Home Blog Page 5714

पशुओं की बीमा योजना में किसानों को 50 % की छूट

फर्रुखाबाद: पशुओं की बीमा योजना में अब किसानों को सरकार की तरफ से ५० % तक की छूट दी जायेगी|

राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना के तहत सरकार अब पशुपालक को दो पशुओं का एक से तीन वर्ष तक का बीमा कराने में मदद करेगी| इस पशुधन बीमा योजना में बीमा राशि का ४.२५ % प्रीमियम चौकाया जाएगा| इस प्रीमियम के तहत आधी राशि का भुगतान सरकार चुकाएगी|

मुख्य पशु चिक्तिसाधिकारी डॉ यूएस सचान ने बताया कि पशुधन बीमा करण का लाभ लेने के लिए पशु पालकों को पशु चिकित्सालयों के माध्यम से सूचनाएं मिलेंगीं| उन्होंने बताया कि पशुपालक द्वारा पशुओं को बेंच दिए जाने पर पालिसी ट्रांसफर क्रेता को की जायेगी| पशुपालक के ऐसे दो पशुओं का बीमा किया जा सकेगा जो किसी अन्य योजना के तहत बीमित न हो|

उन्होंने बताया कि पशु की मृत्यु हो जाने पर पशु पालक द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद शीघ्र ही बीमा कंपनी द्वारा क्लेम का भुगतान किया जायेगा| उन्होंने बताया कि पशुधन बीमाकरण का लाभ लेने के लिए पशु पालकों को पशु चिकित्सालयों के माध्यम से सूचनाएं मिलेंगीं|

मकर संक्रांति: ईष्ट देव भी भेष बदलकर करते हैं गंगा स्नान

फर्रुखाबाद:  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने आज आवास विकास कालोनी के पार्क में खिचड़ी भोग का कार्यक्रम किया| डॉ सुबोध वर्मा, डॉ विपुल अग्रवाल, बैन मैनेजर अनिल श्रीवास्तव आदि ने मकर संक्रांति पर्व पर प्रकाश डाला| वक्ताओं ने कहा कि यह नक्षत्र परिवर्तन का पर्व है| इस दौरान देवी-देवता भी भेष बदलकर गंगा स्नान करते हैं|

सूर्य की गति परिवर्तन से राशियों के गृह नक्षत्रों में परिवर्तन होता है| संघ के कार्यकर्ताओं को चेताया गया कि वह मात्र भाषा हिन्दी का सम्मान करें| अंग्रेजी भाषा मतलब की भाषा है| रूस एवं चीन जैसे विकासशील जैसे देश अपनी राष्ट्रीय भाषा रसियन एवं चीनी भाषा का ही प्रयोग करते हैं| भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए कहा गया कि लेखपाल तो मृत्यु प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगवाने के लिए रुपयों की बसूली करते हैं|

भ्रष्टाचार से दूर एवं अनुशासित रहने की हिदायत देते हुए संघ के आदर्शों पर चलने का आवाहन किया गया| कार्यक्रम में भाजपा नेता सत्यपाल सिंह, बैंक कर्मचारी विजय अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे|

तमंचे के बल पर छीने 12 लाख

बुलंदशहर|| कस्बे के खांडसारी व्यापारी से हथियारबंद बदमाशों ने 12 लाख रुपए की नगदी लूट ली। सूचना मिलते ही कस्बे से दर्जनों व्यापारी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

कस्बे के वैद्यवाड़ा निवासी राकेश गोयल खांडसारी के थोक व्यापारी हैं। वह नयागंज बाजार स्थित अपनी दुकान से चीनी, बुरा, खांड आदि की सप्लाई बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जनपद में करते हैं।

आज सायं वह गौतमबुद्धनगर के दनकौर से भुगतान लेकर आ रहे थे। विलासपुर और दनकौर के बीच कनारसी नहर झाल पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर राकेश गोयल से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और भाग गए। राकेश गोयल के अनुसार थैले में 12 लाख रुपए थे।

