Home Blog Page 112

छात्रों कों सीपीआर के साथ दी यातायात नियमों की जानकारी

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)यातायात पुलिस ने विद्यालय के छात्रों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी। इसके साथ ही सीपीआर के विषय में भी बताया गया| इसके साथ महिला सुरक्षा के बारे में अवगत कराया| स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर में सीओ अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें छात्रो कों बताया कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते है, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूरी पालना करनी चाहिए। कार व हल्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन ना चलाएं। स्कूली बच्चों को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविग लाइसेंस जरुर बनवाए। कहा कि लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरुक किया गया। इसके साथ ही बच्चों कों सीपीआर देनें का तरीका बताया गया| थानध्यक्ष मोनू शाक्य आदि रहे|

दो ट्रकों से वसूले चालान, एक सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उपजिलाधिकारी अमृतपुर की अगुवाई में आज संयुक्त अभियान चलाकर खनन परिवहन में बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम अमृतपुर संजय वर्मा व खनन निरीक्षक सुनील कुमार नें संयुक्त रूप से अभियान चलाया, जिसमे जांच के दौरान तीन ट्रकों को चेकिंग में पकड़ा गया, जिसमें से दो ट्रक बिना परिवहन प्रपत्र के पाए गए। दोनों वाहनों का ऑनलाइन चालान कर मौके पर ही धनराशि जमा कराई गई।वहीं तीसरे ट्रक को ओवरलोड परिवहन में पाया गया, जिसे थाना अमृतपुर परिसर में खड़ा कराया गया है। इस संयुक्त कार्यवाही से विभाग को कुल 1,01,440 की राजस्व प्राप्ति होगी। अभियान का नेतृत्व खनन निरीक्षक सुनील कुमार तथा एसडीएम अमृतपुर संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रशासनिक कार्रवाई से खनन माफियाओं व नियम विरुद्ध परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


आलू मंडी में आमदनी दोगुनी, भाव 451 तक पहुंचे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार कों आलू मंडी में आमदनी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार की तुलना में सोमवार को आमदनी लगभग दोगुनी बढ़कर 23,000 पैकेट के आसपास पहुंच गई। बढ़ी आमदनी के साथ-साथ आलू के भावों में भी लगभग 50 रुपये पैकेट की तेजी देखी गई। जानकारी के अनुसार, आलू का भाव आज 301 रुपए से 451 रुपए प्रति पैकेट के बीच रहा, जिसमें अधिकांश बिक्री इसी रेंज में हुई। व्यापारियों और किसानों के लिए आज का दिन काफी उम्मीदों भरा माना जा रहा है| आलू आढ़ती ओमप्रकाश सेतिया ने बताया कि आमदनी में अचानक आई बढ़ोत्तरी से मंडी में रौनक लौट आई है, और आने वाले दिनों में भाव में और सुधार की संभावना जताई जा रही है। मंडी में बढ़ी आमदनी के कारण किसानों और व्यापारियों के चेहरों पर खुशी झलकती दिखाई दी।


प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी योगी सरकार

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से घुसपैठियों की पहचान करने में सहयोग मांगा है। सरकार ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और संदिग्ध नागरिकों को डिटेंशन सेंटरों में भेजने की तैयारी है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें घुसपैठियों की पहचान और उन्हें बाहर करने में सहयोग मांगा है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,उत्तर प्रदेश की सुरक्षा,सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है। मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे। प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है। पोस्ट में ‘योगी की पाती’ भी साझा की है जिसमें लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती है। इससे स्पष्ट है कि घुसपैठिये किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है।
डिटेंशन सेंटर की तैयारी तेज, हर मंडल में होगी व्यवस्था
राज्य भर के कमिश्नरों और पुलिस महानिरीक्षकों को पहले चरण में डिटेंशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इन सेंटरों में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों को तब तक रखा जाएगा जब तक उन्हें उनके मूल देश वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी न हो जाए। जिलों में खाली सरकारी भवन, सामुदायिक केंद्र, पुलिस लाइन और थाने को चिन्हित किया जा रहा है। इन स्थानों को हाई सिक्योरिटी जोन की तरह विकसित किया जाएगा ताकि घुसपैठियों को निगरानी में रखा जा सके।

थानध्यक्ष मऊदरवाजा लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात थानाध्यक्ष मऊ दरवाजा को लाइन हाजिर कर दिया| जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है| थानाध्यक्ष मऊदरवाजा लक्ष्मण सिंह को बीती रात एसपी आरती सिंह ने चार्ज छीनकर लाइन हाजिर कर दिया है, उनके जगह पर अभी किसी नए थानाध्यक्ष की तैनाती नहीं की गई है|

कोर्ट स्टे के बाद भी आईओसीएल नें भूमि में लगा दिया ईंधन भंडारण टैंक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) न्यायालय से स्टे होने के बावजूद भी इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों पर जमीन में पेट्रोल पंप के लिए ईंधन भंडारण टैंक लगाने का आरोप लगा है मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है| थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम अदमापुर निवासी जवाहरलाल नें पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके गांव में भूमि है जिस पर भाई रामवीर से विवाद चल रहा है, भूमि पर किसी प्रकार का कार्य न करने के लिए न्यायालय ने स्टे दे रखा है, इसके बाद भी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने उनकी भूमि पर ईंधन भंडारण टैंक लगा दिया है| जो विधि विरुद्ध है, जवाहरलाल ने आरोप लगाया कि आइओसीएल के अधिकारी रात के अंधेरे में आए और ईंधन भंडारण टैंक जमीन में लगाकर उसमें डीजल भी भर दिया| पीड़ित जवाहरलाल का कहना है कि उन्होंने लगभग 3 महीने पहले दिल्ली के इंडियन ऑयल विजिलेंस विभाग में शिकायत भी की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाही नहीं की गयी |

अंशु हत्या मामले में प्रधान के लाइसेन्स निरस्तीकरण की कार्रवाही करेगी पुलिस

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) नामकरण संस्कार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से युवक अंशु यादव की मौत हो गयी थी, जिसमे प्रयोग हुई प्रधान की बंदूक के लाइसेन्स निरस्तीकरण की कार्रवाही पुलिस करेगी | थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नथुआपुर के मजरा उमराव नगला नामकरण संस्कार के दौरान हर्ष फायरिंग में गांव के ही 20 वर्षीय अंशू यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली जिस जिस दोनालू बंदूक से चलायी गयी, वह ग्राम नथुआपुर के प्रधान कश्मीर सिंह यादव के नाम लाइसेन्स है, आरोपी गोलू यादव प्रधान का नाती है | मुकदमा गोलू व उसके दोस्त विकास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज है| विकास नें ही गोलू के हाथ से बंदूक लेकर फायर किया जिससे अंशु की मौत हो गयी, पुललिस अभी तक आरोपी अंशु व विकास कों दबोच नहीं पायी है | पुलिस का कहना है की आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी| प्रभारी निरीक्षक कमालगंज राजीव कुमार नें बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं, आरोपी गिरफ्तार होने के बाद लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी पुलिस करेगी|

रूपापुर क्रय केंद्र में अवैध वसूली की शिकायत, डीएम नाराज

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार को विरिया टांडा शमसाबाद स्थित रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि क्रय केंद्र पर लोडिंग–अनलोडिंग के लिए प्रति ट्राली 200 रुपए वसूले जा रहे हैं। किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और तुरंत रूपापुर चीनी मिल के प्रबंधक से दूरभाष पर वार्ता की। प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि मिल की ओर से ऐसा कोई चार्ज निर्धारित नहीं है, और यदि कोई अवैध वसूली हो रही है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना खरीद से संबंधित सभी अधिकृत दरों व चार्जेज को डिस्प्ले बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि किसानों को पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना खरीद से संबंधित सभी अधिकृत दरों व चार्जेज को डिस्प्ले बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि किसानों को पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो सके।





कोल्ड स्टोरेज का आलू बना मुसीबत, नये आलू की भी गिरी कीमत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)आलू मंडी में शनिवार को फिर से भाव में गिरावट दर्ज की गई। आज के भाव 281 से 451 रुपए प्रति पैकेट तक रहे। मंडी में लगभग 11,000 पैकेट की आमद दर्ज की गई। व्यापारियों के अनुसार बीते कई दिनों से लगातार गिरावट के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। आलू आढ़ती ओमप्रकाश सेतिया ने बताया कि किसान महंगी लागत में तैयार की गई फसल को मजबूरी में बेच रहे हैं, क्योंकि अगली फसल की बुवाई करनी है। उन्होंने कहा कि लागत मूल्य भी न निकल पाने से किसान हताश हैं। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज में भंडारित पुराने आलू की स्थिति भी बहुत खराब हो गई है। पिछले सप्ताह 800–900 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाला आलू अब सिर्फ 300–400 रुपए प्रति क्विंटल में बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पुराने आलू की अधिकता ने नये आलू की भी दुर्दशा कर दी है। किसानों ने बताया कि मंदी की यह स्थिति उनके जीवन पर गहरा आर्थिक संकट डाल रही है। कई किसान टूटे मन से कह रहे हैं कि अब शादी–व्याह, मकान निर्माण सहित अन्य जरूरी कार्यों को रोकना पड़ रहा है। किसानों नें सरकार से राहत पैकेज एवं समर्थन मूल्य नीति लागू करने की मांग की है|




भारत माता मंदिर व रखा चर्च में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी कार्यालय के निकट भारत माता मंदिर के साथ ही रखा चर्च में चोरी के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है पुलिस का दावा है कि उन्होंने दोनों धार्मिक स्थलों पर हाथ साफ किए थे पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ माल व नकदी बरामद की है| जेएनआई नें मामले में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था|| बीते 30 नम्बर कों रखा चर्चा का ताला तोड़कर नकदी जेबरात पार किये गये थे, इसके बाद भारत माता मंदिर में भी ताले तोड़कर चढ़ावे की लगभग 50 हजार की नकदी आदि सामान चोरी कर लिया गया था| रविवार कों कोतवाल फतेहगढ रणविजय सिंह व उनकी टीम नें चोरी के मामले में पंकज कुशवाह पुत्र राम दयाल कुशवाह, बबलू शर्मा उर्फ बबलू जोशी पुत्र श्याम सुन्दर निवासी हाथी खाना फतेहगढ़ कों गिरफ्तार किया गया है| पुलिस लाइन सभागार में सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय नें बताया की पकड़े गये आरोपी पंकज के पास से 2270 रूपये व 315 बोर तमंचा आदि सामान आरोपी बबलू के पास से 555 रुपये व तमंचा 315 बोर आदि सामान बरामद किया है| आरोपी पंकज के ऊपर 10 मुकदमे वह आरोपी बबलू के ऊपर 8 मुकदमे पंजीकृत हैं |