Home Blog Page 5763

प्रधान बनने के बाद भी भीख से गुजारा

बदायूं|| भीख मांगकर परिवार का गुजारा करने वाले उत्तर प्रदेश के नारायण नट भले ही ग्राम प्रधान चुन लिए गए हों, लेकिन वह सरपंच होने के बाद भी अपना यह पारिवारिक व्यवसाय नहीं छोड़ेंगे।

बदायूं जिले के निवासी नारायण नट (60) हाल ही में हुए ग्राम पंचायत के चुनावों में ग्यारह उम्मीदवारों को मात देते हुए सहावर गांव के सरपंच बने। नारायण कहते हैं कि भीख मांगना हमारा पारिवारिक व्यवसाय है..हम कई पीढ़ियों से भीख मांगकर ही अपने परिवार का गुजारा करते आ रहे हैं। ऐसे में हम कैसे इसे छोड़ सकते हैं। ऊपर वाले की कृपा से स्थानीय लोगों द्वारा भीख के रूप में दिए जाने वाल पैसों से हमारी दाल रोटी चल जाती है।

नारायण बताते हैं कि सरपंच के तौर पर मुझे हर माह पंद्रह सौ रुपये की निश्चित रकम मिलेगी और विकास योजनाओं को पूरा कराने पर कुछ भत्ता भी मिलेगा, लेकिन मैं ग्राम प्रधान के तौर मिलने वाली यह सारी रकम और भत्ता गांव के विकास में ही खर्च करूंगा। नारायण के अलावा उनकी पत्नी और आठ बच्चे भी भीख मांगते हैं।

नारायण के ग्राम प्रधान बनने के पीछे दिलचस्प कहानी है। स्थानीय बादाम सिंह कहते हैं कि पूर्व प्रधानों द्वारा गांव के विकास के लिए खास ध्यान न दिए जाने के कारण ज्यादातर लोगों ने नारायण को प्रधान पद के लिए नामांकन भरवाने का फैसला किया।

सिंह कहते हैं कि वैसे तो 11 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन उनमें से कोई हमें उपयुक्त नहीं लगा। नारायण का गांव में सभी से व्यवहार अच्छा था और वह ग्रामीणों के सुख-दुख में हरसंभव मदद करता था। इसी के चलते हम सभी ने उसे ग्राम प्रधान बनाने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों से मिले चंदे से नारायण का पर्चा दाखिल कराया और प्रचार की सारी जिम्मेदारी संभाली। नारायण का चुनाव में जेब से एक पैसा नहीं खर्च हुआ। ग्राम प्रधान चुने जाने के बाद किस तरह से जनता की सेवा और गांव के विकास की जिम्मेदारियों का वहन करेंगे इस पर नारायण कहते हैं कि मुझे फिलहाल ग्राम प्रधान के कामकाज के बारे में बहुत ज्यादा नहीं पता है..केवल इतनी जानता हूं कि गांव का विकास कराना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। वह कहते हैं कि मैं ग्रामीणों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे चुनकर इतना सम्मान दिया है।

उप्र में कांग्रेस संदेश यात्रा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष डा.रीता बहुगुणा जोशी पूर्वान्ह गोण्डा के कटरा कांग्रेस की 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगीं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि डा.जोशी 6 दिसम्बर को प्रातः लखनऊ से चलकर अपरान्ह कन्नौज पहुंचेंगी, जहां छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जीटी रोड, सराय प्रयाग में कांग्रेस की 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगीं।
इसी प्रकार डा. जोशी 7 दिसम्बर को प्रातः लखनऊ से प्रस्थान कर अपरान्ह कादीपुर,सुलतानपुर पहुंच रही हैं। जहां पं. श्रीपति मिश्र महाविद्यालय-कादीपुर, जनपद सुलतानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीपति मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करेंगी एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगीं।
डा.जोशी 8 एवं 9 दिसम्बर को लखनऊ रहेंगीं एवं स्थानीय विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगीं।

इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलायी जा रही कांग्रेस यात्रा के दूसरे चरण में कांग्रेस यात्राएं पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने निर्धारित रूटों पर चलकर जन-जन में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार कर रही हैं। यात्रा को स्थानीय जनता का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है।

संदेश यात्रा के द्वितीय चरण के तहत पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद जगदम्बिका पाल के नेतृत्व में चलने वाली यात्रा ने जनपद गोण्डा में व्यापक जनसम्पर्क किया, तरबगंज में 250 मोटर साइकिलों के साथ कांग्रेसजनों द्वारा यात्रा का जबर्दस्त स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान तरबगंज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। केन्द्रीय योजनाओं का धन गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री को गरीबों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। प्रदेश सरकार इस कदर किसानों के प्रति उदासीन है कि किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ रही हैं। खाद की उपलब्धता होने के बावजूद सरकार की मिलीभगत से किसानों को बिचैलियों के हाथों ठगा जा रहा है। प्रदेश सरकार कालाबाजारी रोकने में पूरी तरह विफल है।

छात्र को पीटने के आरोप में 3 शिक्षकों पर मुकदमा

बाराबंकी|| उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक निजी स्कूल के तीन शिक्षकों के खिलाफ 11वीं कक्षा के एक छात्र को पीटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने बैठने के तरीके को लेकर छात्र की पिटाई की।

पुलिस के मुताबिक यह मामला नगर कोतवाली स्थित वारिस चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कालेज का है, जहां शिक्षक प्रशांत चंदेल, रणवीर राणा और विभु शुक्ला ने शनिवार को कथित रूप से छात्र दुर्गेश कुमार को डंडों से इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र गर्ग ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि छात्र के परिजनों ने शिकायत में कहा कि कक्षा में बैठने के तरीके को लेकर शिक्षकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। तीनों शिक्षकों के खिलाफ देर रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी)की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण मिशन 15 दिसंबर

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. ने आज कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान 15 दिसंबर से परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए। मध्याह्न भोजन का वितरण सुनिश्चित करने के अतिरिक्त विद्यालयों में बने शौचालयों पर ताले नजर न आने की भी चेतावनी दी गयी।

उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी और बीएसए संयुक्त रूप से बच्चों के नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण अभियान का कार्यक्रम निर्धारित कर 15 से 31 दिसंबर के बीच पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा मध्याह्न भोजन के विषय में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कई विद्यालयों में शौचालयों मे ताले भी पड़े दिखे हैं।

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हॉट कुक्ड मील और पुष्टाहार का वितरण न होने की भी शिकायतें मिली हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के लिये सरकार की नयी पहल

विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये एक नयी पहल की गयी है। इसके तहत अब प्रत्येक विद्यालयों पर आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। यही नहीं अब नमक में आयोडीन के स्तर का सिर्फ कंपनी के लेबल भर से विश्वास नहीं किया जायेगा। बल्कि हर स्कूल पर टेस्ट किट की सहायता से इसे जांच कर ही प्रयोग किया जायेगा।

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण द्वारा जारी नये निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर मध्याह्न भोजन में आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने के लिये एक टेस्ट किट भेजा जा रहा है। निर्देशों के मुताबिक नमक के लेबल मात्र से ही उसमें आयोडीन के मात्रा का विश्वास न करके खुद परीक्षण करना अनिवार्य होगा।

भेजे जा रहे टेस्ट किट में दो घोल है जिनमें एक सफेद ढक्कन का तथा दूसरा लाल ढक्कन का है लाये गये नमक के पैकेट में से एक चम्मच मात्रा लेकर उसमें पहले सफेद ढक्कन वाले घोल से एक बूंद डालना है तथा फिर लाल ढक्कन वाले पुर्नपरीक्षण घोल से एक बूंद डालना है, जिससे नमक का रंग बदल जायेगा।

