Home Blog Page 5789

चुनावी अपडेट: लग रहा नहले पर दहला

फर्रुखाबाद: आज सुबह से हो रहे पुनर्मतदान में ब्लाक कमालगंज के भटपुरा मतदान केंद्र पर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने किसान यूनियन के श्रीशरन और नन्ही पंडित सहित २२ लोगों को दबोचा |

प्रत्याशियों की शामत

* जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनावी मैदान में कूदे रोहिताश वर्मा सहित तीन समर्थकों को पुलिस के कब्जे में|
* फतेहुल्लापुर मतदान केंद्र पर बिना पास के ही घूम रहे थे श्रीमान रोहिताश वर्मा|

फर्जी वोटिंग में तीन महिलाएं धरीं

फर्रुखाबाद: कमालगंज ब्लाक के बंथलशाहपुर एवं चौकी महमदपुर मतदान केंद्र पर बुधवार को हुए पुनर्मतदान में पुलिस एवं प्रशासन की सख्ती दिखी। वोट डालने आये लगभग एक दर्जन नाबालिग लड़कों को पकड़कर जहानगंज थाने में बैठाया गया। जबकि अवयस्क बालिकाओं को मतदान केंद्र से वापस लौटाया गया। बंथलशाहपुर मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग करने आयी तीन महिलाओं को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्र पर ही बैठाया। कई लड़कियां आयु प्रमाण के रूप में हाईस्कूल का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के बाद ही वोट डाल सकीं।

कमालगंज ब्लाक एवं जहानगंज थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र बंथलशाहपुर में पुनर्मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा। तीन महिलाएं कई बार कपड़े बदल-बदल कर फर्जी नामों से वोट डालने आयीं। शिकायत पर जोनल मजिस्ट्रेट बीएस राव ने तीनों महिलाओं को पकड़कर मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों को सौंप दिया, जिन्हें मौके पर ही बैठाये रखा गया। इसी मतदान केंद्र पर गलत आयु दर्शाकर मतदाता बने नाबालिग राजपाल, कलीम, अमित, श्रीपाल, अब्दुल रहमान, गौरव को वोट डालने का प्रयास करने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिन्हें थाने ले जाकर बैठाया गया।

मतदान केंद्र चौकी महमदपुर पर वोट डालने आयी कई बालिकाओं को नाबालिग होने की आशंका में वापस भेजा गया। कई किशोरियों द्वारा अपना हाईस्कूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर आयु सत्यापित कराने के बाद ही उन्हें वोट डालने का मौका मिला। यहां भी सनी, सतेंद्र, शिवशंकर, विमल आदि नाबालिग लड़के वोट डालने का प्रयास करते पकड़े गये जिन्हें थाने में बैठाये रखा गया।

लोहिया अस्पताल में अवैध बसूली

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के दवंग कर्मचारी ने घायल छात्रा खुशबू को भर्ती करने के नाम पर अधिक रुपये बसूल लिए|

प्राथमिक पाठशाला की छात्रा खुशबू सुबह स्कूल के बाहर गुजर रही थी| बाइक चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया| ग्राम पपड़ी निवासी रामनिवास ने ६ वर्षीय खुशबू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| अस्पताल में बैठने की फीस मात्र ३५ रुपये है| ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने उससे १२० रुपये बसूले|

झुलसी छात्रा अस्पताल में

फर्रुखाबाद: स्टोव फटने से छात्रा आरती बुरी तरह झुलस गयी| नगर के ग्राम खानपुर निवासी सुनील की १६ वर्षीय पुत्री आरती को उसकी दादी राजेंद्री ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

महिला को घायल किया

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम पूरण नगला में निवासी सुभाष की २७ वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को पीटकर घायल कर दिया गया| पुलिस ने लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया| सावित्री ने बताया कि गाँव के नेकराम मकान पर कब्जा करने आये| विरोध करने पर हमला कर दिया|

घायल एआरओ अस्पताल में

फर्रुखाबाद: ब्लाक नबावगंज के दो सहायक निर्वाचन अधिकारी घायल हो गए| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

न्याय पंचायत रसीदपुर मई ग्राम पंचायत पद के ARO शिव प्रकाश तिवारी जिला पंचायत सदस्य पद के RO रवींद्र सिंह लोधे राजपूत के साथ उनकी बैक से जिला मुख्यालय पर डीएम की बैठक में भाग लेने जा रहे थे| वह रात ७:३० बजे देवरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रहे थे| उसी समय बुलेरो चालक ने टक्कर मार दी|

घायलों ने मुख्यालय पहुंचकर रो सीपी उपाध्यक्ष अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को जानकारी दी| जिन्होंने सरकारी जीप से घायलों को अस्पताल भिजवाया| थाना मेरापुर के ग्राम देवसनी निवासी रवींद्र गन्ना विभाग के पर्यवेक्षक तथा कानपुर हंस्पुरम कालोनी निवासी शिवप्रकाश तिवारी आडिट विभाग के सीनियर आडिट हैं|

जेब न हो खाली, हो खुशियों की दीवाली

दीपावली एक ऐसा त्योहार है, जिस पर हम हिन्दुस्तानी शायद सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते हैं और करना चाहते हैं। मामला चाहे घर की साफ-सफाई का हो, लाइटिंग का हो, शॉपिंग का हो, एक-दूसरे को गिफ्ट देने का हो, बम-पटाखे खरीदने का हो या फिर मिठाइयों का..हर चीज में हम भरपूर पैसा खर्च करते हैं। लेकिन कई बार होता यह है कि हम उत्साह में जरूरत या बजट से ज्यादा पैसा खर्च देते हैं और फिर बाद में पछताने के सिवाय कोई और चारा नहीं बचता। किस तरह हम दीवाली से पहले फाइनेंस मैनेजमेंट के जरिये कम बजट में ही ज्यादा खुशियां और रोशनी बटोर सकते हैं, एक रिपोर्ट

लीजिए, गुनगुनी सर्दियों के साथ दीवाली भी बस आ ही गयी। और इसके साथ ही मन में उत्सवधर्मिता की ऐसी लाइट्स जलने लगीं, जो आपको बहुत कुछ करने के लिए प्रेरित करती हैं। मन कहता है इस बार दीवाली पर घर में भरपूर रोशनियां हों, खूब सारी शॉपिंग हो, नये कपड़े खरीदे जाएं, बम-पटाखों में इस बार अपने हर पड़ोसी को पछाड़ दिया जाए। और हां, घर में मिठाइयों के डिब्बे पिछले साल की तुलना में ज्यादा आने चाहिए। मन आखिर ऐसा क्यों ना चाहे! आखिर दीवाली है ही ऐसा त्योहार, जिस पर हम भारतीय सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत उस समय आती है, जब दीवाली आते-आते आपका बजट पूरी तरह हिल चुका होता है। कई गैर-जरूरी कामों में आप पैसा खर्च कर चुकी होती हैं और कई जरूरी काम अधूरे रह जाते हैं। तो क्यों न इस बार फाइनेंस मैनेजमेंट यानी पैसे की व्यवस्था इस तरह से की जाए कि आपके घर में रोशनियों की भी कोई कमी न हो और पैसा भी कम खर्च हो।

बजट बनाकर करें शुरुआत

अक्सर हम दीपावली पर बिना बजट बनाए ही खर्च करना शुरू कर देते हैं। जब जो खर्चा करना होता है, करते रहते हैं। जब जिस मॉल में जाना हुआ चले गये और भरपूर शॉपिंग कर ली। इसका नतीजा यह होता है कि आपकी दीवाली का बजट बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और दीवाली के बाद तक आप आर्थिक संकटों से जूझती रहती हैं। लिहाजा इस दीवाली पर सबसे पहला काम यह करिये कि बजट बनाइये। यह तय करिये कि आपको इस दीवाली पर कितना रुपया खर्च करना है। इसके बाद इस कुल राशि को इस तरह से बांट लें कि आपको किस मद में कितना रुपया खर्च करना है। इस बजट का सख्ती से दीवाली तक पालने करेंगी तो आप पाएंगी कि आपकी इस बार की दीवाली पर आपने कम पैसे में ही पर्याप्त खुशियां पाई हैं।

कम खरीदें गिफ्ट्स

दीवाली पर सबसे अहम काम होता है गिफ्ट्स बांटना। दीवाली आने से पहले ही हमलोग मेहमानों, दोस्तों, ऑफिशियल्स, प्रेमी/प्रेमिकाओं, अड़ोसी-पड़ोसी और अन्य परिचितों की सूची बनाने लगते हैं और यह सोचने लगते हैं कि इस बार इन सब लोगों को क्या गिफ्ट दिया जाए। मजेदार बात है कि हम उन लोगों की सूची तो बनाते हैं, जिन्हें हमें गिफ्ट देना है, लेकिन उन लोगों की सूची नहीं बनाते, जिनसे हमारे पास गिफ्ट आना है। इसका परिणाम यह होता है कि देने वालों को गिफ्ट देने में तो हम पैसा खर्च कर देते हैं, लेकिन जो गिफ्ट हमारे पास आते हैं वे बेकार पड़े रह जाते हैं। इसलिए बेहतर यही है कि यदि हमें पचास लोगों को गिफ्ट देना है तो हमें केवल 25 गिफ्ट ही खरीदने चाहिए। बाकी 25 लोगों को हम मिले हुए गिफ्ट दे सकते हैं। इससे आपका खर्च भी कम होगा।

गैर जरूरी चीजें न खरीदें

बाजार का आकर्षण दुनिया में सबसे ज्यादा होता है। जब आप बाजार में जाती हैं तो वहां आपको तमाम ऐसे उत्पाद देखने को मिलते हैं, जो आपको बेहद आकर्षित करते हैं। इस आकर्षण में कई बार आप यह भी भूल जाती हैं कि उस उत्पाद की आपको जरूरत है या नहीं। ना ही आप उसके मूल्य की परवाह करती हैं, बस उसे खरीद लेती हैं। इन उत्पादों में मिठाइयों से लेकर क्रॉकरी और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान तक हो सकता है।  लिहाजा जब भी आप बाजार जाएं, केवल वही सामान खरीदें, जिसकी आपको जरूरत हो।

कुछ दिन पहले करें शॉपिंग

दीपावली के दिन बाजारों की रौनक देखने के लालच में आप अपनी शॉपिंग को छोटी दीवाली तक टालती रहती हैं। यानी आप शॉपिंग के लिए जिस दिन बाजार पहुंचती हैं तो वहां बेपनाह भीड़ होती है। ऐसे में न तो आप मोल-तोल कर पाती हैं और न ही खरीदे जा रहे सामान की ठीक से जांच कर पाती हैं। बाजार की भीड़ देख कर आप यही सोचती हैं कि जैसे-तैसे सामान खरीद लिया जाए। दुकानदार भी यह जानता है कि आज ग्राहक से ज्यादा पैसे भी वसूले जा सकते हैं। लिहाजा दीवाली से कुछ दिन पहले शॉपिंग करें और इसी तरह जिन लोगों को आपको गिफ्ट देना है, वह भी दीवाली से दो-चार रोज पहले ही दें। इससे आपको सुविधा तो होगी ही, आपका खर्च भी कम होगा और आप क्वालिटी प्रोडक्ट खरीद पाएंगी।

प्रेमी-प्रेमिका ने विवाहिता को पीटा

फर्रुखाबाद: यह कहावत सटीक बैठती है कि प्रेम-प्रसंग में फंस जाने के बाद आदमी अंधा हो जाता है| वह प्यार की पींगे बढाने के लिए कुछ भी कर सकता है|

फर्रुखाबाद के मेजर एसडी कालेज से बीएड करने वाले भूपेन्द्र शर्मा ने यही करके दिखाया है| हुआ यह कि जिला फिरोजाबाद के थाना व् कस्बा एका निवासी भूपेंद्र ने फोन करके पत्नी सुमन को आज कालेज बुलाया| भूपेंद्र अपनी प्रेमिका आरती के साथ मौजूद था| सुमन के पहुँचते ही भूपेंद्र व् आरती ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और मुकद्दमा वापस न लेने पर जान से मार डालने तक की धमकी दी|

सुमन रोती बिलखती कोतवाली फतेहगढ़ गई और पति व् उसकी प्रेमिका के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी| मैनपुरी निवासी सुमन ने बताया कि मेरा ४ वर्ष पूर्व भूपेंद्र से विवाह हुआ था| विवाह के बाद भोलेपुर में किराए पर रहने वाले पति भीमसेन मार्केट के निकट रहने वाली आरती से प्रेम हो गया| मेरी उपेक्षा किये जाने पर मैंने पति के विरुद्ध अदालत में मुकद्दमा कर दिया है| पति ने अपनत्व जताकर फोन करके मुझे बुलाया था|

खोंटी हो गई करवाचौथ

फर्रुखाबाद: महिलाओ के लिए करवाचौथ ब्रत सवसे बड़ा त्यौहार होता है इस दिन के लिए वह पूरे साल वेसव्री से इंतजार करती है| आर्थिक तंगी के कारण गरीव महिलाए जुगाड़ करके वडी धूम धाम से पति की लम्वी उम्र के लिए दुआ करती है|

नगर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी रजनीश की पत्नी के साथ वीती रात ऐसा हादसा हुआ कि वह जिन्दगी भर भूल नहीं पायेगी| गीता जव करवाचौथ का पूजन कर रही थी उसी समय उसने कमरे में तेज रोशनी के साथ धुँआ निकलते देखा

अनहोनी घटना के आशंका से वह तेजी से कमरे में पहुची तो वहां का नजारा देखकर वह घबरा गई पति आग से वुरी तरह जल रहा था शोरशराबा मचने पर परिजनों ने रजनीश की आग बुझाई|

उसका घर पर ही इलाज किया गया हालत विगड़ने पर रजनीश को उसके भाई गुड्डू ने आज सुबह लोहिया में भर्ती कराया| तीमारदारी में लगी गीता ने बताया कि सिलाई का काम करने वाले पति नशा करते है| वह बीती रात शराब पीकर घर आये और कमरे में लेट गए ऊपर रखी जलती डिब्बी गिरने से कपड़ो में आग लग गई|

1 नवंबर से मोबाइल कंपनी बदलो, नंबर नहीं

भारत में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल 1 नवंबर से बिना नंबर बदले मोबाइल ऑपरेटर बदलने की सुविधा यानी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी शुरू हो जाएगी। संचार मंत्री ए राजा ने कहा है कि सबसे पहले हरियाणा से इस खास सर्विस की शुरूआत की जाएगी। इसके बाद धीरे धीरे पूरे देश में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी लागू हो जाएगी।

संचार मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर तक दस और सर्किल में ये सुविधा मिलने लगेगी। इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद आप सर्विस और कॉल रेट के हिसाब से अपनी पसंद का मोबाइल ऑपरेटर चुन सकेंगे। खास बात ये है कि इसके लिए आपको अपना नंबर बदलने की जरूरत नहीं है। हालांकि इसके लिए ग्राहकों मामूली फीस भी चुकानी होगी।

सीएमओ की गोली मारकर हत्या

लखनऊ|| लखनऊ के विकासनगर इलाके में आज सुबह परिवार-कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सीएमओ(परिवार-कल्याण) एवं बलरामपुर अस्पताल के विरष्ठ चिकित्सक विनोद कुमार आर्या की सुबह दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने विकासनगर स्थित उनके घर के पास हत्या कर दी।

विकासनगर थाना-प्रभारी गंगेश त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि डॉक्टर आर्या रोज की तरह आज सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाश उनकी गोलीमार कर हत्या करके मौके से फरार हो गए।

त्रिपाठी ने कहा कि किन लोगों ने हत्या की और उनका मकसद क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जांच की जी रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अंधविश्वास: भूत भगाने के लिए बिछा तंत्र-मंत्र का जाल

जमालापुर (जौनपुर)|| हाईटेक युग में भी अंधविश्वास बरगद के जड़ की तरह समाज में गड़ा हुआ है। जिससे लाख उबरने की कोशिश के बाद भी भूत-प्रेत को भगाने के नाम पर कहीं भी भीड़ जुटायी जा सकती है और उसमें सबसे ज्यादा तादात महिलाओं की ही होती है। कुछ ऐसा ही तंत्र-मंत्र का जाल क्षेत्र में बिछाया जा रहा है। जिसकी शिकायत कुछ बुद्धिजीवियों ने पुलिस से किया है।

रामपुर क्षेत्र के छांगापुर गांव में एक स्कूल के पीछे खाली मैदान में होने वाले अजीब आयोजन के बारे में कतिपय लोग चर्चा करते है कि यहां लोगों को प्रेत बाधा से मुक्त कराया जाता है। अब बात यह फंसती है जिसे किसी ने देखा नहीं उसे भगाने व पकड़ने की बात करना बेवकूफी मानी जाएगी।

झारखण्ड से आयी एक संस्था के लोगों द्वारा यह टेंट लगाकर पूजा-पाठ का माहौल बना दिया गया। देखते ही देखते कुछ दिनों में यहां सैकड़ों महिलाओं व युवतियों की भीड़ जुटने लगी। माहौल देख फुटपाथ पर चाय-पान के साथ खाने-पीने की दुकानें सज गयी और उनकी भी चांदी कटने लगी।

मंगलवार को हुई पूजा की विधि की चर्चा की जाए तो अपने आपको पीड़ित बताने वाली महिलाओं व युवतियों को भीड़ के बीचों-बीच खड़ा कर दिया गया। जहां हारमोनियम, ढोल व मंजीरा बजते ही दीपक के साथ अगरबत्तियों को जलाया जाता है। इसी के साथ महिलाएं झूमना शुरु कर देती है। इस पूजा में शामिल कुछ पीड़ितों ने बताया कि उन्हें यहां आने से फायदा हुआ है।

वही क्षेत्र के इन्द्रपाल सिंह, डा. चन्द्रेश सिंह, महेन्द्र सिंह, पंडित त्रिलोकीनाथ दूबे व डा. शिवपूजन सिंह के साथ अश्वनी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि आधुनिक युग में भूत-प्रेत की बात करना बेवकूफी है। ऐसे आयोजनों के पीछे धन उगाही व धर्म परिवर्तन की बातें पहले से ही खुलती चली आयी है।

पुनर्मतदान आज, हर केंद्र पर वीडियोग्राफी

कमालगंज|| आज कमालगंज ब्लाक के 12 मतदान केंद्रों के 28 पोलिंग बूथों पर होने वाले पुनर्मतदान के लिये भारी सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस के 40 जवान व एक थानाध्यक्ष तैनात हैं | हर केंद्र पर वीडियोग्राफी होगी तथा सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट स्थायी रूप से डेरा डालेंगे।

मतदान केंद्रों पर फोटोग्राफी के लिये पंचायत मित्रों चुना गया है। खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी केंद्रों पर वीडियो कैमरों से गतिविधियां कैद की जायेंगी।

देवरान गढि़या में तहसीलदार मो.इस्लाम को सेक्टर मजिस्ट्रेट व रामकिशोर को स्टेटिक, भटपुरा में डीके मौर्य सेक्टर व यादराम स्टेटिक, शेखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट अनिल ढींगरा सेक्टर व सुरेश दीक्षित स्टेटिक, भूलनपुर में केएम सिंह सेक्टर व आरके सिंह स्टेटिक, फतेहउल्लापुर में एके सिंह चंद्रौल सेक्टर व अभय शंकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, बंथलशाहपुर में रवींद्र वर्मा सेक्टर व जितेंद्र कुमार स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। अन्य केंद्रों पर भी वरिष्ठ अधिकारियों को सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गयी। रिजर्व में आधा दर्जन महिलाओं सहित डेढ़ दर्जन कर्मचारियों को रोका गया।