फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मां दुर्गा की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार को हो गई। पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। मंदिराें में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घरों में हवन हुआ। नवरात्र में श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। फूलों और फलों की
भी खरीदारी सुबह अच्छी हुई है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों व घरों में चौकी लगाकर घट स्थापित किए गए। अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन किया गया।
शहर के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन
सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भोलेपुर स्थित वैष्णो देवी मन्दिर, जेएनबी रोड स्थित गमादेवी मंदिर, रखा रोड पाल नगला बिजाधरपुर स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मन्दिर, रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मन्दिर, बढ़पुर स्थित शीतला माता मन्दिर, मऊदरवाजा स्थित गुरुगाँव देवी मंदिर में भीड़ नजर आयी| ग्रामीण क्षेत्र में भी सुबह से ही देवी की अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े मरीज
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाढ़ की चपेट में आयी शहर की काशीराम कॉलोनी हैबतपुर गढ़िया में लोग विभिन्य बीमारियों की चपेट में हैं| लिहाजा मरीजों को राहत देनें के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी|
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में बाढ प्रभावित लोगों को मुफ्त में उपचार देनें को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता, डॉ. विनय चौहान ,डॉ. पंकज राठौर ने लोगों का परीक्षण किया और दवाइयों का वितरण भी किया| भईयन मिश्रा ने कहा की जरूरतमंदों को दवा के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, क्षेत्र में लोगों को बीमारियों ने जकड़ लिया है अब लगातार स्वास्थ्य शिविर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लगाये जाते रहेंगे| परमार्थ संस्थान के केशव भान साध ने आकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हिस्सा लिया| केशव भान साध नें कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर जहाँ भी लगायें जायेंगे वहां पर परमार्थ संस्थान नि:शुल्क भोजन का वितरण करेगा| आजाद तिवारी, रावेश मिश्रा पूर्व सभासद, हिमांशु गुप्ता, राजीव वर्मा, वेदप्रद वाजपेयी, तालिब खान, मदन लाल गुप्ता, विनीत वाजपेयी, राजेंद्र माथुर, मोनू दुबे आदि रहे| 
वाहन रैली के साथ जिले में मिशन शक्ति का आगाज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नवरात्र के दिन जनपद में शुरू हो रहे मिशन शक्ति फेज-5 को लेकर पुलिस ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। रविवार को पुलिस लाइन से निकली महिला पुलिस कर्मियों की दो पहिया वाहन रैली के साथ जिले में मिशन शक्ति का आगाज हुआ। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को
समर्पित ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत पुलिस लाइन से नारी शक्ति बाइक रैली निकाली गई। यह रैली जिला मुख्यालय से निकलकर लाल दरवाजे तक गयी और वापसी में पुलिस लाइन में समापन हुआ|
पुलिस लाइन में डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, सीडीओ विनोद कुमार गौड़ आदि नें हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया| डीएम ने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संकल्प भी साकार करेगी। एसपी आरती सिंह नें कहा कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के एक सार्थक कड़ी के रूप में है। महिलाओं को उनके अधिकारों की प्रति जागरूक करने के लिए इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सट्टा माफिया के पुत्र-पुत्रबधू के नाम दर्ज सम्पति कुर्क
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गैंगेस्टर एक्ट के तहत सट्टा माफिया हसनैन और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है| रविवार को भी माफिया के पुत्र व पुत्रबधू के नाम दर्ज लगभग दो करोड़ 40 लाख की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया|
तहसीलदार सदर सनी कनौजिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स शहर के मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट पंहुची| जहाँ शहर के खटकपुरा सिद्दीकी निवासी सट्टा माफिया हसनैन पुत्र जुम्मन के पुत्र मो. मेराज खां व पुत्र बधू उन्सा खानम के नाम दर्ज व्यवसायिक भवन जिसकी अनुमानित लागत दो करोड़ चालीस लाख रूपये है को कुर्क किया गया| ह्सनैन की अब तक जिला प्रशासन 23 करोड़, 68 लाख 96 हजार 255 रूपये की सम्पत्ति कुर्क कर चुका है| 
गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, श्राद्ध-तर्पण के साथ विदा हुए पितर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पितृ विसर्जनी पर मोक्ष की कामना को लेकर शहर के गंगा घाट पर अपने पितरों को तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया त्यों-त्यों गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर दिन भर आने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने गंगा स्नान कर अपने पितृों का तर्पण किया। घाट पर सामूहिक श्राद्ध तर्पण का आयोजन भी सम्पन्न हुआ।
पितृ विसर्जनी के दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है, जिनके परिजनों को पितरों की देहांत तिथि ज्ञात नहीं होती है या भूल चुके होते हैं। कहते हैं कि इस दिन श्राद्ध करने से भोजन पितरों को स्वत: मिलता है। साथ ही पितरों को अर्पित किया गया भोजन उस रूप में परिवर्तित हो जाता है, जिस रूप में उनका जन्म हुआ होता है। यदि मनुष्य योनि में हों तो अन्न रूप में उन्हें भोजन मिलता है, पशु योनि में घास के रूप में,
नाग योनि में वायु रूप में और यक्ष योनि में पान के रूप में भोजन पहुंचाया जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध कर्म करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। पांचाल घाट गंगा घाट में सुबह से ही लोगों की पितरों का तर्पण के लिए भीड़ रही। काला तिल, जौ का आटा, फूल, खीर, मिष्ठान आदि से विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। लोगों ने खोआ और जौ के आटा से पिडी बनाकर पितरों का तर्पण किया। इसके पूर्व घाटों पर ही लोगों ने क्षौर कर्म भी कराया। 15 दिनों से पितरों को तर्पण देने के बाद पितृ विसर्जन तिथि पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का श्राद्ध कर उनके मोक्ष और परमगति की कामना की और गंगा स्नान भी किया।
शारदीय नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शारदीय नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक लौटने लगी है। पितृ पक्ष के समापन के साथ ही दुकानों पर माता की चुनरी, पोशाक, मूर्तियां और पूजा सामग्री की सजावट शुरू हो गई है। नवरात्र की पूर्व संध्या रविवार को मंदिरों में तैयारी जोर-शोर से होती नजर आई।
नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होंगे। इसे लेकर विक्रेताओं ने पूजा की सामग्री, हवन सामग्री, धूपबत्ती, नारियल, जावित्री, जायफल सहित तमाम सामान की वैरायटी स्टॉक कर ली है। घरों और मंदिरों के लिए माता की पोशाकें और मूर्तियां भी दुकानों में सजी हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि नवरात्र के साथ ही बिक्री में तेजी आएगी और बाजार की रौनक पूरी तरह लौटेगी। कारोबारियों ने दुकानों में नवरात्र के लिए बाजार में कपड़ा, आभूषण, बर्तन, मोटर-कार, इलेक्टि्रक, साज-सज्जा और पूजा सामग्री का सामान भंडारण करना शुरू कर दिया है। 14 दिन तक चलने वाले श्राद्ध में ग्राहकों की ओर से खानपान के सामान के अलावा अन्य किसी भी तरह के सामान की खरीदारी नहीं की गई है। इससे अन्य कारोबारियों को मंदी की मार झेलनी पड़ी है।
मंदिरों में भी शुरू हुई नवरात्र की तैयारी
नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भोलेपुर स्थित वैष्णो देवी मन्दिर, जेएनबी रोड स्थित गमादेवी मंदिर, रखा रोड पाल नगला बिजाधरपुर स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मन्दिर, रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मन्दिर, बढ़पुर स्थित शीतला माता मन्दिर, मऊदरवाजा स्थित गुरुगाँव देवी मंदिर में तैयारी जोरो पर नजर आयीं| मंदिर समेत सभी जगह मंदिरों में साफ सफाई का कार्य चलता रहा । नवरात्रों में मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन होगा।
शारदीय नवरात्र 2025: जानें शुभ मुहूर्त-नियम और पूजन विधि
फर्रुखाबाद:(JNI धार्मिक डेस्क) शारदीय नवरात्र का आरंभ इस वर्ष 22 सितंबर से हो रहा है और समापन 1 अक्टूबर को होगा। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना और जौ बोना अत्यंत शुभ माना जाता है। बिना इसके पूजा अधूरी समझी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। आइए जानते हैं घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और जौ बोने की सही विधि।
सनातन धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है और साधक पूरे मनोयोग से व्रत रखते हैं। शारदीय नवरात्र 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है और यह 1 अक्टूबर को समाप्त होंगे।
घट स्थापना का महत्व
नवरात्र की शुरुआत घट स्थापना से होती है, जिसे शुभ कार्यों का आरंभ और शक्ति की साधना का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कलश में देवताओं का वास होता है और इसे स्थापित करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शारदीय नवरात्र 2025 घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 22 सितंबर 2025
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 23 सितंबर 2025, रात 02:55 बजे
घट स्थापना का मुहूर्त: सुबह 06:09 से 08:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 से दोपहर 12:38 बजे तक
इन दोनों मुहूर्तों में घट स्थापना और जौ बोना विशेष रूप से शुभ रहेगा।
जौ बोने की सामग्री
जौ,जल,मिट्टी या रेत,मिट्टी का पात्र या कटोरा
जौ बोने की विधि
1. सबसे पहले जौ को अच्छी तरह साफ करें।
2. मिट्टी के पात्र में स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
3. उसमें मिट्टी या रेत भरें।
4. अब उसमें जौ डालें और ऊपर से पानी छिड़कें।
5. रोजाना पूजा के समय जौ पर हल्का जल छिड़कें।
6. नवरात्र समाप्ति के बाद जौ को पवित्र नदी में प्रवाहित करें।
जौ बोने से जुड़ी मान्यताएं
धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र में जौ बोने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। जौ की बढ़त पूजा की सफलता और भविष्य की शुभता का संकेत माना जाता है।
कलश स्थापना की विधि
1. स्नान करके पूजा स्थल को स्वच्छ करें।
2. गंगाजल से स्थान का शुद्धिकरण करें।
3. हल्दी से अष्टदल कमल बनाएं।
4. कलश में जल भरें और गंगाजल डालें।
5. उसमें सिक्का, फूल और अक्षत डालें।
6. नारियल को लाल चुनरी में लपेटकर कलश पर रखें।
7. कलश पर रोली से तिलक करें और मां दुर्गा का ध्यान करें।
विशेष सावधानियां
नवरात्र पूर्ण होने पर कलश विसर्जन और जौ का प्रवाह पवित्र नदी में अवश्य करें।
जौ पर नियमित जल छिड़काव करें।
पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखें।
धूमधाम से निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) वैश्य समाज के द्वारा श्री अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। महाराज अग्रसेन की आरती उतारी गई। शोभायात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। देर रात तक शोभायात्रा निकाली गई।
शहर के लोहाई रोड़ स्थित राधा शक्ति श्याम मन्दिर पर अग्रसेन महाराज का पूजन आरती के साथ यात्रा आरंभ हुई, यात्रा लोहाई रोड होते हुए चौक पर पंहुची तो विनय मित्तल व अनुराग अग्रवाल व उनकी टीम ने चौक पर आरती उतार कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया| यात्रा नेहरू रोड पर जगह-जगह भगवान अग्रसेन की पुष्प वर्षा कर स्वागत किया| यात्रा नितगंजा होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर आरती प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विराम होगी| यात्रा में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, वत्सला अग्रवाल,मोहन अग्रवाल, अंजु मित्तल,प्रवीण अग्रवाल रचित अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, कौस्तुभ अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अरुण जालान, सर्वेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, भावना गुप्ता, वीना जालान, संजू रस्तोगी, रजनी अग्रवाल, रेनू सिगतिया, चित्रा रस्तोगी ,ज्योति गोयल, रजनी अग्रवाल व कल्पना गोयल आदि रहे|
बाजार गये युवक की ट्रेन से कटकर मौत
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बाजार गये युवक की ट्रेन की चपेट में आनें से दर्दनाक मौत हो गयी| मौके पर भीड़ लग गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की| परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र केर ग्राम भट्टकुर्री निवासी बाबूराम का 40 वर्षीय पुत्र सर्वेश शाक्य शनिवार शाम पखना बाजार करने के लिए गया था| बाजार करके पैदल घर लौटते समय शिकोहाबाद से कासगंज पैसेंजर ट्रेन से शाम लगभग 6:55 पर कटकर दर्दनाक मौत हो गई| घटना की जानकारी पर राहगीरों ने डायल 112
को दी। घटना स्थल पर डायल 112 व नीम करोली चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक सर्वेश चार भाइयों में दूसरे नंबर का था| सर्वेश के दो पुत्र व पुत्री है| मृतक की माता भगवान देवी व पत्नी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया| उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
कलुआ गिरोह का डकैत चार पुलिसकर्मियों की हत्या में दोषसिद्ध
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एक समय आतंक का पर्याय रहे कलुआ गिरोह के डकैत देवेन्द्र फौजी को चार पुलिस कर्मियों की हत्या में दोष सिद्ध किया गया है| सजा की सुनवाई को लिए 25 सितंबर की तिथि तय की गयी है|
दरअसल 22 साल पूर्व 26 मार्च 2003 को थाना कम्पिल के दीवान रामसेवक यादव नें मुकदमादर्ज कराया था| जिसमे पीएसी कैम्प में तैंनात सिपाही इंद्र सिंह यादव अक अपहरण हुआ था| थानाध्यक्ष राजेश
कुमार, दारोगा उदयवीर सिंह और पीएसी जबान कटरी में सिपाही की खोज में गये थे| उसी दौरान कलुआ गैंग नें उन पर हमला बोल दिया था| उसी दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा उदयवीर, उमेश कुमार व तोताराम गायब हो गये थे, पुलिस को चारों की लाशें बरामद हुई थीं| इसी मामले में देवेन्द्र फौजी को बरेली सेंट्रल जेल से फतेहगढ़ न्यायालय लाया गया| न्यायालय में उसे पेश किया गया| देवेंन्द्र पर दोष सिद्ध होनें पर उसे वापस जेल भेज दिया गया|
तीन पीएसी जबानो व ग्रामीण की हत्या में देवेन्द्र को हो चुकी है फांसी की सजा
डकैत देवेन्द्र फौजी को लगभग 19 महीने पूर्व तीन पीएसी जबानों व एक ग्रामीण की हत्या में 29 मार्च 2024 को फांसी की सजा सुनवाई थी|



