Home Blog Page 5585

कालेधन पर शुरू हुई लड़ाई बाबा और सरकार के बीच अहं का युद्ध बनी

कालेधन पर शुरू हुई लड़ाई बाबा और सरकार के बीच अहं का युद्ध बन गयी रामलीला मैदान पर आधी रात को शुरू हुआ महाभारत

बाबा रामदेव के सत्याग्रह की मियाद को लेकर सरकार और बाबा की रजामंदी पर बने करारनामे के सामने आते ही सरकार और रामदेव के बीच बन रही रजामंदी न केवल तार-तार हो गयी, बल्कि कालेधन पर शुरू हुई लड़ाई अहं का युद्ध बन गई। सरकार और रामदेव के बीच शुक्रवार को हुए गुप्त समझौते की चिट्ठी को केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सार्वजनिक कर पूरी कहानी पलट दी। शुक्रवार को बाबा और सरकार के प्रतिनिधियों कपिल सिब्बल और सुबोधकांत सहाय से बातचीत के बाद ही दोनों पक्षों ने 90 फीसदी मुद्दों पर सहमति का एलान कर दिया था।
सरकार और पार्टी की भीतरी खींचतान के बाद बाबा से बातचीत के लिए आई नई वार्ता नीति में यह संदेश देने की कोशिश की गई कि सरकार नरम है लेकिन मजबूर नहीं। सिब्बल ने कहा कि हमने बातचीत की पहल की है लेकिन हम सख्त भी हो सकते हैं।

सिब्बल का कहना था सरकार अपने सभी वादों का सम्मान करती है पर यदि इस पर भी बाबा अनशन जारी रखते हैं तो फिर उनकी मर्जी।
सिब्बल के जारी पत्र का मजमून सामने आने के बाद में बाबा रामदेव संवाददाताओं के सवालों से बुरी तरह घिर गए और उन्हें पहले से ही लिखी पटकथा के बारे में जवाब देते नहीं बना कि आखिर जब सब कुछ पहले से तय था तो उन्होंने देश भर के लोगों को अनशन और सत्याग्रह के लिए क्यों बुलाया। नैतिकता के शीर्ष पर बैठे नजर आने वाले रामदेव इन सवालों के दबाव में शीर्षासन करते दिखने लगे और उन्होंने तेवर अचानक कड़े करते हुए कहा कि वह जेल जाने से नहीं।
गोपनीय पत्र उजागर होने के बाद बाबा हत्थे से उखड़ गए। उन्होंने सत्याग्रह जारी रखने के एलान के साथ ही सभी समर्थकों को दिल्ली चलो का नारा दे दिया। बाबा रामदेव ने सरकार को झुका देने का पूरा समां बांधा। उन्होंने रामलीला मैदान पर शाम को सरकार के वार पर चुप न रहने की हुंकार भर दी थी।

बाबा के उग्र रूप को देख हालात बि‍गडने के की संभावना लगभग तय हो चुकी थी। सराकर के सामने विकल्‍प का फी सीमि‍त हो गये थे। रात लगभग एक बजकर दस मि‍नट पर दि‍ल्‍ली पुलि‍स ने रामलीला मैदान पर धावा बोल दि‍या। सत्‍याग्रह करने आये लोगों को बलात रामलीला मैदान से बाहर करने की कोशिश के बीच खींच तान के बीच पथराव के बाद पुलि‍स ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले भी दागे।

भगदड और लाठी चार्ज में दर्जनों बाबा समर्थक बुरी तरह घायल भी हुए हैं। लगभग तीस बाबा समर्थ्‍ाक नि‍कटवर्ती जेपी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। रात लगभग दो बजकर पांच मि‍नट के बाद से बाबा रामलीला मैदान से गायब हा गये, इस समय तक उनका कुछ अता पता नहीं है। बताया जा रहा है कि‍ उनको पालम एयरपोर्ट से देहरादून भेज दि‍या गया है।

गंगा के जलस्तर में वृद्धि से प्रशासन सतर्क

फर्रुखाबाद: नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा के जलस्तर में बढोत्तरी से प्रशासन सतर्क हो गया है। देखी गई। जिससे गंगा के किनारे बसे गांव में हलचल उत्पन्न हो गई है। जल स्तर में वृद्धि से प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को कायमगंज तहसील सभागार में बैठक कर अधिकारियों ने 15 बाढ़ चौकियां संचालित किये जाने का निर्णय लिया।

तराई क्षेत्र के गांव खानआलमपुर में गंगातट पर बसे लोगो ने शनिवार को अपना सामान समेट कर सुरक्षित स्थान पर टिकासरा ले लिया है। जलस्तर बढ़ने की खबर पर प्रशासन ने क्षेत्र के सम्बन्धित कानूनगो आदि को सर्तक कर गंगा के किनारे बसे गांव के लोगो को जानकारी दे दी है। जानकारी मिलते ही गंगा किनारे वसे ग्रामीणो में हलचल उत्पन्न हो गई। गंगा के पानी में पिछले कई दिनो से बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी।

गंगा में पानी बढ़ने की खबर पर खानआलमपुर के गंगा के किनारे रहने वाले रामसनेही व रामवीर तिवारी ने तो अपने घरों से सारा सामान समेट लिया और वह गांव के दूसरे किनारे की ओर जाकर रहने लगे। इधर पानी बढ़ने की खबर पर किसानो के भी माथे पर चिन्ता की लकीरे दिखाई दी। उनका कहना है कि यदि पानी उनके खेतो तक आता है तो उनकी मक्का आदि की फसल बर्बाद हो जायेगी। इधर पानी बढ़ने की खबर पर प्रशासन ने ग्रामीणों के अलावा राजस्वकर्मियों को भी एलर्ट कर दिया है।

अपर जिलाधिकारी सुशीलचन्द्र श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील सभागार में बैठक कर बाढ़ की आशंकावाले गांवों के प्रधान, लेखपाल, पंचायत सेक्रेटरी, एएनएम व विकास विभाग के कर्मचारियों के साथ विचार विमर्श किया। अपर जिलाधिकारी सुशीलचन्द्र श्रीवास्तव को  उपजिलाधिकारी हरिशंकर ने बाढ़ की संभावना पर तैयार कार्ययोजना के विषय में बताया कि तहसील क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आनेवाले 129 गांवों में बाढ़ से पूर्व तैयारियों के लिए 15 चौकियां बनायी जाएंगी। इसमें टाउन एरिया कार्यालय शमसाबाद, प्राइमरी पाठशाला सुल्तानगंज खरेटा, पंचायतघर कासिमपुर तराई, प्राइमरी पाठशाला ऊगरपुर, साधन सहकारी समिति चिलसरा, प्राइमरी पाठशाला संतोषपुर, प्रा. पाठशाला गढि़या हैवतपुर, प्राथमिक पाठशाला अताईपुर जदीद, प्राथमिक पाठशाला अहमदगंज बाढ़ चौकी कुआंखेड़ा खास, प्राथमिक पाठशाला धर्मपुर, जैन धर्मशाला कंपिल, प्राथमिक पाठशाला बहबलपुर, प्राथमिक पाठशाला रौकरी नाम से बाढ़ चौकियां बनेंगी। इन चौकियों से संबंधित गांवों की भी सूची तैयार की गयीं। इसमें प्रधानों व लेखपालों ने भौगोलिक स्थिति के आधार पर परिवर्तन के सुझाव भी दिये। इससे कई संशोधन किये गए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चौकियों पर राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहेगे। वे बाढ़ से संबंधित गांवों को खतरों से अवगत करायेंगे। आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचायेंगे। बैठक में तहसीलदार मोहन सिंह, डॉ. महेन्द्रकुमार, बीडीओ आरएस गौतम, एडीओ शिवप्रसाद, नायब तहसीलदार मनोजकुमार आदि उपस्थिति रहे।

बीएड की परीक्षा देने गई युवती प्रेमी के साथ फुर्र

फर्रुखाबाद: बीएड की परीक्षा देने कानपुर गई दलित छात्रा सभासद पुत्र रोहित गुप्ता के साथ फुर्र हो गई| भय के कारण सभासद के परिजन घर में ताला लगाकर गायब हो गए|

थाना कमालगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी दीपसिंह जिला कन्नौज में पुलिस विभाग के ड्राईवर नन्हे बाबू रिश्तेदार के साथ जाकर थानाध्यक्ष सुनील तिवारी को अवगत कराया कि मेरी बेटी को मोहल्ला अशोक नगर निवासी सभासद सुमन लता गुप्ता का बेटा रोहित बहला-फुसलाकर भगा ले गया है|

बताया गया कि युवती २ जून को बीएड की परीक्षा देने कानपुर गई थी| उसने प्रथम पाली की परीक्षा दी और दूसरी पाली की परीक्षा दिए बिना रोहित के साथ गायब हो गई| अविवाहित रोहित गल्ला आढ़ती के यहाँ मुनीम था| वह आढ़ती के करीब २ लाख रुपये लेकर एक दिन पहले ही गायब हो गया था|

कानपुर की घटना होने के कारण एसओ ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया| लेकिन दलित का मामला होने के कारण युवती को बरामद करने का आश्वाशन दिया है| युवक का मोबाइल फोन सर्विलांस पर भी लगा दिया गया है|

7 को चार्ज लेंगे ब्रिगेडियर एसके भनोट

फर्रुखाबाद: राजपूत रेजीमेंट के नये कमांडेट ब्रिगेडियर एसके भनोट 7 जून को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

राजपूत रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर बीपी चंद्रन के स्थानांतरण के क्रम में उनके स्थान पर नवनियुक्त कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके भनोट यहां पहुंच गये हैं। वह आगामी 7 जून को विधिवत अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। श्री भनोट शनिवार को यहां राजपूत रेजीमेंट के नव निर्मित आडीटोरियम के उदघाटन समारोह के अवसर पर मौजूद रहे।

नवनिर्मित जसराम आडीटोरियम का स्टेशन कमांडेंट ब्रिगेडियर बीपी चंद्रन ने विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया। ब्रिगेडियर चंद्रन ने बताया कि इस भवन में जवानों को फौज की उच्चतम तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर दौरान एमईएस इंजीनियर पीडी कांडपाल, कैलाशचंद्र, कार्यकारी गैरीसन इंजीनियर आरबी राम ने ब्रिगेडियर चंद्रन को भवन की विशेषताओं से परिचित कराया। मेजर दर्शन सचदेवा, कर्नल रवि जडियाल, लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश बुधानी समेत अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चौकी इंचार्ज सहित 14 सब इंस्पेक्टरों के तबादले

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने कई चौकी इंचार्ज सहित १४ सब इंस्पेक्टरों के तबादले किये हैं| जिनको शीघ्र ही तैनाती स्थल पर चार्ज ग्रहण करने की हिदायत दी गई है|

थाना जहानगंज से दरोगा डम्मर सिंह को कोतवाली मोहम्दाबाद, कमालगंज के राम रेखा को शमसाबाद, अमृतपुर के राम आसरे को राजेपुर, फतेहगढ़ के सुघर सिंह को थाना कमालगंज, नवावगंज के इन्द्रपाल सिंह को मऊदरवाजा, मोहम्दाबाद के बद्री विशाल मिश्रा को कमालगंज, कायमगंज के राजन लाल को कोतवाली फर्रुखाबाद, मऊदरवाजा के महेश चन्द्र मिश्रा को थाना नवावगंज स्थानांतरित किया गया|

