Home Blog Page 5681

प्रदेश में जन जागरण रथ यात्रा निकालेंगे कल्याण: मुकेश

फर्रुखाबाद:15 february|| जनक्रांति पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भ्रष्टाचार एवं महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में शीघ्र ही प्रदेश में रथ यात्रा निकालेंगे|

जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने आज अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि पार्टी के संरक्षक कल्याण सिंह केंद्र सरकार के घोटालों एवं प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म अत्याचार की घटनाओं को रोकने के लिए जनता को जागरूक करेंगे| इसके लिए वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया के साथ रथ यात्रा से पूरे प्रदेश में भ्रमण करेंगे|

श्री राजपूत ने बताया कि चिक चली जाने के कारण कल्याण सिंह को तकलीफ है| पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं ने बाबू जी से रथ यात्रा निकालने का जोरदार आग्रह किया था| श्री राजपूत ने आज जिले के चारों विधान सभा सीटों के प्रभारियों (संभावित प्रत्याशियों) के नामों की घोषणा कर दी|

सदर विधान सभा क्षेत्र से मोहन अग्रवाल, भोजपुर से अमित राजपूत, अम्रतपुर से डॉ अनीता यादव तथा कायमगंज से पवन गौतम प्रभारी बनाए गए हैं| अमित मुकेश राजपूत के पुत्र है जो अभी हाल में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए थे|

श्री राजपूत ने विष्फोट की घटनाओं में भगवा वस्त्रधारियों को दोषी ठहराए जाने पर उनकी जमकर खिंचाई की तथा भगवा रंग को हिन्दू संस्क्रति का प्रतीक बताते हुए गुणगान किये| भारत माँ को डायन कहने वाले आजम खां को पार्टी में शामिल करने के लिए मुलायम सिंह की आलोचना की| भाजपा पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासन काल में विदेश में जमा कालेधन को वापस नहीं मंगवाया|

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के वेदाग होने पर फक्र महसूस किया कि उनके मुकाबले कोई नेता नहीं है| बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, महामंत्री डॉ ज्ञानेंद्र सिंह शाक्य, विधान सभा क्षेत्र प्रभारी मोहन अग्रवाल, पवन गौतम, डॉ अनार सिंह यादव आदि मौजूद रहे|

3 बच्चों सहित माँ मौत के कुएं में कूदी

भदोही|| उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला ने गरीबी से तंग आकर अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना जिले के चौरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है, जहां मंगलवार सुबह उषा देवी (40) अपने पांच से 10 वर्ष की उम्र के तीन बेटों को लेकर घर के पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस का कहना है कि घटना के सम्बंध में पता चलने पर प़डोसियों ने महिला और बच्चों को कुएं से निकाला, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

सिर पर चोट लगने से गम्भीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

चौरी थाना प्रभारी सुरेश कुमार तिवारी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रारम्भिक जांच से संकेत मिल रहे हैं कि आर्थिक तंगहाली के चलते महिला ने यह कदम उठाया। महिला का पति राजू कुमार मजदूरी करता था, जिसकी कमाई से वह बच्चों का भरण-पोषण नहीं कर पा रही थी। ति

कोतवाली में शीला के जलवे देख पुलिस कर्मियों के होश उड़े

फर्रुखाबाद: चर्चित नेत्री शीला ने कोतवाली फतेहगढ़ में एक साधू के ऊपर ऐसे जलवे दिखाए जिसे देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए| पुलिस वाले जब तक कुछ समझ पाते तब तक शीला ने लात-घूंसों से हमला कर साधू को छठी की याद दिला दी|

कोतवाली कमालगंज के ग्राम श्रंगीरामपुर निवासी साधू को महिला के साथ अश्लील हरकतें कर सोने की चैन गायब करने के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था| थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला समाधान निवासी श्रीमती मीना अपनी विवाहित पुत्री रिक्की के साथ अपनी बहन के यहाँ आयोजित विवाह समारोह में भाग लेकर टैम्पो से घर जा रही थी|

जब टैम्पो फतेहगढ़ चौराहे से गुजर रहा था तभी साधू रामकिशोर ने रिक्की के सिर पर हाँथ रख दूसरा हाँथ उसकी पीठ पर फेरने लगा| यह देख मीना ने जब विरोध किया तो साधू बोला कि मै इस बच्ची को आशीर्वाद दे रहा हूँ यह बहुत भाग्यवान है|

मीना ने रिक्की के गले में सोने की चैन न दिखने पर शोर मचाया तभी साधू व उसके पास बैठा युवक टैम्पो से कूदकर भागे| टैम्पो चालक ने पीछाकर साधू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया|

चर्चित नेत्री शीला कटियार चोरी के आरोपी साधू को देखने कोतवाली पहुँची तभी साधू ने शीला को जिया संबोधित करते हुए मदद करने को कहा यह सुनते ही शीला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया| उन्होंने अचानक लात-घूंसों से साधू की पिटाई कर जमकर खरी-खोंटी सुनायी|

रिक्की पड़ोसी जिला मैनपुरी के ग्राम भर्गैन निवासी निरंजन यादव की पत्नी है| वह न्याय पाने के लिए व १० ग्राम वजनी सोने की चैन चले जाने के गम में मायूस कोतवाली में बैठी रही|

इस बार मौसम ने भी मनाया वी डे

वैलंटाइंस डे के दिन मौसम ने भी प्यार करने वालों का खूब साथ दिया। दिन भर चली ठंडी हवाओं और बादलों की लुकाछुपी ने मौसम को सुहावना बना दिया था। रविवार रात से ही मौसम का मूड बदलना शुरू हो गया था। तेज ठंडी हवाएं चलने का दौर सोमवार को दिन भर जारी रहा। इसके साथ ही दिन भर आसमान घने बादलों के आगोश में रहा , जिसके चलते पारा रविवार के मुकाबले सोमवार को करीब आठ डिग्री नीचे लुढ़क गया।

आज सुबह से ही मौसम ने अपना रंग बदल दिया| जहाओं लोगों ने अपने स्वेटर पैक कर रख दिए उसे हल्की बरसात में ही बाहर निकालने को मजबूर कर दिया| ऐसे में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट आ सकती है। बुधवार के बाद भी दो – तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
रविवार को दिन में गर्मी काफी बढ़ गई थी। पारा इस दौरान अधिकतम 28.8 ( सामान्य से 6 डिग्री ऊपर ) और न्यूनतम 13.6 ( सामान्य से 4 डिग्री अधिक ) दर्ज किया गया था , लेकिन देर रात मौसम ने अचानक पलटी खाई और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं।

ऐसे में सोमवार को सुबह 11:30 बजे तक अधिकतम तापमान लुढ़ककर 20.4 डिग्री तक पहुंच गया। ढाई बजे यह 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं खिलने की वजह से मौसम काफी खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव की वजह पश्चिमी हिमालयन रीजन में प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ है। इसके चलते न सिर्फ जम्मू – कश्मीर , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और तेज बारिश हो रही है। इसके चलते पहाड़ों से होकर आने वाली हवाएं अपने साथ ठंडक ला रही हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली सहित पंजाब , हरियाणा , पश्चिमी यूपी , राजस्थान में कई दौर बौछारें पड़ने के आसार हैं। इन सभी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगे इसमें और गिरावट आने के उम्मीद है। यानी अगले कुछ दिन तक और गुलाबी ठंड का एहसास होता रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक , मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। एक – दो दौर बारिश भी हो सकती है। तापमान अधिकतम 20 और न्यूनतम 12 डिग्री के आस – पास रहने की उम्मीद है। 

शिक्षक की ठुकराई पत्नी ने कोतवाली में शरण ली

फर्रुखाबाद: दहेज़ लोभी शिक्षक ने नगदी व सामान की मांगे पूरी न होने पर पत्नी कल्पना को अपमानित कर घर से निकाल दिया| पीड़ित महिला ने न्याय पाने के लिए अपनी माँ के साथ कोतवाली की शरण ली है|

घटियाघाट नई कालोनी निवासी ब्रजेश द्विवेदी की पुत्री श्रीमती कल्पना अपने छोटे बच्चे व माँ मीना के साथ फतेहगढ़ कोतवाली पहुँची| कल्पना ने पुलिस से शिकायत की कि मोहल्ला बजरिया अलीगंज निवासी पति प्रज्ञा प्रतीक काफी दिनों से ५० हजार रुपये, टीवी, फ्रिज आदि सामान मायके से लाने को कह रहे थे| मांग पूरी न होने पर पति ने ७ फरवरी को घर से जबरन अपमानित कर निकला दिया|

कल्पना ने बताया कि २३ मई १९८६ को प्रज्ञा से विवाह हुआ था वह जीआईसी कालेज में कंप्यूटर के शिक्षक हैं| कल्पना ने बताया कि माँ-बाप ने शादी के दौरान अपनी सामर्थ्य के अनुरूप दहेज़ दिया था| अब वह और सामान देने में असमर्थ हैं| पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है|

मैडम के निरीक्षण का भूत: नीली बत्ती गाड़ियां ढो रही ईंटें

एटा|| मुख्यमंत्री मायावती के निरीक्षण का खौफ ही है कि अधिकारी विकास कार्यों को लेकर हर संभव तरीका अपना रहे हैं। लोगों ने नीली बत्ती गाड़ी में ईंटें ले जाते भी देखा।

विकास कार्यो के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री मायावती का 20 फरवरी तक जिले का दौरा प्रस्तावित है। अधिकारी दिनरात अधूरे कार्यो को पूरा कराने में जुटे हुए हैं। उन पर मैडम के निरीक्षण का भूत इस कदर हावी है कि अलीगंज तहसील में वे यही भूल गये हैं कि वे जिस गाड़ी से सीमेंट और ईटों की ढुलाई कर रहे हैं, वह तहसीलदार की नीली बत्ती लगी गाड़ी है।

जनपद का दौरा भले ही दो बार टल गया है, लेकिन बावजूद इसके अधिकारियों ने सतर्कता बनाए रखी है। अधिकारियों को आशंका है कि मैडम किसी भी दिन औचक निरीक्षण कर सकती हैं। इसलिए अधिकारी दिन रात पुराने अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुटे हैं।

इसके चलते कई विभागों के कार्यालयों की तस्वीर बदल गई है। चाहे वह विकास भवन में चल रहे कार्यालय हों या क्षेत्र के थाना कार्यालय। लोग बस यही कहते नजर आ रहे हैं कि काश मैडम हर रोज निरीक्षण करती रहें। आजकल नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी सफाई करते दिख रहे हैं। तहसील अलीगंज में जिलाधिकारी के आदेश के बाद तहसील परिसर की दुर्दशा सुधारने का कार्य शुरू हो गया है।

हादसे में 18 घायल, छात्रा सहित 8 यात्री अस्पताल में

फर्रुखाबाद: मोहम्दाबाद मार्ग पर मैजिक व बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमे सवार करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए| पुलिस ने 8 गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

दुर्घटना में जिला कन्नौज भरगाओं के रामेश्वर सिंह की १८ वर्षीय पुत्री स्वेता, ग्राम पखना के ४५ वर्षीय भूरा, मानीमऊ के नूर मोहम्मद का २२ वर्षीय पुत्र नशीम, गुरसहायगंज के संतोषा निवासी राजेश सिंह का पुत्र सुनील, मानीमऊ कपूरपुर निवासी ४० वर्षीय जाहिद खां छिबरामऊ रौरी के ३२ वर्षीय सईद, कानपुर थाना सिवली ग्राम बागपुर के मोहम्मद सरीफ, थाना मेरापुर के ग्राम सिठौली निवासी दीवान सिंह का २३ वर्षीय पुत्र सत्यप्रकाश घायल हो गया|

सत्यप्रकाश बोलेरो में सवार था जबकि अन्य सभी मैजिक में बैठे थे| स्वेता मेजर एसडी कालेज बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है उसके सिर में चोट लगी है तथा नशीम के गले की हड्डी टूट गई|

मोहम्दाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर भगवान् सिंह ने बताया कि मैजिक यूपी ७६ के / १५७४ भोलेपुर से मोहम्दाबाद की ओर तथा उधर से बोलेरो नंबर यूपी ७६ एम / ४९६७ आ रही थी| गैसिंगपुर प्लांट के निकट आपस में टकरा जाने से दुर्घटना हुई| मैजिक रोहिला निवासी रितूबरन सिंह की तथा बोलेरो थाना मेरापुर के ग्राम सितौली निवासी प्रधान उदय प्रताप सिंह की है|

ड्राईवर की ह्त्या या आत्महत्या में उलझ गई पुलिस !

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र में २२ वर्षीय ड्राईवर अरविन्द पाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला| उसने आत्म ह्त्या की है या ह्त्या की गयी है! इस बात को लेकर पुलिस उलझन में पड़ गई है|

अरविन्द पाल कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम याकूतगंज के मूल निवासी जागेश्वर का पुत्र था| वह बीते करीब तीन वर्षों से मोहम्दाबाद की नलकूप कालोनी में कमरा बनाकर अकेला रहता था| उसका शव छत के कुंडे से रस्सी से लटका मिला| बंद दरवाजे को खोलने के लिए जब धक्का मारा तो अन्दर की कुंडी उखड़ गयी| कमरे के पीछे देशी शराब का भरा पौवा पड़ा मिला|

जिस कमरे में अरविन्द का शव फांसी पर लटका था वहां की करीब ६ फुट ऊंची दीवार मिट्टी गायरे से जुडी थी| इस दीवार की ऊपरी ईंटों को उखाड़कर पुनः रखा गया है जिससे इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि ह्त्या करने के बाद अरविन्द का शव फांसी पर लटका कर आत्म ह्त्या दर्शाई गयी है|

अरविन्द की माँ बेटे के शव को देखकर बुरी तरह बिलखती रही| उन्होंने बताया कि अरविन्द की मामा की बेटी से विवाह तय हो गया था| विवाह में अड़चन आने के कारण बीते दिन ही अरविन्द कह रहा था मै विरोध करने वालों को मार डालूँगा नहीं तो स्वयं मर जाऊंगा|

इंस्पेक्टर भगवान् सिंह ने बताया कि फिलहाल मरने का कारण समझ में नहीं आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही असलियत का पता चलेगा|

बस मालिक दलित उत्पीड़न के मुकद्दमे में फंसे

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने बस मालिक ड्राईवर व मुनीम के विरुद्ध दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है|

पुलिस ने मन्नीगंज निवासी दलित स्वर्गीय लालाराम की पत्नी मीरा देवी की ओर से दर्ज की गयी रिपोर्ट में सुनहरी माजिद निवासी चतुर्वेदी बस सर्विस के मालिक विमल चतुर्वेदी और बस ड्राईवर नौशाद व मुनीम इकरार मियाँ को अभियुक्त बनाया है| अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने मुकद्दमे की पैरवी करने की रंजिश में बीते दिनों घे में घुसकर मीरा देवी की पिटाई कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया तथा मार डालने के लिए धमकाया|

विमल की बस से ही मीरा देवी के पति ड्राईवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी मीरा ने इसी मुकद्दमे में पैरवी की|

वैलेंटाइन डे की आहट से कंडोम की बिक्री में इजाफा

भारत में वैलेंटाइन डे भले ही दुनिया भर से घूम घाम कर देरी से आया हो मगर इसका आर्थिक और सामाजिक फायदा भी सबसे ज्यादा भारत ने उठाया है| हालाँकि मीडिया केवल प्यार का इजहार करने के विरोध को दिखा कर बजरंगियों को दिखाने में टीआरपी के महत्त्व को ही समझ पायी है|प्यार का इजहार के कमर्सिअल फायदों को भुनाने के तमाम तरीको को कभी अहमियत नहीं दी गयी, जबकि ये विशेष दिन जहाँ टीआरपी बढ़ा कर मीडिया जगत की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है वहीँ प्यार और सेक्स से जुड़े तमाम व्यापार भी चमकने लगते है| फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में देश भर में कंडोम और ब्रा पेंटी की बढ़ती मांग ने वैलेंटाइन डे के आर्थिक महत्त्व को भी उजागर किया है| इंडियन कंडोम मेनुफेक्चरर एशोसियेशन के महासचिव विपिन साहनी के मुताबिक देश भर में फरबरी माह में ३४० करोड़ कंडोम की मांग होती है जो सामान्य मासिक मांग से लगभग २२ प्रतिशत ज्यादा होती है| उन्होंने बताया की खास बात ये है कि इन दिनों महगे बड़े कंडोम पैक की मांग ज्यादा होती है| सामाजिक चिन्तक इस अत्प्रत्याषित बढ़ी हुई कंडोम की बिक्री से युवाओं में फैलते मानसिक अवसाद को समाज के लिए दुखद बताते है| वहीँ डॉक्टरों के मुताबिक ये युवाओं में सुरक्षित यौन सम्बन्धो के प्रति बढ़ती जागरूकता की निशानी है|

14 फरवरी यानि प्यार का इजहार करने का दिन, इस दिन का युवाओं का बेसब्री से इन्तजार रहता है| भले ही प्रेम बहुत पहले से चल रहा हो मगर इस विशेष दिन कुछ विशेष उपहार देने और कुछ विशेष कर लेने की चाहत ने कंडोम और ब्रा पेंटी की बाजार को चमका दिया है| नेशनल होजरी मेनुफेक्चरर एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार चड्डा के मुताबिक भारत में ब्रा पेंटी का लगभग 13750 करोड़ का व्यापार होता है| श्री चड्डा के मुताबिक जनवरी के मध्य में ब्रा पेंटी की मांग में आमतौर पर आने वाले आर्डरों से बीस प्रतिशत ज्यादा आर्डर बुक होते है| उनके मुताबिक वैलेंटाइन डे पर युवाओं को अपनी प्रेमिका को ब्रा पेंटी के महगे सेट गिफ्ट देने के प्रचलन से एकाएक मांग में बढोतरी होती है| श्री चड्डा के मुताबिक सर्दियों में इस व्यापार में मंदी आनी चाहिए मगर वैलेंटाइन डे की खातिर ये फायदा इस व्यापार को अत्प्रत्याषित रूप से पहुचता है| पहले ये प्रचलन बड़े शहरों में था मगर अब छोटे शहरो और कस्बो में भी प्रेम दिवस की धूम से ब्रा पेंटी व्यापार को जबरदस्त लाभ होता है| श्री चड्डा के मुताबिक इस दौरान प्रेमी अपनी प्रेमिका को पचास हजार तक के विशेष ब्रा पेंटी तक गिफ्ट करते हैं|