युवक चार दिन से लापता, नही लगा सुराग

0
536

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग चार दिन पूर्व लापता युवक का कोई सुराग नही लगा| परिजनों नें खोजबीन करनें के बाद पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली|
थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान निवासी 27 वर्षीय ओमवीर राठौर पुत्र पेशकार हरिद्वार की एक निजी कंपनी में काम करता था कुछ महीने पहले ही घर आया था। बीते रविवार को ओमवीर लेंटर डालने वाली मशीन पर कार्य करनें चला गया था| घर वापस आकर उसने पकड़े बदले और तौलिया लपेटकर घर से निकल गया, लेकिन उसकी देर रात तक घर वापसी नही हुई| परिजन उसकी तलाश करते रहे जब सुराग लगा तो थानें में ओमवीर की गुमशुदगी दर्ज करायी| पुलिस नें दो युवकों को हिरासत में ले लिया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें सीसीटीवी खंगाले जिसमे ओमवीर सीसीटीवी में नजर आ रहा है| सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि जाँच की जा रही है|




[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]