Home Blog Page 5600

क्या 21 मई 2011 को खत्म हो जायेगी दुनिया ?

क्या 21 मई यानी शनिवार को यह दुनिया खत्म हो जाएगी? ईसाई धर्म की पवित्र पुस्तक बाइबल के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कल (21 मई, 2011) दुनिया खत्म हो जाएगी।
कैलिफोर्निया के धार्मिक प्रसारणकर्ता फैमिली रेडियो के अध्यक्ष हेरोल्ड कैंपिंग ने बाइबल की तारीखों की गणना के बाद 21 मई, 2011 को दुनिया के खत्म होने की शुरुआत की तारीख बताया है। कैंपिंग ने बाइबल के हवाले से कहा कि दुनिया को खत्म करने वाली बिबलिकल बाढ़ की तारीख उस समय के कैलेंडर में दूसरे महीने का 17 वां दिन था। कैंपिंग के मुताबिक 21 मई और बिबलिकल बाढ़ के 17 वें दिन में बहुत सी समानताएं हैं।

क्‍या है आधार

कैंपिंग की गणना के मुताबिक यीशु को एक अप्रैल, 33 एडी को सूली पर चढ़ाया गया था। धरती को सूरज का एक चक्कर लगाने में 365. 2422 दिन लगते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि 1 अप्रैल, 2011 को यीशु को सूली पर चढ़े ठीक 722, 449.07 दिन हो चुके हैं। इसमें 51 दिन जोड़ने पर यह आंकड़ा 722, 500.07 हो जाता है। गणितीय आधार पर गणना के बाद कैंपिंग का मानना है कि 21 मई, 2011 को दुनिया के खत्म होने की शुरुआत हो जाएगी।

कई हैं सवाल?

आलोचकों का कहना है कि दुनिया के खत्म होने की तारीख यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने से क्यों जोड़ी जा रही है? वे उनकी गणितीय गणना पर भी सवाल उठाते हैं और कहते हैं कि संख्याएं-5, 10 और 17 को कैंपिंग एक साथ गुणा क्यों करते हैं, फिर उसका वर्ग क्यों करते हैं? आलोचकों का कहना है कि बाइबल में दुनिया के खत्म होने का गणितीय आकलन ही क्यों होगा? आलोचकों का यह भी कहना है कि कैंपिंग 1 अप्रैल, 2011 की तारीख की गणना दो बार करते हैं। अमेरिका के धर्म उपदेशक मैनी का मानना है कि साल 4990 को जब दुनिया में बाढ़ आई थी तब ईश्वर ने नोह को बताया था कि सात दिनों में मैं दुनिया को खत्म कर दूंगा। मैनी ने कहा कि बाइबल में लिखा है कि पूरी दुनिया में भूकंप आएगा, जिससे चारों ओर तबाही मच जाएगी। यूरोप में हलचल, एशिया में शांतिकैंपिंग की भविष्यवाणी को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा और अफवाहों का बाज़ार गर्म है। पूरी दुनिया में करीब दो हजार बिल बोर्ड 21 मई के बारे में लोगों को आगाह कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में कई धर्म उपदेशक टी-शर्ट, ब्रॉशर, किताबें और पोस्टर बांट रहे हैं। न्यूयॉर्क शहर के सबवे पर एक विज्ञापन लगा है, जिसमें ‘जजमेंट डे’ (कयामत का दिन) को लेकर चेतावनी दी गई है। इसमें पूरी दुनिया में आने वाले भयानक भूकंप के बारे में बताया गया है। अमेरिका के अलावा यूरोपीय देशों में भी इसे लेकर हलचल है। हालांकि एशिया और अफ्रीका जैसे महाद्वीपों में इस भविष्यवाणी को लेकर ज़्यादा हलचल नहीं है।

