Home Blog Page 5788

इश्क्वाज शिक्षक की धुनाई

फर्रुखाबाद: इश्क्वाजी करने वाले शिक्षक मनीष उर्फ़ विकास दीक्षित की रंगे हांथों पकडे जाने पर जमकर धुनाई कर दी गयी|

नगर के मोहल्ला खडियायी निवासी शिक्षक मनीष आज सुबह १० बजे अपने घर में ही टियूशन पढ़ने वाली दो छात्राओं के साथ इश्क्वाजी फरमा रहे थे| पत्नी छाया ने रंगे हांथों पकड़कर विरोध किया| मनीष व् उनकी माँ सरला ने पिटाई कर छाया को घर से बाहर निकाल दिया| छाया के हंगामा मचाने पर मोहल्ले के दर्जनों लोग एकत्र हो गए|

मोहल्ले वालों ने कमरों के अन्दर छिपी सहमी छात्राओं को खोज निकाला| कनोडिया इंटर कालेज की छात्रा नाजिमी व् उसकी सहेली स्कूल की ड्रेस नीला कुर्ता व् सफ़ेद सलवार पहने थी| मोहल्ला खैराती खान की छात्राओं ने स्वीकार किया कि गुरू जी अश्लील हरकतें करते थे| माफी मांगे जाने पर छात्राओं को घर जाने दिया गया|

छाया को पीते जाने की जानकारी होने पर मोहल्ला बूरा वाली गली निवासी उसका भाई रामू व् माँ शशी बाजपेयी मौके पर पहुँची| जिन्होंने शिक्षक व् उनकी माँ की पिटाई कर दी|

तिकोना चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव शिक्षक को पकड़ कर ले गए| आरोप लगाया गया कि नपुंसक शिक्षक ने ३ वर्ष पूर्व गंगा नगर से विवाह किया था| दहेज़ उत्पीडन के मुकद्दमे में माँ बेटे जेल गए|

तलाक हो जाने पर मनीष ने डेढ़ वर्ष पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में छाया से शादी की थी| छाया ने विवाह के बाद पति को छात्राओं से प्रेम करते पकड़ लिया था| तभी से छाया को प्रताड़ित किया जा रहा था| मनीष ने माफी मांगकर पुलिस को लिखकर दिया कि अब वह पत्नी को नहीं पीटेगा| तब पुलिस ने उसे छोंड दिया|

विधायक के बेटे ने की गोलीबारी, 1 मरा

बरेली || उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधायक के बेटे को नशे की हालत में मोटरसाइकिल के एक शोरूम में जाकर गोलीबारी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि शोरूम के दो कर्मचारी घायल हो गए। बरेली की नवाबगंज विधानसभा सीट से विधायक भगवत सरन गंगवार के बेटे अतुल गंगवार ने कथित तौर पर बुधवार रात शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित हीरो होंडा के शोरूम में जाकर गोलीबारी शुरू कर दी। यह शो रूम विधायक के पेट्रोल पंप के निकट ही है जिसकी देखरेख विधायक का बेटा अतुल करता था।

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक प्रकाश डी. ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया कि अतुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में व्यस्त बाजार में गोलीबारी करने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि शोरूम में जाकर अतुल ने गोलीबारी क्यों की। इतना स्पष्ट है कि गोलीबारी के समय वह नशे में था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अतुल एक मोटरसाइकिल को ठीक कराने के बारे में जानकारी लेने शो रूम गया था। इस दौरान वहां शोरूम के कर्मचारियों के साथ उसकी बहस हो गई। बहस के बाद अतुल ने नशे की हालत में ही गोलीबारी करनी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि शो रूम के दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मतगणना ड्यूटी पर सिपाही की मौत

फर्रुखाबाद: दिल का दौरा पड़ने से मतगणना ड्यूटी पर तैनात सिपाही शमशेर अली की मौत हो गई|

कोतवाली फर्रुखाबाद रेलवे रोड पुलिस चौकी में तैनात सिपाही शमशेर आज सुबह ही ब्लाक नबावगंज में मतगणना की ड्यूटी करने गया था| ड्यूटी के दौरान दोपहर को अचानक उसके सीने में दर्द हुआ बेहोश हो जाने पर दरोगा रामस्वरूप ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया| डाक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया| दरोगा रामस्वरूप ने बताया कि सिपाही की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुयी है|

सिपाही शमशेर ने थाना अम्रतपुर से २३ मार्च २०१० को कोतवाली फर्रुखाबाद में आमद कराई थी| शमशेर अली पड़ोसी जिला एटा थाना राजा का रामपुर ग्राम सिमरई निवासी दराव अली का ४० वर्षीय पुत्र था|

गोली से भूनकर भाइयों की हत्या

फर्रुखाबाद:पारिवारिक रंजिश में गोली मार कर दो भाइयो की हत्या कर दी गयी, जवकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया|यह सनसनी खेज घटना आज सुबह ६ बजे थाना मेरापुर के ग्राम मनोहर नगर में हुई| लोग सोकर भी नहीं उठ पाए थे जबरदस्त मारपीट के बाद फायरिंग से गाँव में भगदड़ मच कर दहशत फैल गयी| थोड़ी देर बाद लोगो को पता चला कि गोली लगने से ६५ बर्षीय जयराम व् उनके वडे भाई ७० बर्षीय रामचरण यादव की मौत हो गयी| सिर में घातक गोली लगने से ६० बर्षीय करन सिंह यादव घायल हो गए| पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

दरोगा अशोक कुमार व् जीतेन्द्र ओझा फोर्स के साथ अस्पताल पहुचे पुलिस ने करन सिंह की तीमारदारी में लगे उसके छोटे भाई सौदान सिंह की निगरानी शुरू कर दी|

सौदान ने वताया कि रामलडैते तनवीर व् तिलक सिंह सुबह ६ बजे अपने पिता रामचरण को पीट रहे थे जिसका विरोध करने पर उन्होने मारपीट करने के बाद तमंचो से फायरिंग की| गोली लगने से रामचरण व् जयराम की मौत हो गयी व् करन सिंह घायल हो गया| सौदान ने आरोप लगाया कि हमलावर जानवर चराने व् लकडियाँ बेंचने का धंधा करते है|

डाकघरों में आज से फिर मिलेंगे रसीदी टिकट

लखनऊ|| पांच वर्ष के अंतराल के बाद डाकघरों में गुरुवार से रसीदी टिकटों की बिक्री फिर से शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार व डाक विभाग में हुए नये समझौते के तहत प्रदेश के डाकघरों को रसीदी टिकट बेचने के लिए अधिकृत किया गया है। सरकार रसीदी टिकट बेचने के लिए डाक विभाग को दस प्रतिशत कमीशन देगी।

जरूरत मंद लोग नजदीकी डाकघर से एक रुपये का रसीदी टिकट प्राप्त कर सकेंगे। राजधानी में फिलहाल जीपीओ हजरतगंज में गुरुवार से रसीदी टिकटों की बिक्री शुरू की जा रही है। शहर के अन्य डाकघरों में भी एक सप्ताह के भीतर रसीदी टिकट मिलने लगेंगे।

डाक निदेशक मुख्यालय सचिन किशोर ने बताया कि प्रदेश के डाकघरों में गुरुवार से रसीदी टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार व विभाग के बीच रसीदी टिकटों की बिक्री में कमीशन भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। इस कारण डाक विभाग ने वर्ष 2005 में डाकघरों से रसीदी टिकटों की बिक्री बंद कर दी थी लेकिन अन्य प्रदेशों में डाक विभाग को उचित कमीशन दिये जाने से वहां के डाकघरों में रसीद टिकट नागरिकों को उपलब्ध हो रहे थे।

