Home Blog Page 5715

लाइफ टुडे : हर मर्ज की दवा है Music

म्यूजिक सुनना एक ऐसी एक्टिविटी है, जिसे सुनकर महसूस करने की प्रक्रिया में दिमाग को भी शामिल होना पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि म्यूजिक सुनना सेहत के लिए कई मायनों में लाभकारी हो सकता है, लेकिन ज्यादा लाउड म्यूजिक सुनने से ध्यान भंग भी हो सकता है।

दर्द निवारकहै

म्यूजिक पेन मैनेजमेंट यानी दर्द को नियंत्रित करने में बहुत कारगर साबित हो सकता है। म्यूजिक से दर्द के कारण होने वाले तनाव और ऑपरेशन के बाद होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है। ब्रिटेन के जर्नल ऑफ एडवांस नर्सिग२९ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार म्यूजिक सुनने से ऑर्थराइटिस जैसे हड्डियों के विकार से होने वाले दर्द और डिप्रेशन से क्रमश: २१ फीसदी और २५ फीसदी निजात मिल सकती है। कई अस्पतालों में भी म्यूजिक थैरेपी का प्रयोग मरीजों की जल्दी रिकवरी के लिए किया जाता है। इससे मरीजों को मेडिकेशन की आवश्यकता भी कम पड़ती है। म्यूजिक से शरीर में एंडॉर्फिन नामक हार्मोन सक्रिय होता है, जो नैचुरल पेन किलर के समान काम करता है। वहीं म्यूजिक सुनने से पीड़ित को दर्द की तरफ से ध्यान हटाने में भी मदद मिलती है और उसमें दर्द को नियंत्रित करने का सेंस विकसित होता है।

इम्युनिटी बढ़ती है

वैज्ञानिकों का दावा है कि विशेष प्रकार का म्यूजिक आशावादी और सकारात्मक बनाता है और भावनात्मक रूप से मजबूती देता है। वहीं इम्युन सिस्टम को बूस्ट करने वाले हार्मोन्स को भी सक्रिय करता है, जिससे पीड़ित के शरीर की कमजोरी दूर होती है। एक शोध के अनुसार लाइट म्यूजिक सुनने या गुनगुनाने से स्ट्रेस के लिए जिम्मेदार कार्टिसोल हार्मोन के स्तर में कमी आती है। यदि कार्टिसोल के स्तर में कमी आएगी तो यकीनन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी और बाहरी संक्रमणों व विभिन्न बीमारियों से बचाव होगा।

स्मार्ट बनाता है

यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के साइकोलॉजी विभाग के ग्लेन शेलेनबर्ग का कहना है कि म्यूजिक सुनने से व्यक्ति के बौद्धिक और आईक्यू स्तर में बढ़ोतरी होती है। व्यक्ति की फोकस करने की क्षमता बढ़ती है, जिससे वह म्यूजिक न सुनने वालों की तुलना में चीजों को जल्दी सीख लेता है। विशेषज्ञों के अनुसार म्यूजिक सुनना और इसके इंस्ट्रूमेंट्स बजाने से सीखने की क्षमता इसलिए बढ़ती है, क्योंकि इससे दिमाग की कार्यप्रणाली में तेजी आती है। दिमाग की सक्रियता का व्यावहारिक सक्रियता से सीधा संबंध होता है। वहीं एक अन्य शोध में यह भी सामने आया है कि म्यूजिक सुनने से बच्चों में गणित और रीजनिंग जैसे विषयों की प्रतिभा विकसित होती है और इसके सवालों को सुलझाने में कम समय लेते हैं।

मूड अच्छा होगा

एक शोध के अनुसार म्यूजिक सुनने से व्यक्ति अच्छा महसूस करता है। मोजार्ट, विवाल्डी, ब्लूग्रास, क्लेजमर, सालसा, रेगी जैसे चीयरफुल म्यूजिक व्यक्ति का दुख कम करने में मदद करते हैं और खराब मूड को बेहतर बनाते हैं। यह म्यूजिक डिप्रेशन से पीड़ित लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इससे नकारात्क विचारों से व्यक्ति का ध्यान हटाता है और दिमाग में चल रही वैचारिक उथल-पुथल में भी शांति मिलती है।

स्मरण शक्ति बढ़ती है

म्यूजिक से व्यक्ति की याददाश्त में भी बढ़ोतरी होती है। एक शोध के अनुसार मोजार्ट्स म्यूजिक और बैरोक्यू म्यूजिक ६क् बीट्स प्रत्येक मिनट सुनने से व्यक्ति की कार्यक्षमता में आश्चर्यजनक तरीके से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार म्यूजिक दिमाग के दाएं और बाएं दोनों ही हिस्सों की सक्रियता बढ़ाने में मदद करता है। इससे कोई भी इन्फॉर्मेशन या जानकारी मिलते ही दिमाग उसे समझने के लिए तेज गति से काम करने लगता है। इतना ही नहीं, म्यूजिक पुरानी या बीते समय की बातचीत को भी याद रखने में सहायक है। विशेषज्ञों का कहना है कि क्लासिकल म्यूजिक सुनने की तुलना में इसका प्रशिक्षण लेने से बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जो बच्चे शुरुआत से ही म्यूजिक सीखते हैं उनकी मेमोरी म्यूजिक न सीखने वाले बच्चों की तुलना में कहीं बेहतर होती है। सीखने की क्षमता या याददाश्त में बढ़ोतरी करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि म्यूजिक में वोकल कंपोनेंट यानी शब्द न हों।

बहन जी के जन्म दिन पर सिलेंडर फटा, 1 की मौत

शाहजहांपुर|| मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित जलसे में हाइड्रोजन गैस से भरा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में गुब्बारे फुलाने का काम करने वाले एक शख्स की मौत हो गई,जबकि 14 लोग जख्मी हुए हैं। डीएम ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से एक लाख रुपये का चेक दिया।

आज दोपहर बाद खिरनीबाग चौराहे के निकट जीआईसी खेल मैदान पर जिले भर के बसपा नेता व कार्यकर्ता का हुजूम जमा था। बसपाई सीएम के जन्मदिन के जश्न में डूबे हुए थे। इसी बीच दिन के लगभग पौन बजे मंच के निकट गुब्बारे फुलाने वाला हाइड्रोजन गैस से भरा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में आवास विकास कालोनी निवासी 45 वर्षीय राकेश शर्मा उर्फ पप्पू पुत्र लाल बहादुर की मौत हो गई।

राकेश गुब्बारे बेचकर रोटी कमाता था। विस्फोट में उसके चीथड़े उड़ गए। विस्फोट में बसपा सिख भाईचारा कमेटी के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह, बसपा नेता फैजान का चालक प्यारे मियां, सोमवती और मोईन खां समेत 14 लोग जख्मी हो गए।

हादसे के फौरन बाद पुलिस व बसपा नेताओं ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें कई घायलों के हाथ व पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बस चालक ने ट्रैफिक सिपाही को तमाचा जड़ा

मैनपुरी|| कोतवाली क्षेत्र में ईसन नदी पुल के समीप रोडवेज बस के चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही को न सिर्फ गरियाया बल्कि तमाचा जड़ दिया। चालक ने उप निरीक्षक यातायात के साथ भी गाली-गलौज की। घटना की तहरीर यातायात निरीक्षक द्वारा कोतवाली में दी गयी है, वहीं पुसिल की हिरासत में बैठे बस चालक ने पुलिस कर्मियों पर बुरी तरह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यातायात उप निरीक्षक द्वारा कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया गया है कि आज दोपहर वह व अन्य यातायात पुलिस कर्मी वीआईपी ड्यूटी के लिए लगे हुए थे तभी शिकोहाबाद डिपो की बस संख्या यूपी-84 एफ- 9135 बीच सड़क पर खड़ी हो गयी।

बस चालक से बस हटाने के लिए कहा गया तो उसने ट्रैफिक सिपाही विनोद के साथ गाली-गलौज की तथा उसे तमाचा जड़ दिया। यातायात उप निरीक्षक ने चालक की हरकत का विरोध किया तो बस चालक ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। जिस पर ट्रैफिक पुलिस के लोगों ने उसे हिरासत में ले लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं पुलिस हिरासत में बैठे बस चालक दीपक सिंह निवासी मिढ़ावली थाना कुरावली ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसके साथ जमकर गुंडई की तथा उसे सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा है। पीड़ित ने भी ट्रैफिक पुलिस के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराने की पुलिस से मांग की है।

साईकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खिले

फर्रुखाबाद|| जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने आज सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के अंतर्गत आईटीआई की आठ छात्राओं को साइकिल भेंट कीं| साईकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे|

आज कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मिनिस्ती एस.ने छात्रा नीतू, सुमन, कोमल कटियार, वंदना, आकांक्षा, शबनम, लबली, ज्योति दिवाकर व जीनू राजपूत को साइकिल वितरित करेंगी।

