Home Blog Page 5781

एसपी ने दी सुरक्षा की गारंटी

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने आज कोतवाली फर्रुखाबाद में नगर के गणमान्य व्यक्तियों को सुरक्षा की गारंटी दी| उन्होंने कहा कि वह कम बोलते हैं और काम बहुत करते हैं, दिखावा नहीं करते हैं| अब मै रात में स्वयं भ्रमण करूंगा आप लोग निश्चिन्त होकर सोयें| बैठक में महिलाओं की भागीदारी पर प्रशंसा जाहिर करते हुए कहा कि अब किसी भी महिला को परेशान नहीं होना पड़ेगा| एसपी ने कहा कि वह शहर के आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए एनजीओ का सहयोग करंगे|

भाजपा नेत्री सुमन राठौर ने आवास विकास कालोनी में चोरी कई बारदातें होने के बाबजूद भी किसी का खुलासा न होने पर चिंता व्यक्त की| उन्होंने टैम्पो के संचालन में पुलिस के पक्षपात को दूर करने एवं पीड़ित महिलाओं की शत प्रतिशत रिपोर्ट दर्ज किये जाने की फ़रियाद की|

बकरीद पर हो, गुंडों की निगरानी

फर्रुखाबाद: कोतवाली फर्रुखाबाद में हुयी शांति कमेटी की बैठक में पुलिस को आगाह किया गया कि त्यौहार पर मुट्ठी भर गुंडों की निगरानी की जाए| ऐसे ही लोग माहौल को खराब करते हैं, जिनकी न तो कोई जाति है और न ही मजहब|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन, मुख्य विकास अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने वायदा किया कि त्यौहार पर व्यापक पुलिस फ़ोर्स तैनात कर बिजली, पानी व् सफाई की बेहतर व्यवस्था की जायेगी| हर हालत में त्यौहार को शांति पूर्वक ढंग से मनाया जाएगा| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, एडीएम सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल धींगरा,

वक्ताओं ने अपेक्षा की कि बकरीद के त्यौहार पर बिजली के रोस्टर के समय को बदलने, पानी एवं सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए| माहौल खराब करने वाले सुअरों को बाड़े में बंद कराया जाए| जानवरों की कुर्बानी करने वालों लोगों को सलाह दी गयी कि वह कुर्वानी के मलवे को गलियों में न फेंककर बोरियों में बंद कर दरवाजे के बाहर रखें| खुले स्थान पर कुर्वानी न की जाए और हिन्दू भाई ऐसे स्थानों की ओर जाने से बचें|

बैठक में यातायात की व्यवस्था दुरुस्त करने, आवारा जानवरों के विचरण एवं गंगा पवित्र स्थल पर शराब पीकर महिलाओं के साथ मौज मस्ती करने वाले अराजक तत्वों पर रोक लगाए जाने का सुझाव दिया गया| अधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि यहाँ सदैव भाई चारा कायम रहा है और भविष्य में भी कायम रहेगा|

बैठक के संचालन की शुरूआत डॉ एके सिंह ने की| सपा नेता कुक्कू चौहान के द्वारा बीच में संचालन के दौरान वक्ताओं के साथ भेदभाव किये जाने को लेकर विवाद हुआ| बसपा नेता युनुस अंसारी, मोहसिन शमसी एडवोकेट, भाजपा नेत्री सुमन राठौर, सुलक्षणा सिंह, रमला राठौर आदि ने संचालन के रवैये पर नाराजगी जाहिर की| तब कुक्कू ने समय का अभाव बताकर कुछ लोगों से अधिकारियों का परिचय कराया|

इस दौरान बैठक में अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, विनोद गुप्ता, राजेशानंद पाण्डेय, सुधांशु दत्त द्विवेदी, दिलदार हुसैन, शमसाद चतुर्वेदी, अनिल मिश्रा एडवोकेट, सरदार बाबू सिंह, एजाज नूरी, पेश इमाम, मुफ्ती मुअज्जम अली, शहर काजी मुताहिर अली, नीलम दुबे आदि ने सुझाव दिए| व्यापारी नेता मुजफ्फर हुसैन रहमानी, नाजिम शमसी, अनुपम रस्तोगी, राजू पाण्डेय, यतीन्द्र शुक्ला, राजू गौतम जमील अहमद आदि मौजूद रहे|

हेल्थ: बच्चे भी अब शुगर के शिकार

हमारे देश में महामारी बन चुकी शुगर की बीमारी यानी मधुमेह ने अब मासूम बच्चों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है।

बच्चों में मधुमेह के बढ़ते प्रकोप के लिए खान-पान की बिगड़ती आदतों और इंटरनेट एवं टेलीविजन को बच्चों के खेल-कूद से दूर होने को खास तौर पर जिम्मेदार माना जा रहा है। बच्चों में शुगर की बीमारी को ‘जुवेनाइल डायबिटीज” कहा जाता है। देश में डायबिटीज के कुल जितने रोगी हैं, उनमें से करीब पांच प्रतिशत बच्चे हैं। देश में 20 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे मोटे हैं और जिनमें से ज्यादातर टाइप-2 मधुमेह के शिकार हैं।

एशियन इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के निदेशक डॉ. एनके पांडे ने बताया कि आज गलत जीवन शैली एवं गलत खानपान के कारण बच्चों एवं किशोरों में मधुमेह के प्रकोप में खतरनाक तरीके से वृद्धि हुई है। हालांकि टाइप-वन मधुमेह की रोकथाम नहीं की जा सकती है लेकिन टाइप-2 मधुमेह जीवन शैली की बीमारी अधिक है। समुचित खानपान, संतुलित वजन, नियमित व्यायाम तथा जीवन शैली में परिवर्तन लाकर इसे कुछ मामलों में रोका जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के आधार पर संकेत मिलता है कि अगले साल तक हमारा देश पांच करोड़ 80 लाख मधुमेह रोगियों का घर होकर विश्व में मधुमेह की राजधानी बन जाएगा। 2030 तक इस संख्या के आठ करोड़ 70 लाख तक हो जाने की संभावना है जो देश की वयस्क जनसंख्या का 8.4 प्रतिशत होगा।

बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला 14 नवंबर का दिन मधुमेह दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों में मधुमेह के बारे में समाज में जागरूकता कायम करना है। डायबिटीज फाउंडेशन ऑफ इंडिया के एक सर्वे से पता चला है कि दिल्ली में निजी स्कूलों के 32.6 प्रतिशत और सरकारी स्कूलों के 9.6 प्रतिशत बच्चे ज्यादा मोटे है।दिल्ली मधुमेह अनुसंधान केन्द्र के अध्यक्ष डा. ए.के. झिंगन बताते हैं कि बच्चों में मधुमेह की शुरू आत अक्सर अचानक ही होती है। सहसा अधिक प्यास लगने लगती है। भूख बहुत बढ़ जाती है और वजन घटने लगता है। बच्चे बार-बार मूत्र त्याग करते हैं।

स्कूलों में रामभरोसे है बच्चों की पढ़ाई

फर्रुखाबाद|| विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई रामभरोसे है। अमृतपुर क्षेत्र का तो हाल ही बेहाल है। यहां कुछ विद्यालय बंद पड़े हैं तो कई में शिक्षक पढ़ाने ही नहीं आते। कुछ विद्यालय खोलकर वापस लौट जाते हैं। ऐसे में बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक विद्यालय की शिक्षिका बीआरसी प्रभारी राजेपुर के संरक्षण में मनमानी कर रही हैं। उधर, एबीएसए नागेंद्र चौधरी ने बताया कि विद्यालयों का निरीक्षण कराकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अमृतपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जटपुरा में ५६ बच्चे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां की एक शिक्षिका १२ बजे स्कूल खोलने आती हैं और दो बजे घर लौट जाती हैं।

ग्रामीण ब्रजेश कुमार, नरवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, रक्षपाल, जगरूप सिंह, रंजीत सिंह, वीरपाल आदि ने बताया कि शिक्षिका यह मनमानी बीआरसी प्रभारी राजेपुर के संरक्षण के चलते कर रही हैं। इस संबंध में बीआरसी राजेपुर वीरेंद्र राजपूत ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार करार दिया।

प्राथमिक विद्यालय करनपुरदत्त में शिक्षिका पूनम गंगवार, शिक्षक धीरेंद्र कुमार व शिक्षामित्र दीपिका अवस्थी तैनात हंै। ग्रामीणों का यहां भी यही आरोप है कि शिक्षक ज्यादातर समय अनुपस्थित ही रहते हैं, जिससे स्कूल की ज्यादातर जिम्मेदारी शिक्षामित्र पर है।

बड़ा गांव परतापुर प्राथमिक विद्यालय में कहने को तो दो शिक्षक व दो शिक्षामित्र हैं लेकिन समय से सिर्फ शिक्षामित्र ही स्कूल आते हैं।

इस संबंध में गांव चपरा के प्रधान कृष्णपाल राजपूत ने बताया कि दोनों शिक्षक १२ बजे से पहले विद्यालय नहीं आते। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलादपुर भटौली पूरे सत्र से बंद ही चल रहा है। एबीएसए नागेंद्र चौधरी ने बताया कि अलादपुर भटौली के शिक्षक निलंबित चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लेटलतीफ स्कूल जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बाल दिवस: बच्‍चों के लिए काफिला तक रुकवा देते थे ‘चाचा नेहरू’

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को एक बार बरेली के पास स्थित जेल की तरफ से दौरे का निमंत्रण आया। असल में चाचा नेहरूर को नैनीताल जाना था और रास्‍ते में ही वो जेल पड़ता था। चाचा नेहरू ने बच्‍चों का निमंत्रण स्‍वीकार किया और आने की हामी भर दी।

सप्‍ताह भर तक जेल में खूब जमकर तैयारियां चलीं, लेकिन ऐन मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय से सूचना आयी कि चाचा नेहरू व्‍यस्‍तता के चलते जेल नहीं आ सकेंगे। बच्‍चों को काफी निराशा हुई, लेकिन वो चाचा की कमजोरी जानते थे।

जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला जेल के पास से गुजर रहा था, बच्‍चों ने जेल के गेट के पास खड़े होकर राष्‍ट्रगान शुरू कर दिया। खुली गाड़ी में चल रहे चाचा नेहरू राष्‍ट्रगान सुनते ही कार से उतर गए और वहीं खड़े हो गए। राष्‍ट्रगान खत्‍म होते ही उनकी नज़र विभिन्‍न वेशभूषाओं में सजे बच्‍चों पर पड़ी। उनकी आंखे नम हो गईं और वो आगे बढ़े और जेल में सजा काट रहे उन बच्‍चें को गले लगा लिया। जरा सोचिए ऐसे थे हमारे चाचा नेहरू जो बच्‍चों के लिए अपना काफिला तक रुकवा देते थे। 14 नवंबर को उनकी जयंती है और देश भर के बच्‍चे उन्‍हें याद कर रहे हैं।

चाचा नेहरू की जयंती देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे। इसलिए उनके जन्म दिवस 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

आज यह दिन जहां एक तरफ उस पीढ़ी को समर्पित है जिसे कल इस देश की बागडोर संभालनी है, वहीं दूसरी ओर यह उस नेता को याद करने का भी दिन है जिन्हें बच्चों से गहरा लगाव था।

नेहरू का मानना था कि कोई भी देश तभी विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है, जब उस देश के बच्चों का सही तरीके से विकास हो, क्योंकि आज का बचपन जैसा होगा, कल की जवानी वैसी ही होगी। जब तक नींव मजबूत नहीं होगी, तब तक उस पर बनने वाला मकान मजबूत नहीं हो सकता।

बचपन एक ऐसी अवस्था होती है, जहां जाति-धर्म-क्षेत्र कोई मायने नहीं रखते। बच्चे ही राष्ट्र की आत्मा हैं और इन्हीं पर अतीत को सहेज कर रखने की जिम्मेदारी भी है। बच्चों में ही राष्ट्र का वर्तमान रुख करवट लेता है तो इन्हीं में भविष्य के अदृश्य बीज बोकर राष्ट्र को पल्लवित-पुष्पित किया जा सकता है।

दुर्भाग्यवश अपने देश में इन्हीं बच्चों के शोषण की घटनाएं नित्य-प्रतिदिन की बात हो गई हैं। यहां सवाल सिर्फ बाहरी व्यक्ति द्वारा बच्चों के शोषण का नहीं है, बल्कि घरेलू रिश्तेदारों द्वारा भी बच्चों का शोषण किया जाता है।

बालश्रम की बात करें तो आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिलहाल लगभग पांच करोड़ बाल श्रमिक हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने भी भारत में सर्वाधिक बाल श्रमिक होने पर चिंता व्यक्त की है। ऐसे बच्चे कहीं बाल-वेश्यावृत्ति में झोंके गए हैं या फिर खतरनाक उद्योगों या सड़क के किनारे किसी ढाबे में जूठे बर्तन धो रहे होते हैं या धार्मिक स्थलों व चौराहों पर भीख मांगते नजर आते हैं।

नियमों-कानूनों, संधियों और आयोगों के बावजूद यदि बच्चों के अधिकारों का हनन हो रहा है तो इसके लिए समाज भी दोषी है। कोई भी कानून स्थित सुधारने का दावा नहीं कर सकता, वह मात्र एक राह दिखाता है। जरूरत है कि बच्चों को पारिवारिक, सामाजिक और नैतिक समर्थन दिया जाए, ताकि वे राष्ट्र की नींव मजबूत बनाने में अपना योगदान कर सकें। नेहरू 1963 में हमसे सदा के लिए बिछुड़ गए थे।

नानी के हांथों मासूम की मौत से कोहराम

फर्रुखाबाद|| नानी के हांथों मासूम की मौत हो जाने पर परिजनों ने बुरी तरह रोकर कोहराम मचाया|

पड़ोसी जिला शहजाह्नपुर थाना अल्लागंज के ग्राम कोयला ज्ञानपुर निवासी अफसर अपने १० माह के झुलसे पुत्र आरिफ को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे| डॉ ने जांच-पड़ताल कर बालक को मृत घोषित कर दिया| आग से झुलस जाने के कारण आरिफ का चेहरे पर फफोले पड़ गए थे|

नानी नाजमा ने बताया कि आरिफ मेरी पुत्री शोभा का पुत्र है| मै आरिफ को गोद में लेकर कंडों पर रोटी पका रही थी| अचानक गिर जाने से वह बुरी तरह जल गया| बच्चे के मरने के गम में परिजन बुरी तरह फूट-फूट कर रोते रहे|

खाकी ने महिलाओं को दुत्कारा, एसपी ने आसूं पोंछे

फर्रुखाबाद|| बड़ी उम्मीद से पुलिस अधीक्षक से मिलने गई गुलावी गैंग की महिलाओं को एसपी से नहीं मिलवाया बल्कि उन्हें दुत्कार दिया| एसपी ने कोतवाली में महिलाओं की समस्या का समाधान करके उनके आसूं पोंछे|

गुलावी गैंग की जिला कमांडर अंजली यादव के नेत्रत्व में आधा दर्जन महिलायें एसपी से मिलने सुबह १० बजे उनके कार्यालय पहुँची| अवकाश के कारण कार्यालय बंद होने पर महिलायें उनके आवास पर पहुँची|

एसपी से न मिलाये जाने पर महिलायें सायं ४ बजे कोतवाली फर्रुखाबाद पहुँची| वहां एसपी डॉ के एजिलरशन पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर रहे थे| पहरा ड्यूटी करने वाले सिपाहियों ने महिलाओं को कोतवाली में घुसाने से रोक दिया| परेशान हो जाने पर अंजली ने जब एसपी से मोबाइल फोन पर बात की तो उन्होंने तुरंत आने को कहा|

जब महिलायें एसपी से मिलने के लिए कोतवाली में घुसी तो पहले महिला थाना एसओ सुभद्रा वर्मा व् इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने उन्हें रोककर अपने स्तर से ही निवटाने का प्रयास किया तो अंजली ने एसपी से ही मिलने की जिद की| तब उन्हें अकेले एसपी से मिलने की इजाजत दी गई| लेकिन अंजली जिद करके थाना नवाबगंज के ग्राम बरतल निवासी पीड़ित दलित सर्वेश कुमारी खटिक को भी साथ ले गई|

जिला कमांडर अंजली ने एसपी को बताया कि बीते दिनों सर्वेश की १५ वर्षीय पुत्री अंजू सायं ५ बजे गाँव में सब्जी लेने गई थी| तभी गाँव नबावगंज के बाबी नाई गाँव के लालू तथा बन्ने खां ने अपने दामाद नाजिद के सहयोग से उसका अपहरण कर लिया| एसओ ने महिला के पति सुरेश पर दवाव डालकर उनकी ओर से लालू व् बाबी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अंजू को बरामद कर लिया| पुलिस ने मोटी रकम लेकर पकड़े गए बन्ने को छोंड दिया|

आरोप लगाया गया कि महिला एसओ अंजू पर दवाव डाल रही हैं कि नामजद लोगों के विरुद्ध ही वयान दो|

अंजली ने एसपी को अवगत कराया कि दरोगा बघेल ने आप से नहीं मिलने दिया और महिला एसओ महिलाओं के साथ बदसलूकी कर उनका ही शोषण कर रही है|

एसपी डॉ के एजिलरशन ने मोबाइल फोन से एसओ को निर्देश दिया कि वह अपहरण का वारदात में शामिल अन्य दो युवको को भी अभियुक्त बनाकर कार्रवाई करें| एसपी ने भूंखी महिलाओं से जलपान करने को कहा तो एसपी की मानवता देखकर महिलायें गदगद हो गईं|

पुलिस अधीक्षक डॉ एजिलरशन ने बताया कि बैठक में सिटी सर्किल के तीनो थाना क्षेत्रों के अपराधों की समीक्षा की गयी| विवेचकों को चेतावनी दी गयी कि वह मुकद्दमों की शीघ्र ही निष्पक्ष जांच करें| घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ितों की समस्याएं सुनी जाएँ| महिलाओं को सम्मान दिया जाए|

श्रीभागवत प्रेमामृत वर्षा की तैयारी

फर्रुखाबाद|| अपने पूर्वजों की पावन स्मृति में पवन कुमार अग्रवाल एवं किरन अग्रवाल के यज्ञ मानत्व में नगर के मोहल्ला घमंडी कूंचा स्थित श्री राधा माधौ मंदिर में अभूतपूर्व श्री भागवत कथा का १४ नबम्बर से आयोजन किया गया है|

डॉ मनमोहन गोश्वामी २१ नवम्बर तक सायं ४ से रात ८ बजे तक श्री मदभागवत कथा का प्रवचन करेंगे| वह इस दौरान परिवार के सदस्यों में प्रेम एवं समरसता कैसे स्थापित हो, राजनीति का लोक कल्याणकारी स्वरुप कैसे बने, आज की आतंकवादी समस्या का समाधान कैसे हो| पर्यावरण संतुलन का भाग्वातीय समाधान धर्मलोक हित एवं सत्य का त्रिगुणात्मक स्वरुप क्या है| धनोपार्जन में सत्य निष्ठा को कैसे निभाया जाए| ध्यान विज्ञान द्वारा हर समस्या का समाधान कैसे किया जाए| इन्ही महवपूर्ण विन्दुओं का डॉ गोश्वामी विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे|

समाजसेवी महेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रशाद, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, पवन कुमार, राकेश कुमार, मनोज अग्रवाल, रोहित गोयल, करूणानिधि, आलोक, अनुराग, पराग, शिखर, अमन आदि कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए|

रिश्तेदार को आग लगाकर फूँका

फर्रुखाबाद: कहासुनी की मामूली खुन्नस में रिश्तेदारी में गए अधेड़ रामनरेश लोधे राजपूत को आग से जलाकर ज़िंदा फूंक दिया गया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम कटरी धर्मपुर निवासी ४५ वर्षीय रामनरेश बीते दिन अपनी बाइक से पुत्री गीता को छोंड़ने उसकी ससुराल थाना जहानगंज के ग्राम नगला चाहर गए थे| रामनरेश ने १४ मई को ब्रजेश का तिलक चढ़ाया| इसी दौरान इटावा निवासी ब्रजेश के बहनोई मोतीलाल से रामनरेश की कहासुनी हो गयी थी| २० मई को गीता का विवाह हो गया|

ससुराल में ही रहने वाला मोतीलाल ने बीती रात रामनरेश को मुर्गा व् शराब की दावत दी| रामनरेश पड़ोस की ही चक्की पर चारपाई पर सोये| मोती भी वहीं सोया| रात करीब ३ बजे छप्पर के जलने से रामनरेश की आग से झुलस कर मौत हो गई| उनकी बाइक भी जल गई|

रामनरेश के बेटे सतीश ने आरोप लगाया कि तिलक के दौरान कहासुनी की रंजिश में मोतीलाल ने ही चक्की पर रखे डीजल से आग लगाकर पिता को मार डाला और गाँव से भाग गया| बताया गया कि अपराधी प्रवत्ति का मोती बीते ५ वर्षों से ससुराल में ही रहता था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

स्काउट गाईड रैली में छात्रों ने दिखाए हुनर

फर्रुखाबाद: रामानंद बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय स्काउट एवं गाईड रैली प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने हुनर दिखाए|

राजकीय बालिका इंटर कालेज, स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज, सिटी गिर्ल्स इंटर कालेज, मदन मोहन कनोडिया, क्रिस्चियन कालेज, डीपी वीपी राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ आदि १५ कालेजों के स्काउट एवं गाईड्स रैली स्थल पर पहुंचे|

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा के आगमन पर स्वागत परेड द्वारा हर्षनाद किया गया| श्री शर्मा ने बिडेन पावेल एवं लेडी बैडने पावेल को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया| सामूहिक रूप से ईश प्रार्थना की गयी| ध्वजा रोहण के बाद श्री शर्मा ने सामूहिक सलामी ली| राजकीय बालिका इंटर कालेज के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया|

आयोजक डॉ वीरेंद्र चतुर्वेदी, सह प्रभारी आलोक शंकर दुबे स्काउट कमिश्नर ने फूल मालाओं एवं स्कार्फ भेंटकर मुख्य अतिथि श्री शर्मा व् अपर पुलिस अधीक्षक बीके द्विवेदी आदि आगुन्तकों का स्वागत किया| मुख्य अतिथि के द्वारा रैली के उदघाटन के बाद वद्री एवं टर्न आउट, कलर पार्टी एवं मार्च पास्ट, गांठे, बंधन, आदि की प्रतियोगिताएं हुईं|