Home Blog Page 5709

२१ जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

अदालत के आदेश पर मिली राहत

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम नीवालपुर निवासी निरंजन लाल शाक्य को अदालत के आदेश पर रहत मिली है| पुलिस ने अदालत के आदेश पर उनकी ओर से थाना मीरापुर के ग्राम सराय अगहत निवासी वीर सहाय उनकी पत्नी सावित्री व पुत्र राहुल के विरुद्ध दहेज उत्पीडन का केस दर्ज किया है|

निरंजन की पुत्री आरती का १८ जून २०१० को राहुल से विवाह हुआ था| ससुराल वालों ने दहेज में मोटर साइकिल आदि की मांग को लेकर आरती को प्रताडित किया और घर से निकाल दिया|

बीमार कैदी को ईश्वर ने दे दी सजा

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल के बीमार कैदी पुत्तीलाल को ईश्वर ने ही सजा दे दी है|

पड़ोसी जिला हरदोई थाना बेनी गाँव के ग्राम उमरारी निवासी डोडे के ४६ वर्षीय पुत्र ईश्वरलाल की सेन्ट्रल जेल में आज सुबह मौत हो गई| जेल बार्डन निर्दोष कुमार पुत्तीलाल को इलाज कराने के लिए लोहिया अस्पताल ले गए| डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया|

पुत्तीलाल को १९ अप्रैल २००७ को ह्त्या के मुकद्दमे में आजीवन कारावास की सजा हुयी थी| उनको ६ मई २००७ को सेन्ट्रल जेल लाया गया था| बीमार होने पर जेल के अस्पताल में भी इलाज कराया गया था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

जहरखुरानों ने रोडवेज यात्री को लूटा

फर्रुखाबाद: जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने रोडवेज बस के यात्री सुबोध की नगदी आदि सामान लूट लिया|

सुबोध थाना मऊदरवाजा के ग्राम रानीगढ़ निवासी छोटेलाल का २५ वर्षीय पुत्र है| वह आज सुबह रोडवेज परिसर में बेहोश पड़ा था| पुलिस की सूचना पर चचेरे भाई संदीप ने उसे ८:४० बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

श्रीमती जयश्री ने बताया कि बड़ा बेटा विनोद दिल्ली में सिलाई का कार्य करता है छोटा बेटा सुबोध विनोद से २५ हजार रुपये,पंखा आदि सामान लेकर रोडवेज बस से बीती रात घर आ रहा था|

जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी सहित सभी सामान लूट लिया|

युवा महोत्सव: सम्मानित होने पर खुश हो गए प्रतियोगी

फर्रुखाबाद:  फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की प्रतियोगिताओं में विजयी सम्मानित होने पर खुशी में उछल पड़े| सरस्वती भवन में आयोजित रंगारंग समारोह में बसपा विधायक कुलदीप गंगवार ने विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र, शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया|

श्री गंगवार ने कार्यक्रम के सफलता के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रतिवर्ष होते रहे और यहाँ के विजयी प्रतियोगी प्रदेश के अलावा देश में भी नाम रोशन करेंगें| उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने का भी वायदा किया|

स्वतंत्राता संग्राम सेनानी पंडित कालीचरन जीवन उपलब्धि सम्मान २००११ के लिए अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, यूथ ऑफ द इयर के लिए सुरभि गोश्वामी, डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, युवा वीरता पुरष्कार के लिए तुषार बाजपेयी, श्रीमती शिव प्यारी देवी साहित्य रत्न सम्मान के लिए देवी शरण दीक्षित, नारी सशक्तीकरण सम्मान के लिए श्रीमती उर्मिला राजपूत, श्री विशुन स्वरुप खेल रत्न सम्मान के लिए वर्षा मिश्रा तथा फर्रुखाबाद आदर्श नागरिक सम्मान के लिए डॉ प्रभात गुप्ता को सम्मानित किया गया|

श्री गंगवार ने कम उम्र में सभासद चुनाव जीतने वाले राजन राय उर्फ जौली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कटियार आदि को भी सम्मानित किया गया|

मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में रागिनी गुप्ता, थाल सजाओ में दीपिका शाक्य, बालीवुड क्विज में कविता शुक्ला, प्रश्न मंच में गौरव शाक्य, साइकिल रेस में मोहित मिश्रा व निहारिका पटेल, १०० मीटर रेस में सचिन प्रजापति, सेफ क्वीन फर्रुखाबाद में जय प्रकाश मिश्र, वाद-विवाद प्रतियोगिता में रश्मि सक्सेना, मेधावी सम्मान में ह्यूमा आरफीन अव्वल रहीं| जिनको मेडल, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया|

आस्था में बाबाओं का सेक्स का तड़का

धर्म और राजनीति का कॉकटेल तो आदि काल से चला आ रहा है, लेकिन सेक्स के तड़के ने आध्यात्म को दूषित कर दिया है। ऐसे में भरोसा करें तो किस पर? क्यों उठ रहा है आध्यात्मिक चेहरों से विश्वास ? तत्कालिक घटनाओं पर चलिए एक नजर डालते हैं, जिसने देश के कुछ चुनिंदा चमत्कारिक चेहरों को बेनकाब किया है।

वैसे तो साधु शब्द आते ही हृदय भावविह्वल हो उठता है। साधु की व्याख्या करते हुए तुलसीदास ने कहा है कि ‘साधु सराहि सुमन सुर बरषे’। साधु बोलता है तब अमृत और फूलों का बरसात होती है। साधु को आध्यात्मिक, निस्वार्थ सेवक और सदाचारी कहा जाता है। शंकराचार्य, स्वामी परमहंस और आदि काल के बह्मर्षी समाज को मार्गदर्शन देते रहे हैं। ऐसे गौरवशाली इतिहास को आज भगवताचार्य राजेंद्र, नित्यानंद, पायलट बाबा, इच्छाधारी बाबा जैसे साधु कलंकित कर रहे हैं। घर्म के नाम पर धंधे की शुरूआत करने वाले ये साधु देह व्यापार तक अपनी पहुंच बना लिए हैं। कुछ ऐसी दुर्भाग्यशाली घटनाओं पर एक नजर…

गिरफ्त में आए भगवतार्य राजेंद्र उर्फ पोर्न स्वामी

हाल ही में वृंदावन पुलिस ने इस बाबा को गिरफ्तार किया है। यह यमुना नदी के घाटों और पवित्र स्थानों के आस-पास पर अश्लील फिल्में शूट करता था। इस स्वामी से कई अश्लील फिल्में और क्लिपिंक्स बरामद की गई हैं। फिल्मों में कुछ विदेशी युवक युवतियां के साथ स्वामी खुद भी अप्राकृतिक यौनाचार करता हुआ दिखा है। यहां तक की इस पोर्न बाबा ने अपनी बीबी की भी अश्लील फिल्में बनाकर बाजार में बेचा है।

भगवताचार्य पर आरोप है कि पैसों के लालच में उसने अपनी पत्नी के साथ के कुछ अंतंरग चित्रों को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया और सीडी बना कर बाजार में बेच दिया है। लेकिन जब इन चित्रों और सीडी को लेकर साधु की बीवी को कुछ लोगों ने ब्लैकमेल किया तो उसने साधु के बचाव में ब्लैकमेल करने वाले और एक दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है।

मामला यह है कि 28 जून को साधू राजेंद्र की पत्नी ने अपना लैपटॉप ठीक करवाने के लिए अरविंद नामक व्यक्ति को दिया था। साधु की पत्नी का आरोप है कि अरविंद और उसके साथियों ने लैपटॉप के साथ छेड़छाड़ की है। और उसके पति के कुछ अंतरंग चित्रों की सीडी बनाकर बाजार में बेच दी है। उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं कि वह उन्हें दस लाख रुपए दे वरना वह इसे समाज में सार्वजनिक कर देंगे।

अरविंद ने इस आरोप से इंकार करते हुए कहा कि, इस तरह की सीडी बाजार में पहले से आ रही थीं। उसने लैपटॉप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। बाजार में इस सीडी का खुलासा होने के बाद से साधू राजेंद्र के खिलाफ मथुरा और वृंदावन के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

स्वामी नित्‍यानंद

नित्‍यानंद अपने सैक्स स्कैंडल के लिए सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। कहा जाता है कि स्‍वामी ‘प्राचीन तांत्रिक रहस्‍यों’ की शिक्षा देने और उनके प्रयोग के लिए अपने आश्रम में आने वाली महिलाओं से ‘सीक्रेट सेक्‍स एग्रीमेंट’ करता था। इसके अनुसार, महिलाओं को नग्‍नता और सेक्‍स के लिए सहमति जतानी होती थी। अपने अश्‍लील फोटो खींचने की अनुमति देनी पड़ती थी। साथ ही उन्‍हें इस बात की सख्‍त हिदायत दी जाती थी कि इस बात को वे आश्रम से बाहर नहीं ले जाएं। उस समय जो सेक्स सीडी बरामद की गई उसमें नित्यानंद, एक लड़की के साथ रंगरलिया मनाते दिखाई दिया था। लड़की को कथित अभिनेत्री रंजीता बताया गया।

बताते चलें कि स्वामी नित्यानंद का असली नाम राजशेखर है। वह तमिलनाडु के थिरुनामलाई के रहने वाले हैं। इसका थिरुनामलाई और बैंगलोर में बहुत बड़ा आश्रम है। इन्ही जगहों में से कहीं पर संत को कैमरे में कैद किया जा रहा था। वीडियो में साड़ी पहने एक महिला दिखती है जिसके साथ बाबा को बाद में आपत्तिजनक हालात में देखा जाता है। नित्‍यानंद पर फिलहाल केस चल रहा है।

भीमानंद उर्फ इच्छाधरी बाबा

भीमानंद, इच्छाधारी बाबा का चोला पहन कर देह व्यापार का धंधा करवाता था। उसके संपर्क में 600 लड़कियां थीं। इनमें से 50 लड़कियां केवल बाबा के लिए ही काम करती थी। लड़कियों के रेट का 40 फीसदी कमीशन बाबा अपने पास रखता था। बाबा ने अलग-अलग लड़कियों के अलग-अलग रेट रख रखे थे। मॉडल के लिए 50 हजार, स्टूडेंट के लिए 20 हजार और हाउसवाइफ के लिए 10 हजार। इन लड़कियों को देश भर में फैले बाबा के एजेंट लाते थे।

भीमानंद के पास से दस सेलफोन और करीब 100 मिली डायरी मिली। इनमें से कई में कॉल गर्ल्स से सम्बन्धित जानकारियों का जिक्र था। बाबा के आलीशान ठिकाने से चांदी के कवर वाली तलवार, बंदूक तथा बारहसिंगा के सींग बरामद किए गए। भीमानंद के परिवार वालों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके कुख्यात ददुआ डकैत से गहरे ताल्लुकात थे।

भीमानंद के कमाई के कई जरिए थे। भक्ति कार्यक्रम में चढ़ावा तथा देह व्यापार से हासिल रुपये बाबा ने रीयल एस्टेट और ब्याज पर लगा रखे थे। विदेशों से भी चंदे के रूप में उसकी कमाई होती थी।

पायलट बाबा

देशभर में एक रूपये में कंप्यूटर शिक्षा देने का दावा करने वाले पायलट बाबा ने फ्रॉड करके करोड़ो कमाए। बडे़-बडे़ नेताओं ने पायलट बाबा का साथ देकर इसे जोरशोर से प्रसारित किया। इस गोरखधंधे के तहत आईकावा इंटरनेशनल कंप्यूटर कंपनी के साथ करार होने के बाद एक रूपये में कंप्यूटर शिक्षा देने का खेल पूरे देशभर में शुरू किया गया। कंप्यूटर सेंटर की फ्रेंचाइजी खोलने के लिये जमानत राशि के रूप में 50 हजार रूपये जमा कराए।

वहीं, कुंभ नगरी मे हुए हादसे को लेकर भी बाबा के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। इस हादसे में कई बेगुनाहो की जान चली गई। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ गिरफ्तारी हुई। कहा जाता है कि बाबा के ऊंचे पहुंच के कारण ही ऐसा संभव हो पाया है।

आसाराम बापु और सुधांशु महाराज

आसाराम आश्रम लड़कियों के शोषण और अवैध कब्जों को लेकर पहले से ही सुर्खियों में रहा है। इनके बेटे पर भी आश्रम की एक महिला सदस्य ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि नारायण स्वामी रोज आश्रम की एक नई लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। आसाराम और सुधांशु महाराज पर अपराधियों को पनाह देने संबंधी आरोपों ने आग में घी डालने का काम किया। एक निजी चैनल द्वारा कराए गए स्टिंग ऑपरेशन में आसाराम और सुधांशु महाराज अपाराधियों को पनाह देते दिखे। इसमें एक विदेशी महिला जो अमेरिका में बड़ा फ्रॉड करके भागी थी, जिसे एफबीआई तलाश कर रही थी, उसे इन दोनों बाबाओं ने पैसे लेकर संरक्षण देने की बात कही थी।

सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 घायल

बलिया||  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ट्रैक्टर ट्राली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।

हादसा जिले के रस़डा थाना क्षेत्र में बीती देर रात बलिया-मऊ मार्ग पर हुआ जब एक शव का दाह संस्कार करके घर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों को ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार स्थानीय शौरपुर गांव के निवासी थे।

रस़डा थाना प्रभारी बच्चा पासवान ने आज संवाददाताओं को बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन ने आज सुबह तक इलाज के दौरान दम तो़डा। पासवान ने कहा कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

बीते सप्ताह बदायूं जिले में दाह संस्कार करके लौट रहे मिनी बस सवार लोगों को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई थी।

लाखों रुपये की ISD काल करना पड़ा महंगा

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सेटेलाइट फोनों पर 44 लाख रुपये की आईएसडी कॉल करने वाले चार युवकों को लखनऊ और आजमगढ़ से गिरफ्तार किया।

एटीएस ने लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर मास्टरमाइंड अबू सहमा और उसके एक साथी को आजमगढ़ के संजरपुर गांव से पकड़ा। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक की ओर से बीती रात जारी विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक गिरफ्तार युवकों ने दो जनवरी को आईएसडी सुविधा वाला भारत संचार निगम लिमिटेड का सिमकार्ड प्राप्त करके सेटेलाइट फोनों पर लंबी अविध तक फोन पर 44 लाख रुपये की बात की। कॉल कहां पर की गई, यह जानकारी अभी नहीं दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक मास्टरमाइंड हसमा ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि सऊदी अरब में रहने वाले उसके साथी हामिद बक्श ने उसे कुछ अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल नंबर और सेटेलाइट नंबर दिए थे, जिन पर लंबी अविध तक बात करने में प्रति मिनट के हिसाब से हवाला और मनी ट्रांसफर कंपनी के माध्यम से उन्हें पैसे मिलते थे। अब तक हवाला के जरिए पचास हजार और मनी ट्रांसफर कंपनी के माध्यम से 2.20 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नियमों में शिथिलता बरतकर इन युवकों को आईएसडी सुविधा वाला सिमकार्ड मुहैया कराने में कुछ बीएसएनएल कर्मचारियों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। इस सम्बंध में जांच की जा रही है।

बीएसए की गर्दन पर निलंबन व ट्रांसफर की तलबार

फर्रुखाबाद: आखिरकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम रमापति त्रिपाठी के पाप का घड़ा भर गया| अध्यापकों का शोषण करने वाले इस अधिकारी ने जिलाधिकारी को गलत जानकारी देकर गुमराह कर दिया|

तेज तर्रार जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने बेसिक शिक्षा अधिकारी की गर्दन पर तलबार चला दी है| डीएम ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें गलत जानकारी दी कि शिक्षिका उमा यादव निलंबित नहीं हैं| बीएसए का तवादला करने एवं निलंबित करने शासन को लिखा गया है| उन्होंने बताया कि शिक्षक नेताओं के शिकायती पत्र की एडीएम न्यायायिक जांच करेंगें|

मालूम हो कि बीएसए ने उमा यादव के निलम्बन की जांच संकेतिक शिक्षा के समन्वयक एसएन मिश्रा को दिसंबर माह में ही सौंपीं थी| श्री मिश्रा ने उसी माह मामले की जांच कर उमा को वहाल किये जाने की रिपोर्ट बीएसए को दे दी थी| लेकिन उस पर बीएसए ने कोई कार्रवाई नहीं की यदि समय रहते वह शिक्षिका उमा को वहाल कर देते तो शायद आज शिक्षिका का पति जीवित होता|

अधिवक्ता की पुत्री व बेटे की पिटाई, नहीं लिखी रिपोर्ट

फर्रुखाबाद: गलतफहमी के कारण घर में घुसकर भाई-बहन की पिटाई की गई|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वाल टोली निवासी वीरेंद्र कुमार सक्सेना की पत्नी ने सुबह करीब १० बजे गली में खड़े होकर पड़ोसी से बातचीत की तो पड़ोसी अतुल चतुर्वेदी उर्फ़ टिल्लू ने समझा कि हमारी बुराई की गयी| गलतफहमी के शिकार दोनों युवक वीरेंद्र के घर में घुस गए और उनकी बीमार पुत्री विनीता व पुत्र शिवम् की पिटाई कर दी|

वीरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया| पीड़ित अधिवक्ता ने न्यायालय के आदेश से केस दर्ज कराने का मन बनाया है|

शिक्षक संघ का आरोप: बीएसए ने शिक्षिका व अधिवक्ता के साथ की थी बदसलूकी

फर्रुखाबाद: शिक्षक नेता दोषी अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर अड़ गए हैं| बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऊपर शिक्षिका व अधिवक्ता दम्पत्ति के सस्थ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है|

एसडीएम व बीएसए के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की पहल

उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ कानपुर मंडल के मंत्री एवं जिले के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राम सेवक यादव ने अपर जिलाधिकारी सुशील चन्द्र श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की| श्री श्रीवास्तव ने जब कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया तभी शिक्षकों ने धरना खत्म किया|

ज्ञापन के मुताबिक़ एसडीएम अम्रतपुर रवींद्र कुमार वर्मा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागरपति त्रिपाठी शिक्षकों के सात अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं| इसी पराकाष्ठा के तहत शिक्षिका उमा यादव को निलंबित किया गया था| वह अपने पति विनय कुमार के साथ बीएसए के पास गई थीं तो बीएसए ने स्पष्टीकरण लेने से साफ़ मना कर दिया| तथा शिक्षिका व अधिवक्ता के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया|

इसी बात से क्षुब्ध होकर अधिवक्ता ने आत्महत्या कर ली| ज्ञापन में मांग की गई कि एसडीएम व बीएसए के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकद्दमा दर्ज कर उन्हें निलंबित किया जाये| यदि तीन दिन के अन्दर कार्यवाही न की गई तो शिक्षक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगें|

भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध हो आन्दोलन

शिक्षक नेताओं ने आज मौक़ा मिलते ही दोनों अधिकारियों के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली| शिक्षक नेता नीरज सक्सेना ने आवाज दो हम सब एक हैं की जोरदार नारेवाजी कराई| जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव एवं सचिव संजीव पारिया ने संकट की इस घड़ी में शिक्षकों को साथ देने की घोषणा करते हुए बताया कि बार एसोशिएशन कानपुर ने हड़ताल शुरू कर दी है| कल शुक्रवार से अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगें|

संगठित हो गए शिक्षकों के कई संगठन

श्री पारिया ने शिक्षकों को सलाह दी कि वह सभी भ्रष्ट अधिकारियों का खुलेआम विरोध करें और मौक़ा पड़ने पर चुपचाप रिश्वत दिया जाना बंद करें| प्राथमिक शिक्षक संघ ने आन्दोलन की शुरूआत की तो पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ ही शिक्षामित्र संगठन ने भी समर्थन दे दिया बाद में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने भी सहयोग देने की घोषणा कर दी|

आन्दोलन में नानक चन्द्र, राम कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार, पीयूष कटियार, शीशराम, अवनीश कटियार, गंगा श्री, ममता कुमारी, रेनू कुमारी आदि सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया|