Home Blog Page 5790

गोली मारने में 4 के विरुद्ध मुकदमा

फर्रुखाबाद: थाना नवाबगंज क्षेत्र के गाँव बराकेशव में पूर्व प्रधान के भतीजे को गोली मारने के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम बराकेशव निवासी अवनीश कुमार अपने चाचा राकेश के साथ वोट डालकर घर वापस जा रहे थे। २५ अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे जैसे ही गांव के ही अरविंद के खेत के पास पहुंचे। उसी समय गांव के ही निवासी कल्लू, नीरज व उसके साथियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर लोगों ने नाजायज असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।

एकाएक फायरिंग की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। फायरिंग में एक गोली अवनीश कुमार के सीने पर लगी। घायल अवनीश के पिता दिनेश की तहरीर पर गांव के ही कल्लू, नीरज, मनोज कुमार व मितेन्द्र सिंह निवासी बराकेशव के खिलाफ धारा 324 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। अवनीश पूर्व प्रधान तथा प्रधान पद प्रत्याशी निर्मला देवी के देवर का पुत्र है। घायल अवनीश को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

अच्छी बीवी के लिए करिए अंग्रेजी देवी के दर्शन

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश के लखमीपुर खीरी जिले में अंग्रेजी भाषा के बढते महत्व को देखते हुए अब बकायदा अंग्रेजी देवी का मंदिर बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि अच्छी नौकरी और अच्छी बीवी चाहिए तो अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

राजधानी लखनऊ से करीब 165 किलोमीटर दूर भारत नेपाल सीमा पर मोहमदाबाद तहसील के बांका गांव में अंग्रेजी देवी का मंदिर बनाया जा रहा है। लॉर्ड माकुले के जन्मदिन पर सोमवार को मंदिर का उद्घाटन होना था लेकिन बरसात ने इसमें खलल डाल दिया।

अब इसका उद्घाटन अगले महीने के अंत में किया जाएगा। लॉर्ड मैकाले भारत में अंग्रेजी शिक्षा के जनक माने जाते है। अंग्रेजी देवी का मंदिर लोगों को अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए प्रेरित कर रहा है।

छात्र की जान खतरे में

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में छात्र व् विधुत विभाग का कर्मचारी घायल हो गया| सिर में अंदरूनी चोट लगने के कारण छात्र की जान खतरे में है| बेहोश छात्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम जाजपुर बंजारा निवासी नारायण सिंह का २२ वर्षीय पुत्र सोनू गाँव के ही जसकरन के पुत्र सर्वेश को बाइक पर बिठाकर घर ले जा रहा था| दोपहर बाद बाइक मोहम्दाबाद के अशोका कोल्ड स्टोरेज के निकट से गुजर रहे थे| उसी समय सामने से आ रहे आल्टो चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी| चालक वाहन छोंड़कर भाग गया|

सोनू शांति निकेतन इंटर कालेज में कक्षा १२ का छात्र है जबकि सर्वेश भोलेपुर पावर हाउस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है| मार्ग दुर्घटना में न्यू कालोनी घटियाघाट निवासी अर्जुन सिंह का २५ वर्षीय पुत्र इन्द्रजीत सिंह में घायल हो गया| चाचा वीरेंद्र सिंह ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

चुनाव आयोग की गाज: आरओ, एआरओ बदले गए

फर्रुखाबाद: राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निरंतर कहर ढहाने से जिले के अधिकारी भयभीत हो गए हैं| आज २ निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी को हटा दिया गया है|

शिकायतों के कारण ब्लाक कमालगंज के निर्वाचन अधिकारी एआईजी स्टाम्प आर के गौतम तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी पीडब्लूडी के एई चन्द्रशेखर सिंह को हटा दिया गया है| उप निदेशक कृषि प्रसार जसपाल को निर्वाचन अधिकारी तथा आलू विकास अधिकारी मूलचंद्र भारती को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है|
ब्लाक बढपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी आरबी मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी को भी हटा दिया गया है| उनके स्थान पर प्रोवेशन अधिकारी योगेश प्रकाश सक्सेना की नियुक्ति की गयी है|

मालूम हो कि प्रथम चरण के मतदान के दौरान ब्लाक कमालगंज व बढपुर में बूथ लूटने को लेकर जबर्दस्त हिंसा हुयी थी| ब्लाक कमालगंज के अहमदपुर देवरिया चौकी महमदपुर, भूलनपुर, शेखपुर, रुस्तमपुर, रूनी चुरसयी आदि २४ तथा ब्लाक बढपुर रामपुर ढपरपुर सहित ५ बूथों पर कल २७ अक्टूबर को पुनर्मतदान होगा|

गोली से घायल छात्र अस्पताल में

फर्रुखाबाद: मतदान की रंजिश में गोली से घायल छात्र अवनीश कुमार यादव को थाना नबावगंज पुलिस ने बीती रात लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया| आज घायल का एक्स-रे भी किया गया| पुलिस ने किसी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ित पक्ष के ही लोगों को हिरासत में ले लिया है जिससे ग्रामीणों में जबर्दस्त रोष व्याप्त है|

विजय विद्रोही क्रांतिकारी महाविद्यालय छिबरामऊ बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अवनीश ने बताया कि बीते दिन मतदान खत्म होने के बाद वह परिजनों के साथ घर जा रहा था| रास्ते में अरविन्द के खेत के पास गाँव के नीरज, कल्लू, मीतेंद्र व् मनोज कुमार यादव ने घेर लिया जिन्होंने मार डालने के लिए जानलेवा फायरिंग की|

एसओ अतर सिंह घायल को लेकर बीती रात १०:१० बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे| अवनीश के पिटा दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि सांठ-गाँठ होने के कारण पुलिस ने किसी भी हमलावर को गिरफ्तार किया और न ही किसी परिजन को हिरासत में लिया है| पुलिस ने हमारे समर्थक बाबू आदर्श कास्तकार इंटर कालेज के लिपिक सोरन सिंह उनके तीन भाई सहदेव,सुखदेव व् नवरंग के अलावा ब्रहमा सिंह जगतपाल सिंह के दो पुत्र तथा नगला झब्ब निवासी राजू को पकड़ लिया है|

एसओ अतर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से आरोपियों को तलाश किया जा रहा है|

एमपी की गायब छात्रा को नहीं तलाश कर सकी पुलिस

फर्रुखाबाद: मध्य प्रदेश की गायब छात्रा की तलाश में उसका भाई आज सुबह से ही इधर-उधर भटकता रहा| पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाबजूद भी शहर कोतवाली पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के लिए खानापूरी की|

मध्य प्रदेश के जिला रीवा सिटी कोतवाली गोदाबाग कालोनी निवासी भगवान् दास गुप्ता की युवा पुत्री नीलिमा २३ अक्टूबर से अचानक गायब हो गयी| परिवार वालों को आशंका हुयी कि यहाँ के मोहल्ला सिकत्तर्बाग स्थित आध्यात्मिक आश्रम की कोई सदस्य नीलिमा को बहला-फुसला कर ले गयी है|

भगवान दास का पुत्र राजीव आज सुबह नीलिमा की तलाश में आश्रम पहुंचा| नीलिमा के बारे में जानकारी करने पर आश्रम के लोगों ने राजीव के साथ बदसलूकी की और उसे आश्रम के अन्दर नहीं घुसने दिया| परेशान राजीव ने फोन पर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार को जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई| एसपी ने इन्स्पेक्टर क्रष्ण कुमार से जानकारी कर एसएस आई शिवशंकर शुक्ला को कार्रवाई करने का निर्देश दिया| श्री शुक्ला ने आश्रम जाकर संचालिका प्रभा बहन से जानकारी की तो उन्होंने नीलिमा के आने के बारे साफ़ मना कर दिया|

राजीव ने बताया कि नीलिमा बीसीए का कोर्स कर रही है| आश्रम के सदस्य २३ अगस्त को उसे बहला फुसलाकर यहाँ लाये थे| जिन्होंने उसे एक सप्ताह का प्रशिक्षण देकर आश्रम की सदस्यता ग्रहण कराई| तब नीलिमा ने घर जाकर इस बात की जानकारी दी थी| राजीव ने आशंका व्यक्त की कि नीलिमा आश्रम के अन्दर ही है| उसने अन्दर जाकर बहन को तलाश करने को कहा| तो उसे आश्रम के अन्दर नहीं घुसने दिया गया| यह कहा गया कि कोई महिला ही अन्दर जाकर तलाशी ले सकती है| काफी प्रयास करने के बाबजूद भी राजीव को कोई ऐसी महिला नहीं मिली|

पुलिस को बताया गया कि आश्रम में करीब ८० महिलायें व् युवतियां हैं| देखभाल करने के लिए उड़ीसा प्रान्त के कई लोग मौजूद थे| एसएस आई श्री शुक्ला को भी नीलिमा को तलाशने के लिए अन्दर नहीं घुसने दिया गया| वह यह कहकर मायूस होकर चले गए कि अभी उनके पास कोई लिखा-पढी नहीं है| पुलिस के चले जाने के बाद आश्रम की महिलाओं की पड़ोसी भगत सुनार की पत्नी से तीखी झड़पें हुईं| इसी आश्रम से सम्बंधित मुख्य आश्रम कम्पिल में मौजूद है बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित आश्रम के संचालक हैं जो एक दशक पूर्व आश्रम की ही शिष्या को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल जा चुके हैं| आश्रम में प्रदेश के बाहर की ही युवतियां व् महिलायें मौजूद हैं जिनको सदस्य बनाने एवं स्वेच्छा से रहने के लिए उनकी सहमति का शपथ पत्र लिया जाता है|

आश्रम की शिष्याएं मुर्गीखाने की तरह रहती हैं. आश्रम का गेट अक्सर बंद रहता है किसी को भी अन्दर घुसने नहीं दिया जाता है|

राहुल गाँधी पर हुआ मानहानि का मुकद्दमा

रांची|| बिहार चुनावों ने जहां राजनैतिक दलों में सरगर्मियां पैदा कर दी हैं, वहीं लोग गड़े मु्र्दे उखाड़ने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। अभी हाल ही में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने आरएसएस और सिमी को एक समान संगठन बताया था, जिन पर उनकी भाजपा द्वारा कड़ी आलोचना की गई थी। बीजेपी का कहना था कि राहुल को पता ही नहीं है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और आंतकी संगठन में अंतर क्या है।

आरोपों के दौर चले थे, लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में जा पड़ा था। लेकिन एक फिर विवादों का जिन्न बाहर आया है। और रांची के एक व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ़ मानहानि एंव धार्मिक विद्वेष फ़ैलाने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

आशीष कुमार सिंह नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ़ यहां मुख्य न्यायिक मजिस्टेट विजय कुमार की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया है जिस पर सुनवाई अदालत कल करेगी। अशीष ने अपना मुकदमा धार्मिक विद्वेष फ़ैलाने के कानूनी प्रावधानों और मानहानि के कानूनी प्रावधानों के तहत दाखिल किया है।

आपको बता दैं कि राहुल गांधी ने छह अक्तूबर को भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन में कथित रूप से कहा था कि आर एस एस और सिमी में कोई अंतर नही है, क्योंकि दोनों ही एक तरह की कट्टरवादी विचारधारा को आगे बढाते है।

पोलियो मुक्त हो सकती है दुनिया

नए टीके का अच्छा असर देखने को मिल रहा है | वैज्ञानिकों का कहना है कि पोलियो जैसी घातक बीमारी का पूरी तरह ख़ात्मा अब संभव दिख रहा है. बचपन में होने वाली इस बीमारी को 20वीं शताब्दी की सबसे ख़तरनाक बीमारी माना जाता था.

हाल में एक नए टीके का प्रयोग उन चार में से दो देशों में हुआ, जहाँ ये बीमारी अब भी मौजूद है. नाइजीरिया और भारत में इस नए टीके के प्रयोग से 90 प्रतिशत मामलों में कमी की बात सामने आई है.विश्व स्वास्थ्य संगठन में एक वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर ब्रूस एलवार्ड ने बीबीसी को बताया है कि नया टीका एक अहम खोज है, जो आख़िकार दुनिया को पोलियो मुक्त कर सकता है.

साइंस जर्नल लांसेट में छपे शोध के मुताबिक़ नया टीका उस पुराने लोकप्रिय टीके से काफ़ी बेहतर है. पोलिया के ख़िलाफ़ सघन टीकाकरण अभियान के कारण दुनियाभर में स्थिति काफ़ी सुधरी है.वर्ष 1988 में जहाँ 125 देश इससे प्रभावित थे, वहीं वर्ष 2005 में पोलियो से प्रभावित देशों की संख्या घटकर सिर्फ़ चार रह गई है. भारत भी इनमें से एक है.

तीन तरह के वायरस के कारण पोलियो होता है. इन्हें टाइप1, टाइप2 और टाइप3 नाम दिया गया है. पोलिया का जो प्रचलित टीका मौजूद है, वो या तो सभी तीनों वायरसों को निशाना बनाता है या फिर सिर्फ़ एक को.लेकिन नया टीमा पोलियो के दो वायरसों को निशाना बनाता है. यही दो वायरस इस समय दुनिया के चार पोलियो प्रभावित देशों में मौजूद हैं.

भारत में 800 बच्चों पर हुए शोध में यह पता चला है कि नया टीका पोलियो के प्रचलित टीके के मुक़ाबले 30 प्रतिशत ज़्यादा प्रभावी है.इस प्रयोग के बाद से ये टीका अफ़ग़ानिस्तान, भारत और नाइजीरिया के टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल हो रहा है. भारत में पोलियो के मामलों में 90 प्रतिशत की कमी आई है.

जबकि नाइजीरिया में ऐसे मामलों में 95 प्रतिशत की कमी आई है. शोध के लेखकों का दावा है कि ऐसा नए टीके और व्यापक टीकाकरण अभियान के कारण हुआ है.उनका ये भी दावा है कि नए टीके से पैदा हुई स्थिति में पोलिया का पूरी तरह ख़ात्म संभव दिख रहा है.

फरार सपा विधायक पर 2.5 लाख रूपये का इनाम

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी पर हमले की साजिश रचने के आरोपी फरार समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक विजय मिश्रा पर इनाम की राशि बढ़ाकर 2.5 लाख रूपये कर गई दी है। मिश्रा भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि फरार सपा विधायक पर पहले पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद जोन की तरफ से 15 हजार रूपये का इनाम घोषित था। अब प्रदेश सरकार ने उस इनाम राशि को बढ़ाकर ढाई लाख रूपये करने के फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार सपा विधायक की गिरफ्तारी के लिए एसटीएस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक मंत्री पर हमले को अंजाम देने वाले अपराधी राजेश पायलट ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कबूला कि पूरी साजिश विधायक विजय मिश्रा ने रची थी और उसे धन व संसाधन आदि मुहैया कराए थे। मंत्री पर हमले के बाद से फरार पायलट को इसी महीने विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) द्वारा मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पायलट ने पुलिस को बताया कि कि विजय मिश्रा ने यह साजिश सपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख (चाका, इलाहाबाद) दिलीप मिश्रा के कहने पर तैयार की जो उसका रिश्तेदार है। दिलीप और मंत्री नंदी केबीच सालों से व्यावसायिक और राजनीतिक प्रतिद्वंदिता चली आ रही थी।

गौरतलब है कि गत 12 जुलाई को इलाहाबाद में मंत्री नंदी पर उनके घर के पास हुए हमले में एक पत्रकार सहित दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि मंत्री सहित अन्य चार लोग घायल हो गए थे।

करवा चौथ आज: रात 8:12 बजे चांद का होगा दीदार

करवा चौथ पर मंगलवार को सुहागिन महिलाएं अपने पति की आयुवृद्धि के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे सुहाग की कामना के लिए व्रत रखेंगी। ज्योतिषियों के मतानुसार चंद्रदर्शन रात्रि 7.56 से 8.28 के बीच होगा। चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र युक्त व वृष राशि में उदय होगा, जो चंद्रमा की उच्च राशि रहती है। ज्योतिषविदों के मुताबिक उदियात में तृतीया तिथि रहेगी। सुबह 9:30 बजे चतुर्थी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर जयपुर में चंद्रोदय रात्रि 8:08 बजे होगा। महिलाएं शाम को चंद्रोदय के उपरांत अघ्र्य देकर व्रत खोलेंगी। वहीं बड़ों को 13 करवे व 13 सुहाग की वस्तुएं सुहागिनों को भोजन खिलाकर कलपेंगी। इसी दिन नवविवाहित वधुओं के लिए पीहर पक्ष से करवा चौथ के निमित्त उपहार, मिठाई एवं नए वस्त्र भेजे जाएंगे।

शहर में बीते 60 साल में करवा चौथ मनाने का अंदाज पूरी तरह बदल चुका है। कहीं टाइम फैक्टर तो कहीं, सिमटते परिवार की वजह से यह सेलिब्रेशन का दायरा तेजी से सिमटता जा रहा है।

व्रत क्यों रखते हैं?

व्रत भगवान के नजदीक होने का एक माध्यम है। व्रत करने से आत्मा शुद्ध होती है और संयम व पवित्रता भक्ति का एक उत्तम मार्ग है। यह व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। हिंदू मान्यता के मुताबिक करवा चौथ का व्रत पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। व्रत करके वो कामना करती है कि उसका पति स्वस्थ और समृद्ध हो।

चौथ का करक

मिट्टी का कलशनुमा पात्र करवे के बिना यह व्रत अधूरा है। इस करवे को गणोश का एक स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि करक के दान में सुख, सौभाग्य सुख, समृद्धि और पुत्र की प्राप्ति होती है और इसको दान करने से मनोकामना पूरी होती है।

मेहंदी का रंग

भारतीयों में मेहंदी को शुभ और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है। चाहे शादी ब्याह हो या वार त्यौहार शुभ अवसरों पर भारतीय महिलाएं मेहंदी से अपने हाथ और पैर सजाती हैं। और यूं भी शगुन मेहंदी बिना अधूरा होता है।

करवा चौथ का उजमन

उजमन करने के लिए एक थाली में तेरह जगह चार-चार पूड़ी और थोड़ा सा शीरा रखा जाता है। उसके ऊपर एक साड़ी, ब्लाउज और रुपए रखकर थाली के चारों ओर रोली से हाथ फेरकर अपनी सास के पैर छूकर उन्हें भेंट किए जाते हैं। इसके बाद तेरह ब्राह्मणों को भोजन करवाकर दक्षिणा देने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

चांद को अर्क देना

चन्द्र-देव भगवान शंकर के भाल पर सुशोभित हैं। यही वजह है कि चन्द्र की अराधना उनका पूजन और अर्क देकर ही सम्पन्न की जाती है। वस्तुत शंकरजी की प्रत्येक उपासना और गौरीजी के व्रत का पूजन चन्द्रदेव का अर्क देकर ही सम्पूर्ण होता है।

दिशा ज्ञान जरूरी

देवताओं की प्रतिमा या चित्र का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। और पूजन के लिए स्वयं का मुख पूर्व दिशा की ओर करके बैठना चाहिए क्योंकि ज्ञान, तेज और शक्ति का स्वामी पूर्व से ही उदित होता है।

पूजा थाली में क्या

करवा की कथा की किताब, सिंदूर और कुमकुम, मौली, करवा, पूजा थाली, चढ़ावा और उपला, चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्च दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, गंगाजल, अक्षत, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, बिछुआ, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, बूरा, हल्दी, पानी का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ।