Home Blog Page 5762

सलमान क्यूँ नहीं बाटते निजी स्कूलों को पैसा?

फर्रुखाबाद: जबसे से सांसद और विधायक विकास निधि का जन्म हुआ है हर विधायक और सांसद अधिक से अधिक पैसा निजी स्कूलों को बाँटने में सबसे अधिक रूचि दिखाता रहा है| आखिर आम जनता से जुडी छोटी मोटी योजना को तुरंत अंजाम देने के लिए बनी ये विकास निधियों में विधायको और सांसदों को निजी स्कूलों को पैसा देने में ज्यादा रूचि क्यूँ रहती है इस पर कुछ भी कहने लिखने की आवश्यकता नहीं है| ये तब हो रहा है जब केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा के विकास के लिए अलग से करोडो की योजना परियोजना विधिवत और प्राथमिकता में चलाती है| डीआरडीए के रिकॉर्ड बताते है कि उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में आज तक आई इन निधिओं में 65% से ज्यादा धनराशि निजी स्कूलों को बांटी गयी|
रेवड़ी की तरह बाट दी जनता की कमाई-
चौकाने वाले तथ्य है कि जनपद में कई ऐसे निजी स्कूल कॉलेज है जिन्हें प्रदेश भर के विधान परिषद् सदस्यों, राज्य सभा सदस्यों और विधायको ने अब तक कई करोड़ दे डाले है| इनमे से कई स्कूल कॉलेज जिले में नक़ल के बड़े सम्राज्य भी स्थापित किये हुए हैं| कई माननीयों ने तो अपने देख रेख और परिवार के स्कूल कॉलेज को ही नियमविरुद्ध ये निधियां रेवड़ी की तरह बाट डाली|
आज नहीं तो कल आम जनता तक जब ये बात पहुचेगी तो इन्ही माननीयों को चुनाव में जबाब देना ही पड़ेगा कि आखिर उनके इलाके की सड़क टूटी रही, वे बाढ़ में आशियाने बहने के बाद भयंकर सर्दी में बिना छत के रात काटते रहे और विधायक जी उनकी मेहनत का पैसा स्कूलों को बाँट रहे थे, हाँ स्कूलों में मास्टर भले ही समय से न भेज पाए हो|
सांसद सलमान ने निधि से 50 लाख के प्रस्ताव भेजे-
सांसद सलमान खुर्शीद ने निधि से 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यो के प्रस्ताव दिये हैं। नगर क्षेत्र में एक रिक्शा स्टैंड शेड व गंगानगर की सड़क का इस्टीमेट भी मांगा गया है।

श्री खुर्शीद ने नगर क्षेत्र में रिक्शा चालकों की सुविधा के लिए नगर क्षेत्र में स्टैंड/शेड बनाने के लिए स्थान चिह्नीकरण व इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इसके अतिरिक्त गंगानगर कालोनी में मुख्य मार्ग के डामरीकरण की लागत का भी आंकलन मांगा गया है।

सांसद निधि से दिये गये नवीन प्रस्तावों में नवाबगंज में मुख्य चौराहे के चारो ओर 100-100 मीटर तक सीसी रोड का निर्माण (10 लाख), ब्लाक बढ़पुर के सोताबहादुरपुर में 325 मीटर नाला निर्माण (6 लाख), आवास विकास तिराहे से क्रिश्चियन कब्रिस्तान होते हुए डा.कुजूर के आवास तक 400 मीटर नाला निर्माण (10 लाख), मोहम्मदाबाद अलीगंज मार्ग तिराहे से सराय अगहत तक 500 मीटर सीसी रोड का निर्माण (10 लाख), अलीगंज मार्ग पर नगर पंचायत जैथरा के मुख्य चौराहे (बाजार वाले) पर चारों तरफ सोलर लाइट लगाये जाने के लिए (एक लाख), अलीगंज मार्ग पर नगर पंचायत जैथरा के रामगोपाल पांडेय के घर से बिजलीघर की पुलिया तक 700 मीटर का छोटा नाला निर्माण (पांच लाख), नगर पंचायत जैथरा के थाने के मंदिर के पास यात्री विश्रामालय का निर्माण कार्य (50 हजार), कमालगंज रेलवे रोड तिराहे का तीनों तरफ सौंदर्यीकरण एवं सौर ऊर्जा का प्रबंध (दो लाख), कमालगंज में एचएसए डिग्री कालेज से मुख्य मार्ग फतेहगढ़ रोड तक 200 मीटर रोड का डामरीकरण (दो लाख), कमालगंज में आजादनगर भटपुरा से याहिया शाह की दरगाह तक 500 मीटर डामरीकरण (डेढ़ लाख), कमालगंज वीआरसी केंद्र एवं जूनियर हाईस्कूल भवन तक खड़ंजा एवं नाली निर्माण 300 मीटर (डेढ़ लाख) शामिल हैं।

समाज कल्याण अधिकारी आरबी मिश्र व् सहयोगी फसे

फर्रुखाबाद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी के नामांकन पत्र में गलत प्रविष्टि करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने से समाज कल्याण अधिकारी आरबी मिश्र और अन्य सहयोगी फंस गये हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने समाज कल्याण अधिकारी व पंचायत चुनाव के दौरान बढ़पुर ब्लाक के तत्कालीन अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी आरबी मिश्र व उनके अन्य सहयोगी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 (1) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। तत्कालीन जिलाधिकारी धनलक्ष्मी ने 25 नवंबर को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया था।

प्रकरण में जिलाधिकारी के आदेश पर की गयी जांच के बाद समाज कल्याण अधिकारी व उनके एक अन्य सहयोगी को हेराफेरी का दोषी पाया गया। सत्यवती ने क्षेत्र पंचायत की सदस्यता का चुनाव लड़ने को सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 24 सितम्बर को नामांकन पत्र दिया था, जबकि नामांकन पत्र की प्रविष्ट में हेरफेर किया। यह कार्य सहायक निर्वाचन ने स्वयं अथवा किसी अन्य सहयोगी से मिल कर कराया। प्रकरण की जांच करायी जानी चाहिए।

ऍफ़आईआर के मुताबिक में कहा गया है कि यह काम समाज कल्याण अधिकारी ने स्वयं अथवा किसी से मिलकर कराया है।

SP ने दबंग का अवैध निर्माण कार्य रुकवाया

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन के द्वारा पीड़ितों को मौके पर जाकर न्याय दिलाने का सिलसिला जारी है| उन्होंने आज सायं शहर कोतवाली के गाँव सातनपुर जाकर ब्रज नंदन के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया तथा लापरवाही के लिये सीओ सिटी डी के सिसोदिया, इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार व आईटी आई चौकी प्रभारी नरेश दीक्षित को बुरी तरह हड़काते हुए कार्रवाई करने की सख्त चेतावनी दी|

कानपुर के रामशरन ने मंडी के पास अपनी जमीन का हिस्सा रघुवीर को बेंचा| रामफल ने रघुवीर से वह जमीन खरीद ली लेकिन बैनामे में चौहद्दी गलत लिख गयी| रामफल की जमीन के पीछे ब्रज नंदन तिवारी ने राम मोहन से जमीन खरीदी थी| रामफल ब्रजनंदन की जगह पर मकान बनाने लगे| रामफल ने इस बात की शिकायत एसडीएम से की एसडीएम के आदेश के बावजूद चौकी इंचार्ज व लेखपाल राजेश शुक्ला कानूनगो गंगाशरण ने पीड़ित को न्याय नहीं दिलाया| रामपाल आज पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हो गया तो एसपी उसे न्याय दिलाने के लिये मौके पर पहुँच गए|

