Home Blog Page 213

उप निबंधक कार्यालय से लाखों का कैश चोरी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शातिर चोरों ने तहसील में उपनिबंधक कार्यालय का ताला तोड़कर पंजीयन शुल्क की धनराशि से भरी तिजोरी के लाखों रूपये चोरी कर लिये। जिसमें साढ़े चार लाख रुपये लगभग रखे हुए थे। चोरी की वारदात का पता चलते ही बुधवार की सुबह सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपनिबंधक कार्यालय के कर्मचारियों से जानकारी जुटाई है।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के तहसील सदर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में चोरों नें बीती रात लम्बा हाथ मारा| चोर तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय में चोर दाखिल हुए | मिली जानकारी के मुताबिक चोरों नें लाकर रूम में रखा कैश वक्स से रजिस्ट्री का पंजीयन शुल्क का लगभग 4 लाख 50 हजार पार कर दिया| चोरों नें सीसीटीवी कैमरे भी तार तोड़कर बंद कर दिये| बुधवार की सुबह उपनिबंधक कार्यालय के खुलते ही कर्मचारियों ने ताला टूटने की खबर आलाधिकारियों को दी। एडीएम ,एसडीएम्सदर थाना मऊदरवाजा पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| घटना के पीछे किसी विभागीय कर्मी की मिली भगत की चर्चा है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें भी मौके पर आकर जाँच की| उपनिबंधक रविकान्त नें बताया की कैश कितना है यह अभी बता पाना मुश्किल है| अधिकारियों से बात की जा रही है| थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि मामले की अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलनें का मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

लाल सराय में निर्माणाधीन पार्किंग का कार्य जल्द पूर्ण करा हस्तान्तरित करने के निर्देश

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में व्यापारियों द्वारा बिना नंबर के ई-रिक्शो व नाबालिगों द्वारा ई रिक्शा के संचालन का मुद्दा उठाया गया| जिस पर सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर में ई रिक्शा संचालन हेतु जो 23 रुट निर्धारित है, उन पर बिना नम्बर के ई-रिक्शा न चले, नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शो का संचालन न हो व ई-रिक्शो पर माल की ढुलाई न हो,अभियान चला कर इन्फोर्समेंट की कार्यवाही की जाये, व्यापारियों द्वारा शहर में पार्किंग न होने का मुद्दा उठाया गया| सीडीओ द्वारा लाल सराय में बन रही पार्किंग का कार्य जल्द पूर्ण करा हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये| असिस्टेंट कमिश्नर लेबर को साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिये निर्देशित किया गया,खाद्य सुरक्षा विभाग को आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। ग

शिव तेरस पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साबन के पावन अवसर पर 9 वीं कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया| जिसमे सभी नें बढ़-चढ़ कर भाग लिया |
हेल्पेज फाउंडेशन सोसायटी की प्रदेश अध्यक्ष मोनिका मिश्रा के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से विधि विधान से पूजन कर गंगाजल भरकर चित्रगुप्त मंदिर फतेहगढ़ के लिए रवाना हुई| शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाये, हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय मंत्रों के साथ एवं डीजे की धुन पर थिरकते नृत्य करते हुए भगवा व पीले रंग के परिधानों में सहभागिता की| कावड़ यात्रा पांचाल घाट से मसेनी चौराहा, नेकपुर चौरासी पुल, भोलेपुर, फतेहगढ़ चौराहा होकर चित्रगुप्त मंदिर पहुंची जहाँ भोलेनाथ के शिवलिंग का जलाभिषेक एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया| अतुल मिश्रा द्वारा अभिषेक व पूजन कर प्रसाद वितरण एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया| कांवड़ यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी| भोलेपुर हनुमान मंदिर पर महंत मोहन दासजी द्वारा माल्यार्पण कर प्रसाद वितरित किया गया|
रूचि मिश्रा, सुनीता, रेनू, रूचि पांडेय, सोनल, लवली, सीमा सक्सेना, आभा सक्सेना, नेम, सविता, रजनी शीला, सुन्दरिया, कोमल ,छाया रामलीला परिषद के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ,अनिल तिवारी सभासद, रितेश प्रजापति,चमन टंडन रॉकी, अप्पू राठौर, दीपक कटियार, आकाश, आशीष, रवींद्र वैश्य,संरक्षक मुन्ना लाल वास्नेय, विवेक दुबे छाया ,मीणा अनु शुक्ला, तारन मिश्रा, डॉ प्रभात पांडेय, नारायण दत्त,आदित्य दीक्षित आदि रहे |

टैम्पों की टक्कर से बाइक सबार की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) टैम्पों की टक्कर से बाइक सबार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ उसे चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया|
थाना कमालगंज के ग्राम सुमितापुर निवासी 30 वर्षीय शिवरतन पुत्र कप्तान प्रजापति अपने घर से जनपद कन्नौज जा रहा था| उसी दौरान खुदागंज रेलवे स्टेशन के निकट सामने से आ रहे टैम्पों नें बाइक सबार को जोदार टक्कर मार दी| जिससे शिवरतन गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे गंभीर हालत में सीएचसी में अस्पताल मे भर्ती किया गया| जहाँ उसे डा. मान सिंह ने मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी रूपरानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दारोगा शिव कुमार नें जाँच की |

हिन्दू महासभा की अधिवक्ता प्रकोष्ठ की घोषणा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हिन्दू महासभा अधिवक्ता प्रकोष्ट की घोषणा की गयी है| जिसमे नये पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया|
हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री बिट्टू दुबे को मनोनीत किया गया | इस दौरान अजय दुबे (अज्जू) अमन गुप्ता भानु प्रताप सिंह, अशुतोष अग्निहोत्री, पुष्कार दूबे व कार्तिक शुक्ला रहें|



फर्रुखाबाद से अरविन्द मिश्रा का तबादला, विनोद कुमार गौड़ नये सीडीओ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जा रही है। अधिकारियों के इधर से उधर किए जाने के क्रम में एक बार फिर यूपी में बड़े स्तर पर अफसर का तबादला कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 9 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। गौरव रंजन श्रीवास्तव को यूपी लोकसेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
अरविंद कुमार मिश्रा को अपर निदेशक सूचना बनाया गया है। अरविंद कुमार मौजूदा समय में फर्रुखाबाद जिले में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनकी जगह विनोद कुमार गौड़ को फर्रुखाबाद का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। विनोद कुमार गौड़ मौजूदा समय में यूपी लोकसेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वेंटिंग में चल रही डॉ. अलका वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सट्टा माफिया हसनैन की 3.12 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिलाधिकारी के आदेश पर सट्टा माफिया असनैन और उनके परिजनों की अबैध कमाई से अर्जित की गयी लगभग 3 करोड़ 12 लाख रूपये की सम्पत्ति को कुर्क किया है|
तहसीलदार सदर सनी कनौजिया व सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय के द्वारा जिलाधिकारी के आदेश पर मोहल्ला खटकपुर सिद्दीकी निवासी सट्टा माफिया हसनैन व उसकी पत्नी नसीम बानों, हसनैन के पुत्र मेराज, दिलशाद, अफजल की 3 करोड़ 12 लाख 10 हजार की सम्पत्ति शामिल है| सुतहटट्टी में आवासीय व व्यवसायिक भवन, खटकपुरा में आवासीय व व्यवसायिक भवन शामिल हैं|
दरअसल तत्कालिक शहर कोतवाल अनिल कुमार चौबे नें गैगेस्टर अधिनियम में साल 7 जून 2023 को सट्टा माफिया हसनैन समेत गढ़ी अब्दुल मजीद खां का राजू उर्फ इरशाद, बक्कास, खटकपुरा का दिलशाद, चांद मियां, सरजात, सोहिल, दरीबा पूर्व का गुड्डन उर्फ मनोज, जंगबाज खां का पप्पू उर्फ रामप्रसाद, कुइया बूट का पारुल, खटकपुरा का अशफाक, पालीवाल वाली गली भोलेपुर का सर्वेश पाल व खटकपुरा के ही रोहित के साथ जुआ, सट्टा का कारोबार करता है। जिलाधिकारी नें हसनैन और उसके परिजनों की सम्पति कुर्क करनें के आदेश 13 जुलाई को दिये थे| हसनैन पर कुल 29 मुकदमा दर्ज है|

सपा नें धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपाईयो ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| जिसमे सपा की महिला सभा व मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर स्कूलों को बंद करने एंव श्रमिक अधिकारों की अनदेखी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर द्वारा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को महामहिम राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा।
नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपे गये ज्ञापन में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को बंद करके भाजपा पीडीए परिवार के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है| ये न सिर्फ शिक्षा का अधिकार छीनने की सुनियोजित साजिश है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन भी है। वहीं स्कूलों के बंद होने से उनमें कार्यरत हजारों रसोइया जो बेरोजगार हुईं हैं जिनमें अधिकांशतः गरीब,विधवा,निराश्रित महिलाओं के सामने अब रोजगार का संकट खड़ा हो गया है| जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश से सपा महिला सभा ने प्राथमिक विद्यालयों को बंद न करने की मांग की।
सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि गरीब जनता के वोट से बनी सरकार पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हितों में काम कर रही है| भाजपा की इस सरकार में श्रमिक कानूनों की अनदेखी की जा रही है, प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये के चलते आज प्रदेश के किसान, मजदूर तथा नौजवान भुखमरी की कगार पर पहुँच गए हैं। प्रदेश सरकार की गलत एंव दिशाहीन नीतियों के कारण आज प्रदेश का मजदूर एंव पढ़ा-लिखा नौजवान पलायन को मजबूर है। रोजगार न मिलने से आज नौजवान अपराधों में संलिप्त हो रहा है। एक तरफ प्रदेश की सरकार विद्यालयों को बंद करके पाखण्डवाद को बढ़ावा देने के लिए बजट खर्च कर रही है|
पांच सूत्रीय मांगें:-
1:- मनरेगा मजदूरों को वर्ष में 300 दिन कार्य दिवस व 600₹ प्रतिदिन मजदूरी हो।
2:- श्रम पोर्टल को तत्काल खोला जाए जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
3:- पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए तथा नए श्रम संहिता को समाप्त किया जाए।
4:- प्रदेश के लगभग 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद होने से रोका जाए।
5:- पुलिस द्वारा किया जा रहा शोषित वंचित गरीब और दलित पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद हो।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, सदस्य जिला पंचायत उदय प्रताप सिंह भोला यादव, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, अजब सिंह शाक्य,पवन कुमार गौतम जितेन्द्र सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव सलोवा आदि रहे|

बड़ी खबर, लापता छात्रा सकुशल बरामद,पिता के गले लगी तो छलके खुशी के आंसू

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) स्कूल से गायब हुई छात्रा सकुशल बरामद हो गयी| पुलिस की इस शानदार सफलता के बाद लोगों नें जिंदाबाद के नारे लगाकर पुलिस का धन्यवाद किया| सैकड़ो की संख्या में भीड़ शहर कोतवाली में डटी रही|
दरअसल शहर कोतवाली के पल्ला तालाब निवासी अतुल पाण्डेय की लगभग 12 वर्षीय पुत्री आराध्या पाण्डेय बीते दिन स्कूल गयी थी| जहाँ अवकाश होनें के बाद वह अचानक लापता हो गयी| परिजनों नें उसकी पहले तलाश की उसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| उसके बाद पुलिस नें सीसीटीवी खंगाले| जिसमे पुलिस को पता चला की आराध्या किसी महिला के साथ जा रही है| उसी को लेकर पुलिस एलर्ट मोड़ में थी| मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की मोहम्मदाबाद के पिपरगाँव में बालिका एक वृद्ध महिला के पास है| लिहाजा एसओजी टीम प्रभारी सचिन कुमार व कोतवाली पुलिस नें दबिश दी और बालिका को सकुशल बरामद कर लिया| कोतवाली पंहुचते ही पुलिस जिन्दाबाद के नारे लगे| पुलिस कर्मियों को फुल मालाओं से सम्मानित किया गया| कार से उतरते ही आराध्या पिता अतुल पाण्डेय के गले लग गयी| जिसे देखकर खुशी में हर किसी की आंख नम हो गयी| सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्य्याय नें बालिका से पूंछतांछ की|

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज,रूठे मेघ फिर होगे मेहरबान 

लखनऊ:लखनऊ और उत्तर प्रदेश के आस-पास के जिलों में मौसम विभाग ने पुनः बारिश और रामपुर,बरेली, पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल,बदायूं,जालौन,हमीरपुर,महोबा,सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,बागपत,मेरठ, गाजियाबाद,हापुड़, गौतमबुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,कासगंज,एटा,आगरा फिरोजाबाद,मैनपुरी इटावा,औरैया,बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद,,झांसी,ललितपुर एवं आसपास के जनपदों में वज्रपात की आशंका भी व्यक्त की है| साथ ही प्रदेशवासियों को बारिश के इस मौसम में साबधान रहने की अपील भी की है|
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि तीन-चार दिन बाद अच्छी वर्षा के आसार हैं। तापमान में अधिक बदलाव अभी देखने को नहीं मिलेगा।