Home Blog Page 5574

आंधी के कहर से वृद्ध की मौत, अनेकों घायल

फर्रुखाबाद: आज सायं आई तेज आंधी के कहर से एक वृद्ध की मौत हो गयी तथा महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी ६५ वर्षीय छदामीलाल शाक्य गाँव के बाहर सड़क के किनारे भारत सिंह यादव की झोपडी में बैठे थे| आंधी के कहर से गायरे से जुडी ईंटों की दीवार सहित झोपडी ढह गयी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी|

तहसीलदार सदर मोहम्मद इस्लाम व क़ानूनगो गंगा शरण ने जांच-पड़ताल कर पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का वायदा किया| एसओ मऊदरवाजा अतरसिंह ने शव का पंचनामा भरवाया| पानी बरसने के कारण छिदामीलाल वहां से गुजरते समय झोपड़ी में बैठ गए थे|

शहर कोतवाली के ग्राम भोपत पट्टी में झोपड़ी के ढह जाने से सर्वेश लोधी की पत्नी अर्चना के पैर की हड्डी टूट गई| तथा मलवे में दब जाने से ६ साल के बेटे वैभव के भी अंदरूनी चोटें लगीं| जिन्हें बढपुर स्थित प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया| झोपड़ी में जानवर भी दब गए थे|

लकूला गिहार बस्ती में भी झोपड़ी के ढहने से कल्लू गिहार की ५० वर्षीय पत्नी राजबेटी घायल हो गयी उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| तेज आंधी के दौरान बारिश भी हुयी, मौसम सुहाना हो जाने के कारण लोगों ने राहत महसूस की|

साली के इश्क में पागल हुआ जीजा, ससुराल में ही दे दी जान

एक साल पहले पत्नी व बच्चों को जान से मारने की कोशिश की थी

फर्रुखाबाद: इश्क सर चढ़कर बोलता है और इसको दीवाना और अंधा शायद इसी लिये कहा जाता है। यही दास्तां एक बार फिर दोहराई गयी। जनपद मैनपुरी के एफसीआई कर्मचारी का दिल अपनी साली पर आ गया और उसने ससुराल वालो से उसके साथ शादी की जिद की। इसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में जीजा ने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

जनपद मैनपुरी के मोहल्ला शिवपुरी निवासी वीरेन्द्र पुत्र सोनेलाल (32) की शादी दस वर्ष पूर्व कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूपुर निवासी रामलडैते की पुत्री दीपमाला के साथ हुई थी। उसके दो लड़के और एक लड़की भी है। वीरेन्द्र को अपनी छोटी साली निधि से इश्क हो गया। इस पर वह अक्सर उससे मिलने ससुराल आने लगा। इसी बीच वीरेन्द्र की साली निधि की शादी तय हो गयी। और उसकी बारात 25 जून को आने वाली है। इससे वीरेन्द्र परेशान रहने लगा। वह सोमवार को अपनी ससुराल आया और अपने ससुर से निधि से शादी करने की जिद पर अड़ गया। ससुर ने उसके साथ निधि की शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब इसकी जानकारी वीरेन्द्र की पत्नी दीपमाला को हुई तो दोनो में विवाद हुआ। इसी से क्षुब्ध होकर वीरेन्द्र ने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुरालीजनों ने सोमवार की रात करीब 11 बजे वीरेन्द्र को बहोशी की हालत में वीरेन्द्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया।

वीरेन्द्र अपने साली के प्यार में इतना डूबा था कि उसने अपनी साली को पाने के लिए एक साल पहले अपने पत्नी व बच्चों को चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की कोशिश की थी, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि सभी बच गये लेकिन जब उसने देखा कि साली उसकी नहीं हो सकती तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया।

जिला पंचायत की हेकड़ी से पशुमेला मालिक बर्वाद

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अदालत के आदेश का अनुपालन न किये जाने के कारण पशुमेला मालिक प्रेम मोहन वर्मा बर्वादी की कगार पर पहुँच गए हैं|

नगर के मोहल्ला बजरिया सालिगराम निवासी प्रेम मोहन ने अवगत कराया कि सत्ता पक्ष के जिला पंचायत अध्यक्ष उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों का निरंतर अवहेलना कर मेरे द्वारा संचालित मेले में व्यवधान डालकर रोक रके हैं|

श्री वर्मा ने बताया कि मेरा पशुमेला जो पूर्वजों द्वारा थाना कमालगंज के ग्राम सिंघीराम्पुर में अपनी जमीन पर किया जाता है| कानपुर मंडल के आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुझे शांतिपूर्वक मेला संपन्न कराने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए| इसके बावजूद सत्ता के प्रभाव के कारण अधिकारियों पर दवाव बनाकर मेला रोकने का प्रयास जारी है| जबकि मै आर्थिक रूप से क्षीण हो चुका हूँ| सामाजिक, मानसिक प्रतिस्ठा भी आघातित हो रही है|

पीड़ित महिला को प्लाट का कब्जा दिलाया

फर्रुखाबाद: तहसील सदर के नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी ने कानूनगो व लेखपाल के सहयोग से बढपुर स्थित विवादित प्लाट पर पीड़ित महिला को कब्जा दिला दिया|

बढपुर निवासी ग्रीश चन्द्र की पत्नी नीलम ने आरजू व सारजू से मोहल्ले में प्लाट खरीदा था जिस पर ओमकार की पत्नी स्नेहलता का कब्जा था| नीलम ने प्लाट पर कब्जा दिलाने के लिए उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था जिनके आदेश पर उसे प्लाट पर कब्जा मिल गया|

कई वर्षों तक नहीं हो सकेगी पूर्व माध्यमिक अध्यापकों की प्रोन्नति

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग में शासन स्तर से प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों के पद निर्धारित किये जा रहे हैं। नये नियम के अनुसार यदि विद्यालय में छात्र संख्या 100 से कम है तो वहां पर प्रधानाध्यापक की नियुक्ति नहीं की जायेगी।

_स्वीकृति से कई गुना अधिक प्राधानाध्यापक मौजूद

_अभी नहीं बनी सहायक अध्यापकों की ज्येष्ठता सूची

नवीन मानकों के अनुसार केवल उन्हीं विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पद स्वीकृत किये जा रहे हैं जिनमें छात्र संख्या 100 या उससे अधिक है। इसके अतिरिक्त विद्यालय में कक्षा 6, 7 व 8 के लिये न्यूनतम तीन अध्यापक रखे जाने का भी प्राविधान किया गया है। जनपद के कुल 557 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत 43683 छात्रों के सापेक्ष कुल 108 प्रधानाध्यापक व 1867 सहायक अध्यापकों के पद स्वीकृत हुए हैं। जबकि जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में ही वर्तमान में कुल 515 प्रधानाध्यापक, 898 सहायक अध्यापक तैनात हैं। इनमें से 115 प्रधानाध्यापक व 7 सहायक अध्यापक इसी माह की 30 तारीख को सेवानिवृत होने जा रहे हैं। जाहिर है कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में 400 प्रधानाध्यापक फिर भी शेष रहेंगे। इनमें ये स्वीकृत 108 पदों के बाद भी 292  प्रधानाध्यापक आवश्यकता से अधिक हैं। इसके चलते प्रर्व माधयमिक विद्यालय के हेडमास्टर पद पर प्रोन्नति की आस लगाये बैठै अध्यापकों की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिरता नजर आ रहा है। यदि नियमों कोई संशोधन न हुआ तो जूनियर हाई स्कूल के हेडमास्टर पद पर कई वर्षों तक किसी की प्रोन्नति नहीं हो पायेगी।

बलाक पूर्व माध्यमिक विद्यालय छात्र संख्या सवीकृत पद
प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक कुल अध्यापक
राजेपुर 102 9436 30 379 409
मोहम्म्दाबाद 97 5993 17 315 332
शमसाबाद 81 5216 13 263 276
कमालगंज 92 5026 10 292 302
नवाबगंज 50 4130 9 173 182
बढ़पुर 47 3540 12 160 172
कायमगंज 74 9420 15 243 258
ग्रामीण क्षेत्र 543 42761 106 1825 1931
नगर.फर्रुखाबाद 10 664 1 30 31
नगर.कायमगंज 4 258 1 12 13
शहरी क्षेत्र 14 922 2 42 44
कुल 557 43683 108 1867 1975

पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 1867 स्वीकृत पदों के सापेक्ष जनपद में 518 सहायक अध्यापकों की कमी है। इनमें से भी सात इस बर्ष् सेवानिवृत भी हो रहे हैं। जाहिर है कि इन पदो पर प्रोन्नति के लिये प्राथमकि शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची बनायी जानी है। इसके लिये बेसिक शिक्षा विभाग में अभी से तैयारी शुरू हो गयी है।

दूल्हे को नशे में देख बिदकी दूल्हन

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदाई जिले में बीते दिन एक बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन ने दूल्हे पर नशे का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया।
इनकार के बाद रविवार देर रात से आज दोपहर तक दुल्हन की मान मनौव्वल में ल़डके वाले जुटे रहे, लेकिन लडकी शराबी दूल्हे से शादी ना करने की जिद पर अडी़ रही और आखिरकार दूल्हा बिन दुल्हन के वापस बैरंग लौट गया। पुलिस ने बताया की कोतवाली शहर में भगवान गेस्ट हाउस में सीतापुर जिले के रहने वाले पीएसी में तैनात रमेश तिवारी के बडे बेटे अमित तिवारी की शादी कानपुर के रहने वाले स्व. राम स्वरूप मिश्र की छोटी बेटी प्रीती मिश्रा के साथ तय हुई थी।
प्रीती के बाबा हरदोई के रहने वाले है इसलिए परिवार के लोग हरदोई से शादी करने कानपुर से यहां आ गए। एक ही गेस्ट हाउस में लडके और लडकी वाले दोनों रूके थे।

दुल्हन के घर वालों के अनुसार तिलक की रस्म के समय भी दूल्हा नशे में था। उसके बाद जब बारात निकली तो दूल्हा समेत दूल्हे का पिता और अधिकतर बाराती बुरी तरह शराब के नशे में झूम रह थे। बारात जब गेस्ट हाउस के पास पहुंची तो बारातियों और लडकी वालों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और सडक पर ही दोनों में जमकर मारपीट होने लगी किसी तरह मामला शांत हुआ। जिसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया।

बेकाबू ट्रक मकान में जा घुसा, मालिक की जिंदगी बर्वाद

फर्रुखाबाद: कायमगंज मार्ग पर बीती रात बेकाबू ट्रक दलित के मकान में जा घुसा| गंभीर रूप से घायल दलित जगरूप जाटव को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

ग्राम रजलामई निवासी ५० वर्षीय जगरूप जाटव बीती रात चबूतरे पर सो रहे थे| रात करीब ढाई बजे फर्रुखाबाद की ओर से गया बेकाबू ट्रक चबूतरे को तोड़ते हुए मकान के अन्दर घुस गया| जगरूप के पैर व कमर की हड्डी टूट जाने से उनकी हालत गंभीर हो गयी| दुर्घटना में जगरूप का भाई सोवरन वाल-वाल बच गया| उसे मामूली चोट लगी|

चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया| एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की| चालक ने बताया कि उसकी आँख लग गयी थी| जिसके कारण ट्रक सड़क की पुलिया, बिजली का खम्भा व हैंडपंप को तोड़ता हुआ घर में जा घुसा|

भूमि अनुप्लब्धता के कारण कंपिल में निर्माण कार्य अधर में


फर्रुखाबाद: पर्यटन व उद्यान के सचिव मनोज कुमार ने सोमवार को जनपद के विभिन्न एतिहासिक स्थलों का दौरा कर पर्यटन विकास की संभावनायें तलाशीं। उन्होंने कंपिल, संकिसा व शाहजी की विश्रांतें भी देखीं। कंपिल में चल रही खुदाई को भी देखा, यहां भूमि की उपलब्धता न होने के कारण विकास कार्यों की संभावनायें कम नजर आयीं।

पर्यटन सचिव ने पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद के प्रमुख स्थ्लों का भ्रमण किया। उन्होंने कंपिल व संकिसा के अतिरिक्त नगर के पास स्थित शाहजी की विश्रांतें व घटियाघाट का भी भ्रमण् किया। इससे पूर्व सचिव मनोज कुमार से कुछ आलू किसानों ने शीतगृहमालिकों की मनमानी की शिकायतें भी कीं। सचिव के आदेश  पर दिन भर जिला उद्यान अधिकारी एमसी भारती ने लगभग आधा दर्जन शीतगृहों की खान छानने के बाद अपनी रिपोर्ट दे दी। श्री भारती ने बताया कि अभी शीतगृहों में लगभग ९० प्रतिशत आलू भंडारित है। इस समय लगभग ६०० प्रति कुंतल का औसत भाव चल रहा है। उन्होंने ओवर लोडिंग की शिकायत को गलत बताया।

प्रदेश सरकार के पर्यटन व उद्यान के मुख्य सचिव मनोज कुमार ऐतहासिक नगरी कम्पिल पहुंचे। वह सबसे पहले रामेश्वरनाथ मन्दिर गये। सचिव को मन्दिर व द्रोपदी कुण्ड के इतिहास के बारे में जानकारी दी गयी। इसके बाद वह सीधे खुदाई स्थल पर पहंचे, जहां अभी कुछ दिन पहले महाभारत काल के कुछ अवशेष मिले थे। सचिव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर कार्य जारी रहेगा और इसकी सूचना बराबर पर्यटन विभाग को दी जायेगी। सचिव ने बताया कि मुझे जानकारी हुई थी कि कम्पिल नगरी में खुदाई के दौरान महाभारत काल के कुछ अवशेष मिले हैं। जिस कारण मैं यहां यह जानकारी करने आया हूं कि वास्तव में यह महाभारत कालीन नगरी है। संकिसा में स्थित पर्यटन विभाग के निरीक्षण भवन की घटती आय के विषय में उन्होंने चिंता व्यक्त की।

इतिहास पुरातत्व शोध संसधान के निदेशक डां. रामकृष्ण राजपूत ने मुख्य सचिव को फर्रूखाबाद के इतिहास की जानकारी दी और बताया कि यह जिला अपने आप में गौरव पूर्ण रहा है। यहां की गंगा-जमुनी तहजीब आज भी बरकरार है। उन्होने फतेहगढ़ सेण्ट्रल जेल के सम्बन्ध में भी बताया। उन्होने कहा कि 1957 में यहां पर आजादी की लड़ाई के बाद में 161 लोगो को फांसी की सजा सुनाई गई थी। जिसमें आधे हिन्दू व आधे मुस्लिम शामिल थे।

इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कानपुर राजेंद्र कुमार, एडीएम सुशील चन्द्र श्रीवास्तव] एसडीएम सदर अनिल ढींगरा] अपर उपजिलाधिकारी सदर रविंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज हरीशंकर आदि मौजूद रहे।

दहेज़ लोभी बहू की ह्त्या कर घर से फरार

विवाहिता का शव गायब

फर्रुखाबाद: दहेज़ में ५० हजार रुपये व बाइक न दिए जाने पर आरती की ह्त्या कर उसका शव गायब कर दिया गया| पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है|

आरती कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई निवासी संजय सिंह की पत्नी तथा एटा कोतवाली अलीगंज के ग्राम फतेहपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह की पुत्री थी| उसका ५ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| उसके ससुर विजेंद्र सिंह कायमगंज के धन्ना सेठ चन्द्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ़ पिक्कू लाला के यहाँ मुनीम हैं|

दहेज़ लोभियों ने आरती की ह्त्या कर दी और उसका शव गायब करने के लिए मकान में ताला लगाकर सभी लोग भाग गए| बेटी का शव न मिलने तथा उसकी ससुराल में ताला लगा होने पर सास कांती देवी ने कोतवाली में पुत्री के पति, ससुर, सास विशेष, देवर विजय व ननद पारूल के विरुद्ध दहेज़ ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज कराई|

दहेज़ में ५० हजार रूपये व बाइक न दिए जाने पर आरती की जलाकर ह्त्या कर दी गई और उसके शव को भी गायब कर दिया गया|

घरेलू कलह के कारण महिला फांसी पर झूली

फर्रुखाबाद:घरेलू कलह के कारण महिला ने फांसी लगाकार जान दे दी| पुलिस महिला के मायके वालों के आने का इन्तजार कर रही है|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला बजाजा निवासी धीरेन्द्र कुमार कनौजिया की २६ वर्षीय पत्नी क्रतिलता ने आज सायं तीन मंजिले मकान में लगे पंखे से लटक गई| उसने फांसी लगाने में दुपट्टे का इस्तेमाल किया| पुलिस ने पति धीरेन्द्र को हिरासत में ले लिया|

झारखंड के जिला बोकारो १६ सिटी निवासी क्रतिलता का १ वर्ष पूर्व धीरेन्द्र से विवाह हुआ था| उसके कोई संतान नहीं है| बेरोजगार धीरेन्द्र नशे का आदी है जिसके कारण घर में आयेदिन कलह मची रहती थी|