३ वर्षीय पुत्र अनुज के साथ कायमगंज रिश्तेदारी में बरात में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था|

दयाराम बुलेरो को स्वयं चला रहा था| बाईपास मार्ग पर वाहन के पेंड से टकरा जाने पर बाप-बेटा घायल हो गए| घायलों को लोहिया अस्पताल से मिशन अस्पताल ले जाया गया| दयाराम की हालत गंभीर है|

प्रदेश में दलित उत्पीडन की घटनाएं हुईं कम: एडीजी

फर्रुखाबाद: प्रदेश में अपर पुलिस महानिदेशक ( विशेष जांच प्रकोष्ठ ) ओपी सिंह ने आज यहाँ दावा किया है कि प्रदेश में अनुसूचितजाति जनजाति के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में काफी कमी हुई है|

एडीजी श्री सिंह ने आज दोपहर फतेहगढ़ स्थित PWD के निरीक्षण भवन पहुंचे वहां से पुलिस अधीक्षक कार्यालय गए| विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा कार्यालय भवन का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठकर रिकार्डों को निरीक्षण किया| कार्यालय से बाहर निकलने पर पत्रकारों से रूबरू हुए|

उन्होंने बताया कि निरीक्षण में विभागीय कार्य संतोषजनक पाया गया| उन्होंने बताया कि वर्ष २०१० की अपेक्षा प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जन जाति के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में १७ प्रतिशत की कमी आयी है|

निरीक्षण के दौरान एसपी ओपी सागर, एएसपी बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, सीओ अमृतपुर अभय कुमार गुप्ता, सीओ मोहम्दाबाद विनोद कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे| विभागीय निरीक्षण के बाद एडीजी श्री सिंह गेस्ट हाउस चले गए|

लेखपालों की हड़ताल शनिवार से

फर्रुखाबाद: लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने जिले के सभी लेखपालों से हड़ताल पर रहकर काम बंद करने एवं 7 मई को पूर्वाह्न 10 बजे टाउनहाल पर एकत्र होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कई बार ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की जा चुकी है। पिछले शुक्रवार को समस्या निबटाने के लिए ज्ञापन देकर एक सप्ताह का समय दिया गया था लेकिन प्रशासन ने न तो वार्ता की और न ही समस्याओं का समाधान किया। इससे सभी लेखपाल शनिवार से हड़ताल कर काम बंद करेंगे। विदित है कि लेखपाल छठे वेतन आयोग का लाभ दिलाए जाने, कानूनगो के रिक्त पदों पर लेखपालों की प्रोन्नति किये जाने व  पांच लेखपालों के खिलाफ विगत माह की गयी कार्रवाई वापस लेने की मांग मान को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

अवधपाल के विरुद्ध लोकायुक्त की जांच शुरू

फर्रुखाबाद: पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अवधपाल सिंह यादव के खिलाफ मिली गंभीर शिकायतों की जांच लोकायुक्त प्रशासन ने शुरू के दी है। शिकायत में मंत्री पर पुत्र की कंपनी को ठेका दिलाने, ग्राम समाज की भूमि कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप लगाये गये हैं।

पुत्र की कंपनी को ठेका दिलाने सहित मंत्री पर हैं कई गंभीर आरोप

शिकायत में मंत्री पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पशु अस्पतालों के निर्माण का काम ट्यूबवेल कारपोरेशन के माध्यम से अपने बेटे रणजीत सिंह की फर्म लटूरी सिंह कांस्ट्रक्शन कंपनी को दिलाया है। पिछले ग्राम पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग कराए जाने का आरोप भी अवधपाल पर लगाया गया है। इस संबंध में एक सीडी भी लोकायुक्त को सौंपी गई है।

लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने मंत्री अवधपाल सिंह यादव के खिलाफ शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उनहोंने कहा कि आरोपों पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपों पर यूपी ट्यूबवेल कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी,  एटा के जिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।

ठेकेदारी पुत्र का व्यवसाय:मंत्री

मंत्री अवधपाल सिंह का कहना है कि यह विरोधियों की साजिश है। उन्हें लोकायुक्त से की गई शिकायत की  जानकारी नहीं है। उनसे जवाब चाहा गया तो वह जवाब दे देंगे। उनहोंने कहा कि उनका पुत्र और परिवार के कई और सदस्य बहुत लम्बे समय से ठेकेदारी कर रहे हैं। यह उनका व्यवसाय है। वे कई सरकारी विभागों में कार्य कर रहे हैं। बतौर मंत्री उन्हें काम दिलाने में कभी उनकी भूमिका नहीं रही और न ही वह किसी को कोई व्यवसाय करने से रोक सकते हैं।

30 गोले फटने से अनेकों घायल, बारातियों में भगदड़

दो गंभीर घायल लोहिया अस्पताल में

फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद के ग्राम हुसैनपुर तराई में आज सायं बारातियों के रवाना होने की खुशियाँ चीख-पुकार में बदल गईं| जब आतिशबाज की लापरवाही से ३० गोले आदि आतिशबाजी फुंकने लगे|

बारूद की चपेट से पड़ोसी गाँव ऊगरपुर निवासी सिनोज उर्फ़ लम्बे बाल्मीकि के अलावा गाँव के पन्नी लाल लोधी राजपूत का २५ वर्षीय पुत्र अरविन्द बुरी तरह झुलस गया| गाँव के अरविन्द लोधी के बेटे इच्छाराम की बरात थाना मिर्जापुर के ग्राम अकूतापुर के लिए रवाना होने वाली थी| अरविन्द अपने ट्रैक्टर में बारातियों को बिठा रहा था|

उसी समय सिनोज साइकिल से आतिशबाजी लेकर पहुंचा| उसने आतिशबाजी की गठरी के पास ही एक गोले को तोप से चलाने का प्रयास कर रहा था| उसी समय उसमे विष्फोट हो जाने से अन्य गोले व आतिशबाजी भी जलने लगे| गोलों की आवाज से बारातियों एवं ग्रामीणों में भगदड़ मचकर दहशत फ़ैल गयी|

आतिशबाजी की बारूद की चपेट में आने से अनेकों लोग मामूली रूप से झुलस गए| पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया| सिनोज ने बताया कि ३० गोलों के अलावा अन्य आतिशबाजी थी| २४०० रुपये में आतिशबाजी तय हुयी थी| नगर फर्रुखाबाद के मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी मजीद ने बताया कि मेरी फैजबाग में आतिशबाजी की दुकान है| लम्बे कई सालों से आतिशबाजी छुटाने का कार्य कर रहा था| उसकी गलती से दुर्घटना हुयी है|

अरविन्द के साथ आये ग्रामीणों ने बताया कि भय के कारण अब गिनती के लोग ही बरात में गए हैं|

बाढ़ राहत के नाम पर एक और घोटाला……

फर्रुखाबादः विगत वर्ष गंगा और रामगंगा में आयी बाढ़ भले ही लाखों गरीबों के आशियानों, लहलहाती फसलों और ख्वाबों को अपने साथ बहा ले गयी हो। मगर इस बहाने राजस्व विभाग के कारिंदों की पो बारह जरूर हो गयी। बाढ़ से बर्बाद किसानों के लिये राहत के नाम पर शासन से आये अनुदान का जमकर बंदरबांट हुआ। भूमिहीनों और मृतकों तक के नाम बाढ़ राहत के चेक जारी होगये। भला हो सूचना अधिकार अधिनियम और इसका उपयोग कर जानकारी हासिल करने वाले जागरूक नागरिकों ने बमुश्किल तमाम प्रशासन से किसी प्रकार लाभार्थियों की सूची प्राप्त कर इस घोटाले को सामने लाने का प्रयास किया। परंतु इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अभी भी अपनी ‘व्यस्तताओं’ का बहाना बना कर दोषियों को सजा देना तो दूर जांच तक पूर्ण करने से कतरा रहे हैं। आखिर हो भी क्यों न ‘……भाई चारा’ जो ठहरा।

अमृतपुर तहसील मुख्यालय में ही भूमिहीनों के नाम पर चेक बने

तहसील अमृतपुर विगत वर्ष की अभूतपूर्व भयानक बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र था। गंगा और रामगंगा के बीच स्थित इस क्षेत्र के लोगों के लिये दोनों निदयों की बाढ़ से बचने के लिये जान बचाकर भागने तक का रास्ता नहीं बचा था। हजारों घर और लाखो बीघा जमीन की फसलें बाढ़ के रैले के साथ बह गयी। इन हजारो गरीबों बेघरों की दुनिया भले ही उजड़ गयी हो परंतु बाढ़ राहत के नाम पर आये करोड़ो रुपये के बजट के बंदर बांट ने राजस्व विभाग के कारिंदों की जेबें जरूर गर्म कर दी। यह राहत या अनुदान धनराशि ऐसे लघु एवं सीमांत कृषकों को दी जानी थी जनकी 50 प्रतिशत या उससे अधिक की फसल का बाढ़ में नुकसान हो गया हो। परंतु यहां तो कमाल ही हो गया। बाढ़ राहत के चेक भूमिहीनों और मृतकों तक के नाम पर काट दिये गये। ज्यादा गंभीर बात यह है कि यह कारनामा तहसील अमृतपुर के मुख्याल के ग्राम में भी अंजाम दे दिया गया।

तहसील अमृतपुर के मुख्याल के ग्राम अमृतपुर के एक जागरूक नागरिक ने तहसील से सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत बाढ़ राहत के लाभार्थियों की सूची हासिल कर ली। यह तो खैर एक अलग कहानी है कि इस सूची को प्राप्त करने के लिये भी बेचारे आवेदक को क्या क्या पापड़ बेलने पड़े। परंतु जब सूची सामने आयी तो खुलासा हुआ कि दर्जनों भूमिहीनों, मृतकों और बाहरी व्यक्तियों के नाम चेक जारी किये गये हैं। इससे पूर्व इसी प्रकार का एक मामला अमृतपुर के ही ग्राम बली पट्टी रानी गांव का भी सामने आ चुका है। अपर जिलाधिकारी सुशील चंद्र ने इस मामले में तहसीलदार अशोक कुमार सिंह चंद्रौल से विगत माह आख्या मांगी थी। आख्य तीन दिन में  दिये जाने के निर्देश दिये गये थे। परंतु लगभग दो सप्ताह बाद भी एडीएम को यह रिपोर्ट नहीं मिली है। इस नये खुलासे के बाद शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी पुराने मामले में ही तहसीलदार की आख्या नहीं आयी है। इस संबंध में भी अलग से जांच कराई जायेगी।

सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त की गयी सूची में संम्मिलित भूमिहीन—-

बबलू S/0 गोबर्धन , बैजनाथ S/0 सुन्दरलाल , राजेश S/0 रामशंकर , अजय S/0 राधेश्याम , राजेश S/0 राधेश्याम , नीतू S/0 राधेश्याम , रवींद्र S/0 आत्माराम , रोली w/o अमित कुमार , सुनीता w/o बालमुकुंद, रमन w/o महेंद्र, मांडवी w/o आलोक , चंद्र शेखर S/0 राज नरायन , अटल S/0 रामसेवक , रघुराई S/0 जदुराम , अलका w/o विपिन , श्याम मनोहर S/0 रामसेवक , वर्षा w/o रवींद्र , उर्षा w/o विजेंद्र , प्रीती w/o राममनोहर , सीमा w/o राम बाबू , आशा w/o मुन्नूलाल , विजेन S/0 राम बहादुर , नरायन स्वरुप S/0 हरिनंदन , शिवस्वरूप S/0 हरिनंदन , कल्याण S/0 तिलक्का , अंजना w/o श्याम मनोहर , राम मनोहर S/0 रामसेवक , अशोक S/0 प्रयाग , नरेश S/0 प्रीतम लाल , अंजू w/o रवींद्र कुमार , आलोक कुमार S/0 घनश्याम , सुआलाल S/0 रघुवर , शेष कुमार S/0 राम दुलारे , अजय कुमार S/0 राधेश्याम , सचिन S/0 फूलचंद्र , रामनाथ S/0 प्रयाग

दोहरा नाम

छोटेलाल S/0 हर प्रसाद, विनोद S/0 ग्रीष चंद्र , हरिशरण सिंह S/0 विश्वनाथ , प्रभु शरण S/0 विश्वनाथ , कुलदीप सिंह S/0 विश्वनाथ ,सुरेश सिंह S/0 विश्वनाथ , लक्ष्मी सिंह S/0 विश्वनाथ , छोटे सिंह S/0 महावीर , छोटेलाल S/0 हरिप्रसाद

बाहरी व्यक्ति

उर्मिला w/o कुंठ बिहारी , देवदत्त S/0 श्री राम , हरिनंदन लाल S/0 राम शरण , करुणेश S/0 चंद्र प्रकाश, ग्रीष चंद्र S/0 प्यारेलाल , शिव कुमारी w/o श्री कृष्ण

मृतक

मुन्नी देवी w/o रामस्वरूप – मृतक २ साल पूर्व , राजेन्द्र S/0 ओम प्रकाश – मृतक ४ साल पूर्व , पातीराम S/0 राम सहाय – मृतक ५ साल पूर्व , हरिबाबू S/0 रामरूप – मृतक तीन साल पूर्व

SP के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने प्रीतम बाग़ निवासी स्वर्गीय असफाक की पत्नी तालिमन के साथ हुयी धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है| जिसमे सिविल लाइन मडैया निवासी लालाराम के पुत्र सुधीर को अभियुक्त बनाया गया है|

मजदूरी करने वाली गरीब महिला सालिमन ने जदुवीर का मकान खरीदा| सुधीर ने उसकी माँ से मैंने खरीदा है| यह कहकर उसने महिला को मकान खाली करने की धमकी दी और उसके बेटे साविर अली के विरुद्ध झूंठी शिकायत कर परेशान किया और १ लाख रुपये मांगे|

साविर ने २७ अप्रैल को उसे ६० हजार रुपये दे दिए तब पता चला कि सुधीर ने रुपयों की ठगी कर ली है|