Home Blog Page 5704

टूटती सांसों के बीच जिन्दगी से संघर्ष

बांदा|| गणतंत्र दिवस के 62वें सालगिरह पर देश भर में जहां जश्न और खुशियों का माहौल है, वहीं देश के कई हिस्सों में अभी भी कुछ ऎसे लोग हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी के लिए जी तो़ड मेहनत करनी प़डती है, तब जाकर मुश्किल से कहीं उनका पेट भरता है।

एक ऎसी ही बुजुर्ग ८५ वर्षीय महिला चंद्रकली है जो पिछले 40 साल से मोची का काम कर अपना गुजर बसर कर रही है।

सरकारी वृद्धा पेंशन से वंचित चंद्रकली जूतों के मरम्मत से रोजाना 20 से 25 रूपए की कमाई करती है। इन्हीं पैसों से उसे अपने खाने-पीने से लेकर दवा दारू का इंतेजाम करना प़डता है।
अतर्रा कस्बे के बिसंडा स़डक रेलवे क्रॉसिंग के पास फुटपाथ पर अपनी छोटी-सी दुकान में चंद्रकली बैठी मिल जाएगी।

चंद्रकली बताती है, “”पति दादूराम की 40 साल पहले बीमारी से मौत हो गई। पति भी इसी स्थान पर जूतों की सिलाई करता था। पति की मौत से वह टूट गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।”” उसने बताया, “”उसका एक 60 साल का बेटा रामबाबू है जो पत्नी की बीमारी से कर्ज के बोझ में दब गया। बहू की भी मौत हो गई। कई साल हो गए, बेटा दिल्ली भाग गया है। अब उसके आगे-पीछे कोई नहीं, सिर्फ बांस की लाठी का सहारा है।””

पति से विरासत में मिले जूतों की सिलाई (मोची का काम) खाने-कमाने का जरिया है। दिन भर में 20-25 रूपये की कमाई करने वाली चंद्रकली आधा पेट भोजन कर रेल पटरी के किनारे अपने कच्चे घर में सो जाती है। अर्से से उसने दाल-सब्जी नहीं खाई। सिर्फ नमक-रोटी खाकर गुजारा करती है। पहले लहसून और प्याज की “चटनी” से काम चल जाता था, महंगाई की मार से अब वह भी नसीब नहीं है।

उसे सरकारी सुविधाओं से भी महरूम किया गया है। उसके पास किसी प्रकार का राशन कार्ड नहीं है। प़डोसियों के सामने मिट्टी के तेल के लिए हाथ पसारना प़डता है, तब कहीं जाकर शाम के समय उसके घर में थो़डी सी रोशनी होती है।

समाज कल्याण विभाग से एक साल पहले पेंशन बंधी वह भी कई महीनों से नहीं मिली। जन कल्याण की किसी योजना का लाभ उस तक नहीं पहुंचा है। समाजसेवी राजाराम यादव का कहना है, “”सरकारी तंत्र गरीब और असहायों की मदद करने में नाकाम है। चंद्रकली की हालत मानवता को झकझोरती है।”” उप जिलाधिकारी अतर्रा के.सी. वर्मा ने बताया, “”अधीनस्थों से जांच कराकर चंद्रकली को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।””

महिला प्रधान व उसके भतीजे की हत्या

सीतापुर|| उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र में बीते दिन चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने महिला ग्राम प्रधान और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी और पति एवं पुत्र को घायल कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मेरिया पर्सिया के पास नहर पर ग्राम प्रधान सुदामा उसकापति बचान, पुत्र संजय और भतीजा अमर सिंह कहीं जा रहे थे। इस दौरान राजेन्द्र, बृजेश, फेरीलाल सिद्दीकी, रघुवीर व अन्य चार लोगों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे श्रीमती सुदामा और उसके भतीजे अमर सिंह की मृत्यु हो गई।

गंभीर रुप से घायल ग्राम प्रधान के पति और पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त राजेन्द्र पंचायत चुनाव में प्रधान पद का प्रत्याशी था और सुदामा से पराजित हो गया था। इसी रंजिश के चलते यह घटना घटित हुई।

घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है। शव पोस्टपार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

देश भर में गणतंत्र दिवस की धूम

नई दिल्ली||  आज पूरे देश में 62वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। खूशमिजाज मौसम के बीच मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित किया गया, जहां पर राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील ने परेड की सलामी लीं।

विभिन्न राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और स्कूल-कालेजों में भी इस मौके पर समारोह आयोजिए किए गए। इस वर्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसिलो वाम्बांग युधोयोनो मुख्य अतिथि के रूप में राजपथ पर राष्ट्रपति के साथ मौजूद थे।

राजपथ पर सैनिक ताकत और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन देखने के लिए हजारों लोग उपस्थित हुए। परेड में परम्परागत रूप से भारतीय सेना के नए आयातित हथियारों और स्वेदश में विकसित रक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

काली नदी को साफ करने के लिए लगेगा ढाई करोड़ का प्लांट

बुलंदशहर।। बुलंदशहर के काली नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नगर पालिका ने अहम फैसला लिया है। नदी में पड़ने वाले गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस काम में ढाई करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। केंद्र व राज्य सरकार 80 पर्सेंट अनुदान देगी। बाकी नगर पालिका खर्च वहन करेगी।

जहरीला होने की वजह से काली नदी के जलीय जीवजंतु नष्ट हो गए हैं। काली नदी के पास से गुजरते समय नाक पर कपड़े का सहारा लेना पड़ता है। नगर पालिका ने काली नदी के उद्धार के लिए इसमें पड़ने वाले गंदे पानी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

नगर पालिका के ईओ अरुण गुप्ता ने बताया कि काली नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जिन फैक्ट्रियों का गंदा पानी उसमें डाला जा रहा था उन फैक्ट्रियों के मालिकों को पानी बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है।
अगर वे नोटिस के बाद भी आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने राज्य सरकार को ढाई करोड़ का बजट बनाकर 2007 की नवंबर माह में भेजा था। शासन न इसे स्वीकार कर लिया है। नगर पालिका ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन की पहचान भी कर ली है। अथॉरिटी इसका नक्शा तैयार करेगा।

डॉ कौशल फर्रुखाबाद के बीएसए नियुक्त

फर्रुखाबाद: जनपद में बीएसए कार्यालय और बीएसए गत दस सालों से विवादों के कारण चर्चा में रहते है| यहाँ नियुक्त रहे बीएसए दागदार होने के बाद ही हटते है| हाल ही में बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी निलम्बित होकर यहाँ से गए वहीँ इससे पूर्व राघवेन्द्र बाजपाई को भी शिकायतों के बाद बीएसए पद छोड़ कर फिरोजाबाद डायट प्राचार्य पद पर जाना पड़ा था| और कुछ दिनों बाद उन्हें निलंबन का मुह देखना पड़ा था|

रामसागर पति त्रिपाठी के बाद उनके स्थान पर शासन ने विधिवत बीएसए पद पर नियुक्ति कर दी है| वैसे भी माल वाले पद कहाँ खाली रहते है भले ही वो कितने ही काँटों भरे हो| कहते है की गुलाब भी तो काँटों में खिलता है|
नई खबर ये है कि डॉ कौशल किशोर को डायट बस्ती प्राचार्य पद से बीएसए फर्रुखाबाद पद पर भेजा जा रहा है| श्री कौशल के २७ जनवरी को चार्ज लेने की सम्भावना है| अभी वर्तमान में आईएएस अनिल ढींगरा के पास बीएसए का चार्ज है|

एडीएम कार्यालय में भिड़े प्रधान और शिक्षक नेता

फर्रुखाबाद: शिक्षक उमा यादव के पति की आत्महत्या के बाद उपजे विवाद में चल रही न्यायिक जाँच में एसडीएम रविन्द्र वर्मा के पक्ष में बयान दर्ज कराने आये राजेपुर ब्लाक के प्रधानो की एडीएम कार्यालय प्रांगण में भिडंत हो गयी| प्रधानो में मास्टरों पर शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने और घटिया स्कूल भवन का आरोप जड़ा तो शिक्षकों ने प्रधानो पर मिड डे मील के राशन और कन्वर्जन कास्ट की चोरी का आरोप जड़ डाला| मामले को एडीएम सुशील चन्द्र श्रीवास्तव ने बीच बचाव कर शांत किया|

मंगलवार न्यायिक जाँच के दूसरे दिन कई शिक्षक नेता और शिक्षक भूपेश पाठक के समर्थन में ब्यान देने आये तो वहीँ एसडीएम रविन्द्र वर्मा के पक्ष में पेशे से वकील व् राजेपुर ब्लाक के बलीपट्टी के प्रधान ब्रह्मदत्त शुक्ल की अगुआई में राजेपुर ब्लाक के कई प्रधान जैसे इकबाल खान, शिवकुमार आदि बयान देने एडीएम कार्यालय पहुचे| इसी बीच शिक्षक नेता लालाराम दुबे नरेन्द्र राजपूत और नरेन्द्र सोलंकी सहित कई शिक्षको से प्रधानो का आमना सामना हो गया| प्रधानो ने आरोप लगाया कि एसडीएम साहब ने सही शिकंजा कसा था| इलाके में शिक्षा की हालत ख़राब है| दर्जनों शिक्षक स्कूल जाए बिना ही वेतन लेते है| नौनिहालों के लिए बनाये गए स्कूल में मास्टरों ने घटिया निर्माण करा कर बच्चो की जिन्दगी खाते में डाल दी है| इंतना सुनते ही शिक्षको की भौए तन गयी उन्होंने भी प्रधानो को आड़े हाथो लेते हुए मिड डे मील में घोटाले में संलिप्तता का आरोप जड़ डाला|

बेटे की शादी से मना करने पर बाप की पिटाई

फर्रुखाबाद: दागी साली के साथ बेटे की शादी मना कर दिये जाने पर बाप राजेश जाटव की जमकर धुनाई की गई|

शहर कोतवाली के ग्राम खन्नी नगला निवासी मनीराम के पुत्र राजेश ने पुलिस से शिकायत की कि मेरे छोटे भाई पप्पू के अपनी साली रिंकी ( परिवर्तित नाम ) के साथ अबैध सम्बन्ध हैं| पप्पू ने मेरे ऊपर दवाव डाला कि मै अपने नावालिग़ बेटे शरन की शादी रिंकी से कर लूं| मैंने नावालिग़ होने के कारण अभी शरन की शादी करने से मना कर दिया|

राजेश ने आरोप लगाया कि शादी से मना कर दिये जाने पर पप्पू रंजिश मान गया उसने गाँव के ही पिंटू के सहयोग से मेरी पिटाई की है| पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है|

नंगे नाचने वाले किन्नर पिटे, माफी मांग नेग भी लौटाया

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के होली मोहल्ला भोलेपुर में आज सुबह ५ हजार रुपये मिल जाने के बावजूद भी किन्नरों ने और रुपयों की मांग को लेकर नंगे होकर नाचना शुरू कर दिया| इसी बात पर मोहल्ले वालों ने किन्नरों की पिटाई कर दी| बंद होने की नौवत आने पर किन्नरों ने माफी मांगकर नेग के रुपये भी लौटा दिए|

होली मोहल्ला के मुन्नालाल शर्मा के घर उनकी बेटी की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था| वर पक्ष के लोग वहां पहुँच गए थे| सुनीता किन्नर दो किन्नर साथियों के साथ सुबह नेंग मागने मधुर मिलन गेस्ट हाउस पहुंचे| वहां वर पक्ष के मौजूद न होने पर मुन्नालाल के घर जा धमके| बारातियों ने ५ हजार रुपये दे दिए| इससे सन्तुष्ट न होने पर किन्नरों ने २१ हजार रुपये देने की मांग को लेकर मुन्नालाल के घर में घुसकर नंगे होकर नाचना शुरू कर दिया|

इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मचकर अफरा-तफरी मच गई| गुस्साए लोगों ने किन्नरों की पिटाई कर दी तो किन्नरों ने सड़क पर जाकर नंगे होकर नाचाना शुरू कर दिया| वहां भी पीटे जाने पर किन्नर जान बचाकर कर्नलगंज पुलिस चौकी पहुंचे| गुस्साए मोहल्ले वालों ने चौकी का भी घेराव कर दिया पुलिस ने किसी तरह किन्नरों को बचाया तो किन्नर कोतवाली पहुंचे|

उधर पुलिस द्वारा अधिवक्ता अनूप पाल से बदसलूकी किये जाने की शिकायत पर बार एसोशिएशन के मंत्री संजीव पारिया एक दर्जन अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे| उधर किन्नरों की पैरवी में उनका मुखिया सोनिया किन्नर भी पहुँच गया|

इंस्पेक्टर सिराज अहमद ने श्री पारिया को बताया कि धोखे में अधिवक्ता को धक्का लग गया होगा जानबूझकर नहीं किया गया| अनूप पाल ने शिकायत की कि किन्नरों ने उनके मित्र मुन्नालाल के घर पर नेंग के ५ हजार रुपये मिल जाने के बावजूद भी अश्लील प्रदर्शन किया है इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायेंगें|

इंस्पेक्टर सिराज अहमद ने किन्नरों को बंद करने का निर्देश दिया तभी सोनिया किन्नर ने चेतावनी दी कि यदि उनके साथियों को बंद किया गया तो जिले के किन्नरों को यहाँ बुला लेंगें और सभी लोगों का उठना बैठना तक हराम कर देंगे|

पुलिस का कड़ा रुख देखकर सोनिया ने नेंग के ५ हजार रुपये वापस करवाए तथा साथियों से अश्लील प्रदर्शन किये जाने की माफी मंगबाई| पिटने वाले किन्नरों ने आरोप लगाया कि पिटाई के दौरान नेंग के ५ हजार रुपये लूट लिए गए अब अपनी जेब से दंड भरा है|

कालिंद्री एक्सप्रेस की भरपाई के लिए 26 से नई ट्रेन शुरू

फर्रुखाबाद: आखिरकार रेलवे के आला अधिकारियों को जिले के परेशान लोगों की सुधि आ गयी| कालिंद्री एक्सप्रेस के स्थान पर २६ जनवरी से नई ट्रेन चालू की जा रही है| कालिंद्री के अभाव से परेशान लोगों ने अब राहत की सांस ली है|

रेलवे ने २६ जनवरी से ०४१५१ व ०४१५२ नंबर की नई ट्रेन कालिंद्री एक्सप्रेस के समय से ही दिल्ली फर्रुखाबाद वाया कानपुर मार्ग पर चलेगी| सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि यही ट्रेन १ फरवरी से कालिंद्री एक्सप्रेस बनकर चलेगी|

बीते कई वर्षों से २३ दिसम्बर से ३० जनवरी तक दिल्ली मार्ग की एकमात्र ट्रेन कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन बंद कर दी जाती है, जिससे जिले के लोग काफी परेशान हो जाते हैं| इसी ट्रेन के बंद होने को लेकर इस वर्ष सर्वोदय मित्र मंडल के पदाधिकारियों की केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद से ठन गयी है|

नाना-मामा ने तंत्र-मंत्र के नाम पर दो मासूमों की बली चढ़ा दी

गाजियाबाद|| उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद शहर में अंधविश्वास के चलते दो मासूम अपने नाना और मामा की दरिंदगी का शिकार हो गए।

पुलिस के मुताबिक आज तीन साल के हर्ष और दो साल के नकुल की उन्हीं के सगे मामा और नाना ने तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्चों को धधकती आग के ऊपर से गुजारा और इसी दौरान दोनों बच्चों के फेफड़ों में धुआं घुस गया।

तड़पते बच्चों पर फिर भी दोनों दरिंदों को दया नहीं आई और दोनों की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद आरोपी नाना और मामा बच्चों को दफनाने की कोशिश कर रहे थे तभी आसपास के लोगों ने इसकी खबर पुलिस को देदी।

पुलिस ने मौके पहुंच कर दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्चे बीमार थे और दोनों को स्वस्थ्य करने के लिए उन्होंने ऐसा किया।