Home Blog Page 5782

फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे बने शिक्षकों पर कार्रवाई

एटा|| फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे विशिष्ट बीटीसी में चयन पाए दस तथाकथित शिक्षकों के विरुद्घ प्राथमिकी हो गई है। डायट प्राचार्य द्वारा मलावन थाने में कराई गई रिपोर्ट के अनुसार सभी आरोपियों के फर्जी प्रमाण पत्र फर्रुखाबाद स्थित स्कूलों के हैं।

फर्जी अंकपत्रों के सहारे नौकरी पाने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। गुरुवार को हुई प्राथमिकी के अनुसार जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में वर्ष २००८ के विशिष्ट बीटीसी में विशेष चयन पाए दस प्रशिक्षणार्थियों के हाईस्कूल-इंटर के अंकपत्र फर्जी पाए गए।

प्राचार्य शिवकुमार राव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से कराए गए सत्यापन और यहां से प्राप्त जांच सीडी में यह लोग गलत पाए गए। जांच आख्या एवं विभागीय समिति की अनुमति मिलने के बाद इनके विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। राव ने बताया कि इन प्रशिक्षणार्थियों में से चार की तैनाती हो गई थी। इनसे प्रशिक्षण भत्ते की रिकवरी के आदेश दिए गए हैं।

डीएम को १ गिलास पानी ५ रुपये में

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्थी एस ने १ गिलास पानी पीने के बाद ५ रुपये देकर यह संकेत देने की कोशिश की है कि किसी भी अधिकारी को कोई भी बस्तु मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए|

लोहिया अस्पताल का व्यापक निरीक्षण करने के बाद डीएम मिनिस्थी ने वाटर प्लांट स्थल के वारे में पूंछा तथा प्लांट में जाकर निरीक्षण करने के बाद कर्मचारी से पानी के फ़िल्टर होने की तकनीकी की जानकारी हासिल की| वहां प्लास्टिक का गंदा जग देखकर उनका मन विचलित हो गया| उन्होंने अर्दली से अपना गिलास मंगवाकर प्लांट का पानी भरवाया और पीने के बाद जल को बेहतर बताया|

जिलाधिकारी ने कर्मचारी को हिदायत दी कि गंदा जग हटा दो और उसकी जगह स्टील का मग व् गिलास रखने का सुझाव दिया| उन्होंने कर्मचारी को ना नुकुर करने के बाबजूद भी १ गिलास पानी के भुगतान के रूप में ५ रुपये का सिक्का दिया| जबकि कर्मचारी कहता रहा कि ५० पैसे में १ लीटर पानी की बिक्री की जाती है|

इसी दौरान केंसर पीड़ित बालकराम व् उनके भाई डीएम के सामने इलाज न होने के कारण फूट-फूट कर रोये| डीएम ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से इलाज के लिए धन उपलब्ध कराये जाने के लिए पत्र भेजने का निर्देश दिया|

DM को लोहिया अस्पताल में मिली काफी खामियां

फर्रुखाबाद: नई जिलाधिकारी मिनिस्थी एस को लोहिया अस्पताल के निरीक्षण में चारों ओर खामिया ही खामिया नजर आयीं| डाक्टरों ने लीपा-पोती करने की काफी कोशिश की लेकिन जिलाधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी और मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए|

डीएम मिनिस्थी एस दोपहर बाद सीडीओ सीपी त्रिपाठी के साथ लोहिया अस्पताल पहुँचीं| जब वह इमरजेंसी रूम में पहुँची तो वहां सफाई हो रही थी| वहां धूल आदि अव्यवस्था देखकर दंग रह गईं| उन्होंने फोकस लाइट, टियूव लाइट व् एसी को सही कराने के निर्देश दिए|
महिला बार्ड के निरीक्षण के दौरान प्रसूता नेहा के पति दीपक मिश्रा ने दाल में सुंडी निकलने की शिकायत करते हुए दाल भी दिखाई| इस शिकायत पर डीएम भोजन गृह में गन्दगी देख चकित रह गईं| भोजन बनाने वाली महिला ने बताया कि ठेकेदार फूलसिंह जो सामिग्री देता है उसी से भोजन बनाया जाता है| महिला अस्पताल के गंदे बाथरूम में फर्स पर पानी पडा देख डीएम ने कहा कि यहाँ तो मरीज फिसलकर गिर सकते हैं| उन्होंने स्टोर रूम में कुत्ता काटे जाने की वैक्सीन को देखकर रिकार्ड चेक किया|


मुख्यचिकित्साधीक्षक डॉ केके मिश्रा डीएम को यह जानकारी नहीं दे सके कि किस योजना के तहत भोजन बनाया जा रहा है| ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया गया कि ८५० रुपये में खून की बोतल दी जाती है| अन्त्योदय व् बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में| डीएम को बताया गया कि प्रतिमाह खून के परीक्षण में एड्स के दो तीन मरीज मिलते हैं| अरुण अग्निहोत्री ने विकलांग सर्टीफिकेट न बनाए जाने, रिजवाना ने बाजार से दवाएं ख़रीदवाए जाने तथा गर्भवती खेरूनिशा का बेहतर इलाज न किये जाने आदि की शिकायतें की गईं|


डीएम ने महिला अस्पताल के निरीक्षक डॉ सुमन व् पुरुष अस्पताल के डॉ केके मिश्रा को कड़ी चेतावनी दी| कि एक पखवारे में अस्पताल की गंदगी साफ़ कर दी जाए| निरीक्षण की जानकारी पर ही अस्पताल में सफाई होने की नाराजगी जाहिर की|

गरीवों का नहीं छिनेगा निवाला: एसपी

फर्रुखाबाद: नए पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने आज पुलिस लाइन की बैठक में कहा कि वह गरीवों के निवाले को छिनने नहीं देंगे| उन्होंने कहा कि जुआं व् सट्टा जैसे अपराध समाज के लिए अभिशाप हैं| कुछ लोग तो जुआं व् सट्टा खेलने के लिए पत्नी का मंगलसूत्र तक बेंच देते हैं| लत लग जाने के कारण गरीवों की कमाई इसी में चली जाती है और बच्चे भूंखों मरते हैं|

डॉ एजिलरशन ने कहा कि सर्दी बड़ने पर कोहरा भी गिरेगा| ऐसे खतरनाक मौसम में कच्छाधारी बदमाशों की बारदातें बढ़ जाती हैं| कच्छाधारी डंडे से हमला करके जान लेते हैं और नगदी जेवरात लूट ले जाते हैं| ऐसी बारदातों को रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त किये गए हैं| अब 2 की वजाय 6 वाहन जिले के सभी मार्गों पर पेट्रोलिंग करेंगे| प्रतेक वाहन पर १ दरोगा व् ४ सदस्य सिपाही होंगे|

एसपी ने बताया कि दहेज़ ह्त्या से सख्त नफरत है| ऐसी बारदातें रोकने के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी| हर हालत में समाज को भयमुक्त, अपराध मुक्त व् अन्याय मुक्त करना है|

पुलिस कप्तान के कड़े रवैये को देखकर पुलिस विभाग के कर्मचारयो में जबर्दस्त हडकंप मचा है| भय के कारण कर्मचारी एक दूसरे से कप्तान के रुख के वारे में जानकारी कर रहे हैं|

SP ने बढ़ाये चौकीदारों के हौंसले

फर्रुखाबाद: नव आंगुतक पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने आज पुलिस लाइन में जिले के चौकीदारों के साथ बैठक कर उनके काफी हौंसले बढ़ाये| कप्तान से सीधा सम्पर्क होने के कारण चौकीदार गदगद हो गए|

डॉ एजिलरशन ने चौकीदारों को मित्र बताते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में आप लोगों के विशेष सहयोग की जरूरत है| बकरीद के त्यौहार पर बेहद सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा कि आप लोग पंचायत चुनाव को लेकर होने वाले तनाव व् अपराध संबंधी सभी जानकारियों के अलावा महिलाओं के उत्पीड़न के वारे में विशेष रूप से जानकारी मेरे मोबाइल नंबर पर दें| जिससे मरने वाली महिलाओं को बचाया जा सके|

थाना अम्रतपुर, जहानगंज, मोहम्दाबाद के चौकीदारों ने घटनाओं की जानकारी देने के अलावा पुलिस अधीक्षक को बताया कि गस्त करने करने वाले सिपाही रात में सो जाते हैं तो उनकी रायफलों की हिफाजत करनी पड़ती है| पानी भरने आदि की वेगार न करने पर पुलिस कर्मी गाली-गलौज कर अपमानित करते हैं|

एसपी ने चौकीदारों को चेतावनी दी कि वह पुलिस वालों की शराब, सिगरेट लाने आदि की वेगार कतई न करें| और उत्पीड़न करने वाले कर्मचारियों की मुझसे शिकायत करें| उन्होंने होमगार्ड शब्द के गाली बन जाने के अभिशाप को खत्म करने के लिए साफ़-सुथरे कपडे पहनने की नसीहत दी| उन्होंने बताया कि अच्छी सूचना देने वालों को सम्मानित किया जाएगा| और अपराध करने वालों को जेल भेजने से भी नहीं हिचकेंगे|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने प्रेम प्रसंग के मामलों की निगरानी कर लड़की के भाग जाने की सूचना देने की हिदायत दी| सीओ सिटी डीके सिसोदिया, प्रतिसार निरीक्षक राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे| थाना पुलिस ने चौकीदारों को वाहन से भिजवाया था|

सूर्य उपासना का अनोखा पर्व छठ पूजा

संतान की रक्षा के लिए भगवान सूर्य की उपासना का पर्व छठ बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देश के अन्य भागों में गुरुवार को खरना से शुरू हो गया। शुक्रवार शाम को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य और शनिवार को उगते सूर्य को अघ्र्य देंगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को भगवान सूर्य की उपासना का पर्व छठ मनाया जाता है।

इस बार छठ पर्व में शाम को दिया जाने वाला अघ्र्य 12 नवंबर को और प्रात:काल का अघ्र्य 13 नवंबर को दिया जाएगा। बुधवार को लोगों ने नहाय खाय के तौर पर छठ पूजा शुरुआत की जबकि गुरुवार को लोगों ने खरना का अनुष्ठान किया।

इस पर्व के बारे में पुराणों में भी उल्लेख मिलता है। मैथिल वर्षकृत्य विधि में भी ‘प्रतिशर षष्ठी’ की महिमा के बारे में बताया गया है। बताया जाता है कि सूर्य पुत्र अंगराज कर्ण जल में खड़े होकर सूर्य की उपासना करते थे। पूजा के बाद कर्ण किसी भी याचक को खाली हाथ अपने घर से नहीं लौटाते थे।

इस व्रत को सभी हिंदू अत्यंत भक्ति भाव व श्रद्धा से मनाते हैं। सूर्याघ्र्य के बाद व्रतियों से प्रसाद मांगकर खाने का प्रावधान है। प्रसाद में ऋतुफल के अतिरिक्त गेहूं के आंटे और गुड़ से शुद्ध घी में बने ठेकुआ व चावल के आंटे से गुड़ से बने भूसवा का होना अनिवार्य है। षष्ठी के दिन समीप की नदी या जलाशयों के तट पर अस्ताचलगामी और दूसरे दिन उदीयमान सूर्य को अघ्र्य समर्पित कर पर्व की समाप्ति होती है।

पंचमी को दिनभर खरना का व्रत रखने वाली व्रती शाम के समय गुड़ से बनी खीर, रोटी और फल का सेवन करते हैं। इसके बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत करते हैं। व्रत समाप्त होने के बाद व्रती अन्न और जल ग्रहण करते हैं।

मान्यता है कि पंचमी के सायंकाल (खरना पूजन) से ही घर में भगवती षष्ठी का आगमन हो जाता है। इस प्रकार भगवान सूर्य के इस पावन व्रत में शक्ति व ब्रह्मा दोनों की उपासना का फल एक साथ प्राप्त होता है।

अवैध सम्वंधों में बाधक पति की ह्त्या

फर्रुखाबाद: दुश्चरित्र औरतें मौज मस्ती करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं| यदि उसके प्रेम में पति अड़चन बन जाए तो उसे भी मरवाने में नहीं हिचकतीं हैं|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम करनपुर ज्योता में इसी तरह की प्रेम कहानी का खुलाशा हुआ है| आज सुबह लोगों ने गाँव के बाहर बाग़ में धड़ से काट कर मकरेड़ा (मक्का की सूखी फसल) से जलाया गया सिर देखा| करीब ५०० मी दूरी पर सिर विहीन धड़ दखे जाने पर सनसनी फ़ैल गई| बाद में परिजनों ने मृत व्यक्ति की शिनाख्त ५० वर्षीय ठाकुर रामलखन के रूप में की|

गाँव वालों ने बताया कि दो दशक पूर्व रामलखन ने अपनी पत्नी की ह्त्या कर दी थी| उसके बाद काफी कम उम्र की सरला देवी नामक युवती से विवाह किया| पति की अधिक उम्र होने के कारण सरला गाँव के युवक की और आकर्षित हुयी| इसी बात का फायदा उठाकर गाँव के दो मनचले युवकों ने रामलखन के घर आना-जाना चालू कर दिया| युवक दोस्ती के नाम पर रामलखन को शराब की दावते करने लगे|

बीती रात सरला देवी घर की बहार से कुंडी लगाकर यह कहकर गई कि रामलीला देखने जा रही हूँ| वहां जाकर वह प्रेमियों के साथ मौज मस्ती करने लगी| संदेह होने पर रामलखन छत से कूदकर पत्नी को तलाशता वहां पहुँच गया| राज खुल जाने के भय से युवकों ने बाग़ में ले जाकर रामलखन की सिर काटकर ह्त्या कर दी और सवूत मिटाने के लिए सिर को जलाने का प्रयास किया|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ एसके मलिक इन्स्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने जांच-पड़ताल की| शव का पोस्टमार्टम करवाया| चौकी प्रभारी डीके सिसोदिया ने बताया कि गाँव के ही रामू ठाकुर व पवन पंडित ने रामलखन की ह्त्या की है| आरोपी मृतक की पत्नी के साथ मौज मस्ती कर रहे थे|

कांग्रेस नेता को गोली मारी

सहारनपुर: सहारनपुर जिले में आज अज्ञात हमलावरों ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता को गोली मार दी। कांग्रेस नेता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नागल थाना क्षेत्र के दंधारी गांव में कांग्रेस नेता मुन्नू त्यागी को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति उस समय गोली मारकर फरार हो गए, जब वह प़डोस के गांव में समर्थकों से मिलने जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि त्यागी कांग्रेस के नागल ब्लॉक अध्यक्ष थे। उनके गले और हाथ में गोलियां लगी हैं। उनकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। नागल थाना प्रभारी भरत लाल शाह ने संवाददाताओं को बताया कि हमलावरों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश की जा रही है। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (सहारनपुर) मेहरबान आलम ने संवाददाताओं से बातचीत में हमले की क़डी निंदा की है।

BSNL में एसडीओ व अधिवक्ता में मारपीट से हंगामा

फर्रुखाबाद: भारत संचार निगम के कार्यालय में कनेक्सन को लेकर एसडीओ अमर सिंह राठौर व अधिवक्ता संजीव बाथम में जमकर मारपीट हुई| अधिवक्ता के शिकायत पर निगम कार्यालय पर छापा मारा|

नगर के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी निवासी संजीव बाथम एडवोकेट पिटने के बाद सदर कोतवाली पहुंचे| उन्होंने एसडीओ अमर सिंह राठौर के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार को तहरीर दी| उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरे भाई राजीव की आवास विकास कालोनी में लाल पैथेलोजी में ब्राड बैंड का कनेक्सन लगा था| बिल जमा करने के बाबजूद भी ब्राड बैंड नहीं चालू किया गया| इस बात की शिकायत करने पर एसडीओ अमर सिंह राठौर ने एक और बकाया बिल बताया|

अधिवक्ता ने बताया कि इसी विवाद के दौरान एसडीओ ने सोफे पर गिराकर पिटाई की| जीएम को भी शिकायती पत्र दिया है| इंस्पेक्टर के निर्देश पर एसएसआई शिवशंकर शुक्ला एसडीओ की तलाश में BSNL कार्यालय गए|

एसडीओ अमर सिंह राठौर ने बताया कि वह एजीएम विजय सिंह यादव के कार्यालय में मौजूद थे| उसी समय एक उपभोक्ता ने बिल संबंधी शिकायत की, मैंने उसे एकाउंट विभाग में जाने को कहा| इसी बात पर वह BSNL के विभागीय कर्मचारियों को गाली देकर मारपीट करने पार आमादा हो गया| तो मैंने बचाव करके उससे पीछा छुड़ाया|

हत्याकांड में धरे गये डिग्री कालेज के लिपिक

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने हत्याकांड में प्रयोग किये गये वाहन को कब्जे में लेकर वाहन मालिक कालेज के लिपिक देवेन्द्र शर्मा व शिवम् को हिरासत में ले लिया है|

पुलिस ने विनोद राठौर के ह्त्या में प्रयोग की गयी मार्सल नंबर यूपी ७६ जे/ ०५०६ को कब्जे में लेकर आवास विकास कालोनी निवासी देवेन्द्र शर्मा तथा थाना मऊदरवाजा के ग्राम हर्सिंग्पुर निवासी शिवम् को हिरासत में ले लिया| मार्सल बद्री विशाल कालेज के लिपिक देवेन्द्र के बेटे जीतू के नाम है|

जीतू ने अपने दोस्त शिवम् को मार्सल गाड़ी फोन कंपनी के इंजीनियर के पास पहुंचाने को कहा था| शिवम् अपनी दवा लेने लोहिया अस्पताल गया तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया| आवास विकास कालोनी निवासी प्रमोद राठौर ने ही वाहन के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी|

छात्र संघ के पुर्व अध्यक्ष मुनीश मिश्रा लिपिक देवेन्द्र की पैरवी में कोतवाली पहुंचे| मालूम हो कि ६ नवम्बर को प्रमोद के छोटे भाई विनोद की हत्याकर शव को गंगा में फेंका गया था| पुलिस ने बीते दिन ही प्रमोद की ओर से कालोनी के ही पिंटू यादव, शिवकुमार, सल्लू, भानू व संजय अग्निहोत्री के विरुद्ध ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज की है|

सल्लू ही घटना वाले दिन दोपहर के समय मार्सल लेकर विनोद को घर से बुलाने गया था| विनोद ने जब जाने से मना कर दिया तो सल्लू ने १ घंटे में ही गंगा जी से लौट आने का वायदा किया| विनोद को उसकी माँ विद्यावती ने जाने से रोका था| जल्दवाजी में विनोद अपना मोबाइल घर भूल गया था|

सल्लू ने सायं ४ बजे विनोद के फोन से उसकी माँ को जानकारी दी कि विनोद गायब हो गया है| प्रमोद ने चाचा रघुनन्दन, सतीश, राजू, संतोष आदि की मदद से घटियाघाट पर जाकर विनोद को तलाश किया| उन्हें वहां आरोपी नशे की हालत में मिले| दूसरे दिन सुबह तलाश करने पर विनोद का शव चांदमारी स्थल के निकट गंगा में तैरता मिला|