Home Blog Page 5583

पुल की रेलिंग में शर्ट बांधकर युवक ने गंगा में छलांग लगाई

फर्रुखाबाद: युवक प्रवीन मिश्रा ने बीती रात घटियाघाट स्थित गंगा के पुल में शर्ट बांधकर गंगा नदी में छलांग लगा दी| काफी तलाश किये जाने पर उसका शव नाहीए मिला|

थाना राजेपुर के ग्राम कमालुद्दीन्पुर निवासी स्वर्गीय हरिनारायण का २४ वर्षीय पुत्र प्रवीन बीती रात ११:१५ बजे गंगा जी के पुल पर पहुंचा| उसने मोबाइल से बड़े भाई रोशन कुमार को बताया कि वह गंगा में कूदने जा रहा है उसे ढूँढने का प्रयास न करें| और बताया कि मैंने अपनी शर्ट रेलिंग में बाँध दी है|

रोशन ने प्रवीन को गंगा में कूदने से मना किया और कहा कि मै पहुँच रहा हूँ| तुम परेशान मत होना| रोशन जब पुल पर पहुंचा तो प्रवीन की शर्ट रेलिंग में बंधी मिली|

गोताखोरों ने आज शव को काफी ढूँढने का प्रयास किया| विवाहित प्रवीन दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता था| उसके १ साल का बच्चा है| बताया गया कि रुपये का कर्जा होने के कारण सूदखोर उसे काफी परेशान करते थे|

महिला की मौत से शादी की खुशियों में मातम

फर्रुखाबाद: हादसे में महिला मुन्नी देवी की मौत हो गई| जिससे शादी की खुशियाँ मातम में बदल गयीं|

थाना जहानगंज के ग्राम दान मंडी निवासी कौशल किशोर दीक्षित के परिवार में शादी होने वाली है| कौशल की पत्नी मुन्नी देवी ने अपनी बेटी सरोज व बहन देवश्री के साथ नगर फर्रुखाबाद जाकर शादी के लिए कपडे आदि की खरीददारी की|

महिलायें घुमना बाजार में जामा मस्जिद के निकट सड़क पार कर रही थीं| उसी समय बाइक की टक्कर लगने से मुन्नी देवी घायल हो गई| जिन्हें सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहां उनकी मौत हो गई|

बाइक चालक पक्का पुल निवासी युवक शशांक को पुलिस के हवाले किया गया| मुन्नी के बेटे शिवरतन ने शशांक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी|

सरकारी ट्रष्ट भूमि पर अवैध ११ दुकानों का धड़ल्ले से निर्माण

रातों रात लगाया गया समर्सेबिल व हैण्ड पम्प

फर्रुखाबाद: रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के निकट स्थित लाला लक्ष्मी नारायण अग्रवाल धर्मशाला ट्रष्ट की भूमि पर अवैध रूप से ११ दुकानों का धड़ल्ले से निर्माण कराया जा रहा है| धर्मशाला के कथित मैनेजर गब्बर यादव ने ट्रष्ट के सदस्य शाह राधा रमण अग्रवाल की सांठ-गाँठ से धर्मशाला के गेट पर लगा बोर्ड उखाड़कर अपने आवास में रख लिया| करीब ४ दिन पूर्व क्षतिग्रस्त धर्मशाला की दुकानों को ढहाया गया| और उसके स्थान पर ११ दुकानों का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है|

धर्मशाला की भूमि पर बोरिंग कराकर समर्सेबिल व हैण्ड पम्प भी लगाया गया| दुकानों के निर्माण के लिए करीब एक दर्जन मजदूरों के अलावा मिस्त्री लगाये गए| शाह राधा रमण अग्रवाल व उनके पुत्र सुनील ने अनेकों लोगों से करीब ५० लाख रुपये दुकाने देने के लिए लिये हैं| जिन्होंने किरायेदार, बैटरी विक्रेता रामपाल से ४ लाख रुपयों की मांग की है कि तुम्हारी पुरानी दुकान की जगह नई दुकान बनवा देंगें| रुपये न दे पाने के कारण रामपाल को उसकी दुकान जबरन गिरा देने की धमकी दी है| रोजी जाने से भयभीत रामपाल न्याय के लिये इधर-उधर भटक रहा है|

निर्माण कार्य कराने वाले सुनील अग्रवाल ने बताया कि तहसीलदार की अनुमति से दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा है| उन्होंने स्वीकार किया कि दुकानों का मानचित्र स्वीकृत नहीं हुआ है| तहसील सदर के नाजिर अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि तहसीलदार बाहर गए हुए हैं| उन्होंने मैनेजर गब्बर से यह लिखबा लिया था कि धर्मशाला का मलबा साफ़ किया जाएगा| किसी तरह की तोड़फोड़ व निर्माण नहीं किया जाएगा| तहसीलदार ट्रष्ट के अध्यक्ष हैं|

मैनपुरी के अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जिला मैनपुरी के रहने वाले अधेड़ उदयभान सिंह पाल ने यहाँ जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी| उनका शव आज सुबह कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम महरूपुर सहजू निवासी पंडित रामप्रकाश के रेलवे लाइन के किनारे खाली खेत में पड़ा देखा गया| वहीं पानी की खाली बोतल व बण्डल माचिस पड़ा था| उल्टी करने वाले स्थान पर घास झुलस गयी थी| जिससे अनुमान लगाया कि जहरीला पदार्थ खाया गया है|

५० वर्षीय अज्ञात शव की जेब से एक पर्चा मिला है जिसपर उदयभान सिंह पाल ग्राम गंगार्वारा कोतवाली बेबर जिला मैनपुरी का पता तथा फोन नंबर लिखा था| जिसपर किये गए फोन पर ए लोगों ने शव की उदयभान सिंह के रूप में शिनाख्त की| बताया गया कि वह ४,५ दिन पूर्व नाराज होकर घर से आये थे| वे दो बेटी व एक बेटे का विवाह कर चुके थे| दो पुत्र अविवाहित हैं| पत्नी पार्वती बुरी तरह बिलखती रही|

दहेज़ लोभियों ने नव विवाहिता को ज़िंदा फूँका

फर्रुखाबाद: दहेज़ की मांग पूरी न होने पर लोभी ससुराल वालों ने नव विवाहिता लक्ष्मी देवी को ज़िंदा फूंक दिया| नायाव तहसीलदार ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया|

थाना शमसाबाद के ग्राम बेला सराय गजा निवासी रामबाबू अवस्थी ने अपनी २४ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी का २ वर्ष पूर्व हरदोई थाना पाली के ग्राम रूपापुर निवासी अमित कुमार से विवाह किया था| भाई राजीव ने आरोप लगाया कि दहेज़ में १ लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर बहन लक्ष्मी को प्रताड़ित किया गया था| मांग पूरी न कर पाने पर ससुराल वालों ने उसे आग लगाकर फूंक दिया| मरणासन्न हो जाने पर उसके उपचार की खानापूरी की गयी|

लक्ष्मी को उसके पति ने आज सुबह ४:२५ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कराकर ले गए| जेठ अनूप लक्ष्मी के शव को लेकर सुबह ९:४५ बजे लोहिया अपस्ताल पहुचे| राजीव व माँ शारदा लक्ष्मी के शव को देखकर बुरी तरह बिलखते रहे|

रामदेव मामले पर बीजेपी ने केंद्र को घेरा

फर्रुखाबाद: दिल्ली में भ्रष्टाचार और काले धन मामले पर बाबा रामदेव के अनशन पर हुए बर्बरता पूर्वक अत्याचार पर देश के कोने कोने में केंद्र और कांग्रेस सरकार की भर्सना हो रही है| उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भी जिला कलेक्टर के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी ने धरना और अनशन किया|