कई ऐसी भविष्‍यवाणियां
प्रलय शब्द का जिक्र लगभग हर धर्म के ग्रंथों में मिलता है। करीब 250 साल पहले महान भविष्यवक्ता नास्त्रेस्देमस ने भी दुनिया के खत्म हो जाने (प्रलय) को लेकर घोषणा की थी, हालांकि इसमें उसके समय को लेकर कोई घोषणा नहीं है।

दुनिया के खत्म होने को लेकर की गई भविष्यवाणियों पर एक नज़र:

महाभारत: महाभारत में कलियुग के अंत में प्रलय होने का जिक्र है, लेकिन यह किसी जल प्रलय से नहीं बल्कि धरती पर लगातार बढ़ रही गर्मी से होगा। महाभारत के वनपर्व में उल्लेख मिलता है कि सूर्य का तेज इतना बढ़ जाएगा कि सातों समुद्र और नदियां सूख जाएंगी। संवर्तक नाम की अग्रि धरती को पाताल तक भस्म कर देगी। वर्षा पूरी तरह बंद हो जाएगी। सबकुछ जल जाएगा, इसके बाद फिर बारह वर्षों तक लगातार बारिश होगी। जिससे सारी धरती जलमग्र हो जाएगी।

बाइबल: इस ग्रंथ में भी प्रलय का उल्लेख है जब ईश्वर, नोहा से कहते हैं कि महाप्रलय आने वाला है। तुम एक बड़ी नौका तैयार करो, इसमें अपने परिवार, सभी जाति के दो-दो जीवों को लेकर बैठ जाओ, सारी धरती जलमग्र होने वाली है।

इस्लाम: इस्लाम में भी कयामत के दिन का जिक्र है। पवित्र कुरआन में लिखा है कि कयामत का दिन कौन सा होगा इसकी जानकारी केवल अल्लाह को है। इसमें भी जल प्रलय का ही उल्लेख है। नूह को अल्लाह का आदेश मिलता है कि जल प्रलय होने वाला है, एक नौका तैयार कर सभी जाती के दो-दो नर-मादाओं को लेकर बैठ जाओ।

पुराण: हिदू धर्म के लगभग सभी पुराणों में काल को चार युगों में बांटा गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार जब चार युग पूरे होते हैं तो प्रलय होती है। इस समय ब्रह्मा सो जाते हैं और जब जागते हैं तो संसार का पुन: निर्माण करते हैं और युग का आरम्भ होता है।

नास्त्रेस्देमस की भविष्यवाणी: नास्त्रेस्देमस ने प्रलय के बारे में बहुत स्पष्ट लिखा है कि मै देख रहा हूं कि एक आग का गला पृथ्वी कि ओर बाद रहा है, जो धरती से मानव के काल का कारण बनेगा। एक अन्य जगह नास्त्रेस्देमस लिखते हैं, कि एक आग का गोला समुद्र में गिरेगा और पुरानी सभ्यता के देश तबाह हो जाएंगे। प्रलय को लेकर वैज्ञानिकों के बयान

ई देशों में वैज्ञानिकों ने प्रलय की अवधारणा को सही माना है। कुछ महीनों पहले अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने घोषणा कि है कि 13 अप्रैल 2036 को पृथ्वी पर प्रलय हो सकता है। खगोलविदों के अनुसार अंतरिक्ष में घूमने वाला एक ग्रह एपोफिस 37014.91 किमी/ प्रति घंटा) की रफ्तार से पृथ्वी से टकरा सकता है। इस प्रलयंकारी भिडंत में हजारों लोगों की जान भी जा सकती है। हालांकि नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

माया कैलेंडर की भविष्‍यवाणी

माया कैलेंडर भी कुछ ऐसी ही भविष्‍यवाणी कर रहा है। साउथ ईस्ट मेक्सिको के माया कैलेंडर में 21 दिसंबर 2012 के बाद की तिथि का वर्णन नहीं है। कैलेंडर उसके बाद पृथ्वी का अंत बता रहा है।माया कैलेंडर के मुताबिक 21 दिसंबर 2012 में एक ग्रह पृथ्वी से टकराएगा, जिससे सारी धरती खत्‍म हो जाएगी। करीब 250 से 900 ईसा पूर्व माया नामक एक प्राचीन सभ्यता स्थापित थी। ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में इस सभ्यता के अवशेष खोजकर्ताओं को मिले हैं।ऐसी मान्यता है कि माया सभ्यता के काल में गणित और खगोल के क्षेत्र उल्लेखनीय विकास हुआ था। अपने ज्ञान के आधार पर माया लोगों ने एक कैलेंडर बनाया था। कहा जाता है कि उनके द्वारा बनाया गया कैलेंडर इतना सटीक निकला है कि आज के सुपर कम्प्यूटर भी उसकी गणनाओं में 0.06 तक का ही फर्क निकाल सके और माया कैलेंडर के अनेक आकलन, जिनकी गणना हजारों सालों पहले की गई थी, सही साबित हुए हैं।

टोटका फेल: सुहागरात मनाकर साली ने जीजा से पल्ला झाड़ा

फर्रुखाबाद: पत्नी के कोई संतान न होने पर युवक ने वशीकरण मन्त्र के सहारे नावालिग़ साली से विवाह कर लिया| परिजनों के आने पर युवती जीजा से पल्ला झाड़कर अपने घर चली गई|

यह दिलचस्प घटना थाना कम्पिल के ग्राम रौकरी में हुयी| युवक नवीन जाटव की पत्नी लक्ष्मी के साथ जब कोई संतान नहीं हुई तो उसने अपनी पत्नी के सहयोग से १५ वर्षीय साली पूजा के साथ शादी करने की योजना बनायी| मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर की रहने वाली लक्ष्मी अपना घर दिखाने के बहाने पूजा को घर बुला लाई और तंत्र विद्या से पूजा को अपने पति के बश में करवा दिया| इस दौरान पूजा के हाँथ में तांत्रिक का एक धागा बांधा गया|

नवीन ने बीते दिनों अपने घर पर ही पूजा से शादी कर ली और उसके साथ सुहागरात मनाई| तांत्रिक का धागा टूट जाने पर पूजा को शादी करने का एहसास हुआ तो उसने फोन पर घरवालों को जानकारी दी| आज उसके पिता बंशीलाल परिजनों के साथ पूजा को बुलाने नवीन के घर पहुंचे| पूजा को जबरन ले जाने के विवाद में बंशीलाल की पुत्रवधू आशा की पिटाई कर दी|

बंशीलाल की शिकायत पर सिवारा चौकी इंचार्ज एनके मिश्रा ने मामले की जांच-पड़ताल की और पूजा को उनके परिजोनों के साथ भिजवा दिया|

श्री मिश्रा ने बताया की नवीन दिल्ली में आटो चलवाता है उसने ७ वर्ष पूर्व लक्ष्मी से कोर्ट मैरिज की थी| १३ मई को साली पूजा से शादी की|

( कम्पिल से संदीप कुमार राना की रिपोर्ट )

पुलिस ने तमंचा सहित तीन सदिग्ध युवक दबोचे

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने आज प्रातः ११ बजे आवास विकास तिराहे के निकट तमंचा सहित तीन संदिग्ध युवकों को दबोच लिया|

शहर कोतवाल कृष्ण कुमार आवास विकास पुलिस सहायता केंद्र के निकट से गुजर रहे थे| तभी उन्होंने अपाचे बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रुकने को कहा| बाइक के रुकने पर एक युवक आवास विकास कालोनी की ओर भागा पुलिस ने पीछा करके काले रंग के कपड़े पहने युवक को पकड़ लिया, जिसके पास ३१५ बोर का तमंचा व कारतूस मिले|

पुलिस ने स्वागतम गेस्ट हॉउस के कर्मचारियों से भी पूंछ-तांछ की| पुलिस बाइक सहित तीनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले गयी| जिनको कोतवाली के कमरे में छिपाकर रखा गया ताकि मीडिया वाले उनसे कोई बातचीत न कर सकें|

