Home Blog Page 212

सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता बंदी की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सजायाफ्ता बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित आकर दिया| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया |
जनपद हरदोई के लोनार झौहाना निवासी 50 वर्षीय प्रतिपाल पुत्र बच्चन पर साल 2002 में बलात्कार आदि के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदोई के न्यायालय से 10 साल की सजा से 29 सितंबर 2024 को दंडित किया गया था| बीते 18 मई 2025 को उसे हरदोई जिला कारागार से सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में भेजा गया था| कारागार के अधिकारियों की मानें तो प्रतिपाल सिंह के 23 जुलाई को पेट दर्द की शिकायत हुई| जिस पर उसे कारागार के भीतर ही चिकित्सक ने उपचार दिया| 24 जुलाई को सुबह 7 बजे बंदी प्रतिपाल की हालत बिगड़ी तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें 7:36 को मृत घोषित किया गया| कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी नें बताया .बंदी की मौत हुई है| उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|

फर्रुखाबाद के जेबकतरे को लखनऊ पुलिस नें मुठभेड़ में मारी गोली, 16 मुकदमें हैं दर्ज

लखनऊ:(जेएनआई) बीती देर रात लखनऊ पुलिस ने शातिर जेब कतरे का हाफ एनकाउंटर कर दिया| पुलिस से मुठभेड़ में शातिर जेब कतरे के पैर में गोली लगी है| पुलिस नें आरोपी जेबकतरे को गिरफ्तार किया है| आरोप के ऊपर कुल 16 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं| आरोपी हफ्ते में तीन बार फर्रुखाबाद से लखनऊ बारदात को अंजाम देनें आता था|
महानगर पुलिस व दो बाइक सवार चार बदमाशों के बीच बुधवार देर रात अकबरनगर सौमित्र वन के पास मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से फर्रुखाबाद कमालगंज निवासी बदमाश कुलदीप पुत्र राकेश घायल हो गया। बीते दो दिन पहले महानगर इलाके में कपड़ा कारोबारी से 47 हजार रुपये की लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में डीसीपी मध्य ने तीन टीमों को बदमाशों की धर-पकड़ के लिए लगाया था। बीती बुधवार रात करीब 12 बजे सौमित्र वन के पास चेकिंग करनें के दौरान पुलिस को दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। इस बीच एक बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार कुलदीप के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।  पुलिस को बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, कारतूस और घायल बदमाश की जेब से 25 हजार रुपये मिले हैं। एडीसीपी मध्य ममता रानी ने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी है| वहीं उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पूछताछ में आरोपी ने दो दिन पहले हुई घटना में शामिल होना बताया है। कुलदीप के खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

साइकिल दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा, कई लोग बाल-बाल बचे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर नगला दीना स्थित गुंजन अग्रवाल की साइकिल दुकान में भीषण आग लग गयी| आग लगने से दुकान का माल देखते हो देखते राख के ढेर में तब्दील हो गया| फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों आग बुझाने में लगी हैं। दमकल नें कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया|
फतेहगढ़ में भोलेपुर में नगला दीना में गुंजन अग्रवाल की साइकिल दुकान के ऊपरी मंजिल में उनका परिवार रहता है और तीसरी मंजिल पर महाराजा लॉज बना हुआ हैं । जिसमे जिसमें किराये पर लोग रहते है। बीती रात लगभग 11:30 बजे अचानक दुकान के भीतर आग की तेज लपटे देखकर लोगों ने दुकान मालिक गुंजन अग्रवाल को जानकारी दी| मौके पर भीड़ लग गयी| ऊपरी मंजिल पर रहनें वालों में चीख -पुकार मच गयी, उन्हें बमुश्किल सकुशल बचाया जा सका| स्थानीय लोगों ने समर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नही मिली इसके बाद दमकल को सूचना दी गयी| जिसके बाद दमकल और कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पंहुचे और आग पर काबू पानें का प्रयास किया| बीती रात गभग 3 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका | आग से पूरी दुकान जलकर राख हो गयी| जिसमे लाखों का सामान था|



पांच दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें जिले में पांच उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेर बदल किया है| जिससें महकमे में चर्चा है|
एसपी ने कोतवाली मोहम्मदाबाद के दारोगा राजेश कुमारको बबना का चौकी प्रभारी बनाया गया है| थाना मऊदरवाजा के दारोगा अक्षय कुमार को मेरापुर कीअचरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है| बबना नवाबगंज के चौकी प्रभारी रवि सोलंकी को थाना अमृतपुर में भेजा गया है| थाना नवाबगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम सिंह को डायल 112 में भेजा गया है | एसपी कार्यालय के वाचक उप निरीक्षक विनीत त्रिपाठी का तबादला थाना मऊदरवाजा किया है|

रेलवे रोड़ निर्माण शुरू ना करनें पर व्यापार मंडल की तीन दिन बाद आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर की रेलवे रोड़ काफी लम्बे असरे से अपने दिन बहुरने का इंतजार कर रही है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन, नगर पालिका रेलवे रोड़ निर्माण को लेकर सुस्त है| सुस्त क्या जिम्मेदार ही आंख, मुंहऔर कांन बंद किये है, जिसका खमियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है|
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) ने रेलवे रोड़ निर्माण को लेकर कमर कसी है| फैम ने तीन का समय प्रशासन को सड़क निर्माण शुरू करनें को दिया है| यदि निर्माण शुरू नही हुआ तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है| व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ जिला महामंत्रीअनूप गुप्ता व जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा आदि ने सीडीओ अरविन्द मिश्रा को ज्ञापन सौपा | जिसमे कहा कि यदि तीन दिवस के भीतर रेलवे रोड निर्माण को मॉडल रोड की तर्ज पर शुरू नही किया गया तो फैम व्यापर मं धरना प्रदर्शन करेगा |
इस दौरान लाखन सिंह,सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यश योगेश गुप्ता, महामंत्री डा. संजीब त्रिपाठी, देवेन्द्र सक्सेना, आशीष पाल, पंकज पाल, अर्पित अग्निहोत्री, आशीष यादव, आशीष कुमार आदि रहे|

उप निबंधक कार्यालय में लाखों की चोरी, 7 कर्मियों पर एफआईआर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तहसील सदर के उप निबंधक कार्यालय में लाखों की नकदी चोरी की घटना में पुलिस नें उप निबंधक कार्यालय के 7 कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की सदर तहसील के उप निबंधक रवि कान्त यादव नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीते 22 जुलाई को शाम 7 बजे निबंधक शुल्क को धनराशि को सुरक्षितकैश बाक्स में रखवाकर ताला बंद किया गया| 23 जुलाई को एमटीएस आदेश कुमार सुबह 9:45 बजे रजिस्ट्री कार्यालय को खोला| भीतर देखा तो कम्प्यूटर रूम में 2 ताले चैनल के गेट पर लगाये गये थे, वह टूटे पड़े हैं| जिसकी सूचना पर उप निबंधक रवि कान्त, निबन्धन लिपिक सुमित अवस्थी, प्रदीप सक्सेना कम्प्यूटर आपरेटर के साथ पंहुचे| जहाँ 2 ताले रिकार्ड रूम में लगे थे वह भी टूटे है। कुन्डी उखाड़ दी गयी है और कैश चेस्ट दीवार से अलग और खुला टूटा पड़ा है। जिसमे निबन्धन शुल्क की धनराशि 45,8,840 रुपये नही है, चोरी हो गयी है। गैलरी में जाकर देखा वहाँ बिजली के तार बिखरे व उखड़े है मेन स्विच क्षतिग्रस्त था और चोरों के द्वारा विद्युत की लाइने काट दी गयी है। लाइने क्षतिग्रस्त कर दी गयी है। है। कार्यालय कर्मी बाइस्तेवा अमित, सोनू, रवि, शिवम, रमेश चन्द्र, रोहित व बाइस्तेवा मुंशियों के लेखकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस नें नामजदों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है | थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि जाँच की जा रही है|

पुलिस लाइन पीएसी कैम्प से राइफल व कैश बक्स चोरी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइन पीएसी कैम्प से एसएलआर राइफल व कैश बाक्स चोरी कर लिया गया| मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गयी|
जनपद एटा की 43 वीं बटालियन पीएसी डेढ़ सेक्शन पिछले 15 दिनों से पुलिस लाइन में कैम्प कर रहे थे| बीते मंगलवार रात पीएसी के अस्थाई क्वाटर से जब असलहों की गणना की गयी तो पता चला की एक एसएलआर राइफल व कैश वाक्स गायब है| मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी गयी | पुलिस नें सीसीटीवी से देखने का प्रयास किया तो वह खराब मिले| कैश वाक्स में लगभग एक लाख रूपये की नकदी बतायी जा रही है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि राइफल गायब होंनें की जानकारी है| कैश वाक्स में कितना रुपया था इसका ठीक से आंकलन नही है| एसपी आरती सिंह नें बताया कि मामले में एफआईआर करायी जायेगी|

युवक चार दिन से लापता, नही लगा सुराग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग चार दिन पूर्व लापता युवक का कोई सुराग नही लगा| परिजनों नें खोजबीन करनें के बाद पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली|
थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान निवासी 27 वर्षीय ओमवीर राठौर पुत्र पेशकार हरिद्वार की एक निजी कंपनी में काम करता था कुछ महीने पहले ही घर आया था। बीते रविवार को ओमवीर लेंटर डालने वाली मशीन पर कार्य करनें चला गया था| घर वापस आकर उसने पकड़े बदले और तौलिया लपेटकर घर से निकल गया, लेकिन उसकी देर रात तक घर वापसी नही हुई| परिजन उसकी तलाश करते रहे जब सुराग लगा तो थानें में ओमवीर की गुमशुदगी दर्ज करायी| पुलिस नें दो युवकों को हिरासत में ले लिया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें सीसीटीवी खंगाले जिसमे ओमवीर सीसीटीवी में नजर आ रहा है| सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि जाँच की जा रही है|




फालोअप: लापता व्यापारी रितेश पाल ने परिजनों से किया सम्पर्क

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रहस्यमय तरीके से गायब हुए व्यापारी रितेश पाल ने परिजनों से फोन पर सम्पर्क किया है| जिससे परिजनों के साथ ही साथ पुलिस के भी जान में जान आयी है| पुलिस की कई टीमें उस तक पंहुचने में लगी हैं |
थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी व्यापारी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन पाल 15 जुलाई से रहस्यमय तरीके से लापता हैं| पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हैं| पुलिस की टीमों ने आस-आस के कई जनपदों में सम्बन्धित जगहों पर दबिश दी| लेकिन सफलता हाथ नही लगी| पुलिस नें लापता व्यापारी के कई साथियों को भी उठाया लेकिन अहम सुराग रितेश का नही मिला| जिसके बाद बीते दिन लापता व्यापारी रितेश नें अपनी बहन से फोन पर सम्पर्क किया | उसने परिजनों से बात की| रितेश नें बताया कि वह हरिद्वार में है वह बाबा बनने के बाद लौट आयेगा| रितेश के सकुशल होनें की खबर से परिजनों नें राहत की सांस ली| सीओ अमृतपुर अजय वर्मा नें जेएनआई न्यूज को बताया कि रितेश नें अपने परिजनों से सम्पर्क किया है| पुलिस की कई टीमें उसको घर लानें के प्रयास में लगी हैं|

नगर भारतीय उद्योग व्यापार के 38 पदाधिकारी घोषित

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के 38 पदाधिकारीरियों की घोषणा की गयी| जिसमे उन्हें संगठन को मजबूत करनें की सलाह दी गयी|
नगर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री राजीव अग्रवाल, जिला संयोजक सुभाष अग्रवाल व नगर संयोजक अतुल दुबे के समक्ष नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने अपनी नगर की 38 पदाधिकारियों की घोषणा की व सभी को माला पहना कर व मनोनयन पत्र देकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया| निर्मला राजपूत को नगर अध्यक्ष महिला घोषित किया व पुन्नी शुक्ला ने कहा कि हम सभी व्यापारियों के साथ है| शिवाशीष तिवारी, शनि जैन, अमित मिश्रा, आर्यन वर्मा, अमन अरोड़ा, शीश महरोत्रा, अंकुर वर्मा (छुल्ली), राजन अग्निहोत्री, डालचंद्र कठेरिया, डॉ.पीएन सक्सेना, सुभाष अग्रवाल, प्रीती पवन तिवारी आदि रहे|