टेस्ट किट पर नमक में आयोडीन मात्रा की तुलना करने के लिये चार रंगीन निशान बनाये गये है। नमक के बदले रंग की तुलना किट पर बने पटटी से मिलान कर प्रतिशत मात्रा ज्ञात की जायेगी। यदि घोल डालने पर रंग नहीं बदला तो उसमें आयोडीन की मात्रा शून्य होती है। हर विद्यालयों पर भेजे गये किट के साथ यूनीसेफ द्वारा आयोडीन नमक की उपयोगिता तथा बालकों के मन एवं बुद्धि पर पड़ने वाले प्रभावों सम्बंधी चार्ट भी भेजा गया है।

मनरेगा जॉब कार्ड अब मजदूर के जेब में

फर्रुखाबाद: मनरेगा जॉब कार्ड अब मजदूर अब अपने साथ रख सकेगा| बीडीओ महेन्द्र सिंह सोमवंशी ने कहा कि मनरेगा के जॉबकार्ड उसके धारक के पास ही रहने चाहिए। प्रधानों से ग्राम सभा में पट्टों के बारे में जानकारी मांगी गयी। इसके साथ-साथ बढ़पुर ब्लाक के 21 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाने के बाद पंचायत व्यवस्था की ABCD बतायी गयी।

49 ग्राम सभाओं वाले बढ़पुर ब्लाक में प्रथम चक्र में 28 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली थी। विभिन्न कारणों से अमेठी के प्रधान मुफीद खां शपथ नहीं ले सके थे। ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के बाद शेष 20 ग्राम पंचायतें भी गठित हो गयी हैं।

बीडीओ ने कुटरा के विजय यादव, रेहा करनपुर के जगन्नाथ, विजाधरपुर की नीलम दुबे, गंगोली के मोतीलाल, आवाजपुर के बृजेश गौतम, हैवतपुर गढि़या की अनीता, देवरामपुर के शैलेन्द्र सिंह, जसमई की सुधारानी, नूरपुर की लौंगश्री, बसेली की गुड्डी देवी, रसीदपुर की रेनू, जनैया सिठैया के महताब सिंह, नगला बजीर खारबंदी के सत्यदेव सिंह, लखमीपुर के शीशराम, कटरी धरमपुर की चन्द्रावती, सरैया के राजेश कुमार, बरौन के दारा सिंह, बाबरपुर की संतोष कुमारी, बीसलपुर तराई के रामलड़ैते और विलावलपुर की प्रधान तुलसी देवी को शपथ दिलायी।

एडीओ सदानंद दीक्षित ने प्रधानों को बताया कि इन ग्राम सभाओं में समितियां गठित करने के लिए 9 दिसंबर को बैठकें होंगी। इस बैठक में समितियां गठित होंगी। नियोजन, प्रशासनिक, जल प्रबंधन व शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रधान स्वयं होंगे। स्वास्थ्य व निर्माण समिति के अध्यक्ष अन्य वरिष्ठ सदस्य बनाये जा सकते हैं। समितियों में एक सदस्य अनुसूचित जाति का और एक महिला होनी चाहिए। एडीओ पंचायत अनिल मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध करा दिए जायेंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी सीताराम, सतीश चन्द्र सुमन, अनिल सक्सेना, शशि देव सिंह आदि थे।

जिला पंचायत सदस्यों ने शुरू की पर्चों की खरीद फरोख्त

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रविवार को प्रात: 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार जिला पंचायत सदस्यों ने 10 नामांकन पत्रों की खरीद फरोख्त की है| रविवार को ही नामांकन के उपरांत पर्चो की जांच करने के बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी कर दी जायेगी। नाम वापसी बुधवार को और मतदान 12 दिसंबर को होना है।

शनिवार को जिन जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन प्रपत्र लिए उनमें शमसाबाद के वार्ड 5 से जीते अतुल गंगवार, मोहम्मदाबाद के वार्ड 14 से विजयी अनीता यादव, वार्ड 15 से विजयी श्यामा यादव उर्फ मंजूलता और कमालगंज से जीते तहसीन सिद्दीकी के नाम हैं। तहसीन सिद्दीकी ने चार और शेष तीनों सदस्यों ने 2-2 पर्चे खरीदे हैं। नामांकन रविवार को प्रात: 11 बजे से जिलाधिकारी कोर्ट में होंगे।

फार्मासिस्टों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी धमकी

फर्रुखाबाद: आज डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लोहिया अस्पताल गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

सरकार की दोहरी नीतियों की आलोचना करते हुए फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष नारायन सचान ने कहा कि जनपद में 40 फार्मासिस्टों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गयीं हैं| सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगार फार्मासिस्टों की नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं।

वहीं केन्द्र के समान पद से पद की समानता के वेतनक्रम को पिछले तीन वर्षो से अनावश्यक रूप से लटकाया जा रहा है। मंत्री चक्र सिंह यादव ने कहा कि यदि समय रहते सरकार न चेती तो फार्मासिस्ट 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। प्रदर्शन में अकलीम अहमद, संजीव कुमार, सुधाकांत मिश्र, वीवी कटियार, रीता मिश्रा, प्रभूदयाल, अरुण कटियार, जितेन्द्र सिंह आदि थे।

सेन्ट्रल जेल के कैंसर पीड़ित कैदी की मौत

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में उपचार के अभाव में आयेदिन कैदियों की मौतें हो रहीं हैं| मजे की बात तो यह है कि जब कैदी मर जाता है तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता है|

सेन्ट्रल जेल के बार्डन आरएस मिश्रा व सुनील कुमार ७९ वर्षीय कैदी मूलचंद्र को लेकर १२:३५ बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे| डॉ पंकज चौहान ने कैदी को मृत घोषित कर दिया| जेल के फार्मासिस्ट शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मूलचंद्र जिला कन्नौज थाना ठठिया के गाँव बेहटा का रहने वाला था| उसको ह्त्या के मुकद्दमे में आजीवन कारावास की सजा हुयी थी|

फार्मासिस्ट ने बताया कि कैदी बीते ७ वर्षों से सजा काट रहा था| उसको यूरिन के ब्लेडर में कैंसर था| उसी बीमारी के कारण उसकी मौत हुयी है| बताया गया है कि कैदी के करीब आधा दर्जन परिवारीजन इसी जेल में बंद हैं|

कादरीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय व न्यायिक तहसीलदार सदर रामजी कैदी के शव का पंचनामा भरने के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचे| लेकिन जेल की ओर से कोई व्यवस्था न होने के कारण वह वापस लौट गए|

आज बहक जाने दो…फिर हमें तुम उठइयो

फर्रुखाबाद: लालपरी का नशा जब चढ़ता है तो पीने वालों के मुंह से सिर्फ यही निकलता है आज बहक जाने दो…| ऐसी हिम्मत तो कोई दिलदार ही दिलदार पीकर कर सकता है|

ये जनाव कोई और नहीं जनता की रखवाली करने वाले खाकी वर्दीधारी महाशय सिपाही शिवकुमार बाजपेयी जिनकी इसी अंदाज के कारण साहव अभी लाइन हाजिर चल रहे हैं| इन्हें साहव कहना गलत नहीं होगा क्योंकि दिलदार पीने के बाद अच्छे -अच्छे साहव इन साहव को साहव कहते हैं|

अब हम आपको दिखाते हैं साहव का अंदाज जिस अंदाज को हमारे पत्रकारों ने नए अंदाज में ढाला है| जिनको देखने के लिए पुलिस महकमे के लोग ही नहीं बल्कि इस रूप को आम जनता भी देखने के लिए उमड़ पड़ी|

जब अपने ही महकमे के भाईयों ने शिवकुमार को बोरे की तरह उठाया और पटक दिया जाकर टाटा मैजिक में| मन में गाली देकर कह रहे होंगे कि एक तो अकेले ही पी और ऊपर से पूरे विभाग की बदनामी करवा रहा है|