Home Blog Page 109

डंपर नें स्कूटी सबार महिला बीएलओ कों कुचला, सड़क पर 50 मीटर घसीटा, दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) स्कूटी से जा रही महिला बीएलओ को पीछे से आ रहे हैं तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, तकरीबन 50 मीटर तक बीएलओ को डंपर ने सड़क पर घसीटा, इसके बाद बीएलओ की दर्दनाक मौत हो गयी, डंपर चालक मौके से फरार हो गया, डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है परिजन चालक को पकड़ने की मांग की| मौके पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे | कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम गोसरपुर की मूल निवासी 40 वर्षीय अर्चना सिंह पत्नी संजीव सिंह वर्तमान में नेकपुर एसआरकोल्ड के निकट रह रही थी, उनकी ड्यूटी वर्तमान में बीएलओ कार्य में लगाई गई है अर्चना सिंह शुक्रवार को स्कूटी से इटावा बरेली हाई-वे पर बघार की तरफ जा रही थी, इस दौरान जीएस ग्रुप कॉलेज की निकट पीछे से आ रहे हैं तेज रफ्तार डंपर ने अर्चना सिंह को टक्कर मार दी व डंपर को उनके ऊपर चढ़ा दिया, घटना के बाद डंपर चालक ने डंपर को रोकने की जगह उसको तेजी से भगाया, जिससे डंपर के नीचे फंसी अर्चना सिंह 50 मीटर तक घसीटती हुई चली गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गयी, मृतका अर्चना सिंह मोहम्मदाबाद के गुड़गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्य थी| सूचना मिलने पर मृतका अर्चना के परिजन मौके पर आ गए इससे पहले ही डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर जेएस ग्रुप कॉलेज के अंदर घुस गया| परिजनों ने चालक को पकड़ने के लिए हंगामा शुरू कर दिया, सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष कादरी गेट कपिल कुमार आदि मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया परिजन चालक कों पकड़ने की मांग कर रहे है| (जारी)

शहर कोतवाल, मेरापुर थानाध्यक्ष व सेन्ट्रल जेल सहित पांच चौकी प्रभारी भीं बदले

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात शहर कोतवाल थानाध्यक्ष मेंरापुर के साथ पांच चौकी इचांर्ज की तैनाती में फेर बदल कर दिया| इससे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है | एसपी नें शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय कों मेरापुर थानाध्यक्ष बनाया है| मेरापुर थानध्यक्ष अजय कुमार कों थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बनाया गया है, सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी दर्शन सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है| कमालगंज थाने की खुदागंज चौकी प्रभारी शिव कुमार को सेंट्रल जेल चौकी का प्रभारी बनाया गया है, आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार को खुदागंज चौकी का इंचार्ज बनाया है, रेलवे रोड चौकी प्रभारी राहुल कुमार को थाना अमृतपुर की अमृतपुर चौकी का प्रभारी बनाया है, शमशाबाद में तैनात दरोगा दीपक कुमार को थाना कादरी गेट की आवास विकास चौकी का इंचार्ज बनाया है|

तटबंध बनाओ अभियान से मिला विधायक सुशील शाक्य का समर्थन

फर्रुखाबाद(राजेपुर संवाददाता)राजेपुर ब्लॉक के ग्राम सरह में रविवार को तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर तटबंध निर्माण आंदोलन को अपना समर्थन दिया। तेजी पकड़ते अभियान को देखते हुए अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य भी बैठक में पहुंचे और तटबंध निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। विधायक शाक्य ने कहा कि तटबंध क्षेत्र की आवश्यकता है और वह इसे बनवाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की जागरूकता ही प्रशासन को कार्रवाई के लिए बाध्य करेगी। समिति अध्यक्ष भइयन मिश्रा ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक तटबंध निर्माण शुरू नहीं होता। बैठक में वक्ताओं ने बाढ़ से होने वाले लगातार नुकसान का उल्लेख करते हुए तटबंध निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताया। भईयन मिश्रा, स्वर्ण सिंह, अधिवक्ता राजीव प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान अखिलेश तिवारी, विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वदेश त्रिवेदी, अनिल तिवारी समेत कई लोगों ने कहा कि क्षेत्र की एकजुट ताकत तटबंध बनवाकर ही दम लेगी। कार्यक्रम में राजीव वर्मा, विष्णु मिश्रा, श्यामू शुक्ला, शिव स्वरूप त्रिवेदी, विकास अग्निहोत्री, अमित मिश्रा, लाल राजपूत, राम बिहारी वाजपेई, अनूप मिश्रा, शरद अग्निहोत्री, प्रताप भान सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


फर्रूखाबाद/राजेपुर।


न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नें गोष्ठी में कई पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

0

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में कादरी गेट स्थित एस.एम. बैंक्विट हॉल में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण संगठन के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने मानवाधिकारों के महत्व पर चर्चा करते हुए कई नई नियुक्तियों की घोषणा भी की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित व प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी ने नरेंद्र राजपूत को प्रदेश सचिव, डॉ. निधि मिश्रा को महिला जिला अध्यक्ष तथा श्रद्धा दुबे को महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री डॉ. प्रीति तिवारी ने देशभक्ति पंक्तियों का पाठ करते हुए किया। नव नियुक्त प्रदेश सचिव नरेंद्र राजपूत ने संबोधन में कहा कि यदि किसी स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति का शोषण या उत्पीड़न किया जाता है, तो संगठन उसके संरक्षण के लिए हर संभव सहयोग देगा। पूर्व जिला अध्यक्ष लज्जाराम वर्मा ने संगठन की गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक करने की आवश्यकता बताई। जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष द्विवेदी ने सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है और उसी क्रम में फर्रुखाबाद में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रदेश महासचिव नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा कि 1948 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए घोषणा अपनाई गई थी, जिसके अनुसार सभी को सामाजिक, आर्थिक और सांवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव पीड़ित व्यक्ति के संरक्षण के लिए तत्पर रहेगा| शिवदेव सिंह चौहान, प्रांशु शाक्य, सुनीता अग्निहोत्री, रघुवंश मिश्रा, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, मंजू तोमर, वीरेंद्र सरस्वती, धीरज वर्मा, संजय मिश्रा, बीडीसी सदस्य मुन्नालाल वर्मा, श्याम कुमार, सोनू मिश्रा, आर्यन राजपूत, दीपक सक्सेना, अनुपम अवस्थी, संगीता उपाध्याय, ऋषभ गुप्ता, अनीता गुप्ता, राजा मिश्रा, आदेश अवस्थी रहे।



आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विकास खंड राजेपुर के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से कब्जा कर संचालित की जा रही सीएससी दुकान पर आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत की पुष्टि होने पर बीडीओ ने दुकान को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मिली

जानकारी के अनुसार, विकास खंड राजेपुर के मुख्य गेट पर स्थित उक्त दुकान को सुखपाल सिंह, अनुज सिंह तथा धीरेन्द्र उर्फ धनपाल संयुक्त रूप से संचालित कर रहे हैं। गुरुवार को एक ग्रामीण से दुकान संचालक द्वारा 500 रुपये आधार कार्ड बनवाने के नाम पर वसूले गए। मामले की जानकारी मिलने पर बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए ग्रामीण को उसकी रकम वापस कराई। बीडीओ के मुताबिक, दुकान संचालक अनुज सिंह ग्रामीणों से विभिन्न प्रकार के कार्यों के नाम पर लगातार अवैध वसूली तथा फर्जीवाड़ा करते रहते हैं, जिससे विकास खंड परिसर में आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मुख्य द्वार पर जाम लगने की समस्या भी बनी रहती है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवागमन में कठिनाई होती है। बीडीओ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विकास खंड की छवि को खराब कर रही हैं। इसलिए, मुख्य द्वार पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने और दुकान को तत्काल बंद कराने की कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो सके।


फर्रूखाबाद।


.

रोडवेज बस में युवक जहरखुरानी का शिकार, हालत नाजुक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे युवक के साथ रोडवेज बस में जहरखुरानी की वारदात सामने आई है। बेहोशी की हालत में युवक को बस अड्डे पर पड़ा देख ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर लोहिया अस्पताल भिजवाया। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के बढ़पुर निवासी मयंक श्रीवास्तव फरीदाबाद के सेक्टर 62 में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह कोतवाली क्षेत्र के घूमना निवासी अपने रिश्तेदार प्रदीप श्रीवास्तव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद आ रहे थे। गुरुवार सुबह जब बस फर्रुखाबाद बस अड्डे पहुंची, तो मयंक बेहोशी की हालत में सीट पर पड़े मिले।ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को लोहिया अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि मयंक के पास रखे सोने के आभूषण और नकदी गायब हैं। इससे साफ है कि शातिर जहरखुरानी गैंग ने उन्हें निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नवदिया में स्वीकृत राजकीय ऑडिटोरियम की भूमि का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के नवदिया में राजकीय ऑडिटोरियम प्रस्तावित है| जिसके लिए भूमि भी आवंटित की गयी है| गुरुवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नें नवदिया पंहुच भूमि का अवलोकन किया|
दरअसल काफी समय से सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कलाकारों की ऑडिटोरियम बनाने की मांग चल रही थी| जिसको सरकार नें मंजूरी दे दी| वजट आबंटन के साथ ही सीएनडीएस संस्था को निर्माण के लिए नामित किया गया है| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इसके लिए शासन को पत्र भेजकर राजकीय ऑडिटोरियम बनवाने के लिए स्वीकृति देने की मांग की| शासन से अनुमति मिलने के बाद नवदिया में 3500 वर्ग मीटर की भूमि खली पड़ी थी, जिसका प्रबन्धन म्यूनिसिपल बोर्ड के नाम था| उसी भूमि पर राजकीय ऑडिटोरियम बनाने की तैयारी है| इसके निर्माण में लगभग 25 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है|


प्रदेश में 15 दिन और बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

लखनऊ:भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को 15 दिन और बढ़ा दिया है। अब 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा हो सकेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर 14 दिनों के लिए अभियान की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था। चुनाव आयोग ने आज गुरुवार को 15 दिन की समयसीमा बढ़ा दी है। चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाना है।

डीसीएम नें बाइक सबारों कों कुचला, चचेरे भाई सहित दो सगी बहनों की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार सगी बहनों सहित तीनों को कुचल दिया, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पंहुचे, मौके पर जाम के हालात बन गये, कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला भूड़ निवासी 16 वर्षीय राजन पुत्र केशव अपने चचेरी बहनों 11 वर्षीय सेजल व 13 वर्षीय काजल कों बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था, दोनों बहनें धीरपुर रूप सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा थीं, सेजल कक्षा 6 व कालज कक्षा 10 की पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान धीरपुर की तरफ से नबीगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम नें बाइक सबारों कों कुचल दिया, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी, मृतक राजन अपने परिवार का एकलौता पुत्र था, जबकि मृतक दोनों बहनों के एक 11 वर्षीय भाई दुर्गेश है| मृतक राजन की मां बड़ी बेटी व मृतक काजल व सेजल की माँ उमा देवी का रों-रों कर बुरा हाल हो गया, मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई, सूचना मिलने पर एसडीएम सदर रजनीकांत, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीओ अजय वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल,कोतवाल विनोद शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया और कार्यवाही का भरोसा देकर शवों कों हटवाया |

अंशु की हर्ष फायरिंग में मौत के मामले में आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) हर्ष फायरिंग के दौरान युवक अंशु यादव की मौत के मामले में फरार चल रहा है, इनामी आरोपी विकास यादव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार लिया, पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है| थाना कमालगंज के ग्राम पंचायत नथुआपुर के मजरा उमराव नगला नामकरण संस्कार के दौरान हर्ष फायरिंग में गांव के ही 20 वर्षीय अंशू यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली जिस दोनालू बंदूक से चलायी गयी, वह ग्राम नथुआपुर के प्रधान कश्मीर सिंह यादव के नाम लाइसेन्स है, आरोपी गोलू यादव व उसके दोस्त विकास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| गोलू कों पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है| आरोपी विकास यादव पर पुलिस नें 10 हजार का इनाम घोषित किया था, बुधवार कों पुलिस नें विकास पुत्र विनोद यादव कों एक 12 बोर व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया|