शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
430

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मां दुर्गा की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार को हो गई। पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। मंदिराें में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घरों में हवन हुआ। नवरात्र में श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमाएं स्थापित की हैं।  फूलों और फलों की भी खरीदारी सुबह अच्‍छी हुई है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों व घरों में चौकी लगाकर घट स्थापित किए गए। अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन किया गया।
शहर के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।  भोलेपुर स्थित वैष्णो देवी मन्दिर, जेएनबी रोड स्थित गमादेवी मंदिर, रखा रोड पाल नगला बिजाधरपुर स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मन्दिर, रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मन्दिर, बढ़पुर स्थित शीतला माता मन्दिर, मऊदरवाजा स्थित गुरुगाँव देवी मंदिर में भीड़ नजर आयी| ग्रामीण क्षेत्र में भी सुबह से ही देवी की अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]