Home Blog Page 5587

साम्प्रदायिक व जातिगत विवादों पर नजर रखने के निर्देश

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को कानून व्यवस्था की बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील चंद्र श्रीवास्त्व ने कहा कि थाना दिवसों पर आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जाये, और जातिगत व साम्प्रदायिक विवादों पर कड़ी  नजर रखी जाये।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान श्री श्रीवास्तव ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक के दौरान कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व की घटनाओं को ध्यान में रखा जाये और जातिगत व साम्प्रदायिक विवादों पर नजर रखें व उनके त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने कहा कि थाना दिवसों पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। थाना दिवसों पर गणमान्य व्यक्तियों की बैठक भी बुलाई जाये। उनसे क्षेत्र की गतिविधयों के विषय में विस्तार से जानकारी ली जा सकती है। समस्त कार्रवाई को एक रजिस्टर पर नोट किया जाये, जिससे भविष्य में अधिकारियों को भी अवलोकित कराया जा सके। इससे बाद में आने वाले अधिकारियों को भी सुविधा होगी।

लोहिया अस्पताल के गेट पर बच्चे की किलकारी गूंजी

फर्रुखाबाद: आशा की लापरवाही के कारण लोहिया अस्पताल के गेट पर ही गर्भवती महिला का प्रसव हो गया| बच्चे की किलकारी गूंजने पर वहां भीड़ लग गयी|

शहर कोतवाली के ग्राम सोता बहादुरपुर निवासी अनिल की गर्भवती पत्नी नूरी को उसकी माँ बानों बेगम, जेठानी नवीसा, चचिया सास नन्हीं व आशा नीतू टैम्पो से लेकर सायं लोहिया अस्पताल जा रही थी| जब टैम्पो अस्पताल के उत्तरी गेट से गुजर रहा था तभी नूरी को प्रसव हो गया|

जन्म लेते ही नवजात बच्चे ने किलकारी भरी तो वहां देखने वालों की भीड़ लग गई| महिलओं ने टैम्पो में पर्दा करके प्रसव कार्य निबटाया| महिलायें स्ट्रेचर लेने के लिए महिला अस्पताल गयीं लेकिन उनको स्ट्रेचर नहीं दिया गया| १० मिनट बाद एक कर्मचारी ने आकर बताया कि महिला को पश्चिमी गेट से लाओ| तब टैम्पो को उधर ले जाया गया|

आशा बहुएँ अक्सर गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव कराने का प्रयास नहीं करती हैं बल्कि मानदेय के प्रयास में खानापूरी करती हैं|

बसपा नेता के कर्मचारी की हादसे में मौत

फर्रुखाबाद: बसपा के जिला पंचायत सदस्य अभय प्रदीप गंगवार के भट्टा कर्मचारी ५५ वर्षीय अनंगपाल की बीती रात हादसे में मौत हो गई|

थाना शमसाबाद ग्राम पंचायत दलेलगंज के प्रधान सूरजपाल बीती रात फैजबाग जा रहे थे| रास्ते में उन्होंने एक व्यक्ति को घायल पडा देखा| फैजबाग चौकी पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो वह व्यक्ति मृत पाया गया| उसकी शिनाख्त बसपा नेता अभय प्रदीप के ग्राम किसरोली स्थित भट्टा कर्मचारी अनंगपाल के रूप में हुयी|

मृत कर्मचारी पड़ोसी जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के ग्राम बहेरिया का मूल निवासी था| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|

इलाज के अभाव में 12 घंटे तक तड़पता रहा दलित

मोहम्दाबाद के डाक्टर ने लोहिया में किया परीक्षण

फर्रुखाबाद: एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गयी| अब यह कहना गलत नहीं होगा कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की लापरवाही की हद हो गयी है और मुख्य चिकित्साधिकारी का उन पर कोई अंकुश नहीं है|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम मदनपुर के घायल दलित धर्मेन्द्र को बीती मध्यरात्री के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था| लोहिया अस्पताल के डाक्टर ने यह कहकर उसका चिकित्सीय परीक्षण व उपचार नहीं किया कि यह कार्य मोहम्दाबाद के डाक्टर को करना था|

दलित धर्मेन्द्र तड़पता रहा उसका न तो एक्स-रे किया गया और न ही कोई बेहतर इलाज| डाक्टर भी बार्ड में देखने नहीं गया| धर्मेन्द्र की पत्नी सुनीता ने बताया कि नर्स यह कहकर दवा रख गई कि जब कोई डाक्टर देखने आये तो उन्ही से पूंछ लेना कि दवा किस तरह खाई जायेगी| पीड़ित परिजनों ने बसपा नेता से गुहार लगाई| बसपा नेताओं ने जब दवाव बनाया तो मोहम्दाबाद के डॉ सोमेश अग्निहोत्री ने आज अपरान्ह २ बजे लोहिया अस्पताल पहुंचकर धर्मेन्द्र का परीक्षण किया|

बताया गया है कि शाम ढलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ताले लग जाते हैं जिसके कारण पुलिस घायलों को वहां नहीं ले जाती, जबकि नियम यह है कि पीएचसी से ही घायल का परीक्षण अथवा रिफर होकर लोहिया अस्पताल आना चाहिए|

सपा भ्रष्टाचार के खिलाफ, बाबा रामदेव के साथ नहीं

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के महा सचिव एवं नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव आज यहाँ बाबा रामदेव के समर्थन की बात पूंछे जाने पर भड़क गए| बाद में उन्होंने कहा कि वह पहले से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं लेकिन बाबा रामदेव के साथ नहीं|

लखनऊ जाते समय सपा नेता शिवपाल सिंह मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में करीब एक घंटे तक रुके| डॉ जितेन्द्र सिंह यादव ने उनका स्वागत किया| इस दौरान जब पत्रकारों ने सपा नेता से बाबा रामदेव के समर्थन के बारे में पूंछा तो वह भड़क गए और यह कहकर गुस्से का इजहार किया कि यह बेहूदा प्रश्न है आप लोग सकारात्मक सोंच रखें|

सपा नेता श्री यादव ने बताया कि प्रदेश में करीब तीन सौ प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं| एक माह बाद इन सभी प्रत्याशियों की समीक्षा होगी| जिताऊ प्रत्याशी की ही टिकट सुरक्षित रहेगी| वह प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकालने से नहीं चूके| चलते समय जब उनसे पुनः बाबा रामदेव के अनशन के बारे में पूंछा गया तो उन्होंने बताया कि रामदेव बाबा अहै और हम राजनीतिज्ञ| रामदेव अब भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं जबकि वह पहले से ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाते आ रहे हैं|

बेगार न करने पर दबंगों ने दलित का पैर तोड़ा

फर्रुखाबाद: बेगार न करने पर दबंगों ने दलित मजदूर धर्मेन्द्र दिवाकर की जबर्दस्त पिटाई कर उसका पैर तोड़ दिया| पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया|

कोतवाली मोहम्दाबाद पुलिस ने ग्राम मदनपुर निवासी सुखीराम के ३५ वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र को बीती रात २:४५ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| धर्मेन्द्र ने बताया कि वह बेबर में मजदूरी करके रात ८ बजे घर जा रहा था| गाँव के विनोद दुबे के बाग़ के पास गाँव के ही पिंटू व सिंटू दुबे ने अपने दो,तीन साथियों की मदद से घेर लिया और जमकर मारपीट कर एक पैर की हड्डी तोड़ दी|

पीड़ित धर्मेन्द्र ने बताया कि वह मौके पर ही घायल पडा रहा| बागवान ने घर पर सूचना दी| परिजन चारपाई से उठा ले गए| पीड़ित ने बताया कि हमलावरों का जयपुर में कड़ाई का कारखाना है| मै वहीं काम करता था| वेतन के १२ हजार रुपये न दिए जाने पर मैं काम छोड़कर घर चला आया| उन्होंने काम पर आने के लिए कई बार फोन किया| इसी रंजिश में योजनावद्ध तरीके से घेराबंदी करके हमला किया गया|

सत्याग्रह सफल रहा तो सबको मिलेगी कार : बाबा रामदेव

नई दिल्ली। रामलीला मैदान इस समय अखाड़े में तब्दील होता दिख रहा है। देश के कोने-कोने से लोग बाबा रामदेव का साथ देने दिल्ली पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी में जहां तापमान 40 के पार है वहीं लोगों का जोश पारे पर भारी पड़ गया है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो वहीं पर डेरा जमाकर बैठ गये हैं। लोगों के लिए हालांकि प्रशासन ने व्यवस्था तो की है लेकिन शायद वो व्यवस्थाएं काफी ना हो। क्योंकि दिन प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

बाबा ने बुलाया है…

देश से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए होने वाला बाबा का सत्याग्रह ने अभी से ही सुर्खियां बटोर ली है। योग गुरू के प्रवक्ता बालकृष्णन ने मीडिया से बातचीत में बोला कि सरकार चाहे कुछ भी करे , हमे उससे लेना-देना नहीं हैं। हम बस सुखी और स्वस्थ देश चाहते है। बालकृष्णन ने कहा कि लोग तन-मन-धन से योग गुरू का साथ दे रहे हैं। अभी दोपहर तक हमारे पास काफी धनराशि इक्ट्ठा हो चुकी है।

योग गुरू ने देश की जनता से कहा है कि अगर उनका आंदोलन सफल रहा तो हर किसी के पास एक कार होगी, इस बात का वादा वो करते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में कल से बाबा रामदेव सत्याग्रह करने जा रहे हैं। बाबा के साथ देने के लिए करीब एक करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

एक-दो मुद्दों को छोड़ सरकार के साथ बातचीत सकारात्मक: रामदेव

नई दिल्‍ली। एक तरफ सरकार जहां योगगुरु बाबा रामदेव के भ्रष्टाचार और कालेधन पर आमरण अनशन से डरी हुई है वहीं आज दिन के 12 बजे अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने सरकार के साथ सहमति के संकेत दिए। बाबा ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत सकारात्मक रही है और केवल एक-दो मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि उन्होंने दोहराया कि अनशन जारी रहेगा।

उन्होंने अपने संबोधन में अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस चिलचिलाती धूप में वे हजारों किलोमीटर की दूरी से वे यहां पहुंते हैं वे उनकी साहस का सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में पहले सत्याग्रहियों का बोलबाला रहता था और अब यहां भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। उन्होंने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और हसन अली को शैतान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि जब तक देश में इस प्रकार के लोग विराजमान रहेंगे देश से भूख, अशिक्षा नहीं मिटेगी।

उन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन पर भी हमला बोला और उन्हें गरीब देशों के कमाई को चूसने वाला बताया। बाबा रामदेव ने एक सुंदर हिंदुस्तान की कल्पना की और कहा कि मेरे हिंदुस्तान में कोई भूख से नहीं मरेगा। कोई अशिक्षित नहीं रहेगा। कोई बेरोजगार नहीं होगा। भारत का रुपया डालर और पौड पर भारी रहेगा। ऐसा होगा हिंदुस्तान।

बाबा ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी सजा देने की बात कहीं। कालेधन पर स्विट्जरलैंड के बैंक की देश में संपत्ति को सील करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी पार्टी के साथ नहीं है। किसी आदमी किसी सरकार के खिलाफ नहीं है। मेरी लड़ाई सिर्फ भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ है। एक सुंदर हिंदुस्तान के लिए लड़ाई है।

पत्नी से झगड़ा होने पर पेट्रोल पम्प कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर जान दी

फर्रुखाबाद: पत्नी से कहासुनी होने से गुस्साए पेट्रोल पम्प कर्मचारी अनिल कुमार जाटव ने ट्रेन से कटकर जान दे दी|

अनिल कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कर्नलगंज कैंट निवासी स्वर्गीय रामेश्वर दयाल का ४५ वर्षीय पुत्र था| उसका आज सुबह जय नारायण वर्मा रोड के निकट रेलवे क्रासिंग पर कटा मिला| अनिल फतेहगढ़ चौराहे के निकट स्थित कुमार पेट्रोल पम्प पर नौकरी करता था|

बताया गया कि बीती शाम उसका पत्नी रंजना से विवाद हुआ| विवाद के दौरान अनिल ने मर जाने की धमकी दी| तो रंजना ने उसे ताना देकर कहा कि मर कर दिखाओ तो जाने| अनिल के तीन बच्चे है| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

एपीएल कार्डधारकों को इस माह भी सस्ता गेंहूं नहीं मिलेगा

एपीएल को इस माह भी सस्ता गेंहूं नहीं मिलेगा

महरूपुर सहजू से अध्यापक हटाने

,

बीपीएल अंत्योदय
जिंस मात्रा (किलोग्राम में) दर (रुपये में) मात्रा (किलोग्राम में) दर (रुपये में)
गेंहू 15 4.65 15 2.00
चावल 20 6.15 20 3.00
गेंहू 4.250 4.65 4.250 4.65
चावल 8.500 6.15 8.500 6.15
चीनी 700 ग्राम प्रति यू. 14.00 700 ग्राम प्रति यू. 14.00

एपीएल को इस माह भी सस्ता गेंहूं नहीं मिलेगा

फर्रुखाबाद: जिला पूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी ने बताया कि इस माह भी एपीएल कार्डधारकों को राशन की दुकानों से गेंहूं नहीं मिलेगा। बीपीएल व अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन वितरण के लिये तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं। निर्धारित तारीखों पर राशन का वितरण् पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की मौजूदगी में किया जायेगा।

श्री चतुर्वेदी ने बताया कि गेंहू ख्ररीद में घोटाले की आशंका को देखते हुए माह मई व जून में एपीएल कार्ड धारकों के लिये गेंहूं की आपूर्ति न किये जाने का निर्णय लिया गया था। इसी के चलते माह जून में भी एपीएल का गेंहूं नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इस माह पीबीएल व अंत्योदय कार्डधारकों को नियमित 15 किलोग्राम गेंहूं व 20 किलोग्राम चावल निर्धारित दरों पर दिये जाने के अतिरिक्त 4.250 किलाग्राम गेंहूं व 8.500 किलोग्राम चावल और दिया जायेगा। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि तहसील सदर के विकास खंड बढ़पुर में 5 जून को, ब्लाक कमालगंज में 6 जून को और मोहम्मदाबाद में 8 जून को राशन का वितरण किया जायेगा। तहसील कायमगंज में 10 & 11 जून को एवं तहसील अमृतपुर में 12 & 13 जून को वितरण तिथि निर्घारित किया गया है। राशन का वितरण जिलाधिकारी द्वारा नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्ति विभाग द्वारा बीपीएल व अंत्योदय कार्डधारकों की ग्रमावार कोटेदारवार सूची इंटरनेट पर जारी कर दी गयी है। यह सूची JNI ने अपने पाठकों की सुविधा के लिये मेरा गांव पृष्ठ पर ग्रामवार प्रकाशित कर दी है। यदित अपको लगता है कि इस सूची में अपात्रों को सम्मिलित किया गया है अथवा यदि वितरण के लिये निर्धारित तिथियों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी अनुपस्थित रहते है तो आप इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर सकते हैं। आप संबंध में JNI को भी सूचित कर सकते हैं।

बीपीएल अंत्योदय
जिंस मात्रा

(किलो. में)

दर (रुपयेमें) मात्रा

(किलो.में)

दर

(रुपये में)

गेंहू 15 4.65 15 2.00
गेंहू 4.250 4.65 4.250 4.65
चावल 20 6.15 20 3.00
चावल 8.500 6.15 8.500 6.15
चीनी 700 ग्राम प्रति यू. 14.00 700 ग्राम प्रतियू. 14.00