हमले में बसपा नेता के परिजन घायल, पिता-पुत्र बंदी

फर्रुखाबाद: दबंगई को लेकर बसपा नेता अजय भारती व उनके परिजनों को घायल करने के मामले में पुलिस ने हमलावर एलआईसी के सुपरवाईजर ओमप्रकाश व उनके बेटे नागेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम नौलखा निवासी बसपा नेता अजय भारती के भाई अरविन्द ने पड़ोसी ओमप्रकाश उनके बेटे नागेन्द्र, विकास व पुत्री हेमा व क्रष्णा तथा पत्नी गुड्डी के अलावा फूलसिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

बीती रात दबंगई को लेकर अरविन्द की माँ रेशम देवी के साथ गाली-गलौज किया गया| विरोध करने पर दबंगों ने अरविन्द, अजय भारती व परिवार के मोनू व अरुण घायल हो गए| पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया| आरोपी नागेन्द्र आगरा में इंटर की पढाई कर रहा है|

यूपी: भूमिहीन किसानो को नहीं, मंत्रियो को मिलते है पट्टे

उत्तर प्रदेश में कहावत है कि यहाँ “लेखपाल” यानि की जिसे देश में कई जगह पटवारी भी कहा जाता है वो एक वार जो लिख देता है उसे राज्यपाल भी नहीं काट सकते| ये एक कडवी सच्चाई है इस प्रदेश में| इसीलिए लेखपालों के तबादले में भी लाखो का खेल हो जाता है| ये लेखपाल जीवित को मृत दिखा दे या फिर मरे हुए को जीवित दिखा कब करोडो की जमीन इधर से उधर कर दे पता नहीं चलता| सुना है कि नॉएडा और गाजियाबाद के लेखपाल तो प्रदेश के मुख्यालय लखनऊ में जाना पड़े तो हवाई जहाज से यात्रा करते हैं| एक बानगी इन लेखपालों के नए कारनामे की देखिये-

गौर से देखिये ऊपर की तस्वीर को| ये तस्वीर फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील में गंगा के बीहड़ो में उस इलाके में खीची गयी है जहाँ कभी कुख्यात कलुआ डकैत का जलजला था| कलुआ का सफाया हुए 5 साल बीत गए अब ये इलाका आबाद हो गया है| मगर फर्रुखाबाद के उन किसानो से नहीं जो डकैतों के डर से अपनी जमीन छोड़ का पलायन कर गए थे|अब इस इलाके को आबाद और हरा भरा किया है किया है पंजाब प्रान्त के एक पूर्व मंत्री ने|
ये पूर्व मंत्री है अकाली दल के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह तोरी| तोरी यहाँ लगभग पांच सौ बीघा जमीन पर खेती कर रहे है| जिसमे लगभग दो सौ बीघा जमीन के उनके पास बैनामे है और बाकी जमीन के तीस से अधिक पट्टे| बैनामे की जमीन किसकी थी और कैसे बैनामा हुई ये सवाल ज्यादा सवाल नहीं खड़ा करता मगर सवाल खड़ा करता है पट्टे की जमीन|
उत्तर प्रदेश में सबसे पहले भूमिहीन किसानो को खेती के लिए जमीन पट्टे पर देने का नियम है तो फिर मत्री तोरी को ये जमीन कैसे पट्टे पर मिल गयी| क्या जनपद में हर किसान के पास जमीन है यानि कोई भी भूमिहीन नहीं रहा| भूमिहीन किसानो प्राथमिकता के तौर पर मिलने वाली पत्ते की जमीन गैर प्रान्त के एक पूर्व मंत्री जी मिली है| जाहिर है पहला काम किसी लेखपाल का रहा होगा| क्यूंकि खसरा खतौनी का हिसाब किताब रखना उसी की जिम्मेदारी होती है|
रविवार पांच दिसम्बर को एसडीएम् कायमगंज महेंद्र मिश्र किसान यूनियन के लम्बे संघर्ष और अनशन के बाद इलाके का मुआयना करने गए तो इलाके की तस्वीर देख दंग रह गए| मंत्री महोदय पंजाब पुलिस की कड़ी सुरक्षा में खेती करते पाए गए| उनके अलावा सैकड़ो सरदार इस बीहड़ में खेती करते मिले| फिलहाल बिना कागजो के जमीनों पर खेती करते पाए गए ७ सरदारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है|
उधर मंत्री सुरेन्द्र सिंह तोरी का कहना है कि वो कोई गलत काम नहीं कर रहे है यहाँ के वीराने को उन्होंने हरा भरा कर दिया है| लगभग धमकी भरे अंदाज में तोरी कहते है कि अगर उन्हें यहाँ परेशान किया गया तो पंजाब में भी यूपी वाले रहते है|

मेरा मुंह खुला तो कई नेता पहुंच जाएंगे जेल: अमर सिंह

लखनऊ|| सपा में आजम खान की वापसी के बाद अमर सिंह ने मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए बोला कि वह अपना मुंह खोल देंगे तो सपा के कई नेता जेल पहुंच जाएंगे।

गौरतलब हैं कि अमर सिंह जब सपा में थे तब उनसे झगड़े के चलते आजम खान को पार्टी से निकाल दिया गया था। आज समय बदल गया है। अमर सिंह को सपा से बेदखल कर दिया गया है और आजम खान की वापसी हो गई है।

मुलायम सिंह ने मुस्लिम वोटों की मजबूरी के चलते आजम खान को साथ कर लिया है। इससे अमर सिंह भड़के हुए है।

मालूम हो कि पूर्वी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर लोकमंच के अध्यक्ष और सांसद अमर सिंह पद यात्रा पर हैं। पूर्वांचल स्वाभिमान यात्रा नौ दिसम्बर को वाराणसी और तीस दिसम्बर को गोरखपुर में समाप्त होगी।

सिंह ने कहा था कि मुलायम शुरू से ही पूर्वी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के विरोधी रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं कि इस इलाके का विकास हो और यहां के लोग विकसित और आत्म निर्भर हों।

दूसरी ओर अमर सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी में दोबारा शामिल हुए वरिष्ठ नेता आजम खां ने कहा कि अमर वो सड़ी गली बैसाखी हैं जिसे मुलायम फेंक चुके हैं। अमर सिंह को अपना इलाज कराना चाहिए। इस तरह के बयान देकर वो साबित कर रहे हैं कि अब उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।

जेलों की सुरक्षा के लिए बनेगी दूसरी बाउंन्ड्री:डीआईजी

फर्रुखाबाद:लखनऊ मंडल जेल के डीआईजी शरद कुलश्रेष्ठ ने आज यहाँ कहा पूरे प्रदेश की जेल की बाउंन्ड्री के बराबर ३.७ मीटर की दूसरी दीवार वनाई जायेगी| दूसरी दीवार जेल की सुरक्षा के लिए वनाई जायेगी| उन्होंने कहा कि प्रदेश में ६ नयी जेलें वनाई जायेगी|शासन ने १४०० बंदी रक्षको की भर्ती की मंजूरी दे दी है|

शासन को ८०० और वंदी रक्षको की भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है| श्री कुलश्रेष्ठ ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कन्नौज की निर्माणाधीन जेल मार्च तक तैयार हो जायेगी| जिला जेल के ४० प्रतिशत वंदी वहां भेजे जायेगें|उन्होंने बताया कि सेन्ट्रल जेल में १३७५ कैदियों की क्षमता के मुकावले ३२४० कैदी बंद है| जिला जेल में ८४६ के मुकावले १२०० बंदी है|

उन्होंने बताया कि सेन्ट्रल जेल में दो डाक्टरों की कमी है| बंदियों के रोजगार के लिए पावर लूमप्लांट लगाया जायेगा| इससे पूर्व श्री कुलश्रेष्ठ ने जिला व सेन्ट्रल जेल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए|

अदालत के आदेश पर ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अदालत के आदेश पर मैनपुरी थाना दन्नाहार रामनगर निवासी दलवीर की पत्नी सोनकली की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है| जिसमे हाल्ट निवासी लोकोरोड़ तथा मूल निवासी थाना भोगांव नगला दीप निवासी स्वर्गीय सर्वेश की पत्नी उर्मिला देवी तथा इसी गाँव के अशोक पुत्र राजाराम व दो अन्यां व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है|

रिपोर्ट के मुताबिक़ सोनकली की भाभी उर्मिला का चरित्र अच्छा न होने के कारण वह गाँव छोंड़कर यहाँ रहने लगी| उन्होंने अन्य अभियुक्तों के सहयोग से सोनकली के भाई ओमकरन की ८ सितम्बर २०१० को योजना वद्ध तरीके से ह्त्या कर दी थी|

पुलिस ने अदालत के आदेश पर कर्नलगंज निवासी हवलदार दिवाकर की पत्नी पुष्पा देवी की ओर से मोहल्ले के ही राम नंदन बाथम व उनके पुत्रों कल्लू व लिटिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है|  अभियुक्तों पर २० जुलाई की शाम ६ बजे घर में घुसकर मारपीट व गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप है|

ताला खोलकर नगदी व जेवरात उड़ाये

फर्रुखाबाद: जिले में चोरी की बारदातें थम नहीं रहीं हैं| सर्दी के मौसम का फायदा उठाकर चोर अपने मकसद में कामयाब हो रहे हैं| लेकिन लोग भी चोरों के मालामाल होने की लापरवाही बरत रहे हैं|

कोतवाली फतेहगढ़ के नगला नैन कालोनी निवासी डब्लू सक्सेना परिजन सहित बीते दिन रिश्तेदारी में भोगांव चले गए थे| मौक़ा देखकर चोरों ने बीती रात उनके मेनगेट पर लगे ताले को खोल लिया और बक्सा व अलमारी के ताले खोलकर ३० हजार रुपाई की नगदी व ७० हजार रुपये कीमती जेवरात निकल ले गए| भाई विजय की सूचना पर डब्लू आज वापस लौटे| वह ठेली पर सामान बेंचकर गुजारा करते हैं|

जिला पंचायत चुनाव: अनीता, मंजू व तहसीन ने पर्चे भरे

फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी की प्रत्याशी डॉ अनीता यादव, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मंजूलता यादव व बसपा प्रत्याशी तहसीन सिद्दीकी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चे दाखिल कर दिए| अतुल गंगवार ने भी नामांकन किया माना जा रहा कि वह तहसीन के ही साथ हैं|

सबसे पहले डॉ अनीता यादव ने जिलाधिकारी मिनिस्ती एस के समक्ष पर्चा दाखिल किया| जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती राजपूत(जिलापंचायत अध्यक्ष), चंद्रमुखी कठेरिया, ग्रीश चन्द्र यादव के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जन क्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत तथा डॉ अनार सिंह यादव साथ रहे|

उसके बाद मंजुलता यादव ने नामांकन किया| जिला पंचायत सदस्य रवींद्र यादव उर्फ़ चुन्ने, दृगपाल सिंह यादव उर्फ़ बाबी, राम विलास राजपूत एवं सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव जिला मुख्यालय पहुंचे|

अन्त में तहसीन सिद्दीकी ने तमाम समर्थकों के साथ नामांकन के तीन सेट दाखिल किये| जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कटियार, ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ़ घुन्नू, अभय प्रदीप गंगवार, सरोजनी कुशवाह, निर्मला सिंह, रीता राजपूत प्रस्तावक बनीं| विधायक कुलदीप गंगवार, मनोज अग्रवाल, ताहिर सिद्दीकी आदि अनेकों समर्थक मौजूद रहे|

अभय प्रदीप गंगवार के नामांकन में जिला पंचायत सदस्य ममता चतुर्वेदी व मीनाज खां प्रइंस्तावक बने| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, कार्यवाहक प्रभारी सतीश शर्मा पुलिस व पीएसी फ़ोर्स के साथ डटे रहे|