राज्य सरकार व डाक विभाग के संयुक्त प्रयास से अब कमीशन का मामला सुलझ गया है। इसके चलते डाकघरों में फिर से रसीदी टिकटों की बिक्री शुरू हो रही है।

बेरोजगार हो जाएंगे सैकड़ों विकलांग

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर विकलांगों को आवंटित एसटीडी पीसीओ बूथ बुधवार रात से हट जाएंगे। रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा दी गई एक साल की मोहलत रात 12 बजे खत्म हो जाएगी। नई दिल्ली में विकलांग पीसीओ बूथ संचालकों को बुधवार शाम अपना पीसीओ बूथ हटाने का नोटिस दिया गया। पीसीओ बूथ छिन जाने से बृहस्पतिवार से इन सैकड़ों विकलांग एसटीडी पीसीओ बूथ संचालित करने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा।

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर एसटीडी पीसीओ बूथ चलाकर अपनी जीविकोपार्जन करने वाले सैकड़ों एसटीडी बूथ विकलांग संचालक रेल मंत्रालय की ओर टकटकी लगाए हुए थे कि शायद रेल मंत्री ममता बनर्जी उन्हें बूथ संचालित करने के लिए विस्तार की चिट्ठी निकलवा देंगी, लेकिन देर शाम तक इस बाबत रेल मंत्रालय से कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ।

इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बूथ संचालित करने वाले विकलांगों को आज तक का रेंट कमीशन आदि और बकाया जमा कराने के लिए नोटिस दे दिया गया। कमोबेश यही दशा देश के अन्य इलाकों के रेलवे स्टेशनों पर विकलांग एसटीडी पीसीओ बूथ संचालित करने वालों की रही। वे बार-बार दिल्ली फोन करके यह पता लगाने की कोशिश करते रहे कि उन्हें विस्तार मिला कि नहीं।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विकलांग एसटीडी पीसीओ बूथ संचालक रेल मंत्री ममता बनर्जी से मिले थे और उन्हें बताया था कि वे वर्षां से रेलवे स्टेशन पर बूथ संचालित कर अपनी रोजी रोटी चला रहें हैं। उस दौरान रेल मंत्री ने उनकी दशा को देखते हुए उन्हें एक साल का विस्तार दिया था और यह आश्वासन भी दिया था कि उनके लिए कोई ठोस नीति बनाई जाएगी। इस एक वर्ष के दौरान उनके लिए कोई नीति नहीं बनाई जा सकी।

इस बीच कई बार विकलांग पीसीओ बूथ संचालक रेल मंत्री से मिले और उन्हें अपना प्रतिवेदन भी दिया। हर बार इन्हें भरोसा ही मिला। इन विकलांग संचालकों को उम्मीद थी कि शायद अंतिम समय तक रेल मंत्रालय से बूथ संचालित करने के लिए विस्तार की चिट्ठी मिल जाएगी, लेकिन बुधवार देर शाम तक उन्हें विस्तार की चिट्ठी नहीं मिली, लिहाजा रात के बाद से उनके बूथों पर ताले लग जाएंगे और एक-दो दिन में उन्हें अपना बूथ हटा लेना पड़ेगा|

200 लीटर मिलावटी दूध जब्त, चार हिरासत में

कानपुर।। दिवाली नजदीक आने के साथ-साथ जिला प्रशासन का मिलावटी दूध और खोये के कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी के तहत बुधवा

र को शहर में शुतुरखाना दूध की थोक मंडी पर छापा मारा गया और करीब 200 लीटर मिलावटी दूध जब्त कर लिया गया। इस सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बुधवार की सुबह शहर की दूध मंडी में जैसे ही जिला प्रशासन की टीम पहुंची, दूध का कारोबार करने वाले दूधिए अपना-अपना कैन छोड़कर भाग खड़े हुए। इससे जिला प्रशासन की मिलावटी दूध का कारोबार करने वाले लोगों को रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश धरी की धरी रह गई।

सिटी मैजिस्ट्रेट एच. पी. शाही ने बताया कि शुतुरखाना दूध मंडी में बुधवार की सुबह जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा। जैसे ही दूधियों ने प्रशासन की टीम देखी, वह अपने दूध के कैन छोड़कर भाग खड़े हुए। जिला प्रशासन की टीम ने मौके से करीब 200 लीटर दूध जब्त कर लिया। जांच दल ने बताया कि दूधियों के भाग खड़े होने के चलते उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। लेकिन इनके छोड़े गए दूध के नमूने को जांच के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल जांच दल दूध मंडी में मौजूद चार अन्य दूधियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस मिलावटी दूध के असली मालिक कौन है और यह कारोबार कहां से होता है।

लेखपाल हत्याकांड में प्रशासनिक मूकदर्शिता पर मचा बवाल

सुल्तानपुर|| सुल्तानपुर जिले में चुनाव में एक विधायक की बात ना मानने के बाद हुई एक लेखपाल की हत्या में नामजद सत्तापक्ष के विधायक सहित 9 लोगो की गिरफ़्तारी ना होने से मृतक के परिजनों का गुस्सा आज दूसरे दिन फिर फूट पड़ा | लाश को सड़क पर रखकर गुस्साए लोगो ने घंटो बवाल काटा | वही परिजनों को सांत्वना देने गाँव पहुंची कांग्रेस की यूपी अध्यक्षा रीता बहुगुणा जोशी ने भी मौके पर प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर जमकर लताड़ा | श्रीमती जोशी ने परिजनों के साथ मिलकर लाश को सड़क पर रखकर घंटो जाम लगाकर मायावती को जमकर कोसा |

कल सुल्तानपुर में एक विधायक की बात ना मानकर अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने के कारण हुई एक लेखपाल की अपहरण के बाद हत्या मामले में सत्तापक्ष के विधायक सहित 9 लोगो के खिलाफ पुलिस की मूकदर्शिता से नाराज परिजनों नें लाश को सडक पर रखकर जमकर बवाल काटा | इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी भी कदम से कदम मिला कर साथ खड़ी थी | गौरतलब है उक्त मामले में आरोपी सत्ताधारी विधायक इलाके में बाहूबली विधायक कहा जाता है | उनकी गिरफ्तारी न किये जाने से नाराज लोगो नें जब जमकर बवाल काटना शुरू किया तो प्रशासन ने तीन दिन का मौका मांग लिया |

इस मामले में मुख्य आरोपी इसौली क्षेत्र के बसपा के विधायक है जिस कारण प्रशासन कार्यवाही करने से पहले कई बार सोच रहा है यही कारण है की परिजनों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है | मौके पर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने इस बात का जोरदार विरोध किया की पुलिस इस मामले में सत्तापक्ष के साथ खड़ी है और कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और साथ ही उन्होंने सूबे की मुखिया मायावती पर भी जमकर प्रहार किया |

इस पूरे मामले नें अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है इलाके के दबंग सत्ताधारी विधायक पर शिकंजा कसने आई कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने इस मामले में प्रशासन को तीन दिन की मोहलत देकर शव का अंतिम संस्कार करवा तो दिया लेकिन जाते-जाते घंटो चले इस मामले नें प्रशासन के होश उड़ा दिए | अब प्रशासन उक्त विधायक पर क्या कार्यवाही करेगा इस पर सबकी नज़रे टिकी है|

पूरे मामले पर क्या कहा रीता बहुगुणा जोशी ने–

“पिछले 15-20 सालो में यहाँ के विधायक और एक परिवार क्या कर रहा है वो किसी से छिपा नहीं है प्रशासन उनके कारनामो को जनता है जिस तरह एक न्याय पसंद लेखपाल को जिसके पास एक असलहा नहीं था अपने प्रटेक्शन के लिए निर्ममता से उसकी हत्या की गयी है इससे क्रूर मै समझती हो 15वी शताब्दी में भी ऐसी घटना घटित नहीं हुई होगी | हम इससे बहुत विचलित है व्यथित है….देर रात मेरे पास माननीय राहुल गाँधी जी के ऑफिस से फ़ोन आया था और उनके ही निर्देशन पर हमने इस मुद्दे को हाथ में लिया है और हम अब सुल्तानपुर में माफियावाद नहीं होने देंगे”

“हमारी मुख्यमंत्री जी अगर अपने महल के बाहर निकली होती अगर उनको लखनऊ के पार्को और प्रतिमाओ के आगे नज़र आया होता अगर वो हमारे आंध्र-प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरह हेलीकाप्टर का इस्तेमाल सिर्फ रैली में जाने के नहीं या सर्वेक्षण करने के लिए की मेरी रैली में कितनी भीड़ है उसके बजाय किसी गाँव में उतारती रहती जनता से संवाद करती तो शायद आज बेहतर स्थिति होती जनता के साथ विश्वशाघात किया है इन्होने शुशासन-शांति और भ्रस्ताचार से मुक्ति का वचन दिया था और ये सबसे भ्रष्टतम और निकम्मी सरकार मणि जाएगी पूरे उत्तर-प्रदेश की”

पूरा घटना क्रम जेएनआई की नज़रो से

मझवारा में तैनात पुलिस सुरक्षा बल
गुस्साए ग्रामीण लाठी डंडे लेकर उतर पड़े
गुस्साई जनता को माईक से शांत कराती जिलाधिकारी श्रीमती पिंकी जोवेल
रीता बहुगुणा जोशी पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंची मझवारा गाँव
रीता बहुगुणा से मदद की गुहार करने पहुंची महिलाये
मृतक परिजनों का हाल-चाल लेती रीता बहुगुणा जोशी
जिलाधिकारी श्रीमती पिंकी जोवेल और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राधव को तीन दिन की मोहलत देती रीता बहुगुणा जोशी

न्याय की आस में विधवा हुयी कमला ने नहीं धोया सिन्दूर

सुल्तानपुर|| इस हत्याकांड को भाग्य की सबसे बड़ी त्रासदी कही जाये या फिर काली तकदीर –
अपने पति और तीन बच्चो की माँ कमला अब सुहागन नहीं रही | ये बात वो भी जानती है और उसके बच्चे भी की, अब उनके पालन-पोषण का सबसे बड़ा स्तम्भ कभी लौट कर नहीं आएगा |
कमला को पता ना था की जिस राजनीति का वो ककहरा भी नहीं जानती उसमे पाँव रखने के बाद उसका सुहागन वाला वजूद हमेशा के लिए छिन जायेगा |
बात दीगर है की हमेशा तालाब में बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है लेकिन बेचारी कमला नासमझ थी और समझने में देर कर बैठी | सत्ताधारी दबंग विधायक की अगर उसका परिवार बात मान लेता तो शायद सब कुछ पहले जैसा होता बस उनका थोडा सा जमीर ही तो मरता
खैर अब लकीर पीटने से क्या होगा जिस दिन सारी सुहागिन महिलाये अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखकर लम्बी आयु की कामना करती है ठीक उसी दिन कमला का पति राम कुमार यादव दुनिया के सारे बंधन तोड़ मार डाला गया |

लेकिन कमला नहीं समझ पा रही है उसे क्या करना है बस सिर्फ एक धुन है की किसी तरह भगवान उसकी सुन ले और हत्यारों को सजा मिल जाये और यही कारन है की गुस्साई कमला ने अभी तक विधवा होने के बाद भी अपनी मांग से सिन्दूर नहीं पोछा है |
न्याय की आस लिए कमला मूक-दर्शक बने प्रशासन से कुछ उम्मीद लगा बैठी है……लेकिन वो भी जानती है की आगे क्या होगा |

किसी ने शायद कमला के लिए ही ये शब्द चुने होंगे
हम अपनी दास्तान सुनाये किसे-किसे
फिर इसके बाद रोये रुलाये किसे-किसे
पत्थर की आँख वाले भी शामिल है भीड़ में
जलते हुए अरमान दिखाए किसे-किसे

२८ अक्टूबर प्रथम चरण की मतगणना का आगाज

फर्रुखाबाद|| आज पुनर्मतदान के समाप्त होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का पहला चरण 28 अक्टूबर से शुरू होगा। मतगणना परिणाम को लेकर प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गयी हैं। कई महत्वपूर्ण नेताओं की प्रतिष्ठा इन चुनावों से जुड़ी हैं।

गुरुवार को बढ़पुर ब्लाक||चौसपुर, पिथूपुर मेंहदिया, कीरतपुर, लखमीपुर, महरूपुर सहजू, बुढ़नामऊ, कटरा, रम्पुरा, निनौआ, भाऊपुर खुर्द, पपियापुर, धंसुआ, विजाधरपुर, चांदपुर, माधौपुर, खानपुर, अमेठी जदीद, अमेठी कोहना, सोता बहादुरपुर, मसेनी, हैवतपुर गढि़या, आमिलपुर, नगला वजीर खारबंदी, कुबेरपुर घाट, कटरी धर्मपुर और विलालपुर शामिल है।

कमालगंज ब्लाक|| रजीपुर, भटपुरा, देवरान गढि़या, मकरंद नगर बसहा, चंदनपुर, खुदागंज, श्रंगीरामपुर, गगनी, शेखपुर सराय, रामपुर माझगांव, रतनपुर, कंझाना, हिसामपुर, न्यामतपुर ठाकुरान, चौकी महमदपुर, बंदरखेड़ा, महरूपुर बीजल, बिढ़ैल, शेखपुर रुस्तमपुर, बिचपुरी, अमानाबाद, गदनपुर देवराजपुर, जीरा गौर, भूलनपुर चिरपुरा, उगरापुर, कैटहा, कतरौली पट्टी, सदरियापुर, सिधौली, लौआ नगला मान पट्टी, कुंदन गनेशपुर, गोपालपुर, बर्ना बुजुर्ग, सितौली, रूनी चुरसई, उस्मानगंज, नगला भीखा, महमदपुर अचला, शर्फुद्दीनपुर, फतेउल्लापुर, बीबीपुर, भोजपुर, फतेहपुर कायस्थान, नगला खेम रैगाई बलीपुर, हुसैनपुर नौखंडा, बहोरन टप्पा हवेली, राजेपुर सरायमेदा, मोहनपुर दीनारपुर, न्यामतपुर कुर्मीयान, निनौरा श्रंखलारपुर, गौसपुर और नगला दाउद शामिल हैं।

कायमगंज ब्लाक|| सिनौली, पचरौली महादेवपुर, धर्मपुर, अताईपुर कोहना, अताईपुर जदीद, मऊ रशीदाबाद, हंसापुर गौराई, कटरा रहमत खां, पितौरा, लुधईया, झब्बूपुर, सुभानपुर, हमीरपुर खास, गिर्द कायमगंज, कुबेरपुर, नरसिंहपुर, मुडौल, लखनपुर, रुटौल, अल्लाहपुर, जौरा, मझोला, रायपुर खास, कुंअरपुर इमलाख, अतग्गापुर, बहलोलपुर, जिजपुरा, पुरौरी, मेंदपुर, कादर दादपुर सराय, हकीकतपुर, कटिया, शिवरई बरियार, नरैनामऊ, दीपपुर नगरिया, रानीपुर गौर, चिलौली आदि शामिल हैं।

नवाबगंज ब्लाक|| बराबिकू, जिराऊ, पैथानखुर्द बुजुर्ग, ललई, शिवरई मठ, ईजौर, अल्लाहदादपुर, गठवाया, रूखैयाखालिकादपुर, फतेहपुर परिउली, हथौड़ा, नौगांव, जरहरी, कोकापुर, अचरियाबाकरपुर, सिलसंडा, देवरामहसोना, पहाड़पुर, बलीपुर, खलवारा, फतनपुर, रशीदपुरमई, हाजीदादपुर मई, कुतबुद्दीनपुर, ज्यौनी, ज्यौना, सलेमपुरदूदेमई, बबना, बिजौरी, ढर्राशादीनगर, कढिऊली, ककिऊली, पतौरा, इमादपुरसमैचीपुर आदि शामिल हैं।

शमसाबाद ब्लाक|| रोशनाबाद, ललौर राजपूताना, समसपुर भिखारी, असगरपुर, बछलैया, कलुआपुर सानी, बैरमपुर, कुइयांखेड़ा वजीरआलम, महमदपुर मूसेपुर, अहमदगंज, कुआखेड़ा खास, न्यामतपुर भुक्सी, अलेपुर पीत धवलेश्वर, नैगांव, रशीदपुर तराई, सरपारपुर, ख्वाजा अहमदपुर कटिया, रमापुर जसू, शरीफपुर छिछौनी, बेला सरायगजा, पहाड़पुर बैरागढ़, फरीदपुर मंगलीपुर, अजीजाबाद, चिल्सरा, गढि़या हैबतपुर, चम्पतिपुर, प्रहलादपुर संतोष, रम्पुरा, बरई, अमलैया आशानंद, गदनपुर चैन, भिड़ौर, डबरी, संतोषपुर, बघऊ, बुढ़नपुर, बक्सुरी, हरसिंह गोवा, नगला कलार आदि शामिल हैं।

मोहम्मदाबाद ब्लाक|| उनमें पखना, संकिसा बसंतपुर, पमरखिरिया, अर्जुनपुर, कुबेरपुर जुन्नारदार, सिठौली, गुरऊ शादीनगर, श्योगनपुर, नीबकरोरी, दुल्लामई, नगला सूदन, सिंगतुइया, नदौरा, मुरान, फगुना अतनपुर, बराकेशव, सितवनपुर पिसू, सितवनपुर पिथू, सिकंदरपुर नगला विनायक, पुठरी, जाजपुर गोवा, जाजपुर बंजारा, कन्हू याकूबपुर, सिरौली, उखरा, बीसलपुर बांगर, करनपुर मजरा बांसमई, राजारामपुर मई , सिठऊपुर कुर्मी, शेखपुर खुजरी, बरारिख, करथिया, मौघा, लखरौआ, भरतपुर रसूलपुर, अलावलपुर, सिकंदरपुर, हरकमपुर, मदनपुर, बीघामऊ, कान्हेपुर, कटिन्ना मानिकपुर आदि शामिल हैं।

राजेपुर ब्लाक|| महमदपुर गढि़या, दहेलिया, गांधी, कमालुद्दीनपुर, बहादुरपुर, सैथरा, खरगपुर, खण्डौली, बिलालपुरतुर्कहता, शेराखारगौटिया, सीढ़ेचकरपुर, भरखा, जिठौली, सलेमपुर, सुंदरपुर, आतर, दारापुर, कनकापुर, पट्टीदारापुर, चाचूपुर जटपुरा, बदनपुर, नगलाकेवल, भुड़ियाभेड़ा, रामपुरजोगपुर, अम्बरपुर, कंचनपुर, अमैयापुर, रतनपुर पमारान, गुडेरा, चपरा, भावन, तेरा अकबरपुर, महमदगंज, सवासी, बर्राखेड़ा, सरह, खुटिया, कड़हर आदि शामिल हैं।