राजेन्द्र नगर चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह को कस्बा कायमगंज चौकी इंचार्ज बनाया गया| सिविल लाइन चौकी प्रभारी नासिर हुसैन को राजेन्द्र नगर चौकी इंचार्ज, तिकोना चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह की विशेष जांच-प्रकोष्ठ में तैनाती की गयी| जहानगंज के राम कृष्ण को सिविल लाइन चौकी इंचार्ज तथा थाना अमृतपुर के उप निरीक्षक रणवीर सिंह की आवास विकास चौकी प्रभारी पद पर तैनाती की गयी|

सीएम ने मंदिर को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यापारी को पकड़वाया

फर्रुखाबाद: नगर मजिस्ट्रेट डॉ महेंद्र कुमार मिश्रा ने मंदिर ट्रष्ट के भवन को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यापारी को पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया|

नगर के मोहल्ला मन्नीगंज स्थित ठाकुर द्वार मंदिर ट्रष्ट के संरक्षक महावीर प्रसाद गुप्ता एवं श्रीनिवास ने शहर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में शिकायत दर्ज करवाई कि ट्रष्ट के किरायेदार ग्रीश चन्द्र जबरन अवैध रूप से निर्माण कार्य करा रहे हैं| जिससे मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी|

सीएम डॉ मिश्रा ने पुलिस भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा ग्रीश चन्द्र को पकड़वा लिया|

4 जून: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

काशीराम कालोनी से किशोरी लापता

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम हैवातपुर गढ़िया स्थित काशीराम कालोनी से १५ वर्षीय किशोरी पूजा गायब हो गई है| पूजा ३० मई को अचानक गायब हो गई| उसके पिता थम्मन ने बेटी को काफी तलाश किया कोई सुराग न मिलने पर आज थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई|

दहेज़ लोभी केस में फंसे

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम गढ़िया गंगाई निवासी श्यामू नट की पत्नी शीला ने अपने पति व सास लौंगश्री के विरुद्ध दहेज़ उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज कराई है|

शीला का मई २०१० में विवाह हुआ, दहेज़ में रुपये व भैंस न दिए जाने पर शीला को प्रताड़ित किया गया और २१ मार्च को घर से निकाल दिया गया|

माँ-बेटे सहित तीन को घायल किया|

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम समदपुर निवासी समरपाल व उसकी माँ सत्यकली को पीटकर घायल कर दिया गया| हमलावर राम सेवक, ओमपाल, पप्पू व वेदराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई| अस्तबल सिंघीरामपुर निवासी अनिल ने पिटाई करने वाले महावीर नगला निवासी ओमकार के विरूद्ध एनसीआर दर्ज कराई|

स्मैक खरीदने के लिए नशेड़ियों ने कार को लंगडा किया

फर्रुखाबाद: अराजक तत्वों ने बीती रात रिश्तेदारी में गए व्यापारी की कार को लंगडा कर दिया| रिश्तेदार व परिजन कार की हुलिया को देखकर भौंचक्के रह गए|

सीतापुर निवासी व्यापारी सर्चेन्द्र सिंह बीती रात अपनी इंडिका कार नंबर यूपी 32 सीएल / 1486 से कोतवाली फतेहगढ़ जय नारायण वर्मा रोड निवासी रिश्तेदार पूर्व सैनिक राघवेन्द्र सिंह के यहाँ गए थे| उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी| अराजक तत्व रात के समय कार के तीन पहिये खोल ले गए|

काफी प्रयास करने पर इस बात का पता नहीं चला कि किसने कार के पहिये खोले हैं| अनुमान लगाया गया कि यह स्मैकियों की हरकत हैं| जिन्होंने नशीला पदार्थ स्मैक खरीदने के लिए चोरी की बारदात की है|

16 शहरों में मनेगा गंगा उत्सव…

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने आम जनता में गंगा नदी की स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए एक अहम फैसला किया है। 11 जून को पड़ने वाले गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा किनारे पड़ने वाले 16 मुख्य शहरों में गंगा उत्सव मनाया जायेगा।

सरकार ने प्रदेश के कानपुर नगर, इलाहाबाद, फर्रुखाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, एटा, बदायूं, गाजीपुर, गाजियाबाद, चंदौली, बिजनौर, बुलंदशहर, बलिया, कन्नौज, उन्नाव और रायबरेली में गंगा उत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया है। इन जिलों के जिलाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था किये जाने का निर्देश देते हुए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि गंगा नदी संरक्षण के संबंध में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी जनसामान्य को हो सके, इस उद्देश्य से गंगा उत्सव कार्यक्रमों में नगर निगमों, जल निगम, युवा कल्याण, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, स्कूलों, कालेजों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं का समुचित सहयोग लिया जाये।

उन्होंने निर्देश दिया कि आम जनता को स्वच्छ नदी की उपयोगिता तथा नदियों के संरक्षण के प्रयासों एवं विशेष अभियान के बारे में बताने के लिए नुक्कड़ नाटक, विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाये। प्रमुख सचिव ने गंगा नदी के किनारे के स्कूलों, कालेजों एवं अन्य संस्थाओं के छात्रों के मध्य वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किये जाने तथा इस कार्य में जिलों में कार्यरत प्रमुख गैर सरकारी संगठनों का सहयोग किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।

बाबा समर्थकों ने निकाली कांग्रेस के विरुद्ध जमकर भड़ास

भृष्टाचार और कालेधन को मुद्दा बनाया


फर्रुखाबाद: बाबा रामदेव के दिल्ली रामलीला मैदान पर किये जारह अनशन के समर्थन में उनके समर्थकों ने शनिवार को यहां कलक्ट्रेट पर भी धरना प्रारंभ कर दिया। भृष्टाचार को समाप्त करने व बाहरी मुल्कों में जमा देश का कालाधन वापस लाने के मुद्दों की आड़ में बाबा समर्थकों ने केंद्र सरकार और कांग्रेस के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली। फिलहाल चार लोगों ने अनिश्चित कालीन अनशन का नोटिस दिया है।

विदित है कि बाहरी मुल्कों में जमा देश का कालाधन वापस लाने के मुद्दे पर योग गुरू बाबा रामदेव ने दिल्ली के रामलीला ग्राउंड पर आज से अनिश्चतकालीन अनशन शुरू कर दिया है। उनके समर्थका भी देशभर में विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थन में अनशन कर रहे हैं। शनिवार को यहां कलक्ट्रेट पर भी बाबा के समर्थन में धरना प्रारंभ कर दिया गया। धरने में लगभग एक सैकड़ा लोगों ने आवक_जाव‍क‌ विधि से भाग लिया। विभिन्न किसान समस्याओं के विरोध में ज्ञापन देने आये भाकियू कार्यकर्ता भी बाबा समर्थकों के धरने में सम्मिलित होकर भीड़ बढ़ाते नजर आये। फिलहाल लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, सूरज भारद्वाज, रमेश चंद्र गुप्ता व विनोद मिश्रा ने ही अनिश्चितकालीन धरने का नोटिस दिया है।

लगभग पूरे दिन चली भाषण बाजी के दौरान बाबा समर्थकों ने भृष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर केंद्र सरकार व कांग्रेस को जमकर कोसा। वक्ताओं ने टेलीकाम घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बावजूद केंद सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। आम कर दाता की गाढ़ी कमाई का का अरबों रुपया विदेशी बैंकों में डंप पड़ा है और देश में रोजाना भुखमरी से लोग मर रहे है। आम गरीब आदमी को भर पेट भोजन व सर छिपाने को छत नसीब नहीं है और वहां मुट्ठीभर भृष्टाचारी विदेशी बैंकों में अकूत धन छिपाये बैठै है। भाषणबाजी के दौरान जोश में आये भाकियू नेताओं ने तो स्थानीय स्तर पर अधिकारियों पर शीतगृह मालिकों से घूस लेने तक के आरोप मढ़ दिये। किसान नेताओं ने दावा किया कि इसी लिये आलू भंडारण के भाव प्रशासन कम नहीं करा सका।