व्यापारी ने घटना की जानकारी गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर पर दी। सूचना मिलते ही कस्बे से दर्जनों व्यापारी घटनास्थल पर पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पुलिस ने वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी और पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रहे थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

कंबल व ऊनी वस्त्र मिलने से खुश हो गए विकलांग छात्र

फर्रुखाबाद: रिप्स विशिष्ट जन कल्याण समिति की ओर से आवास विकास कालोनी स्थित रेडिकल इन्स्पायेरिंग पब्लिक स्कूल में विकलांग गरीब छात्रों को कंबल व ऊनी वस्त्र भेंट किये गए|

वयोवृद्ध ग्रीश चन्द्र कटियार एडवोकेट, विनोद कुमार गुप्ता, रमला राठौर, आरेन्द्र भदौरिया, छविनाथ सिंह राठौर, संजीव रावत आदि ने ५० कंबल व ऊनी कपड़े वितरण में सहयोग किया|

विकलांग सरिता, गीता, रीना, चन्द्रकान्ता, कमलेश, करपाल सिंह आदि छात्र मुफ्त में ऊनी कपडे व कंबल मिलने से खुशी में फूले नहीं समाये|

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रधानाचार्य एवं समिति के सयोंजक धीरेन्द्र सिंह फ़ौजी ने किया| प्रवन्धक सचिव सरोज राठोर आदि ने सहयोग किया|

बवंडर ने ले ली महिला की जान, पति भी घायल

फर्रुखाबाद: आज सुबह तेजी से आये हवा के बवंडर से वृद्ध दलित महिला शकुन्तला देवी की मौत हो गई पति भी घायल हो गये|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम रखा वुढ्नामऊ निवासी ६० वर्षीय सियाराम जाटव पत्नी शकुन्तला देवी के साथ सुबह घर के छप्पर में बठे थे| शकुन्तला गैस पर चाय बना रही थी| काफी तेजी से आये हवा के बवंडर से छत की बाउंड्री की दीवार छप्पर को तोड़ते हुए इनके ऊपर गिरी सिर में घातक चोट लगने से शकुन्तला की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि सियाराम का पैर टूट गया और पीठ में भी काफी चोट लगी|

उन्हें उनके बेटे विमल ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| एसडीएम सदर अनिल धींगरा, तहसीलदार इस्लाम मोहम्मद, नायाव तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी, लेखपाल सर्वेश अंबेडकर ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की तथा पीड़ित सियाराम को १ लाख रुपये आर्थिक सहायता की चेक भेंट की गई|

बलात्कारी विधायक को फांसी पर लटका दो: पीड़िता

बांदा|| बांदा से बसपा विधायक द्वारा दुष्कर्म पीड़िता जेल से रिहा होते ही विधायक को फांसी पर लटकाने की मांग की। पीड़िता जेल के दौरान बीते अपने दर्द को बताते हुए काफी गुस्से में थी। पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस वाले उसको जेल में पिटते थे। यहां तक कि बिधायक के भाई के सामने पुलिस ने उसे मारा और धमकी दी।

सूबे की मुखिया मायावती के निर्देश के बाद पीड़िता को छोड़ दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीड़िता को जेल से रिहा करने और पर्याप्त सुरक्षा देने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दलित लड़की के साथ बहुजन समाज पार्टी के विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी और उनके साथियों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने से सम्बद्ध मामले में राज्य सरकार ने शनिवार को बांदा जेल में बंद लड़की की तत्काल रिहाई का आदेश दिया था।

रेप मामले में फंसे बांदा के विधायक मामले पर सूबे की मुखिया ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री मायावती ने कहा था लड़की पर चोरी के आरोप में जो भी पुलिस अधिकारी पर लिप्त होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की को आरोपित विधायक के घर कथित चोरी के आरोप में 15 दिसम्बर को अतर्रा पुलिस ने जेल भेज दिया था।

उल्लेखनीय है कि नरैनी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव की एक लड़की ने पिछले दिनों अदालत में लिखित बयान देकर विधायक पुरूषोत्तम द्विवेदी और उनके तीन सहयोगियों पर कथित तौर पर बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था।

पेट्रोल पर 2.50 रुपए की बढ़ोत्तरी

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम एक बार फिर से 2.50 से 2.54 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए. नई दरें बीती रात से लागू हो गई है|

जानकार सूत्रों के मुताबिक तीन कम्पनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) ने अपने पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर से 2.54 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि कर दी है.

दिल्ली में अब आईओसी के पेट्रोल पम्पों पर बीती रात से पेट्रोल की कीमत 58.37 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि एचपीसीएल और बीपीसीएल के पेट्रोल पम्पों पर यह थोड़ा महंगा 58.39 रुपये में मिलेगा.

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 100 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गई है. शुक्रवार को लंदन में ब्रेंट कच्चा तेल अक्टूबर, 2008 के बाद के उच्चतम शिखर 99.20 डॉलर पर चल रहा था.

देश में तेल ईंधन की जरूरत के 80 फीसदी हिस्से का आयात किया जाता है.

पिछले साल जून में सरकार ने पेट्रोल कम्पनियों को बाजार की स्थिति को देखते हुए तेल की कीमत तय करने का अधिकार दे दिया था. तेल वितरण कम्पनियों ने 16 दिसम्बर के बाद से पेट्रोल की कीमत में तीन रुपये तक की वृद्धि कर दी है.

उधर विमान ईंधन की कीमत 16 जनवरी से दो फीसदी बढ़कर 48,764 रुपये प्रति किलो लीटर हो जाएगी.

अक्टूबर, 2010 के बाद से अब तक तेल कम्पनियों ने विमान ईंधन की कीमत में सात बार वृद्धि कर दी है.

हेल्थ: टीवी, कंप्यूटर छीन रहा है आंखों की रोशनी

यदि आपका बच्चा लगातार कंप्यूटर में लगा रहता है। टीवी पर कार्टून देखने के लिए चिपका रहता है। दूध पीना उसे बिल्कुल पसंद नहीं।

मैदान की बजाय घर में विडियो गेम्स में व्यस्त रहना अच्छा लगता है। खानपान में हरी सब्जियां देखते ही मुंह चिढ़ाता है और जंक फूड उसे बेहद पसंद है, तो आप इसे गंभीरता से लेना शुरू करें। इन वजहों से आपका लाड़ला अपनी आंखों की रोशनी खो सकता है।

सरकार के राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत प्राणी संस्था के एक सर्वे के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 6 से 14 साल के तीन लाख 75 हजार बच्चों पर किए गए सर्वे में 52 हजार बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया है। इनमें 35 हजार लड़कियां और 17 हजार लड़के शामिल हैं। दृष्टि दोष के तहत इन बच्चों में मायोपिया, एंबलायपिया, भेंगापन, मांसपेशियों में तनाव की वजह से सिरदर्द, आंखों से पानी आना, विटामिन ए की कमी पाई गई है। यहां तक कि 22 बच्चों में मोतियाबिंद की पुष्टि भी हुई है।

पिछले साढ़े चार साल से गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली के कुछ स्कूलों में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत प्राणी संस्था 6 से 14 साल की उम्र के बच्चों की आंखों की जांच के लिए एक अभियान चला रही है। गौतमबुद्धनगर के 148 , पूर्वी दिल्ली के 50 और गाजियाबाद के 262 स्कूलों में समय-समय पर जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। संस्था के निदेशक डॉ. पी. एस. चौहान ने बताया कि इन स्कूलों में सरकारी व पब्लिक सभी तरह के छोटे-बड़े स्कूल शामिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 52 हजार बच्चों में 10 पर्सेंट बच्चे ऐसे पाए गए जिनकी दूर की नजर कमजोर है। इसके अलावा 12 पर्सेंट बच्चों में एक आंख विजुअलिटी में कमी पाई गई। दूसरी आंख की विजुलटी ठीक होने की वजह से इन बच्चों को देखने में कोई समस्या नहीं हो रही थी। अधिकांश बच्चों में विटामिन ए की कमी निकली। उन्होंने बताया कि बच्चे को कोई समस्या नहीं होने पर भी साल में एक बार उसकी आंखों की जांच करा लेनी चाहिए।

मैना के गाली देने पर पड़ोसियों पर ठोंका मुकद्दमा

ताइवान में अपमान करने के लिए किसी चिडि़या के इस्तेमाल करने का अनोखा मामला सामने आया है। यहां के एक शख्स का आरोप है कि उसे अपमानित करने के लिए पड़ोसियों ने एक मैना को गालीगलौज करना सिखाया। इसके लिए उसने पड़ोसियों पर मुकदमा भी ठोक दिया।

उल्लेखनीय है कि पक्षियों में मैना एकमात्र पक्षी है जो इंसान की आवाज की नकल कर सकती है। मध्य ताइवान में इलेक्ट्रीशियन वांग हान चिन ने तनाव देने और भावनात्मक रूप से उत्पीड़न करने के लिए पांच पड़ोसियों को आरोपी ठहराया है। स्थानीय अखबार लिबर्टी टाइम्स ने चिन के हवाले से कहा कि पांचों पड़ोसियों ने मैना को गाली गलौज करने के लिए प्रशिक्षित किया, जो उसे देखते ही अपशब्दों का प्रयोग करने लगती है। मैना जब भी उसे देखती है भद्दी-भद्दी गाली देने लगती है।

वाग का दावा है कि चिडि़या के इस अपमानजनक व्यवहार की आड़ लेकर पड़ोसियों ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। इसके कारण वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। वह काफी तनाव में रहते हैं।

वाग के मुताबिक पड़ोसियों के घर में होने वाले अत्यधिक शोर की उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। पड़ोसियों ने इसका बदला लेने के लिए मैना को हथियार बनाया। हालांकि अदालत में सबूत पेश न कर पाने के कारण मामले को खारिज कर दिया गया है।

काम में मन ना लगे तो…

अक्सर लोगों का ये मानना होता है कि एकाग्रता की कमी और अत्याधिक तनाव के चलते वे अपने कार्यक्षेत्र में सौ प्रतिशत नहीं दे पाते है। वास्तु के अनुसार ऐसा अक्सर ऑफिस के वास्तु दोष के कारण होता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो नीचे लिखे वास्तु टिप्स जरूर आजमाएं।

– अगर किसी कार्यालय में खिड़कियां नहीं हैं तो व्यक्ति दूसरों की नजरों से दूर हो जाता है और इससे अलग-थलग पडऩे और संपर्क न होने की भावना आ आती है।

– अगर आपके कार्यालय में छोटी और ऊंची खिड़कियां हैं जिनसे कुछ नहीं दिखता तो लैंडस्केप पोस्टर का इस्तेमाल करें। ऐसे पोस्टर कार्यालय में लगाने से लंबी दूरी तक देखने का एहसास होता है। -अगर आपके कार्यालय की खिड़की से कुछ ऐसा नजर आता है जो आपको देखना अच्छा नहीं लगता हो तो खिड़की पर पर्दा लगाएं।

– अगर खिड़की से बाहर कोई खूबसूरत और प्रोत्साहन देने वाला नजारा है तो कमरे में एक बड़ा शीशा लगाना अच्छा रहता है, इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

– आपके डेस्क को दिखाने वाला शीशा सांकेतिक रूप से आपके काम को दोगुना कर सकता है। आय के मामले में भी यह आपके लिए अच्छा हो सकता है। डेस्क को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए नहीं तो शीशा गंदगी को दोगुना बढ़ा देगा।

– अपने व्यवसाय में दबदबा बनाने के लिए व्यक्ति को ऐसी जगह पर बैठना चाहिए जहां से दरवाजा स्पष्ट दिखाई दे, लेकिन दरवाजे के ठीक सामने न बैठें। अगर कोई व्यक्ति अपने कार्यालय में अच्छी स्थिति में नहीं है तो इसका अर्थ है कि व्यवसाय की गतिविधियों पर उसका नियंत्रण नहीं है। ऐसे में फेंगशुई का इस्तेमाल उसे सकारात्मक नतीजे दे सकता है।