Home Blog Page 5601

कर्मचारी की पिटाई करने के बाद डाक्टर व उसकी पत्नी ने माफी माँगी

फर्रुखाबाद: अक्सर मूड में रहने वाले डाक्टर मधुरेन्द्र कटियार ने विभागीय कर्मचारी नेता सगीर हुसैन की पिटाई कर कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी| बाद में रिपोर्ट दर्ज होने की नौवत देख माफी मांगर समझौता कर लिया|

लोहिया अस्पताल स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेता सगीर हुसैन ड्यूटी कर रहे थे| राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के डॉ मधुरेन्द्र सिंह कटियार ४,५ साथियों के साथ सुबह अस्पताल पहुंचे और सगीर के साथ गाली-गलौज करने लगे|

सगीर ने गाली देने का विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई की गयी| कार्यालय में राखी मेज पलट दी जिससे दवा की शाशियाँ टूट गयीं व अभिलेख खराब हो गए| अन्य कर्मचारियों के पहुँच जाने पर डॉ कटियार व उनके साथी मार डालने की धमकी देते हुए चले गए| सगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर लिखी|

विवाद की जानकारी मिलने पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ राजदेव सिंह, डॉ मधुरंजन सक्सेना, डॉ आरबी सिंह, कर्मचारी नेता शेष नारायण सचान, पंकज शुक्ला ने मामले की जानकारी की|

झगड़े की सूचना मिलने पर डॉ कटियार की पत्नी भी वहां पहुँच गईं| उन्होंने झगड़ा करने के लिए पति को डांटा तथा पति की ओर से स्वयं माफी माँगी| की ओर रिपोर्ट दर्ज होने की नौवत देखकर व साथियों के समझाए जाने पर डॉ कटियार ने सगीर अहमद की पिटाई के मामले में लिखित रूप से दोषी माना| और उनसे क्षमा कर देने की याचना की| सगीर ने डाक्टर को माफ़ कर दिया|

सेना भर्ती के लिए दौड़ते समय 2 जवान गिरकर घायल

फर्रुखाबाद: सेना में भर्ती होने के लिए नौजवान अपनी पूरी ताकत लगाकर दौड़ रहे हैं| ऐसी ही कोशिश करते समय दो नौजवान गिरकर घायल हो गए| जिन्हें एम्बूलेंस से तुरंत लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

हाथरस के इगलास निवासी मोहन सिंह के २१ वर्षीय पुत्र हेमराज तथा अलीगढ़ के मोहला मनी निवासी कमलेश सिंह के पुत्र दिनेश सिंह को आज प्रातः ७:२५ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| दोनों नौजवान सुबह फतेहगढ़ सेना क्षेत्र में भर्ती होने के लिए दौड़ रहे थे| दिनेश सिंह ने बताया कि जब वह फायनल से करीब ५ मीटर की दूरी पर था उसी समय चक्कर आने से वह गिर पडा|

हेमराज ने बताया कि दौड़ते समय बराबर चलने वाले युवक ने पैर में लंगडी मार दी, गिर जाने से उसका हाँथ टूट गया| डाक्टर ने दोनों नौजवानों का उपचार किया|

खेत की सिंचाई करते बिजली के करेंट से झुलसा ग्रामीण

फर्रुखाबाद: बिजली विभाग की लापरवाही के कारण खेत की सिंचाई करते समय ग्रामीण रामसुमिरन लोधी बिजली का करेंट लगने से बुरी तरह झुलस गया|

थाना कमालगंज एक ग्राम उग्रापुर निवासी रामसुमिरन बीती रात १० बजे गाँव के परुशराम वर्मा के बटाई पर लिए खेत में गुहिया फसल की सिंचाई कर रहा था| उसी समय उसकी गर्दन खेत से निकालने वाले बिजली के तार से छू गयी| करेंट लगने से उसकी गर्दन व दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए|

काफी देर तक ग्रामीण बेहोश खेत में पडा रहा होश आने पर किसी तरह घर पहुंचा| उसके बेटे केशराम ने आज सुबह घायल बाप को लोहिया अस्पताल पहुंचाया| केशराम ने बताया कि बीते करीब डेढ़ वर्ष से बिजली के तार खेत से करीब साढ़े ४ फुट की दूरी पर लटक रहे हैं| गाँव वालों ने तारों के बीच लकड़ी का खम्भा लगा दिया था जिससे तारों की कुछ ऊँचाई बड़ गयी थी| बीते माह खम्भा गल गया और तार काफी नीचे लटकने लगे| कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की|

आतिशबाजी की चपेट से घायल बाराती अस्पताल पहुंचा

फर्रुखाबाद: आतिशबाजी की चपेट से बाराती शैलेन्द्र सिंह यादव बुरी तरह घायल हो गया| पिता शिवनरायण सिंह ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

थाना मेरापुर के ग्राम दहेलिया निवासी शैलेन्द्र सिंह पड़ोसी जिला मैनपुरी के ग्राम देवरौली में नरवीर सिंह यादव रिश्तेदार के घर गया था| वहां से उनके बेटे धर्मेन्द्र की बीती रात कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम सदरपुर में बरात गई थी| द्वारचार की खुशी में आतिशबाजी चलाई जा रही थी| जलती हुयी बारूद नाक में लगने से शैलेन्द्र घायल हो गया| इससे बारातियों व घरातियों में हडकंप मच गया|

पूर्व प्रधानों से वसूले जायेंगे एमडीएम के 1.33 करोड़

फर्रुखाबाद: बुध्वाए को विकास भवन सभागार में मध्याह्न भोजन योजना की टास्क फोर्स की बैठक में पूर्व प्रधानों के विरुद्ध अवशेष निकल रही कनवर्जन कास्ट की 1 करोड़ 33 लाख रुपये की धनराशि की वसूली की कार्रवाई का निर्णय लिया गया। बैठक में सम्बंधित के विरुद्ध आरसी जारी किये जाने का भी निर्णय लिया गया|

विदित है कि अनेक पूर्व प्रधानों पर कनवर्ज़न कास्ट की धनराशि और खाद्यान्न अवशेष निकल रहा है| परियोजना निदेशक रामकृत राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के माध्यम से इसकी रिकवरी करायी जा सकती है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने अप्रैल 10 से अक्टूबर 2010 तक जिले के पुराने प्रधानों पर 1.33 करोड़ रुपये अवधेश धनराशि निकाली है।

मध्याह्न भोजन की सूचना उपलब्ध न कराने वाले कई सहयता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है। नगर में माया बाथम, गीता बाथम, सुशीला देवी, रोजमेरी चंद्रा, छोटे सिंह, नीतू वर्मा, रवीन्द्र पाल, कदम्बरी रानी, शोभा रानी सक्सेना, यासमीन बेगम, अनीता यादव व विमला देवी तथा कमालगंज ब्लाक में वंदना, अनूप कुमार, तुलाराम, साक्षी तिवारी, शकुंतला देवी, रामरत्नि सिंह का वेतन रोके जाने की सूचना है।

पीडव्लूडी के खाते सीज, भुगतान लटके

फर्रुखाबादः ठेकेदारों का भुगतान न किये जाने के मामले में दायर याचिका पर न्यायालय ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के खातों के संचालन पर रोक लगा दी है। न्यायालय के आदेष के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है और विकास कार्य भी प्रभावित होना निष्चित है।

विदित है कि तत्कालीन अधिषासी अभियंता उमेष दीक्षित ने कुछ ठेकेदारों को लगभग 70 लाख रुपये के विभागीय चेक दिये थे। परंतु उस समय विवाद के चलते तत्कालीन अधीक्षण अभियंता ने श्री दीक्षित के वित्तीय अधिकार सीज कर दिये थे। जिस कारण ठेकेदारों का भुगतान लटक गया था। ठेकेदारों ने न्यायालय की शरण ली। लगभग 10 वर्ष बाद न्यायालय ने ठेकेदारों के पक्ष में निर्णय करते हुए भुगतान न किये जाने तक विभागीय खातों के संचालन पर रोक लगा दी है।

न्यायालय के आदेष पर विभागीय खातों पर रोक के कारण विभाग में हड़कंप की स्थिति है। बरसात से पूर्व कार्य पूर्ण कराने के शासन के दबाव के चलते अधिकारी परेषान हैं। ठेकेदारों के भुगतान के संबंध में अधिषासी अभियंता ने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। पत्र में खातों की रोक के चलते नरेगा और बाढ़ राहत फंड से संबंधित कार्यों के बाधित हो जाने की संभावना भी व्यक्त की गयी है।

कालाबाजारी में फंसे व्यापारी ने रिश्वतखोरी से किया कमाल

फर्रुखाबाद: गैस की कालाबाजारी में फंसे होटल मालिक सतेन्द्र सिंह ने रिश्वतखोरी से कमाल कर दिया है| पुलिस ने उसे हवालात में बंद करने के बजाय खुलेआम स्थान पर कुर्सी पर बैठने की बीआईपी सुबिधा उपलब्ध कराई| कालाबाजारी के मुकद्दमे में फंसे होटल मालिक के रुतबे को देखकर लोग चकित रह गए|

बांकी कसर जिला पूर्ति कार्यालय के लिपिक मुन्ना सिंह गौर ने झूंठा मुकद्दमा दर्ज कराकर केस का सत्यानाश कर दिया है| रिपोर्ट के मुताबिक़ गैस की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर पूर्ति निरीक्षक मुन्ना सिंह गौर ने गैसिंग्पुर गैस प्लांट के निकट आज सुबह ८ बजे एमएस एजूकेशन सेंटर का ताला खुलवाकर जांच-पड़ताल की तो उन्हें वहां २२ घरेलू भरे हुए सिलेंडर, २५ खाली घरेलू सिलेंडर तथा ३ व्यावसायिक सिलेंडर के अलावा तौलने वाली मशीन, २ रिफिल उपकरण मिले|

भरे हुए गैस सिलेंडरों में भी १,१ किलो गैस कम थी| पूर्ति निरीक्षक ने गैस की रिफलिंग कर कालाबाजारी करने के आरोप में ग्राम निसाई निवासी होटल मालिक सतेन्द्र सिंह के विरुद्ध आवश्यक बस्तु अधिनियम की धारा ३/७ के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई|

मालूम हो कि बीती रात पुलिस अधीक्षक, सीओ व थाना प्रभारी की मौजूदगी में सतेन्द्र सिंह के होटल से गैस सिलेंडर आदि सामान बरामद हुआ था| पुलिस वहां मिले तीन वाहनों को भी ले गयी थी| पुलिस ने होटल मालिक की नयी बोलेरो कार को जाने दिया, अन्य वाहनों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी|

कोतवाली के एसएस आई शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि होटल मालिक सतेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है|

निलंबन के बाद भी डटा है राजेपुर विपणन सहायक

फर्रुखाबादः जिलाधिकारी के निर्देष पर मार्केटिंग गोदाम पर छापे के दौरान मिली अनयिमितताओं के आधार पर आरएफसी द्वारा निलंबित कर दिये जाने के बावजूद अभी भी विपणन सहायक महेंद्र शुक्ला अभी भी काम कर रहा है, जबकि दूसरा निलंबित लिपिक रामऔतार द्विवेदी चिकित्सीय अवकाष पर चला गया है।

विदित है कि दो माह पूर्व जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने राजेपुर हाट गोदाम पर वाहन रुकवाया तो कर्मचारी गोदाम से भाग गये थे। शक के आधार पर डीएम ने गोदाम के सत्यापन के निर्देष दिये थे। एसडीएम अमृतरपुर ने गोदाम के सत्यापन के दौरान स्टाक और अभिलेखों में कई अनियमिततायें पकड़ीं थीं। डीएम की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर संभागीय खाद्य नियंत्रक कानपुर वेदप्रकाष वर्मा ने गोदाम पर तैनात विपणन सहायक महेंद्र कुमार शुक्ला और संबंधित लिपिक रामऔतार द्विवेदी को निलंबित कर दिया था। निलंबन आदेष के दो सप्ताह बाद भी डिप्टी आरएमओ यादराम ने आज तक दोनों अपचारी कर्मचारियों को निलंबन आदेष ही प्राप्त नहीं करा पाया है। नतीजे में विपणन सहायक महेंद्र कुमार अभी भी कार्यरत है, जबकि निलंबन की भनक लगते ही लिपिक रामऔतार द्विवेदी चिकित्सीय अवकाष पर चला गया है।

संभागीय खाद्य नियंत्रक कानपुर वेदप्रकाष वर्मा ने बताया कि उनको इस तथ्य की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो डिप्टी आरएमओ के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस ने लावारिस कार को थाने पहुंचाया

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल के ऐतिहासिक रामेश्वर मंदिर के निकट सायं लावारिस नई बिना नंबर की बुलेरो कार देखे जाने पर सनसनी फ़ैल गई| अडोस-पड़ोस के लोगों ने काफी प्रयास किया कि आखिरकार कार को किसने लाकर यहाँ खड़ा किया है| कोई सुराग न मिलने पर लोगों ने थाना कम्पिल पुलिस को सूचना दी|

थाना कम्पिल प्रभारी इंस्पेक्टर सिराज अहमद ने भी मौके पर जाकर कार मालिक को तलाश किया| लेकिन कोई सफलता नहीं मिली| पुलिस ने कार के हैंडल लाक को खुलबाकर उसे थाने पहुंचाया| इंस्पेक्टर श्री अहमद ने बताया कि कार के आगे-पीछे प्रेस की स्टीकर लगा है|

मौसम की मार से सेना भर्ती को आये युवक बेहाल

फर्रुखाबादः बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुच गया। ऐसे में दौड़ और बीम ने सेना में भर्ती को आये युवकों का हाल बेहाल नजर आया। गुरुवार को भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

सेना भर्ती कार्यालय बरेली की ओर से चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान भर्ती में भाग लेने आये युवक मौसम की मार से बेहाल नजर आये। 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में दौड़ और बीम लगाने से युवक तो डिहाइड्रेषन के षिकार नजर आये। यद्यपि सेना की ओर से ट्रायल के लिये प्रातः काल का समय रखा गया था, और मौके पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था रखी गयी थी। बुधवार को जनपद बदायूं के अभ्यर्थियों ने भर्ती में भाग लिया। गुरुवार कई अन्य जनपदों के अभ्यर्थियों के भाग लेने के कारण भीड़ बढ़ने की संभावना है।