Home Blog Page 5582

न्यायिक अवहेलना में थानाध्यक्ष के खिलाफ गैरजमानती वारंट

फर्रुखाबाद: न्यायिक अवहेलना के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अमृतपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर एसपी के पास तामील कराने को भेजा है।

एमवी एक्ट के एक मुकदमें में जीडी और चालानी रिपोर्ट में विरोधाभासी वाहन संख्या होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अमृतपुर थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए थे। इसके अलावा थानाध्यक्ष के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी हुए थे। न्यायालय के आदेश के बावजूद थानाध्यक्ष अदालत में उपस्थित नहीं हुए। न्यायालय के आदेश का पालन न करने पर अमृतपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वारंट तामील कराने को एसपी के पास भेजा है।  विदित है कि अमृतपुर थानाक्षेत्र का एमवी एक्ट का एक मुकदमा सरकार बनाम कौशल किशोर न्यायालय में विचाराधीन है। थाना पुलिस ने वाहन यूपी 76ई-7457 का चालान किया था, जिसे जीडी में 31 नंबर पर 24 मई को दर्ज किया गया था। पुलिस ने जीडी पर वाहन संख्या यूपी 76ई-7497 अंकित की।

साहब सेक्रेटरी मनरेगा की मजदूरी नाहीं देत़……….!!!!!!!!!

फर्रुखाबाद: कायमगंज तहसील सभागार में तहसील दिवस में एडीएम सुशील चन्द्र श्रीवास्तव के सामने ग्राम नरैनामऊ के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा उनकी मनरेगा के तहत की मजदूरी का भुगतान न किये जाने की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने फरियादियों की शिकायते सुनी और एक-एक प्रार्थना पर सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण के निर्देश दिये। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम सुशील चन्द्र श्रीवास्तव ने लम्बित पड़े मामलो के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये।

नरैनामऊ के मनरेगा मजदूरों ने एडीएम से शिकायत की कि साहब अभी तक सेक्रेटरी ने उनका मेहनताना नहीं दिया है। जिससे वह परेशान है। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने भी सेक्रेटरी को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। ग्राम लुधईया के प्रधान अशोक कुमार ने शिकायत की कि गांव के कुछ लोगो ने रास्ता रोक लिये जाने की शिकायत की और पैमाईश कराकर रास्ते को खाली कराने की मांग की। भगवानपुर के गांव बसौला के ओमकार पुत्र चुन्नीलाल ने शिकायत की कि उनके पैतृक खेत पर दरोगा सिंह नामक सिख द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई गौर नही किया गया।

इनाइत नगर के ग्रामीणों ने तहसील दिवस में ग्राम समाज के तालाब पर अवैध रूप से कब्जा कर लिये जाने की शिकायत की। कि किये हुए हैं। गांव के तालाब पर सफाई कार्य चल रहा है।

लेखपाल ने किया दबंगों सहित तालाब पर किया कब्जा

फर्रुखाबाद: जब बाढ़ ही खेत को खाने लगे तब तो उसका भगवान ही मालिक होता है। इसी प्रकार की कुछ स्थिति नगर के बीचो बीच स्थित दलित बस्ती नगला पीतम के पुराने तालाब की है। वह लेखपाल जिसपर सरकारी व सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा का जिम्मा था उसी ने स्थानीय दबंगों के साथ सांठ गांठ कर तालाब व कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर लिया। आसपास के ग्रामीणो ने मंगलवार को इस संबंध में आला अधिकारियों से शिकायत की है।

कलक्ट्रेट में पूर्व सूबेदार राकेशा सागर के साथ ज्ञापन देने आये दलित ग्रामीण् विनोद कुमार, दयाराम, राकेश कुमार, हेतराम, छोटे लाल, रामदास, मेवाराम, दीपक आदि ने बताया कि नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के नगला पीतम में पुराने तालाब व कब्रिस्तान पर स्थानीय लेखपाल प्रमोद शुक्ला ने अवैध कब्जा कर भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय दबंग भी कब्जे कर तालाब का आस्तित्व समाप्त करने में जुटे हैं। एसडीएम सदर अनिज ढीगरा ने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में है। संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल काम रोकने के निर्देशा दे दिये गये हैं डनहोंन बताया कि गाट संख्या 484 पर तालाब, कब्रिस्तान व भूमिधरी तीनों के नंबर हैं। श्री ढींगरा ने बताया कि तहसीलदार को पैमाइश कराने के बाद तालाब व कब्रिस्तान की जमीन का सीमांकन करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

मायावती और बाबा रामदेव दोनों ही बेईमान: दिग्विजय सिंह

लखनऊ। बाबा रामदेव पर कांग्रेस महासचिव का तरकश जारी है। अब से थोड़ी देर पहले लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस वार्ता की है। जिसमें उन्होंने राज्य में फैले अराजकता पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार पर धावा बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव एक साजिश रच रहे हैं जिसमें उनका साथ भाजपा, आरएसएस के अलावा मायावती भी दे रहीं है।

जिस तरह मायावती कहती कुछ हैं और करतीं कुछ हैं उसी तरह बाबा ने भी वादा खिलाफी की है। कहना गलत ना होगा कि माया और बाबा रामदेव दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू हैं दोनों की ही बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। दोनों ही बेईमान हैं। अगर कल दोनों एक हो गये तो जनता को अचरज नहीं होना चाहिए।

उमा भारती की भाजपा में वापसी पर दिग्गी राजा ने कहा कि भाजपा की तो कोई पहचान ही नहीं है। सत्ता लोभी भाजपा तो जरूरत पड़ने पर गधे को भी बाप बना लेती है इसलिए अगर उमा की वापसी पार्टी में हुई है तो इसमें हैरत की कोई बात नहीं हैं। वो उन्हें इस्तेमाल करके छोड़ देंगी। उमा के आने से उत्तर प्रदेश पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस अपना काम करती रहेगी।

आपको बता दें कि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। केन्द्र में तो सरकार की बहुत किरकिरी हो रही है। बड़े दिन बाद कांग्रेस को भट्टा परसौल के रूप में यूपी में एक मु्द्दा मिला है जिसे वो पूरी तरह भूनाना चाहती है

ब्रिगेडियर भनोट ने संभाला चार्ज, चंद्रन को भाव भीनी विदाई

फर्रुखाबाद: राजपूत रेजीमेंट के नये कमांडेट ब्रिगेडियर एसके भनोट आज राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के कमांडेट के तौर पर कार्यभार ग्रहण लिया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर बीपी चंद्रन को भाव भीनी विदाई दी गयी।

राजपूत रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर बीपी चंद्रन के स्थानांतरण के क्रम में उनके स्थान पर नवनियुक्त कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके भनोट आज यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री भनोट शनिवार को ही यहां पहुंच गये थे। शनिवार को उन्‍होंने राजपूत रेजीमेंट के नव निर्मित जसराम आडीटोरियम के उदघाटन समारोह में भी भाग लिया थ। मंगलवार को ब्रिगेडियर बीपी चंद्रन की विदाई के साथ ही कार्यभार हस्‍तांतरण पूर्ण हो गया। राजपूत रेजीमेंट के सैन्‍य अधिकारियों और जवानों ने ब्रिगेडियर चंद्रन को भाव भीनी विदाई दी। सैन्‍य अधिकारियों व जवानों ने छावनी के किला स्थित आरआरसी मुख्‍यालय से ब्रिगेडियर चंद्रन को फूलों से सजे वाहन में बैठा कर उसे रस्सियों से खींच कर उनके आवास तक पहुंचाया। इस दौरान सेना के बैंड पर थिरकती धुने माहौल पर असरअंदाज रहीं।

पानी से भरे टब में गिरने से घर का चिराग बुझा

फर्रुखाबाद| पानी से भरे टब में गिरने से अबोध बालक की मौत हो गयी। इससे घर में कोहराम मच गया।

थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला तकिया नशरतशाह निवासी जरदोजी कारीगर जावेद अंसारी दोपहर में खाना खाकर काम पर चले गये। पत्नी फातिमा घरेलू काम में व्यस्त थीं। एक साल का मासूम पुत्र अनस घुटनों के बल चलकर पानी से भरे टब के पास पहुंच गया।

खेल-खेल में अनस किसी तरह टब में गिर गया पानी में गिरने से उसकी मौत हो गयी। कुछ देर बाद फातिमा को जब बेटे का ध्यान आया तो वे कमरे से बाहर निकलीं इधर उधर तलाश करने पर अनस दिखायी नहीं दिया। इस पर वे चिंतित हुई और दरवाजे की ओर चलीं तभी उनकी नजर बरामदे के पास पानी से भरे टब पर पड़ी। अनस टब में पड़ा था। यह देख फातिमा की चीख निकल गयी।

उन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को गोद में उठा लिया उसे तुरंत रेलवे रोड स्थित एक नर्सिगहोम ले जाया गया। वहां इलाज करने से मना कर दिया गया। तब परिजन उसे बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले गये। अस्पताल में बालक को मृत घोषित कर दिया गया। इससे मां अचेत हो गयी। अनस ६ वर्षीय बहन रायमीन व ४ वर्षीय गौसिया के बीच अकेला भाई था।

कांग्रेसियों ने खोला बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा

फर्रुखाबाद: शहर कांग्रेस कमेटी ने आज महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बाबा रामदेव द्वारा अर्जित देश-विदेश में अनाधिक्रति अकूत संपत्ति की सीबी आई द्वारा जांच कराये जाने के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा|

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी, सतीश दीक्षित, सुधीर चौरसिया, रमेश चन्द्र कठेरिया, अजय निराला, संजीव कटियार वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, राधा देवी आदि कई पदाधिकारियों के साथ बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोला|

उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को दिया और दिए गए ज्ञापन में बाबा रामदेव की अनाधिक्रत सम्पत्ति की सीबी आई जांच, बाबा रामदेव के पास कितनी दवाई कम्पनियां है इन कंपनियों के द्वारा सरकार को पूर्ण राजस्व दिया जाता है की नहीं| बाबा रामदेव ने विदेशों में हजारों एकड़ भूमि कहाँ से खरीदी व किस श्रोत से खरीदी उनके पास इतना धन कहाँ से आया? उनके इन कार्यों में कौन-कौन साथ है उनक्जे नाम उजागर किये जाएँ|

दिए ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि बाबा रामदेव के ट्रष्ट को इतना धन कहाँ से आता है और इसके दानदाता कौन है? उन सभी के नाम बाबा के द्वारा चुकाया गया राजस्व जांच के दायरे में लाया जाए| इसके अलावा बाबा द्वारा विधि विरुद्ध कंपनियों में करोड़ों रुपया लगाया गया है इसकी निष्पक्ष जांच की जाए|

बाबा रामदेव के पास वाहन के रूप में जेट विमान/ हेलीकाप्टर भी है यह किस जरिये से खरीदा, व बीजेपी, आरएसएस के उच्च पदों पर बैठे नेताओं व सहयोगियों की इस प्रकरण में उनकी भूमिका की जांच कराई जाए| इसके अलावा बाबा के द्वारा अनाधिक्रति संपत्ति को राष्ट्र की संपत्ति घोषित की जाए|

बाबा के सुर बदले: प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत तौर पर बताया ईमानदार

हरिद्वार। योग गुरू रामदेव के तेवर अब ढीले प़डने लगे हैं। शायद अब उन्हें सत्ता की ताकत का एहसास हो गया है। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बिना मांगे ही माफी दे दी है।
बाबा ने कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई घटनाओं के लिए उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को क्षमा कर दिया है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कोसने की भाषा में यह कहा, लेकिन इतिहास उन्हें इस राजनीतिक पाप के लिए क्षमा नहीं करेगा।
बाबा रामदेव ने मंगलवार को यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उस टिप्पणी पर दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि रामलीला मैदान में रामदेव के खिलाफ हुई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन इसका कोई विकल्प नहीं था।

रामदेव ने कहा, मैं पहले भी कह चुका हूं कि व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री ईमानदार हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक ईमानदारी के बारे में अनेक लोगों के मन में अब सवाल उठ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, एक तरह से उन्होंने अपना पाप स्वीकार कर लिया है इसलिए मैंने उन्हें क्षमा कर दिया है।

इसके बाद प्रधानमंत्री सिंह पर तीखे प्रहार करते हुए रामदेव ने कहा, मैंने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें माफ कर दिया है, लेकिन केवल भारत का इतिहास ही नहीं, विश्व का इतिहास भी उनके द्वारा किए गए राजनीतिक पाप को माफ नहीं करेगा। इससे लोकतंत्र कलंकित हुआ है।

घर वापसी: माया के खिलाफ उमा बनीं हथियार

नई दिल्ली। भाजपा की पूर्व निस्कासित नेता सुश्री उमा भारती की अब से थोड़ी देर पहले भाजपा में फिर से वापसी हो गई हैं। इस बात का ऐलान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने प्रेस वार्ता करके किया । गडकरी ने उमा की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि उमा के आने से हमारा संगठन मजबूत होगा। फिलहाल उमा एक कार्यकर्ता के रूप में काम करेगी।

वो उत्तर प्रदेश में भाजपा का कार्य देखेगीं। उनकी शुरूआत लखनऊ से होगी । साथ ही वो गंगा आंदोलन सेल की संयोजक होगी। उन्हें उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी दी गयी है।
उमा ने अपनी वापसी पर भाजपा में खुशी जताई की। उन्होंने कहा कि देश का भला करने के लिए भाजपा के अलावा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता है। गडकरी जी ने मुझ पर भरोसा जताया, इस बात के लिए मैं उनका धन्यवाद देती हूं। मैं अपने पिछले पांच साल के अनुभव को भूला देना चाहती हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि मैं भाजपा औऱ गडकरी के भरोसे पर खरी उतरूं।

अपने परिवार में आकर खुश हूं..

गौरतलब है कि साल 2004 में उमा भारती को पार्टी के खिलाफ  काम करने के चक्कर मे पार्टी से निकाल दिया गया था। उमा भारती ने अरूण जेटली जैसे बड़े नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाया था। उमा ने भाजपा से निकाले जाने के बाद अपनी भी एक पार्टी बनायी थी। हालांकि उनकी पार्टी को चुनावों में मुंह की खानी पड़ी थीं।

मेहंदी पर चढा खून का रंग: दूल्‍हे सहित तीन की मौत, दुल्‍हन जख्‍मी

हमीरपुर: उत्‍तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्‍हे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिसमें दुल्‍हन भी शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेजा तथा घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है।

मेहदी पर खून का रंग चढ़ने की यह दर्दनाक वारदात उत्‍तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई। जानकारी के अनुसार महोबा जिले के पनवाडी इलाके के हैबतपुर गांव से हमीरपुर के सौरभपुर गांव में बारात आई थी। कल जब शादी के बाद बारात वापस महोबा जा रही थी तो मुस्करा इलाके में दादापुरवा के पास दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई।

पुलिस ने बताया कि टक्‍कर इतनी भयंकर थी की कार के परखच्‍चे उखड़ गये और दूल्‍हें समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दूल्हन सहित दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और डन्‍हें समेत दो लोगों को उपचार के लिए कानपुर भेजा गया है।