फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता बंदी की हालत बिगड़ने दो दिन पूर्व जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती किया गया था, लोहिया में उपचार के दौरान बंदी नें दम तोड़ दिया|न पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया|
राजधानी लखनऊ के थाना मोहनलालगंज निगोहा निवासी 72 वर्षीय राजू उर्फ चन्द्र प्रकाश को हत्या के मामले में जनपद उन्नाव के न्यायालय नें 03 मई 1986 को आजीवन कारावास की सजा हुई थी| बंदी राजू
जिला कारागार उन्नाव से तबादला होकर केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में 20 जुलाई 2025 को आया था| कारागार चिकित्सक के अनुसार बंदी को ह्रदय सम्ब सम्बन्धी बीमारी थी| जिसकी समस्या होनें पर बंदी को 21/22 सितम्बर की रात लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया गया था| 23 सितम्बर को सुबह 8:40 बजे बंदी राजू की उपचार के दौरान मौत हो गयी| सेन्ट्रल जेल वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी की तरफ से जिला मजिस्ट्रेट को सूचना दी गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
हत्या में सजायफ्ता सेंट्रल जेल के बंदी की मौत
लापता रिक्शा चालक का मिला शव
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग दो दिन से लापता रिक्शा चालक का शव बरामद होनें से परिजन में कोहराम मच गया| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला अंडीयाना निवासी 35 वर्षीय शिवनाथ पुत्र ओमकार रिक्शा चलानें का कार्य करता था| बीते 20 सितम्बर से वह लापता था| परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका पता नही चला| सोमबार को उसका शव बस अड्डे के निकट पड़ा मिला| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक की पत्नी मोहनी, माँ राजवती आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| रोडबेज बस अड्डा प्रभारी कपिल कुमार नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| 

लिंक एक्सप्रेस व बाढ़ के मुद्दे पर टिकैत नें सरकार को घेरा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद में आयोजित भाकियू की महापंचायत में शामिल होनें आये भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नें किसानो के कई मुद्दों पर सरकार को घेरा|
शहर के हथियापुर में किसानों की महापंचायत आयोजित की गयी थी| जिसमे जनपद के साथ ही आस-पास के जनपद के किसान जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए| महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों को सम्बोधित किया, जिसमे कहा कि गंगा लिंक एक्सप्रेस के लिए जमीन अधिग्रहण तीन जगह की जा रही है, जिसमे किसानों की हजारों बीघा भूमि अधिग्रहण की जा रही
है, जिसका उन्होंने विरोध किया| इसके साथ ही गंगा पार में बाढ़ से किसानों की हुई बर्बादी पर भी अपनी बात रखी| उन्होंने किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। उन्होंने भविष्य में इस तरह के नुकसान को रोकने के लिए बांध निर्माण का प्रस्ताव रखा। टिकैत नें कहा कि जब किसान की जमीन की कीमत कम है तो फिर गिट्टी बाजार भाव में क्यों खरीदी जाती है| बिजली दरों और जीएसटी पर भी सबाल खड़े किये|
महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना को हुआ भूमि पूजन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना के लिए जिला प्रशासन नें भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का श्रीगणेश करा दिया| जल्द मूर्ति भी स्थापित हो जायेगी|
शहर के लाल दरवाजा बस अड्डे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होना तय हो गया है| लिहाजा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पंहुचकर बस अड्डे पर तय स्थान का भूमि पूजन किया| जिलाधिकारी नें बताया मूर्ति स्थापना की तैयारी है| लगभग एक महीने में मूर्ति की स्थापना कर दी जायेगी| करणी सेना के पदाधिकारी नजर नही आये| नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, ईओ विनोद कुमार, छत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, अनिल प्रताप सिंह, जवाहर मिश्रा आदि रहे| 
पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सबार युवक की मौत
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) तेज रफ्तार पिकअप नें ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा सबार दो घायल हो गये, जिसमे एक की हायर सेंटर जाते समय मौत हो गयी|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नया नगला निवासी 18 वर्षीय धर्मजीत पुत्र रामनिवास ई-रिक्शा पर सबार होकर आ रहा था| ई-रिक्शा में बालू की बोरी भरीं थी, ई-रिक्शा गोकुल पुत्र कृष्ण चला रहा था| ग्राम
महरूपुर रावी के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप नें ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक गोकुल व सबार धर्मजीत गंभीर घायल हो गये, उन्हें सीएचसी लाया गया| जहाँ से धर्मजीत को लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में भी हालत गंभीर होनें पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया| कानपुर हैलेट अस्पताल ले जाते हुए मंधना के पास रास्ते में ही धर्मजीत की मौत हो गई। रामनिवास ने पुलिस को पुत्र धर्मजीत की मौत की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मां दुर्गा की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार को हो गई। पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। मंदिराें में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घरों में हवन हुआ। नवरात्र में श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। फूलों और फलों की
भी खरीदारी सुबह अच्छी हुई है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों व घरों में चौकी लगाकर घट स्थापित किए गए। अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन किया गया।
शहर के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन
सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भोलेपुर स्थित वैष्णो देवी मन्दिर, जेएनबी रोड स्थित गमादेवी मंदिर, रखा रोड पाल नगला बिजाधरपुर स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मन्दिर, रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मन्दिर, बढ़पुर स्थित शीतला माता मन्दिर, मऊदरवाजा स्थित गुरुगाँव देवी मंदिर में भीड़ नजर आयी| ग्रामीण क्षेत्र में भी सुबह से ही देवी की अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े मरीज
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाढ़ की चपेट में आयी शहर की काशीराम कॉलोनी हैबतपुर गढ़िया में लोग विभिन्य बीमारियों की चपेट में हैं| लिहाजा मरीजों को राहत देनें के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी|
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में बाढ प्रभावित लोगों को मुफ्त में उपचार देनें को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता, डॉ. विनय चौहान ,डॉ. पंकज राठौर ने लोगों का परीक्षण किया और दवाइयों का वितरण भी किया| भईयन मिश्रा ने कहा की जरूरतमंदों को दवा के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, क्षेत्र में लोगों को बीमारियों ने जकड़ लिया है अब लगातार स्वास्थ्य शिविर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लगाये जाते रहेंगे| परमार्थ संस्थान के केशव भान साध ने आकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हिस्सा लिया| केशव भान साध नें कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर जहाँ भी लगायें जायेंगे वहां पर परमार्थ संस्थान नि:शुल्क भोजन का वितरण करेगा| आजाद तिवारी, रावेश मिश्रा पूर्व सभासद, हिमांशु गुप्ता, राजीव वर्मा, वेदप्रद वाजपेयी, तालिब खान, मदन लाल गुप्ता, विनीत वाजपेयी, राजेंद्र माथुर, मोनू दुबे आदि रहे| 
वाहन रैली के साथ जिले में मिशन शक्ति का आगाज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नवरात्र के दिन जनपद में शुरू हो रहे मिशन शक्ति फेज-5 को लेकर पुलिस ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। रविवार को पुलिस लाइन से निकली महिला पुलिस कर्मियों की दो पहिया वाहन रैली के साथ जिले में मिशन शक्ति का आगाज हुआ। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को
समर्पित ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत पुलिस लाइन से नारी शक्ति बाइक रैली निकाली गई। यह रैली जिला मुख्यालय से निकलकर लाल दरवाजे तक गयी और वापसी में पुलिस लाइन में समापन हुआ|
पुलिस लाइन में डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, सीडीओ विनोद कुमार गौड़ आदि नें हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया| डीएम ने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संकल्प भी साकार करेगी। एसपी आरती सिंह नें कहा कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के एक सार्थक कड़ी के रूप में है। महिलाओं को उनके अधिकारों की प्रति जागरूक करने के लिए इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सट्टा माफिया के पुत्र-पुत्रबधू के नाम दर्ज सम्पति कुर्क
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गैंगेस्टर एक्ट के तहत सट्टा माफिया हसनैन और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है| रविवार को भी माफिया के पुत्र व पुत्रबधू के नाम दर्ज लगभग दो करोड़ 40 लाख की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया|
तहसीलदार सदर सनी कनौजिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स शहर के मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट पंहुची| जहाँ शहर के खटकपुरा सिद्दीकी निवासी सट्टा माफिया हसनैन पुत्र जुम्मन के पुत्र मो. मेराज खां व पुत्र बधू उन्सा खानम के नाम दर्ज व्यवसायिक भवन जिसकी अनुमानित लागत दो करोड़ चालीस लाख रूपये है को कुर्क किया गया| ह्सनैन की अब तक जिला प्रशासन 23 करोड़, 68 लाख 96 हजार 255 रूपये की सम्पत्ति कुर्क कर चुका है| 
गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, श्राद्ध-तर्पण के साथ विदा हुए पितर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पितृ विसर्जनी पर मोक्ष की कामना को लेकर शहर के गंगा घाट पर अपने पितरों को तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया त्यों-त्यों गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर दिन भर आने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने गंगा स्नान कर अपने पितृों का तर्पण किया। घाट पर सामूहिक श्राद्ध तर्पण का आयोजन भी सम्पन्न हुआ।
पितृ विसर्जनी के दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है, जिनके परिजनों को पितरों की देहांत तिथि ज्ञात नहीं होती है या भूल चुके होते हैं। कहते हैं कि इस दिन श्राद्ध करने से भोजन पितरों को स्वत: मिलता है। साथ ही पितरों को अर्पित किया गया भोजन उस रूप में परिवर्तित हो जाता है, जिस रूप में उनका जन्म हुआ होता है। यदि मनुष्य योनि में हों तो अन्न रूप में उन्हें भोजन मिलता है, पशु योनि में घास के रूप में,
नाग योनि में वायु रूप में और यक्ष योनि में पान के रूप में भोजन पहुंचाया जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध कर्म करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। पांचाल घाट गंगा घाट में सुबह से ही लोगों की पितरों का तर्पण के लिए भीड़ रही। काला तिल, जौ का आटा, फूल, खीर, मिष्ठान आदि से विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। लोगों ने खोआ और जौ के आटा से पिडी बनाकर पितरों का तर्पण किया। इसके पूर्व घाटों पर ही लोगों ने क्षौर कर्म भी कराया। 15 दिनों से पितरों को तर्पण देने के बाद पितृ विसर्जन तिथि पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का श्राद्ध कर उनके मोक्ष और परमगति की कामना की और गंगा स्नान भी किया।