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकडे गए युवकों में शहर कोतवाली के ग्राम मसेनी निवासी अनिल, मैनपुरी का विपनेंद्र तथा इटावा का टिंकू है| तीनों युवक एक-दूसरे के नजदीकी रिश्तेदार हैं| जिनके पास से लोहे का पाईप आदि सामान बरामद हुआ है|

रात ८ बजे इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी तक युवकों के विरुद्ध कोई लिखा-पढी नहीं हुयी है|

दुर्घटना में दलित युवक की मौत, अनेकों घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में युवक प्रमोद दिवाकर की मौत हो गई| परिजन उसके शव को घर ले गए|

प्रमोद कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला रंग साजन निवासी श्रीपाल धोबी का २५ वर्षीय पुत्र था| वह अपनी माँ लक्ष्मी के साथ कन्नौज जिले के ग्राम अजूरा ननिहाल गया था| वहां से माँ के साथ छोटा हांथी पर सवार होकर घर वापस आ रहा था| रास्ते में मकरंदपुर के पास छोटा हांथी अनियंत्रित होकर पलट गया|

दुर्घटना में प्रमोद सहित अनेकों यात्री घायल हो गए| उसकी माँ लक्ष्मी को मामूली चोटें लगीं| प्रमोद की हालत गंभीर होने के कारण श्रीपाल ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| सायं ५ बजे उसकी मौत हो गई|

“जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्‍थर नहीं फेंकते”: सोनिया

वाराणसी। मायावती के ऊपर यूपीए का चौतरफा वार दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। वाराणसी में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन के बाद हुई रैली में यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भी मायवती को जमकर कोसा। लेकिन जब अपने दामन पर दाग लगने की बात आयी तो बोलीं, “जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्‍थर नहीं फेंकते।” जी हां कुद इसी अंदाज में सोनिया ने मायावती को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ललकारा।

सोनिया ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश अंधेर नगरी बन गया है, कानून का राज खत्‍म है, चारों तरफ भ्रष्‍टाचार, अन्‍याय, अपराध और नरसंहार हो रहा है। कुछ पार्टियों ने केंद्र पर भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त। जिनके घर शीषे के होते हैं दूसरों पर पत्‍थर नहीं मारते। आप ने देखा होगा कि हमारी केंद्र सरकार ने जितनी सख्‍ती से कदम उठये क्‍या एनडीए ने सख्‍ती बरर्ती नहीं। बिलकुल नहीं। यह सिर्फ हम ने उठाये।

उन्होंने कहा कि आज उत्‍तर प्रदेश के लोगों का दु:ख दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। हाल ही में गौतमबुद्ध जिले में किसानों के साथ जो बर्बता हुई, उससे सभी शर्मिंदा हैं। यूपी में किसानों को लूटने की जबर्दस्‍त साजिश चल रही है। और ये सब हम कैसे बर्दाश्‍त कर सकते हैं। प्रदेश के लोग इस भयंकर परिस्थिति का ऐहसास करने लगे हैं। हम जानते हैं, कि हर क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं वो कांग्रेस के जमाने में हुए।

आज दशा यह है कि उद्योग बंद हो रहे हैं, सरकारी चीनी मिलें साड़ी उद्योग खत्‍म हो गया है। हमारे बुनकर भाईयों की दशा क्‍या है आप लोग जानते हैं, इसी लिए इन मुश्किलों को देख कर हम यूपीए ने 3000 करोड़ का पैकेज दिया है। उम्‍मीद है उससे हमारे बुनकर भाईयों को फायदा होगा। बुंदेलखंड को 7000 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया है। भूमि अधिग्रहण कानून भी हम जल्‍द ही संसद में पेश करेंगे। हम हमेशा संघर्ष करते रहे हैं और करते रहेंगे।

जाति आधारित जनगणना को मंत्रिमंडल ने दी हरी झंडी

नई दिल्ली।। केंद्र सरकार ने जाति, धर्म और आर्थिक स्थिति के आधार पर जनगणना के प्रस्ताव को गुरुवार को हरी झंडी दे दी। इससे गरीबी रेखा के नीचे तथा उसके ऊपर जीवनयापन कर रहे लोगों और उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जनगणना के लिए सर्वेक्षण जल्द ही शुरू हो जाने की उम्मीद है। जाति तथा धर्म के बारे में जानकारी से इस बात के मूल्यांकन में मदद मिलेगी कि सामाजिक तथा धार्मिक पृष्ठभूमि के कारण देश के बहुत से नागरिकों के लिए आर्थिक अवसर कहां तक सीमित होते हैं।

जनगणना करने वाले कर्मचारी लोगों के बीच धर्म और जाति से संबंधित प्रश्नावली बांटेंगे । लोगों को सिर्फ दो सवालों के जवाब देने होंगे कि उनकी जाति क्या है और उनका धर्म क्या है? लेकिन गरीबी रेखा के संबंधित सवाल पर कई प्रश्न पूछे जाएंगे, जैसे- परिवार के सदस्यों की संख्या, रोजाना की आय तथा खर्च।

गरीबी से संबंधित जनगणना इससे पहले 2002 में कराई गई थी, लेकिन जाति और धर्म को जनगणना में पहली बार शामिल किया जा रहा है।

ये आम नहीं है आम, कहीं कर न दे जिन्दगी का चक्का जाम

फर्रुखाबाद: आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। कितने स्वादिष्ट लगते हैं फलों की दुकानों में सजे पीले-पीले पके आम। इन्हें देख के जी ललचाने लगता है और इसकी मिठास बिना खाए ही मुंह में घुल जाती है।

आम फलों का ही नहीं कई दिलों का भी राजा है यानी ये फल लोगों को बहुत पसंद आता है। फिर चाहे वो दशहरी हो, लंगड़ा, चौसा या बंबईया, जितनी तरह की वैराइटी उतनी तरह का स्वाद। लेकिन.. ये पीला-पीला पका हुआ आम जितना खूबसूरत दिखता है स्वास्थय के लिए उतना ही खतरनाक है। खासतौर जो वो आम जो आजकल के सीजन में मिल रहा है। आम की असली फसल जून के तीसरे हफ्ते में ही आती है।

जो आम आजकल आप खा रहे हैं वो कैल्शियम कारबाईड से पकाया गया है। कैल्शियम कारबाईड से पकाया गया आम स्वास्थय के लिए बेहद खतरनाक होता है। इसका स्वास्थ्य पर दूरगामी परिणाम होता है। कैल्शियम कारबाईड में आर्सेनिक और फासफोरस होता है। एक बार पानी में मिलने के बाद इससे एसिटिलीन गैस पैदा होती है जिसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। इससे सिरदर्द, चक्कर आना, मूड में परिवर्तन, नींद आना और अन्य दिमागी बीमारियां शामिल हैं।

अप्राकृतिक तरीके से फलों को पकाना कानूनन जुर्म है। इसलिए आम खरीदने से पहले सावधान रहिए। इसके लिए एक बेहतर उपाय ये है कि कच्चा आम खरीदा जाए और घर में उसे प्राकृतिक तरीके से पकाया जाये। इस तरह से पकाया गया आम स्वास्थ्य के साथ साथ स्वाद पर भी खरा उतरेगा। लखनऊ के कृषि वैज्ञानिक डा. केबी त्रिवेदी का कहना है कि आम की असली फसल जून के तीसरे सप्‍ताह में ही आती है। बाजार में जो आम मिल रहे हैं, वो वही आम होते हैं, जो या तो आंधी में गिर गये हों या फिर जल्‍द पैसा कमाने के लालच में समय से पहले डाल से तोड़ लिये गये हों।

जून के तीसरे सप्‍ताह में आम की जो पहली खेप आती है, वो इतनी मीठी नहीं होती। एक बार बारिश होने के बाद ही आम प्राकृतिक रूप से पकने के बाद ज्‍यादा मीठा होता है। लिहाजा अभी बाजार में मिल रहे आम नहीं खायें और कुछ वक्त जीभ पर लगाम लगाएं।

चुनावी रंजिश का भेंट चढ़ा प्रधान, गोली मारकर ह्त्या

बंदायू : बंदायू जिले में चुनावी रंजिश के चलते बदमाशों ने मईरजऊ गांव के प्रधान रधुवीर की गोली मार कर हत्या कर दी। प्रधान को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बंदायू जिले के बीनावर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुबह करीब साढे नौ बजे मईरजऊ निवासी रधुवीर मौर्य मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया।

वह जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे हमलावरों ने रघुवीर पर फायर कर दिया। गोली लगते ही रधुवीर मोटरसाइकिल से गिर गया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गांव वालों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे घायल रधुवीर को अस्पताल लेकर भागे।

चिकित्सालय पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जाता है रधुवीर मौर्य गांव का प्रधान था। चुनाव के दौरान कुछ लोगों से उसकी रंजिश हो गयी थी। रंजिश के चलते हमलावरों ने रधुवीर की हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गुलाबी गैंग ने ब्लड केंसर से पीड़ित महिला के आंसू पोंछे

फर्रुखाबाद: गुलाबी गैंग ने चन्दा करके ब्लड केंसर से पीड़ित गंगाजलि की मदद की और सहायता दिलवाए जाने के लिए पैरवी शुरू कर दी है|

गुलाबी गैंग की जिला कमांडर अंजली यादव ने आज नगर क्षेत्र के ग्राम श्याम नगर निवासी गरीब रामपाल लोधे राजपूत की पत्नी गंगाजलि को अपर जिलाधिकारी से मिलवाया और उनको मुख्यमंत्री सहायता कोष से ब्लड केंसर से पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता दिलवाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया|

एडीएम श्री श्रीवास्तव ने इलाज के खर्चे के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट माँगी| पीड़ित महिला को लोहिया अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य च्कित्साधीक्षक डॉ पीएस शर्मा से मिलवाया गया| डॉ शर्मा ने इलाज संबंधी प्रपत्र मिल जाने पर उपचार खर्चे की रिपोर्ट बनाने का आश्वासन दिया| पीड़ित महिला के साथ उसकी १६ वर्षीय विकलांग पुत्री भी थी|

पीड़ित महिला ने बताया कि एक १४ वर्षीय पुत्री संगीता भी है पति की मजदूरी से घर का चूल्हा मुश्किल से चल पाता है| इधर उधर से कर्जा लेकर एक साल से इलाज में काफी रुपया खर्च कर दिया है| मदद के लिए एमएलसी मनोज अग्रवाल तथा बसपा के जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति से मिली जिन्होंने कोई मदद नहीं की|

पीड़ित महिला ने बताया कि गुलाबी गैंग ने ५ हजार रुपये देकर मदद की है और मुख्यमंत्री से मदद दिलवाने का वादा किया है|

हादसे में सेनेट्री सुपरवाईजर सहित तीन घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में सेनेट्री सुपरवाईजर छेदालाल लोधे राजपूत घायल हो गए| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

थाना कमालगंज के ग्राम बलीपुर निवासी सेनेट्री सुपरवाईजर छेदालाल बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे| एमआर कोल्ड स्टोरेज के निकट बाइक स्लिप हो जाने पर वह सड़क पर गिर गए, उनके सिर में काफी चोट लगी| सूचना मिलने पर छेदालाल की पत्नी व पुत्र तथा विभागीय कर्मचारी लोहिया अस्पताल पहुंचे|

दुर्घटना में थाना अमृतपुर के ग्राम करनपुर दत्त निवासी युवक मदनपाल व अधेढ़ जयसिंह घायल हो गए| घायलों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया|