Home Blog Page 5573

हादसे में अधिकारी की पत्नी की मौत, बेटा घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में ग्राम विकास अधिकारी की पत्नी सरोज देवी की मौत हो गई तथा पुत्र विजय घायल हो गया| जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया|

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पजावा शांतिनगर निवासी प्रेमपाल की ५० वर्षीय पत्नी सरोज देवी अपने बेटे विजय के साथ बाइक से पड़ोसी जिला मैनपुरी के ग्राम कठरी गढ़िया मायके जा रही थी| जब बाइक मोहम्दाबाद के ग्राम अलावलपुर क्षेत्र से गुजर रही थी उसी समय बाइक तांगे से टकरा गयी|

घायल माँ-बेटे को लोहिया अस्पताल ले जाया गया| डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया| विजय वद्री विशाल डिग्री कालेज में बीए का छात्र है जबकि प्रेमपाल ब्लाक राजेपुर में ग्राम विकास अधिकारी पद पर तैनात हैं|

14 जून: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

बीमा कार्यालय से बाइक चोरी

फर्रुखाबाद: आवास विकास कालोनी सेक्टर ऐ में रहने वाले सतीश त्रिपाठी की बाइक नंबर यूपी ७६ ई / ०२६० चुरा ली गयी| सतीश फतेहगढ़ स्थित LIC कार्यालय बाइक से गए थे|

साले बहनोई गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने सिविल लाइन निवासी अवधेश तथा थाना व कस्बा तिर्वा निवासी उनके साले सर्वेश को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| रुपयों के लेनदेन को लेकर साले बहनोई झगड़ रहे थे|

महिला की पिटाई कर कुंडल लूटे

फर्रुखाबाद: गंदा पानी डालने को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला के कुंडल लूट लिए गए| तथा एक युवक को पीटकर घायल कर दिय

शहर कोतवली के मोहल्ला शांतिनगर काद्रीगेत निवासी ब्रजेश मिश्रा ने पड़ोसी विकास त्रिवेदी आदि हमलावरों के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई|

विकास के परिजन अक्सर ब्रजेश की और गंदा पानी फेंकते रहते है इसी बात को लेकर विवाद हुआ| विकास गाली गलौज करने लगा तो ब्रजेश के भांजे भानू व राहुल तिवारी ने गाली देने का विरोध किया| इसी बात पर दोनों युवकों की पिटाई की गयी| ब्रजेश की पत्नी जब भाईयों को बचाने गयी इसी दौरान उनके कुंडल नोच लिए गए| घायल राहुल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

एक अन्य घटना में हैण्ड पम्प पर पानी भरने के विवाद में मोहल्ला हाता कर्म खान निवासी बब्लू राजपूत की पत्नी चन्दा देवी की पिटाई कर दी गयी हमलावर अनिल के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई गयी|

फिर बिजली बिल पर छूट 15 जून से

पूरा सरचार्ज माफ किये जाने की योजना:

फर्रुखाबाद: पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना को इनर्जी टास्कफोर्स ने सोमवार को मंजूरी दे दी है। विद्युत नियामक आयोग की हरी झंडी मिलते ही योजना लागू हो जाएगी। कार्पोरेशन प्रबंधन ने योजना को 15 जून से 15 अगस्त तक लागू करने की तैयारी कर रखी है।

वित्तीय संकट से जूझ रहे पावर कार्पोरेशन ने एक बार फिर बकाया विद्युत बिलों के भुगतान में सरचार्ज की छूट दिये जाने की एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना का सहारा लेने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अनूप मिश्र की अध्यक्षता में हुई इनर्जी टास्कफोर्स की बैठक में सभी श्रेणी के बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना लागू करने संबंधी प्रस्ताव को रखा गया। प्रस्ताव को टास्कफोर्स ने तो मंजूरी दे दी लेकिन विद्युत नियामक आयोग की अनुमति मिल जाने के बाद ही इसका क्रियांवयन किया जायेगा। विद्युत कार्पोरेशन प्रबंधन ने योजना को 15 जून से 15 अगस्त तक लागू करने की तैयारी कर रखी है। बताया जाता है कि योजना ऐसी होगी कि सभी श्रेणी के बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल अदा करने पर सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा। बकाए को किस्तों में अदा करने की सुविधा रहेगी। विदित हो कि ऐसी ही योजना पिछले वर्ष फरवरी में भी लागू की गई थी। पिछली बार योजना का लाभ उठाने वाले इस बार योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

पुलिस चौकी बुलाये गए दलित की दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज की मंडी चौकी पुलिस ने ग्राम मुबारकपुर नगर निवासी दलित संजू कुमार उर्फ़ रामसिंह जाटव को पट्टा भूमि के विवाद के मामले में बुलाया था| मंदी परिसर में ही ट्रक की टक्कर लगने से दलित की मौत हो गयी|

संजय साइकिल से मंडी चौकी पुलिस जा रहे थे| मंडी परिसर में ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था| एक घंटे के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी|

बताया गया कि दलित मजदूर की पत्ता भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है इसी विवाद को निवटाने के लिए उसे चौकी बुलाया था|

डिग्री कॉलेजों का वेतन आहरण डीआईओएस से छिना

अपने परिक्षेत्र के हर जिले में अब क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कर सकेंगे वेतन आहरण व वितरण

फर्रुखाबाद: अशासकीय सहायताप्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन आहरण और वितरण का अधिकार जिला विद्यालय निरीक्षकों से छीन कर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को दिये जाने का निर्ण्य किया गया है। इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

प्रदेशा में अभी तक आठ जिलों में अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन आहरण और वितरण की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों के हवाले थी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सिर्फ उन्हीं आठ जिलों में दी गई थी जहां उनके कार्यालय हैं। प्रदेश के बाकी जिलों में यह काम जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) करते थे। जिला विद्यालय निरीक्षक चूंकि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन होते हैं, इसलिए उच्च शिक्षा विभाग का सीधे तौर पर उन पर वश नहीं था।

इन दिक्कतों को दूर करते हुए शासन ने नयी व्यवस्था लागू कर दी है।  नयी व्यवस्था के तहत अब बाकी जिलों में भी अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन आहरण और वितरण का अधिकार क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को दे दिया गया है। प्रत्येक क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अपने परिक्षेत्र में आने वाले जिलों में यह दायित्व निभायेगा। हालांकि नयी व्यवस्था के तहत अब कॉलेजों के प्राचार्यो को वेतन मंजूर कराने के लिए हर महीने दूसरे जिले जाना पड़ेगा।

एफडीए फिर सीएमओ के हवाले

फर्रुखाबाद: शासन ने एक बार फिर फूड एण्ड ड्रग अथारिटी (एफडीए) के अंतर्गत जनपद स्तर पर नियुक्त खाद्य एवं औषधि निरीक्षकों को मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के आधीन कर दिया है। इस आशय का आदेश सोमवार को यहां प्राप्त हो गया है।

विदित है कि शासन स्तर पर एफडीए का गठन कर जनपद स्तरीय व्यवस्था को नगर मजिस्ट्रेट के आधीन कर दिया गया था। इसके पीछे उद्देश्य यह बताया गया था कि प्रशासनिक सहयोग के चलते मिलावटखोरों में भय उत्पन्न होगा व व्यवस्था में सुधार होगा। परंतु प्रदेश स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा इस संबंध में बनाये गये दबावके बाद विगत माह फरवरी में एफडीए को दोबारा सीएमओ के आधीन किये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, परंतु किन्हीं कारणोंवश उसकाक्रियांवयन नहीं हो सका था। सोमवार को इस आशय के शासन के आदेश यहां प्राप्त हो गये हैं कि एफडीए की जनपद की इकाई अब एक बार फिर पूर्व की भांति मुख्य चिकित्साधिकारी के आधीन कार्य करेगी।

जिले में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में विधुत आपूर्ति का नया रोस्टर लागू

फर्रुखाबाद: विधुत विभाग ने जिले में एक पखवारे के लिए विधुत आपूर्ति का नया रोस्टर जारी किया है|

बेबर रोड स्थित ३२ केवीए सब स्टेशन के जेई यशपाल सिंह ने बताया कि विभाग ने १५ जून से ३० जून तक के लिए नया रोस्टर लागू किया है| नगरीय क्षेत्र में इस अवधि के दौरान दिन के तीन बजे से सुबह ४ बजे तक तथा सुबह ६ बजे से दोपहर ११ बजे तक १८ घंटे विधुत आपूर्ति होगी|

एक पखवारे के पहले सप्ताह में ग्रामीण क्षेत्र में सुबह ८ बजे से सायं ४ बजे तक तथा रात ११ बजे से सुबह ५ बजे तक १४ घंटे बिजली मिलेगी| दूसरे सप्ताह में सुबह ११ से सायं ५ बजे तक, रात ९ बजे से सुबह ५ बजे तक विधुत आपूर्ति होगी|

आंधी ने पोल खोली, बिजली की नई लाइन तीसरे दिन ही ध्वस्त

फर्रुखाबाद: आंधी ने बिजली विभाग की पोल खोल दी| तीन दिन पूर्व चालू की गयी नई लाइन के करीब एक दर्जन खम्भे खिलौनों की तरह टूटकर बिखर गए|

ग्राम नेकपुर खुर्द के निकट बनी नई मंडी के सामने से लेकर गुरु गाँव देवी मंदिर के तिराहे तक का मार्ग अवरुद्ध हो गया| मंडी के सामने शीशम का काफी बड़ा पेंड टूट कर सड़क पर गिर गया| एक अन्य शीशम का पेंड छत पर गिरने से नेकपुर निवासी दयाराम शाक्य व रामसेवक शाक्य के मकान क्षतिग्रस्त हो गए| गुरु गाँव देवी मंदिर के निकट काफी बड़ा पेंड ढह गया|

इस मार्ग पर करीब एक दर्जन बिजली के पोल सड़क पर बिखर गए| बिजली की लाइन पतंग की डोर की तरह टूटी देखी गयीं| खम्भों को टूटा देख लोगों के मुंह से निकला कि पोल काफी घटिया थे| एसओ मऊदरवाजा अतरसिंह ने फ़ोर्स के सहयोग से यातायात चालू कराने का प्रयास किया| वहां से गुजरने वाली जेसीवी मशीन चालक से सड़क पर गिरे खम्भे को हटवाने का प्रयास किया गया|

इस बात को लेकर जेसीवी को ले जाने वाले व्यक्ति की पुलिस से नोकझोंक हुयी| ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे पेड़ों की लकड़ी काटकर अपने घरों में ईंधन एकत्र किया| उनमे पेड़ गिरने की काफी खुशी थी जो मुफ्त में कीमती लकड़ी ले गए|

विधुत विभाग ने हथियापुर स्थित नए पावर हाउस से गल्ला मंडी मऊदरवाजा तक बिजली की नई लाइन बिछाई जिसको परसों ही चालू किया गया था|

नगर के घुमना बाजार पुराने कई पोल टूट गए तथा पक्कापुल में एक पोल टूट कर दूसरी लाइन से टिक गया| विधुत विभाग के कर्मचारी लाइन की मरम्मत में जुट गए|

रेलवे रोड स्थित सिल्वर साईन के निकट दीवार वहां खड़ी कार के ऊपर ढह गयी| नेकपुर में पेंड टैम्पो के ऊपर जा गिरा जिससे चालक भी घायल हो गया|

कैमरे की नजर से विधुत विभाग की तबाही-

तूफान के साथ आयी बारिश से विद्युत आपूर्ति ध्वस्त

_अंधेरे में गुजारनी पड़ सकती है रात:

फर्रुखाबाद: विगत कई दिनों हो रही भीषण गर्मी से नागरिकों को सोमवार शाम हुई वर्षा से कुछ राहत मिली। परंतु तेज तूफान के साथ आयी बारिश ने नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर  दी। जगह जगह टूटे पड़े विद्युत तार और खंभों के कारण विभागीय अधिकारी सर पकड़ कर बैठ गये हैं। अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि अभी तक नुकसान का पूरा आंकलन नहीं हो पाया है। मरम्म्त कार्य शीध्र प्रारंभ करने के आदेश कर दिये गये हैं। अंधेरा होने व खेतों में पानी भरा होने के कारण फाल्ट ढ़ूडने में कठिनाई आ  रही है।

विदित है कि विगत कई दिनों से नागरिक जून की दहकती दोपहरी और गर्म हवाओं से त्रस्त थे। सोमवार दोपहर बाद से आसमान में गुबार की शक्ल में बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया था। शाम होते होते पहले ठंडी हवाओं का तेज तूफान आया और फिर उसके बाद आयी झमाझम बारिश ने माहौल सुहावना कर दिया। परंतु इसी के साथ एक बड़ी मुसीबत यह भी आयी कि सारे शहर की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त होकर रह गयी। सड़क किनारे खड़े पेड़ों की झूमती डालों से उलझ कर जगह जगह तार टूट गये और कई जगह तो विद्युत पोल तक उखड़ गये। तूफान गुजर जाने के घंटो बाद भी विद्युत विभाग नुकसान का ठीक ठीक आंकलन करने की स्थिति में नहीं है।

अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि अंधेरा होने और जगह जगह पानी भर जाने के कारण् फाल्ट ढ़ूंडपाने में कठिनाई हो रही है। फिर भी मरम्मत कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिये जाने के निर्देश दे दिये गये है। उन्होंने बताया कि चौक, मिलिट्री फीडर चालू कर दिये गये हैं। शेष फीडरों पर काम चल रहा हें। सर्वाधकि नुकसान मिल्क डेरी व अरएमआर फीडर पर हुआ है। फतेहगढ़ फीडर में भी तार काफी टूट गये है। विद्युत व्यवस्था के पूरी तौर पर बहाल होने के बारे में अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है।