अनशन में डॉ रजनी सरीन ने सोते हुए 25 हजार से ज्यादा औरतो बच्चो पर आशू गैस छोड़ने को देश का सबसे कला दिन बताया| उन्होंने कहा ये घटना बिलकुल अंग्रेजो के ज़माने की जलियावाला बाग़ जैसी घटना थी| आखिर सोते हुए लोग कौन सी हिंसा कर रहे थे या कौन सा कानून तोड़ रहे थे| बच्चो औरतो पर लाठी चार्ज किया गया| अनशन को प्रदेश भाजपा मंत्री मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य, गुड्डे, प्रोफ़ेसर जीतेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह, आदित्य मिश्र, मीरा सिंह, सुमन सहित कई दर्जन भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए|


जारी…

मेकअप करने के बाद युवक फांसी पर लटका

फर्रुखाबाद: मेकअप करने के बाद युवक आकाश बीती रात फांसी पर लटक गया| आज सुबह ६ बजे उसका शव लटकता देख घर में कोहराम मच गया| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है|

आकाश शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाव दिलाबरजंग निवासी संतोष कठेरिया का २१ वर्षीय पुत्र था| वह अपने पिता के साथ कारपेंटरी का कार्य करता था| अविवाहित आकाश अक्सर ओछी हरकतें करता था| जिससे लोग उसे सनकी कहते थे| रात के समय आकाश ने हांथों में मेहंदी लगाई, पैरों में महिलाओं की तरह माहुर लगाई तथा होंठों में लिपस्टिक लगाई|

मेकअप करने के बाद आकाश लेट गया| रात में जब परिजन सो गए तभी वह गले में फांसी का फंदा डालकर छत की धन्नी से लटक गया| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने पीड़ित परिवार के आंसू पोंछे| उन्होंने आकाश के द्वारा मेकअप किये जाने की पुष्टि की|

आम लूटने का विरोध करने पर बाग़ मालिकिन पर फरसे से हमला

फर्रुखाबाद: आम लूटने का विरोध किये जाने पर महिला गंगोत्री को फरसा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया| पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नया नगला महरूपुर सहजू निवासी शिवशंकर की ४२ वर्षीय पत्नी गंगोत्री अपने आम के बाग़ की रखबाली कर रही थीं| उन्होंने पेड़ों से गिरने वाले आम एकत्र कर रखे थे| गाँव के राहुल, रंजीत व भोलाशंकर बाग़ में पहुंचे और आम उठाकर ले जाने लगे|

महिला ने आम ले जाने का विरोध किया तो उसे गाली-गलौज कर अपमानित किया गया और बाद में लात-घूंसों के अलावा सिर में फरसा मारकर घायल कर दिया गया| हमलावरों के विरूद्ध सूचना दर्ज कराई गयी|

कैमरे की नजर से- 5 जून 2011 की काली रात…..

0

Indian police officers remove supporters from a site where renowned yoga guru Baba Ramdev was holding a hunger strike in New Delhi, early Sunday, June 5, 2011. Police officers swooped down Sunday on the venue of a hunger strike by the charismatic Indian yoga guru and forcibly removed him and thousands of his supporters.
RPT JNI






आधी रात को सोते लोगों पर क्यों बरसाईं लाठियां: SC

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने रामलीला मैदान पर आधी रात को पुलिस द्वारा बर्बर कार्रवाई पर स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और केंद्र के गृह सचिव को नोटिस जारी कर कारण जानना चाहा है कि आखिर कौन सी वजह थी कि आधी रात के वक्त शांत लोगों पर लाठियां बरसानी पड़ीं?

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इससे पहले ही जैसे ही कोर्ट बैठा तो स्वत: संज्ञान लेते हुए रामलीला मैदान में शनिवार की रात को हुए लाठी चार्ज को आड़े हाथ लेते हुए जानना चाहा है कि आखिर कौन सी वजह थी कि रात में सोते लोगों पर लाठियां चलानी पड़ी?

कानून के जानकारों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को समझाना होगा कि कौन सी मजबूरी थी कि शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे लोगों पर लाठियां बरसानी पड़ीं।