डीएम ने कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र व समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही है| इन छात्राओं को भी उसी दिशा में कदम से कदम मिलाकर चलना है|

जिलाधिकारी ने एक वर्षीय कोर्स कर रहीं तीन छात्राओं को साइकिल व 10 हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि तथा दो वर्षीय कोर्स की 5 छात्राओं को इस वर्ष साइकिल व अगले साल 15 हजार रुपये दिए गए|

ब्लाक शमसाबाद के अंबेडकर ग्राम गुसरापुर का निरीक्षण के दौरान गाँव के किनारे गंदे पानी को जमा देख नाराजगी जाहिर करते हुए वीडीओ को आदेश देते हुए जल्द से जल्द ठीक कराने को कहा| वहीं गाँव के पास ही तालाब निर्माण का कार्य देखा और कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों ने डीएम से जाब कार्ड नहीं बनने की शिकायत की|

विकास खंड कायमगंज के अंबेडकर ग्राम भगौतीपुर में जिलाधिकारी ने फीता काटकर स्वास्थय मेला का उद्घाटन किया| उन्होंने चिकित्सकों को कुष्ठ एवं टीबी रोगियों का परीक्षण तथा जननी सुरक्षा योजना का पैसा लाभार्थियों को देने का आदेश दिया| वहीं एक महिला ज्योति ने कान दर्द होने की शिकायत की तो डीएम ने उसे लोहिया अस्पताल भेजने को कहा|

रिपोर्ट लिखे जाने को लेकर बसपा नेताओं में जंग

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाये जाने की रिपोर्ट दर्ज करने तथा कराये जाने के विरोध को लेकर बसपा के दो नेता आपस में भिड गये|

ग्राम इमादपुर पमारान में हाई स्कूल की छात्रा को एक सप्ताह पूर्व राजेपुर बाजार में बुलाया गया और वहां से उसे गायब कर दिया गया| १५ साल की लड़की को गायब कराने में उसके सगे बहनोई का भी हाँथ है|

बताया गया है कि हरदोई थाना पचदेबरा के ग्राम खुजकीपुर निवासी बहनोई अपने दोस्त सत्यपाल के साथ साली की शादी करना चाहता है| जवान लड़की के गायब होने के गम में उसकी वृद्ध विधवा माँ विक्षिप्त हो गई है| थाने के कई चक्कर लगाने के बावजूद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की|

बसपा के पूर्व जिला महामंत्री अनंग पाल कुशवाह अपने मित्र डीएस कुशवाह के साथ रिपोर्ट लिखाने की पैरवी में थाने गए थे| उधर बसपा नेता राहुल कुशवाह रिपोर्ट दर्ज होने का विरोध कर रहे हैं| इसी विवाद को निबटाने के लिए राहुल परसों रात करीब १० बजे यहाँ शहर कोतवाली के गाँव बाग़ लकूला में अनंग पाल कुशवाह के किराए के आवास पर पहुंचे| अहंकार को लेकर दोनों पक्षों में झड़पे हुईं एक-दूसरे को मारने तक की धमकी देकर असलाह तैयार किये गए| जबर्दस्त विरोध के कारण राहुल को अपमानित होकर जाना पड़ा|

राहुल की शिकायत पर इंस्पेक्टर फ़ोर्स लेकर पहुंचे| पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया| राहुल कुशवाह ने आरोप लगाया कि उन्हें पंचायत के बहाने धोखे से बुलाकर मार डालने के लिए डीएस ने गड़ा लगवाया था| जबकि अनंग पाल ने बताया कि एसपी के आदेश के बावजूद भी एसओ विधवा वृद्ध महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहे हैं|

राहुल कुशवाह की माँ सरोजनी देवी के जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद से राहुल कुशवाह के हौंसले और बुलंद हो गए हैं| वह सूबे के सजातीय काबीना मंत्री से नजदीकी संबध बताकर अपना रूतबा जमाते हैं| जबकि अनंग पाल कुशवाह महासभा के पदाधिकारी डीएस कुशवाह के आवास पर किराए पर रहते हैं| डीएस को बसपा नेता प्रो० शैतान सिंह शाक्य व सरिता शाक्य का संरक्षण प्राप्त है|

पूर्व प्रधान पति की नृशंस हत्या

शाहजहांपुर|| चुनावी रंजिश के चलते बीती रात कुछ लोगों ने घर के बाहर चौपाल पर सो रहे ग्रामीण की बांके से काटकर नृशंस हत्या कर दी और शस्त्र लहराते हुए फरार हो गये।

ग्राम बिरसिंगपुर निवासी पूर्व प्रधान सतीश ने तहरीर दी कि उसके ५५ वर्षीय पिता खूबचन्द्र बीती रात घर के बाहर चौपाल पर सो रहे थे। रात लगभग 2:30 बजे ग्राम प्रहलादपुर निवासी तुलाराम ने अपने पुत्र नेकपाल, साथी धर्मपाल व लालता के साथ उसके पिता को दबोच लिया तथा धारदार शस्त्रों से प्रहार कर घायल कर दिया। पिता की चीख-पुकार सुनकर चौपाल के कमरे में लेटे वीरपाल ने जब हमलावरों को ललकारा तो वे शस्त्र लहराते हुए फरार हो गये। गंभीरावस्था में अस्पताल ले जाते समय उसके पिता की मौत हो गयी।

सतीश ने बताया कि वर्ष 2005 के चुनाव में हुई फायरिंग में तुलाराम के रिश्तेदार महिपाल की पुत्री विमला की मौत हो गयी थी। इसमें नामजद होने पर सतीश को जेल भी जाना पड़ा था। उसी रंजिश के चलते उन लोगों ने उसके पिता की हत्या की है।

दलित मनरेगा मजदूर को गोली मारी

फर्रुखाबाद: महात्मा गांधी रोजगार योजना में मजदूरी करने के दौरान दलित श्रमिक नवाव सिंह कठेरिया को गोली मारकर घायल कर दिया गया| पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

नवाव सिंह कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम बिहार निवासी अर्जुन सिंह का १६ वर्षीय पुत्र है| मनरेगा के तहत गाँव में काली नदी से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर से गाँव की सड़क पर डाली जा रही है| नवाव मिट्टी से भरी ट्रैक्टर की ट्राली पर बैठा था| सुबह ९ बजे ट्रैक्टर गाँव के श्री किशन कठेरिया के दरवाजे से गुजर रहा था, उसी समय सुरजीत, प्रताप आदि कई लोगों ने ट्रैक्टर को घेर लिया|

सुरजीत ने तमंचे से मार डालने के लिए मजदूरों पर गोली चलाई| गोली नवाव के गुप्तांग को क्षतिग्रस्त करती हुए निकल गई| नवाव सिंह के चाचा शिवराज सिंह ने सुरजीत व प्रताप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

घायल युवक की सेवा में उसकी सौतेली माँ व चाचा लगे रहे| जब नवाव ५ दिन का था तभी उसके माँ की मौत हो गई थी, दादी ने उसे पाला है| उसके पिता बीते एक दशक से गुजरात में मजदूरी करते हैं| प्रधान सरोजनी देवी के पति सुरेश शर्मा घायल को देखने अस्पताल पहुंचे| उन्होंने बताया कि मनरेगा के लिए मिट्टी की ढुलाई के दौरान मजदूर को गोली मारी गई है|

15 जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

हमले में तीन घायल

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के ग्राम अलादादपुर निवासी ओमकार बिसेन उनके भाई व बेटे राहुल को हमला करके घायल कर दिया गया| ओमकार ने गाँव के रूप सिंह, भूरे व सुखेन्द्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

ओमकार के नलकूप की पाईप लाइन हमलावरों के खेत से निकली है| ओमकार ने पाईप लाइन तोड़े जाने का विरोध किया था इसी रंजिश में उनके घर में घुस कर हमला किया था|

थाना दिवस में देवर की शिकायत

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के ग्राम पपियापुर निवासी स्वर्गीय वेदराम की पत्नी मुन्नी देवी ने थाना दिवस में नगर मजिस्ट्रेट से शिकायत की कि देवर रक्षपाल जमीन पर कब्जा किये हैं| वहां पहुंचे रक्षपाल ने वायदा किया कि आलू की फसल खोदने के बाद जमीन दे देंगें|

नगर मजिस्ट्रेट ने रक्षपाल को जमीन का हर्जाना देने को कहा| गुलाबी गैंग की कमांडर अनाजली यादव विधवा महिला की पैरवी में गईं थीं|

रोडवेज यात्री को जहर खिलाकर लूटा

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज के ग्राम सिरौंज निवासी राकेश दीक्षित के २० वर्षीय पुत्र लखन को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया|

लखन दिल्ली रोडवेज बस से घर वापस लौट रहा था| पुलिस लाइन के ड्राईवर उमेश यादव ने लखन को बेहोसी हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

युवती ने जहर खाया

फर्रुखाबाद: युवती सोनी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की|

कन्नौज थाना तालग्राम के ग्राम गढ़िया निवासी दीनदयाल की १४ वर्षीय पुत्री सोनी की जब हालत बिगड़ गई तो पिता ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

गृह जनपद में मंत्री के लिए यज्ञ

फर्रुखाबाद: सर्वोदय मंडल एवं सर्वोदय मित्र मंडल के लोगों ने आज मौन जुलूस निकालकर केंद्रीय राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद की वुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया|

सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष गोपाल बाबू पुरवार, मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, मौलाना हामिद हुसैन अंसारी, सोनू मिश्रा, सभासद अशोक वर्मा, पूर्व सभासद विद्यानंद आर्य, गया प्रसाद आर्य आदि करीब तीन दर्जन लोगों का मौन जुलूस मदारबाड़ी स्थित गांधी आश्रम से रवाना हुआ| अधिकांस लोगों के सीने पर एक पोस्टर लगा था जिसमे व्यंग्य करते हुए सलमान से जवाब मांगे गए थे|

नगर पालिका कार्यालय पहुँचने पर वहां गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया| सभी लोगों ने वुद्धि शुद्धि के लिए आहूतियां भेंट की तथा अपने विचार व्यक्त करते हुए मंत्री सलमान के प्रति जमकर भड़ास निकाली|

मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने घोषणा की कि उन लोगों का कालिंद्री एक्सप्रेस को कभी बंद न होने देने के लिए आन्दोलन जारी रखेंगें और छपरा एक्सप्रेस का फतेहगढ़ में ठहराव कराकर ही दम लेंगें|

सपा नेता चाँद मोहम्मद खां एवं फर्रुखाबाद विकास मंच के मोहन अग्रवाल आदि ने आन्दोलन में सहयोग दिए जाने का वायदा किया|

मायावती का जन्म दिवस: 10 हजार का कटा केक

फर्रुखाबाद: सूबे की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती आज ५५ साल की हो गईं इस खुशी के मौके पर बसपाईयों ने १० हजार रूपये कीमती केक काटकर जश्न मनाया| सबसे ज्यादा खुशी सीमा बेकरी मालिक भगवान दास हीरानी उर्फ़ पप्पू को हुई जिन्होंने आज पहली बार इतना कीमती बेहतरीन स्वादिष्ट केक बनाया|

मुख्यमंत्री की सालगिरह सदैव की तरह ठंडी सड़क स्थित सभासद उमेश अग्रवाल के लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज में मनाई गई| इस दौरान विधायक कुलदीप गंगवार, एमएलसी मनोज अग्रवाल, सतीश जाटव, विधान सभा के घोषित प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह शाक्य, गंगाराम जाटव, नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति, युनुस अंसारी, राहुल कुशवाह, अनंग पाल कुशवाह आदि नेता मौजूद रहे|

कार्यक्रम को लम्बा खींचने के लिए जादूगर गोंगा महाराज को कई बार अपने करतब दिखाने का मौक़ा दिया गया, जिन्होंने तास के पत्तों के स्वरुप बदलने के तरीके बताये|

अपार भीड़ होने के कारण कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गैलरी में लोग बैठ गये| मंच के सामने बेंच के आगे डाली गई कुर्सियों पर बैठने के लिए खींचातानी मची रही|

कमल हीरानी व भारत हीरानी ने कर्मचारियों के सहयोग से केके को बेहतर ढंग से सजाया| केक के ऊपर 55 के अंक लगाकर पीछे मुख्यमंत्री मायावती का चित्र भी लगाया गया| सीमा बेकरी के मालिक पप्पू हीरानी ने बताया कि केक १० हजार रुपये कीमत का था| पहली बार इतना कीमती केक बनाने की मौक़ा मिला| बीते वर्ष ५ हजार रुपये कीमत का केक बनाया था|

समारोह स्थल को नीली झंडी व नीले गुब्बारों से सजाया गया था| कम्बल मिलने की उम्मीद में हाल के बाहर सैकड़ों गरीब लोग जमीन पर ही बैठे रहे| जिनमे महिलाओं के अलावा बच्चे व विकलांग भी थे|

हुजूम को देखकर इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने आयोजकों को जानकारी दी| संचालन करने वाले बसपा नेता राम नरेश गौतम ने माईक से घोषणा की कि इस वर्ष कम्बल व रुपये बांटने की कोई व्यवस्था नहीं है| केक व मिठाई सभी लोगों को मिलेगी|

कार्यक्रम के अंत में जब मिष्ठान बांटा गया तो उसको लेने में लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही|