Home Blog Page 5703

गुस्से से निजात दिलायेगी वेंडिंग मशीन

बीजिंग। आज के जमाने में लोग गुस्सा आने पर मोबाइल कभी जमीन पर पटक कर, तो कभी दीवार पर मार कर तोड़ देते हैं। सड़क पर एक-दूसरे की गाडि़यां पिचका देते हैं या फिर किसी की नाक। चीन के दो युवकों ने ऐसे गुस्सैल लोगों के लिए एक वेंडिंग मशीन बनाई है, जो उन्हें गुस्से से सस्ते में निजात दिला देगी।

चीन के रॉनी यारीसल और कत्जा कुबलित्ज ने इस वेंडिंग मशीन में प्लेट और क्रिस्टल ग्लास जैसी क्रॉकरी सजा रखी है। यदि किसी को गुस्सा आए, तो वह इस मशीन में तय कीमत के सिक्के डाल कर क्रॉकरी निकाल सकता है और उन्हें वहीं पर तोड़ कर पास रखे कूड़ेदान में डाल सकता है। यारीसल और कुबलित्ज ने पिछले दिनों एक कला प्रदर्शनी में अपनी इस वेंडिंग मशीन को प्रदर्शन के लिए रखा, जिसे लोगों ने काफी सराहा। यद्यपि विज्ञान इसके बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहता, परंतु डिस्ट्रक्शन थैरेपी यानी तोड़-फोड़ से इलाज कई बार कारगर साबित होता है, जिसमें व्यक्ति को चीजें नष्ट करके आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।

बीजिंग के सिटी साइकोलॉजी ग्रपु के डायरेक्टर डॉ. मिलेश सिंक्लेयर कहते हैं, जब आप किसी चीज को कहीं पटक कर दे मारते हैं, तो इस तरह से एक तरह से अपनी मानसिक अवस्था में बदलाव करते हैं। हालांकि चिकित्सक डिस्ट्रक्शन थैरेपी से किसी के इलाज की वकालत नहीं करते।

वेंडिंग मशीन को बनाने वाले यारीसल और कुबलित्ज की इच्छा है कि उनकी सरकार इसे मान्यता प्राप्त करे और इसे शहर में विभिन्न जगहों पर लगाया जाए, जिससे लोगों को अपना गुस्सा निकालने का आसान तरीका मिल जाए।

डेढ़ माह से लापता छात्रा सिपाही के घर से बरामद

फर्रुखाबाद: नावालिग़ छात्रा को बहला-फुसला कर गायब करने के बाद उसके साथ करीब डेढ़ माह तक गैंगरेप किया गया| छात्रा की माँ ने यह आरोप जड़कर पुलिस को भी कटघरे में खडा कर दिया| परिजनों ने प्रयास करके छात्रा को बरामद करवाया है|

नगला चम्पत गाँव की १४ वर्षीय कुसुम यादव करीब दो माह पूर्व शांति निकेतन इंटर कालेज कक्षा ९ में पढ़ने गई थी| वहीं से उसे बहला-फुसला कर गायब किया गया| छात्रा के बाप ने पड़ोसी जलापुर निवासी पवन व कारिन्दा के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई|

पुलिस ने जब मामले को ठन्डे बस्ते में डाल दिया तो छात्रा के परिजनों ने पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना कुरावली के ग्राम नगला धनी निवासी नरेन्द्र यादव को पुलिस के हवाले कर दिया| नरेन्द्र की निशादेही पर दरोगा कन्हईलाल आज कुसुम को कानपुर सिपाही के आवास से बरामद कर लाये| और कुसुम की बरामदगी सायं मोहम्दाबाद चौराहे से दर्शा दी|

कुसुम को डाक्टरी परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया, वहां उसकी माँ मीरा ने पुत्री से भेंट की| जसोदा ने बताया कि पुत्री सीधे स्वभाव की है इसी बात का फायदा उठाकर उसे ५० दिन पूर्व ट्रक से गायब किया गया था| हम लोगों का शक नरेन्द्र पर था नरेन्द्र को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, तब नरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसने कुसुम को थाना मेरापुर के ग्राम दहेलिया ननिहाल में सुशील यादव के हवाले किया|

पीड़ित महिला ने बताया कि सुशील के पिता अमरीशपुरी कानपुर में सिपाही पद पर तैनात हैं| सुशील ने कुसुम को अपने पिता के मकान में छिपाया था| छात्रा की माँ ने बताया कि गायब रहने के दौरान उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया गया|

दरोगा कन्हईलाल ने बताया कि नरेंद्र ट्रक मालिक व सुशील ट्रक ड्राईवर तथा सुशील के सिपाही पिता कानपुर में तैनात हैं|

छात्रा व उसकी माँ का नाम परिवर्तित कर दिया गया है|

माँ भगवती के भंडारे में उमड़ी अपार भीड़

फर्रुखाबाद: रेलवे स्टेशन रस्तोगी इंटर कालेज के सामने अन्नू बेकरी लाला बुद्ध सेन भवन में आयोजित माँ भगवती का अष्ठम भंडारा व यज्ञ समारोह में अपार भीड़ उमड़ी|

भीड़ के कारण पहले प्रसाद ग्रहण करने को लेकर अफरा-तफरी मच गई अनेकों लोगों के जूते-चप्पल भी गायब हो गए|

बेकरी मालिक रवींद्र कुमार गुप्ता व उनके बेटे अनूप कुमार गुप्ता आदि परिजनों ने आज सुबह यज्ञ पूजन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| अपराह्न १ बजे से लोग भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने पहुँचने लगे|

एक बार में करीब १ हजार महिलाओं व पुरुषों को अलग-अलग बैठाने की व्यवस्था की गई थी| इश्वर दास शिवानी, आत्माराम दावानी, कन्हैया शुक्ल, मनोज भासीम, प्रभुदयाल जेठवानी उर्फ़ बेबू, महेश दावानी, मुरलीधर औचाणी, लालता शाक्य, युवराज शाक्य बबलू करीब दो सौ लोग व्यवस्था में जुटे रहे|

महिलाओं की टीम ने भोजन बनाने की व्यवस्था सम्भाली| कुछ युवकों ने सड़क के बाहर ही लोगों के जूते-चप्पल जमा कराये| प्रसाद ग्रहण करने वालो का तांता लगा रहा|

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार मुख्य द्वार में बल्ली लगाकर आने-जाने वालों का अलग रास्ता बनाया गया| जूते-चप्पल उतारने की भी सड़क के बाहर ही व्यवस्था की गई|

यातायात व्यवस्था के लिए फ़ोर्स भी तैनात रही| बाहर से आने वाले साधू-संतो को आने-जाने का किराया व दक्षिणा देकर विदा किया गया| बताया गया कि इस बार २० हजार लोगों के प्रसाद की व्यवस्था की गई|

26 जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन के आदेश पर थाना कमालगंज पुलिस ने ग्राम देवधरापुर निवासी बदनसिंह को पीटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है|

घटना के मुताबिक़ गाँव के ही राम प्रकाश व उसके पुत्रों रामदास व दीपू ने शराब पीने के लिए बदनसिंह से रुपये मांगे थे न दिए जाने पर बीते दिनों उसकी जमकर पिटाई कर दी गई|

थाना पुलिस द्वारा केस दर्ज न किये जाने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई थी|

शराब सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज पुलिस ने कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम नगला वीच निवासी राजवीर वर्मा पत्र श्री किशन को ५ लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया|

धमकाने की रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद: थाना नवाबगंज के ग्राम बीसलपुर बांगर निवासी सुबोध कुमार यादव को मुकद्दमा वापस न लिए जाने पर मार डालने के लिए धमकाया गया है|

सुबोध ने ग्राम पहाड़पुर सिरौली निवासी बलवीर व उनकी पत्नी पुष्पा देवी व मुकेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है| दहेज़ उत्पीडन के मुकद्दमे में जमानत पर छूटने वाले इन लोगों ने मुकेश को धमकाया है|

चेहल्लुम पर निकाला गया पीपल के पत्तों का ताजिया जुलूस

फर्रुखाबाद: चेहल्लुम के मौके पर आज इमाम हुसैन की याद में शिया समुदाय के लोगों ने पीपल के पत्तों के ताजिये का जुलूस निकाला| इमाम हुसैन के अनुयाईयों ने जोरदार मातम भी किया|

पीपल के पत्तों का ताजिला जुलूस मोहल्ला धुईयां स्थित काजिम अली के आवास से आज सायं निकाला गया| जुलूस मोहला सूफी खां, बाग़ रूस्तम, गुदड़ी जान्वरान, पक्कापुल, तिकोना, टाउन हाल होता हुआ देर रात करवला पर समाप्त हुआ|

जुलूस में आफताब हुसैन, नफीस हुसैन एडवोकेट, पप्पन मियाँ, आलिम हुसैन, अफरोज हुसैन आदि दर्जनों शिया समुदाय के लोग शामिल रहे| शांति व्यवस्था के लिए एसओ मऊदरवाजा अतर सिंह फ़ोर्स के साथ रहे|

दबंगों के हमले व फायरिंग से 3 घायल

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के गाँव श्याम नगर में आज सायं दबंगों ने लाठी डंडों व तमंचों से धुआंधार फायरिंग की| हमलावरों की गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए| पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

श्याम नगर निवासी श्याम लाल लोधी के १४ वर्षीय पुत्र टीकाराम के हाँथ में गोली लगी| महादेवी विद्यादेवी मंदिर में कक्षा ५ का छात्र टीकाराम खेत में बकरी चरा रहा था| पशु चिकित्सालय के पीछे मैदान में गाँव का युवक गौरव श्रीवास्तव आदि अनेकों युवक क्रिकेट खेल रहे थे|

पड़ोसी गाँव पट्टिया के लाठी डंडों से लैस एक दर्जन युवकों ने क्रिकेट खेलने वाले युवकों को चारों ओर से घेर लिया और तमंचा लहराते हुए कहा कि जो बोलेगा उसी के गोली मार देंगे|

दबंग युवकों ने गाँव के सुभाष टेलर मास्टर को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया| जिससे गुस्साए युवकों ने बाहरी युवकों पर हमला बोल दिया| भागने वाले युवकों ने तमंचों से धुआंधार फायरिंग की| गोली लगने से टीकाराम के अलावा सतीश लोधी का २२ वर्षीय पुत्र प्रदीप भी घायल हो गया|

सुभाष ने बताया कि मै दुकान पर था शोर शरावे की आवाज सुनकर वहां गया था, तो उन लोगों ने अचानक लाठी-डंडों से पिटाई कर दी|

आईटीआई चौकी इंचार्ज नरेश दीक्षित ने बताया कि क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट हुयी है फायरिंग की घटना नहीं हुयी है|

ट्राई का नोटिस: आपरेटरों को जवाब देने के लिए 60 दिन का समय

नई दिल्ली||  सरकार ने समय पर अपनी सेवाएं शुरू नहीं करने वाले नए दूरसंचार आपरेटरों से 216 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। ये आपरेटर लाइसेंस और स्पेक्ट्रम मिलने के बाद निर्धारित समयसीमा में सेवाएं शुरू नहीं कर पाए हैं।

दूरसंचार सचिव आर चंद्रशेखर ने कहा कि हमने 21 जनवरी तक नए आपरेटरों से 215.6 करोड़ रुपये की राशि जुर्माने के रूप में जुटाई है। आपरेटरों पर कुल 342.6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दूरसंचार विभाग [डॉट] ने पिछले महीने समय पर सेवाएं शुरू नहीं करने वाले आपरेटरों को 119 नोटिस भेजे थे और उन पर भारी जुर्माना लगाया था। चंद्रशेखर ने कहा कि जो कंपनियां इस मामले में टीडीसैट गई हैं, उनके भी जल्द जुर्माना अदा करने की संभावना है।

दूरसंचार नियामक ट्राई के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि लाइसेंस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है, तो आपरेटरों को नोटिस का जवाब देने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा और उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं यदि आपरेटरों पर जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया जाता है, तो नोटिस जारी होने के 15 दिन के भीतर उन्हें जुर्माना अदा करना होगा।

जिलाधिकारी की हत्या मामले में सात गिरफ्तार

मालेगांव||  मुंबई के नासिक जिले में अतिरिक्त जिलाधिकारी यशवंत सोनावणे को जिंदा जला देने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को आज मनमाड शहर की स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पोपट दत्तू शिंदे भी शामिल है जिसे हत्या का मुख्य अभियुक्त माना जा रहा है। इसके अलावा शिंदे के साले सीताराम बालेराव और सहायक राजू शिरसत, काचरू सुरोद, विकास शिंदे, दीपक बोरास, तौसिफ शेख और अल्ताफ शेख को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को आठ फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। हत्या का एक और आरोपी और शिंदे का पुत्र कुणाल फरार है। शिंदे पर इससे पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

उधर, सोनावणे को जिंदा जलाकर मार देने की घटना के बाद सोनावणे के एक करीबी रिश्तेदार ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। सोनावणे के रिश्तेदार आनंद दानी ने कहा कि जब यह दुर्घटना हुई तो सोनावणे के निजी सहायक और चालक घटनास्थल पर मौजूद थे। यह आश्चर्यजनक है कि सिर्फ उन्हें ही निशाना बनाया गया। सोनावणे के मोबाइल फोन रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए और इस मामले को सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए।

दूसरी तरफ उड़ीसा विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खड़से ने इस दुर्घटना के लिए खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग को जिम्मेवार ठहराया है। भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के नेता और पूर्व सांसद प्रकाश अंबेडकर ने भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

नासिक में सोनवाणे की अंत्येष्टि

-मालेगांव के अतिरिक्त कलक्टर यशवंत सोनवाणे की अंत्येष्टि मंगलवार रात को नासिक में की गई। सोनवाणे को कथित तौर पर तेल में मिलावट करने वाले लोगों ने जला कर मार डाला था। इस अंत्येष्टि कार्यक्रम में सरकार के कई अधिकारी उपस्थित थे।

बहरहाल, इस मामले का मुख्य आरोपी पोपट शिंदे भी इस जघन्य घटना में जल गया और उसे नासिक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, सोनवाणे [42 वर्ष] प्याज किसानों के प्रदर्शन की स्थिति की समीक्षा करने के बाद चंदरार गांव से वापस लौट रहे थे जब उन्होंने कुछ लोगों को पानेवाडी में सागर ढ़ाबा के पास किरासन तेल के टैंकर में मिलावट करते देखा। सोनवाणे ने उन्हें रोका और पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को भी बुलाया। इसके बाद शिंदे और तीन अन्य लोगों ने अधिकारी पर तेल डाल कर आग लगा दी। सोनवाणे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जिज्ञासा: …फिर आपका हर काम फायदेमंद होगा

हर कोई चाहता है उसको कर्म के परिणाम मिले और वह भी लाभ की शक्ल में। हानि उठाने को कोई भी तैयार नहीं है। जो लोग कर्म और उसके परिणाम के प्रति बहुत आग्रहशील हैं उन्हें अपने तन और मन की गति को संतुलित और नियंत्रित करना पड़ेगा। फकीरों ने कहा है-

मन चलतां तन भी चलै, ताते मन को घेर।
तन मन दोऊ बसि करै, होय राई सुमेर।।

मन से ही तन प्रभावित होता है। जब मन किसी विषय से आकर्षित होकर सक्रिय होता है, तो यह तन भी चलायमान हो जाता है। इसलिए सदैव मन को वश में करना चाहिए। यदि तन और मन दोनों को वश में कर लिया जाए तो इस थोड़े से समय में होने वाले संयम-साधना का परिणाम-लाभ सुमेरु पर्वत के समान पाया जा सकता है।

मन को साधने के लिए यूं तो अनेक तरीके हैं, लेकिन तीन तरीके थोड़े आसान हैं-पहला सत्संग किया जाए। इससे मन को शुभ समय मिलता है। दूसरा गुरु कृपा हो जाए। गुरु मंत्र की ताकत भी मन को नियंत्रित करने में मददगार होती है और तीसरा है थोड़ा योग किया जाए। मन के लिए कहा गया है-

पहिले यह मन काग था, करता जीवन घात।
अब तो मन हंसा भया, मोती चुनि-चुनि खात।।

पहले अज्ञान दशा में यह मन कौवे की भांति था। इसका खान-पान, बोल-चाल तथा रंग-ढंग आदि सब अशुभ था। यह हिंसक था, इसीलिए जीवों को घात करता था। परन्तु अब सत्संगति तथा सद्गुरु के ज्ञानोपदेश से मन हंस की भांति हो गया है। अत: सहज-सरल तथा विवेकी भाव से दुर्गुणों को छोड़कर सद्गुण-ज्ञान रूपी मोतियों को ही चुन-चुनकर खाता है। इसलिए मन पर काम किया जाए और मन का भोजन है सांस। जितनी गहरी सांस लेंगे और उसे अपनी चेतना से जोड़ेंगे उतना मन नियंत्रित होता जाएगा और संसार में मोतियों के परिणाम मिलेंगे।

भाजपा की ‘तिरंगा फहराओ’ रैली का नाटकीय अंत

भाजपा की विवादास्पद राष्ट्रीय एकता यात्रा आखिरकार कठुआ के शहीद चौक पर तिरंगा फहराने के साथ समाप्त हो गई है। इसके साथ ही भाजपा नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अनंत कुमार को जम्मू कश्मीर सुरक्षा बल ने रिहा कर दिया है। भाजपा के ‘तिरंगा फहराओ’ राजनीतिक नाटक का नाटकीय अंत हो गया है। अब भाजपा नेता और कार्यकर्ता घर वापसी के लिए निकल रहे हैं।

मालूम हो कि नई दिल्ली में भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड और अन्य कार्यक्रम अब समाप्त हो चुके हैं। भाजपा ने भी अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए शहीद चौक पर ही तिरंगा फहरा कर संतोष कर लिया है। इससे पहले भले ही जम्मू -कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया हो, उन्होने अरुण जेटली को राज्य में गणतंत्र दिवस मन ाने के लिए ना सिर्फ आमंत्रिक किया बल्कि अलगाववादी नेताओं से बात-चीत कर विवाद सुलझाने का प्रस्ताव भी दिया।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा की लाल चौक पर तिरंगा फहराओ रैली के जवाब में अलगाववादी ताकतों ने भी लाल चौक पर काले झंडे फहराने और गणतंत्र दिवस बहिष्कार का आयोजन किया था। इसलिए राज्य सरकार ने स्थिति की संवेदनसीलता को देखते हुए बाजपा की रैली पर रोक लगा दी थी, मौका नाजुक देख अलगाववादी नेता भी गिरफ्तार होने के डर से भूमिगत हो गए।

राज्य सरकार की मुस्तैदी के चलते कश्मीर सहित पूरे देश में गणतंत्र दिवस हंसी-खुशी के माहौल में मनाया गया।