फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीते लगभग 13 दिन बाद पुलिस ने टैम्पों चालक की हत्या को अंजाम देनें वाले सुपारी किलरों को पुलिस नें मुठभेड़ में गिरफ्तार किया| पुलिस की जाँच में पता चला की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में सुपारी देकर करायी गयी थी| सुपारी 50 हजार रूपये की दी गयी थी|
बीते 23 सितंबर को मऊदरवाजा के गांव न्यामतपुर सरैया निवासी टैम्पों चालक पुष्पेंद्र यादव की शाम ग्राम पहाड़पुर के पास उसके ही टेंपो में तीन गोलियां पीछे से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था| मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस नें जाँच शुरू की| पुलिस को पता चला कि पुष्पेंद्र के एक युवती से
अवैध संबंध थे। इसी बात से नाराज युवती के परिजनों ने 50 हजार में हत्या की सुपारी दी। लेकिन हत्या के बाद सिर्फ 2 दो मिलने पर झगड़ा हुआ, हत्या के बाद आरोपियों ने मोबाइल बंद कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने सर्वेश पाल, उसकी पत्नी रेखा देवी, केशराम पाल, भारत शाक्य और पप्पू जाटव को गिरफ्तार किया है।




मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति की बेटी 12 और 13 सितंबर की रात घर की छत पर सो रही थी, तभी गांव का युवक रवि देर रात करीब 1 बजे छत पर चढ़ आया। आरोपी ने किशोरी के कपड़े उतारने की कोशिश करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए, जिन्हें देख आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के परिजनों ने घटना की शिकायत आरोपी रवि के
परिवार से की, लेकिन उल्टा रवि के परिजनों ने पीड़िता के पिता से मारपीट कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है|
सराफा व्यापारी शिवांग रस्तोगी नें बताया कि इस बार करवा चौथ में सोने-चांदी का करोड़ो का कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार सोने चांदी का भाव आसमान छू रहा है। फिर भी सोने चांदी की खरीदारी कम नहीं हुई है। कपड़ा कारोबार में भी तेजी आई है। पड़ा कारोबारी निमिष टंडन का कहना है कि लंबे अर्से बाद त्योहारी सीजन में करवा चौथ पर बेहतर कारोबार का अनुमान है। इस बार लहंगे और साड़ियों की बिक्री में तेजी आई है। बनारसी साड़ी, जार्जट साड़ियों के अलावा लहंगों की खरीदारी के लिए महिलाएं उत्साहित दिख रही है। बाजार में साड़ियों की दुकानों में भी भीड़ बड़ी हुई है।
दरअसल जाँच टीम को मौके पर जो अवशेष आतिशबाजी जैसे किसी बस्तु के मिले हैं, जिसने काफी कुछ संकेत दिये है| सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस तक इसी बात की चर्चा है, हालांकि पुलिस के डीआईजी हरीश चंदर नें किसी भी प्रकार की बारूद जैसी वस्तु के अवशेष मिलने की बात की पुष्टि नही की उनका कहना है कि धमाका सैफ्टिक टैंक के फटनें से होना प्रतीत हुआ है| अभी टीमें जाँच कर रही हैं|
विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि बुद्ध महोत्सव का राजनैतिक मंच नहीं है यह धार्मिक मंच है। उन्होंने कहा की योगी सरकार ने संकिसा में जो विकास कराया है उतना विकास किसी सरकार में नहीं हुआ है। पर्यटन विभाग ने संकिसा के विकास के लिए खजाना खोला है| पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने बुद्ध प्रतिमा पर अगरबत्ती एवं मोमबत्ती जलाकर भिक्षु सम्मेलन का उद्घाटन किया। सरदार सिंह शाक्य, रघुवीर सिंह शाक्य, भंते धम्म रतन, राहुल शाक्य,नागेंद्र शाक्य, संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं बुद्ध महोत्सव के सहसंयोजक डॉ. धम्मपाल थैरो, भंते धम्म प्रिय, भंते आनंद कीर्ति रहे| चेयरमैंन पति राहुल राजपूत नें वरिष्ठ लिपिक शरद वाजपेयी के साथ महोत्सव परिसर का निरीक्षण कर सफाई व विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया|