Home Blog Page 5680

वी डे के दिन बीते रे भइया, अब स्लेप डे आयो रे

वैलेंटाइन वीक गया और अपने साथ प्यार के कुछ अनमोल लम्हें भी ले गया। इस प्यार भरे हफ्ते के बाद बारी आई है प्यार से छुटकारा पाने के वीक की। यानी लव-शव ज्यादा हो गया है या फिर अपने पार्टनर से ब्रेकअप करना है. तो हाजिर है ब्रेकअप वीक। 15 से 21 फरवरी तक चलने वाले इस वीक में सेलिब्रेट करें अपने गुस्से को।

गाल होंगे लालवैसे अगर गांधी जी की बात को ध्यान में रखें तो एक गाल पर थप्पड़ पड़े तो दूसरा गाल भी आगे कर देना चाहिए। लेकिन ‘स्लैप डे’ पर ऐसा ही होना चाहिए यह जरूरी नहीं। अगर आपके पार्टनर ने वैलेंटाइन वीक अच्छी तरह से सेलिब्रेट नहीं किया तो स्लैप देकर बिलेटेड स्लैप डे विश कर सकते हैं।

मेरा कुछ सामान तुम्हारे पासपिछले लव वीक में अगर पार्टनर ने काफी खर्चा करवा दिया है और अभी भी रिलेशन टाइम पास ही चल रहा है तो ‘गिफ्ट वापस डे’ सबसे अच्छा मौका है यंगस्टर्स के लिए। डीएवी-10 के स्टूडेंट गुरप्रीत इस डे से काफी खुश हैं और अपनी गर्लफ्रेंड से वॉच और जीन्स वापस लेना चाहते हैं, क्योंकि इनकी गर्लफ्रेंड अब इन्हें वक्त नहीं देती है। गुरप्रीत ने बताया कि इस दिन वह गिफ्ट वापस डे का मैसेज तो अपनी गर्लफ्रेंड को जरूर करेंगे। गिफ्ट मिले चाहे न मिले।

आ देखें जराबहुत दिनों से अगर आपके पार्टनर के साथ आपकी लड़ाई नहीं हुई है तो ‘लड़ाई डे’ पेश है। वैसे कहा जाता है कि प्यार को मजबूत करने के लिए रिलेशनशिप में छोटे-मोटे झगड़े होते रहने चाहिए। इसलिए लड़ाई डे सेलिब्रेट करें और अपने रिश्ते मजबूत बनाएं। फिर चाहे लड़ाई पति से, पत्नी से, दोस्त से, बॉस। प्यार में तकरार जरूरी है।

.. दि एन्डगर्लफ्रेंड काफी खर्चा करवाती है या फिर बॉयफ्रेंड टाइम नहीं देता.. तो टाइम फॉर ब्रेकअप। अपने पार्टनर की गलतियों से परेशान हैं तो ऐसे लोगों के लिए ‘ब्रेकअप डे’ मनाया गया है। जीसीजी-11 की स्टूडेंट सपना काफी दिनों से सोच रही थीं कि अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर ले लेकिन कोई बहाना या फिर दिन नहीं मिल रहा था। जब से इन्हें ब्रेकअप डे के बारे में पता चला है तब से अच्छे-अच्छे ब्रेकअप मैसेज ढूंढ रही हैं जो इस दिन अपने बॉयफ्रेंड को कर सकें।

कोई मिल गया तू नहीं तो कोई और सही. यह डायलॉग तो बॉलीवुड मूवीज में काफी सुना है लेकिन अब बारी है सच में इस पर अमल करने की। ब्रेक-अप वीक की मानें तो आखिरी दिन है ‘दूसरा ढूंढो डे’ का। यानी प्यार हो गया, फिर लड़ाई भी हो गई और ब्रेकअप भी हो गया तो अब बारी है नया रिलेशनशिप ढूंढने की। इसके लिए शहर के एफएम चैनल आपकी मदद कर सकते हैं या फिर सोशल नेटवर्क साइट्स जिंदाबाद।

अपना डे चुनें15 फरवरी- स्लैप डे16 फरवरी- गिफ्ट वापस डे17 फरवरी- किक डे18 फरवरी- लड़ाई डे19 फरवरी- मनाने की कोशिश डे20 फरवरी- ब्रेकअप डे21 फरवरी- दूसरा ढूंढो डे

सवाल पूंछते ही पीएम का गला सूखा

जैसे ही हमारे देश के प्रधान मंत्री से पत्रकारों ने सवाल दागने शुरू किये वैसे ही पीएम का गला सूख गया| अब जाहिर है जब गला सूख जाएगा तो पानी की जरूरत तो पड़ेगी| सवाल जेपीसी जांच से संबंधित जो था।

सवाल के जवाब में पीएम ने बोला कि मैं किसी जांच से नहीं डरता हूं। हर कमीशन के सामने पेश होने के लिए तैयार हूं। मैने पहले भी कहा था कि मैं पीएसी के सामने पेश होने के लिए तैयार हूं।

गौरतलब है कि पीएम आज अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। टीवी संपादकों के साथ बातचीत कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी सरकार पर एक के बाद लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपनी सफाई में बोले की भारत को घोटालों का देश कहना गलत है।

पीएम ने बताया कि घोटाले में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर पीएम ने बताया कि हमने ए.राजा को पत्र लिखा था। पहले आओ, पहले पाओ नीति में मेरे से बात नहीं हुई थी।

जेपीसी की मांग के बीच प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार है। हर जांच के सामने पेश हो सकते हैं। मैने पहले भी कहा था और अब भी कह रहा हूं।
गठबंधन की मजबूरी के चलते राजा मंत्री बने। राजा डीएमके कोटे से मंत्री बने। गठबंधन की कुछ मजबूरियां है जैसा मैं चाहूं वैसा ही तो नहीं हो सकता है।

अपनी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि अलगाववादियों से बातचीत जारी है। उल्फा का उदाहरण देते हुए पीएम ने बताया कि उल्फा नेतृत्व से बातचीत सकारात्मक चल रही है। और उन लोगों ने हिंसा छोड़ने का भरोसा दिया है।

MDM के खजाने पर BSA ने कुंडली मारी!

फर्रुखाबाद,15 फरवरीः जनपद में मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विद्यालयों में कार्यरत 88 प्रतिशत रसोइयों के मानदेय का ही भुगतान नहीं किया गया है। स्कूलों में किचेन शेड के निर्माण के लिये आयी चार करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि अभी भी विभाग के खातों में डंप है। इससे भी ज्याद मजेदार यह है कि अब मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने संपूर्ण धनराशि एक सप्ताह में व्यय करने की चेतावनी दे दी है।

तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागर पति त्रिपाठी और वर्तमान जिला समंवयक मध्याह्न भोजन नीलू मिश्रा की कार्यप्रणाली के चलते जनपद में मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति खराब है। नौनिहालों को दोपहर का खाना नसीब नहीं हो पाता है। योजना के क्रियावयन की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विद्यालयों में कार्यरत गरीब रसोइयों के मानदेय तक के भुगतान में संबेदनहीनता का परिचय दिया गया है। प्राधिकरण से प्राप्त सात करोड़ 90 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराये जाने के बावजूद मात्र 92 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है। जाहिर है कि जनपद के 88 प्रतिशत रसोइयों के भुगतान ही नहीं किया यगा है। उल्लेखनीय यह वह बेसिक शिक्षा विभाग से ग्राम प्रधानों के खातों में हस्तांतरण का आंकड़ा है। ग्राम प्रधानों ने कितने रसोइयों को भुगतान किया होगा इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल नहीं है।

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति तो विद्यालयों में किचेनशेड के निर्माण की है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से जनपद को कुल चार करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि का बजट अवमुक्त किया गया था। परंतु वित्तीय वर्ष के 10 माह व्यतीत होने के बावजूद अभी तक एक भी किचेनशेड के निर्माण के लिये धनराशि भेजी नहीं गयी है।

सबसे मजेदार तथ्य यह है कि अब वित्तीय वर्ष के अंत में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक के. राम मोहन राव ने अलग से पत्र लिख कर यह धनराशि एक सप्ताह में ब्यय कर सूचित करने के निर्देश दिये हैं।

योजना के लिये खाद्यान्न संकट की चेतावनी

इसके अतिरिक्त मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से जनपद को खाद्यान्न भुगतान की मद में भेजे गये 3 करोड़ 92 लाख रुपये के बजट के सापेक्ष एफसीआई को भुगतानन मात्र 1 करोड़ 18 लाख का ही भुगतान हुआ है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के अपर निदेशक संतोष कुमार ने इस स्थिति को खेद जनक बताते हुए भविष्य में जनपद में मध्याह्न भोजन योजना के लिये एफसीआई द्वारा खाद्यान्न की आपूर्ति बंद हो जाने की स्थिति में योजना के लिये संकट पैदा हो जाने की भी चेतावनी दी है।

इलाज से मना करने वाले कम्पाउंडर व डाक्टर की पिटाई

फर्रुखाबाद:15 february|| नशेड़ी दबंगों ने बच्चे का इलाज करने से मना करने वाले कम्पाउंडर व डाक्टर भारत गौड़ की पिटाई की| डॉ गौड़ ने  हमलावरों के विरुद्ध सूचना दर्ज कराकर स्वयं का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

शराब के नशे में थे हमलावर

मछली बाजार हांथीखाना निवासी डॉ भारत गौड़ बीती रात ९:३० बजे अपने क्लीनिक पर मौजूद थे तभी तीन,चार युवक एक बच्चे को लेकर गए| डाक्टर ने रिफर केस होने के कारण बच्चे को कानपुर ले जाने की सलाह दी| इसके बावजूद भी उन लोगों ने जबरन बच्चे को भर्ती कराने का दवाव बनाया| रात १० बजे जब कम्पाउंडर कन्हैयालाल व सोभाराम पाल क्लीनिक में ताला लगा रहे थे उसी समय चार, पांच  युवकों ने कम्पाउंडर को पीटना शुरू कर दिया| जब डाक्टर ने कम्पाउंडर को बचाया तो उनकी भी पिटाई कर दी तथा डाक्टर को गाली व जान से मारने की हमके देते हुए चले गए|

घटना के तुरंत बाद ही डॉ गौड़ ने कोतवाली जाकर पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर डॉ की ओर से तलैयालैन निवासी प्रदीप व उसके दोस्त अमर सिंह, प्रताप श्रीवास्तव व अनिल कबाड़ी के विरुद्ध मामूली धारा में एनसीआर दर्ज कर ली|

डाक्टरों की बैठक में पुलिस की निंदा

डॉ भारत गौड़ आयूष मेडिकल एसोसियेशन के अध्यक्ष हैं उनके ऊपर हुए हमले की जानकारी होने पर डाक्टरों में रोष व्याप्त हो गया|  आज ठंडी सड़क स्थित डॉ रवींद्र यादव के क्लीनिक पर एसोसियेशन की बैठक हुयी| बैठक में डॉ गौड़ पर हुये हमले की निंदा करते हुए पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज न करने तथा किसी भी हमलावर को गिरफ्तार न किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया| बैठक में तय किया गया कि वह लोग कल बुधवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भेंटकर इन समस्याओं से भेंट करायेंगें|


इलाज के लिए जेल से लाया गया मुर्दा कैदी

फर्रुखाबाद:15 february|| केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में बेहतर चिकित्सा के अभाव में अब आये दिन कैदियों की मौत होने लगी है| बहुत से कैदी जब जेल में ही मर जाते है तब उन्हें इलाज कराने को बाहर अस्पताल में लाया जाता है|

ऐसा ही वाक्या आज पुनः हुआ सेन्ट्रल जेल में ७९ वर्षीय कैदी दयाशंकर की वीमारी से मौत हो गई| जेल के बंदी रक्षक राजकिशोर व संतोष कुमार बंदी के शव को लेकर १.५० बजे लोहिया अस्पताल पहुचे डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

दयाशंकर जिला व कोतवाली औरैया के ग्राम जनेशपुर के रहने वाले थे| उन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई थी उनके भाई रामनरेश व पुत्र उमेश पोस्टमार्टम हाउस पहुचें|

गुस्साए लोगों ने पालिकाध्यक्ष पर उतारा गुस्सा

फर्रुखाबाद:15 february||  जलभराव की समस्या से गुस्साए सभासद ने मोहल्ले वालों के साथ तहसील में प्रदर्शन किया| गुस्साए लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाकर हंगामा मचाया|

सभासद श्याम सुन्दर उर्फ़ लल्ला ने जिलाधिकारी मिनिस्ती एस को शिकायती पत्र दिया| डीएम ने नगर पालिका के ईओ राजकुमार को सफाई कराने का निर्देश देकर उपजिलाधिकारी रवींद्र वर्मा को जांच रिपोर्ट देने को कहा|

नगर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में ब्रह्मदेव मंदिर से लेकर प्राचीन मस्जिद तक महीनों से जलभराव के समस्या को लेकर मोहल्ले वालों का धैर्य टूट गया| डीएम को अवगत कराया कि मंदिर में पूजन व मस्जिद में नवाज के लिए जाने वाले लोगों को गंदे पानी से निकलना पड़ता है|

स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों व वृद्धों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है| जलभराव के कारण डेंगू फ़ैल चुका है| बीते माह पूर्व चेयरमैन भी आकर गंदगी को देख गए हैं| जिन्होंने १५ दिन में समस्या का समाधान करने का वायदा किया था|

तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन आदि अधिकारी मौजूद रहे| ८४ शिकायतों में मात्र ४ का ही निस्तारण हो सका|

ईओ राजकुमार ने बताया कि नाले की सफाई में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा| नाली की शीघ्र ही सफाई करा दी जायेगी|

मुख्यमंत्री की योजना का बेहाल, मरने के बाद बंटी पास बुकें

फर्रुखाबाद:15 february कर्मचारियों की लापरवाही से सूबे की मुख्यमंत्री मायावती की महत्वाकांक्षी महामाया आर्थिक गरीब मदद योजना की पोल खुल गयी है| गरीब लाभार्थियों के मर जाने के बाद उनकी आज बैंक पास बुकें बांटी गयीं| यदि लाभार्थियों को समय से गी यदि आर्थिक मदद मिल जाती तो शायद वह आज ज़िंदा होते और योजना का उद्देश्य भी पूरा हो जाता|

डीएम की पहल पर बांटी गयीं पास बुकें

नगर पालिका फर्रुखाबाद के बोर्ड में विरोधी दल के सभासद श्याम सुन्दर उर्फ़ लल्ला के प्रयासों से आज इस योजना की लापरवाही का खुलासा हुआ| सभासद लल्ला आज नेता विरोधी दल सभासद असलम शेर खां तथा मोहल्ले की सैकड़ों महिलाओं के साथ तहसील दिवस पहुंचे| लल्ला ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि नगर पालिका के कर्मचारी महामाया आर्थिक गरीब मदद योजना के लाभार्थियों की पास बुकें नहीं दे रहे हैं|

डीएम ने अभी तक पास बुकों का वितरण न कराये जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया तथा सभासद से कहा कि नगर पालिका जाकर सभी की पास बुकें दिलवाओ| नगर पालिका के एकौंतेंत अखिलेश तिवारी ने पूर्व की तरह पास बुकें बांटने से साफ़ मना कर दिया| जब उन्हें जिलाधिकारी के फरमान से अवगत कराया गया तब उन्होंने १११ लाभार्थियों को पास बुकें दे दी|

२ गरीब लाभार्थियों की मौत

सभासद लल्ला ने बताया कि उनके बार्ड की १४३ पास बुकें बनी थीं न पहुँचने वाले ३२ लाभार्थियों की पास बुकें बांटने के लिए मै ले आया हूँ| उन्होंने बताया कि मोहल्ले के चंद्रपाल आदि २५ लोगों की इंडियन ओवरसीज बैंक की पास बुक में १२ जनवरी को ही १८०० रूपये जमा हो गए थे| मोहल्ले के ठिलिया चलाकर गुजारा करने वाले श्री किशन कंहार की बीते माह तथा अपाहिज राजकुमार पंडित की आज ही मौत हुयी है जिनकी पास बुकें अब दी गयीं हैं|

वाहवाही लूटना चाहते थे चेयरमैन

सभासद लल्ला ने आरोप लगाया कि चेयरमैन मनोज अग्रवाल स्वयं पास बुकों को बांटकर वाहवाही लूटना चाहते थे इसीलिये उन्होंने पास बुकों का बितरण नहीं होने दिया| मैंने उनसे कई बार पास बुक बंटवाने को कहा था तो वह टालमटोल करते रहे|

पार्टी के कितने हितैषी हैं विधायक

बसपा की टिकट पर चेयरमैन व एमएलसी बनने वाले मनोज अग्रवाल मुख्यमंत्री की योजनाओं पर कितना अमला करते हैं और गरीबों के प्रति उनकी क्या हमदर्दी हैं इसका अब सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है| मुख्यमंत्री सहित पार्टी के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान कर लागू करवाने में जीजान से लगे हैं और स्वयं मुख्यमंत्री भी अपनी योजनाओं की असलियत देखने के लिए जिले का दौरा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही हैं|

जिलाधिकारी के आदेश पर विधवा को मिली राहत

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशम बाग़ निवासी स्वर्गीय झम्मन लाल की पीड़ित पत्नी नन्ही देवी को जिलाधिकारी ने राहत पहुंचाई|

नन्ही देवी के पुत्र जदुवीर व उसकी पत्नी ऊषा देवी ने षडयंत्र रचकर आधे मकान को २ लाख रुपये में १५ जनवरी को मोहल्ले के ही साविर अली को गिरबी रख दिया|

९ फरवरी को जानकारी होने पर नन्ही देवी ने पुलिस अधीक्षक से बेटे व बहू की शिकायत कर कार्यवाही किये जाने की फ़रियाद की| इसी रंजिश में हैवातपुर गढ़िया काशीराम कालोनी निवासी दंपत्ति के अलावा उनके पुत्र सचिन व पुत्री पूजा ने नन्ही देवी की पिटाई कर मार डालने के लिए धमकाया| पीड़ित महिला ने आज जिलाधिकारी को अपना दुखड़ा सुनाया|

राजगौरव हत्याकांड में इंस्पेक्टर ही संदेह के घेरे में!

फर्रुखाबाद: प्रेम-प्रसंग में हुई राज गौरव की ह्त्या की जांच-पड़ताल में लापरवाही बरतने के कारण मुकद्दमे के विवेचक इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार संदेह के घेरे में आ गए हैं|

५ निर्दोष दोस्तों को जेल ?

मुकद्दमे के वादी एवं मृतक राज गौरव के पिता आनंद कुमार पाल ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही मनमाफिक तहरीर पर हस्ताक्षर कराकर रिपोर्ट दर्ज की और हत्याकांड का कोई खुलासा किये बिना ५ युवकों को जेल भिजवा दिया|

इंस्पेक्टर ने लिखाई मनमाफिक रिपोर्ट

नगर के मोहल्ला कछियाना निवासी आनंद कुमार व उनके वृद्ध पिता हरीराम पाल गौरव की ह्त्या का राज जानने के लिए अब दर-दर इधर-उधर भटक रहे हैं| पीड़ित बाप ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया| फिर इंस्पेक्टर ने बोलकर सभासद अशोक वर्मा से तहरीर लिखाई थी जिसपर मैंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया दूसरी बार इंस्पेक्टर ने मोहल्ले के जवाहर सक्सेना को बोलकर मनमाफिक तहरीर लिखवाकर हस्ताक्षर करवा लिए| रिपोर्ट की तहरीर से ही साफ़ जाहिर होता है कि वह काल्पनिक है|

काल्पनिक रिपोर्ट पर सवालिया निशान

रिपोर्ट के मुताबिक़ ” लालगेट निवासी संजीव बाथम, लाल दरबाजा निवासी संजीव जाटव, छोटे उर्फ़ छुतान्कू कुशवाह, तथा कछियाना का दिलीप कश्यप २६ दिसंबर को सायं ७:३० बजे राज गौरव के घर गए और उसे दावत के लिए बुला ले गए| दूसरे दिन राज गौरव का शव लकूला मार्ग पर सड़क के किनारे पड़ा मिला उसकी गला घोंटकर ह्त्या की गयी थी| गर्दन पर रस्सी का निशान देखा गया था|” जांच के नाम पर पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों के अलावा लाल दरबाजा निवासी संतोष जाटव को भी जेल भेज दिया|

कहाँ है राज का मोबाइल ?

पीड़ित बाप का मानना है कि राज की ह्त्या के मामले में उसकी प्रेमिका सीमा को पूरी जानकारी है| पुलिस ने उससे सख्ती से पूंछ-तांछ नहीं की| सीमा पड़ोस में ही रहने वाले इच्छाराम भुज्जी की पुत्री है वह बीए में पढ़ती है| उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जाते थे| राज गौरव के पास 8574810891 नंबर का मोबाइल था| जिसपर मोबाइल नंबर 8874043374 पर फोन भी किये गए| पुलिस ने न तो मोबाइल फोन बरामद किया और न ही काल डिटेल खंगालकर गहराई से जांच-पड़ताल की| दो बार पुलिस ने घर जाकर सीमा से पूंछ-तांछ की रस्म अदा की तो वह दांत बंद कर दौरा पड़ने का ड्रामा करती रही और उसकी माँ उसके मुंह में पानी डालने लगती|

प्रेमी को दगा दे गई प्रेमिका

इच्छाराम थाना शमसाबाद के ग्राम भुल्बुलापुर के मूल निवासी हैं इनके पास करीब ३०० बीघा जमीन, कोल्हू आदि के मालिक बताये गए हैं| गौरव की ह्त्या के दो दिन बाद ही सीमा गाँव चली गई| आरोपी दिलीप की बहन निशी सीमा की ख़ास सहेली है जिससे भी पुलिस ने पूंछ-तांछ नहीं की| बाप-बेटों को इस बात का काफी मलाल है कि इंस्पेक्टर ने उन्हें आज तक यह नहीं बताया कि राज की ह्त्या कहा, कैसे की गयी थी| आरोपियों से भी कोई बात नहीं उगलवाई जिससे ह्त्या का रहस्य अभी भी रहस्य बना है|

अब बाप व बाबा को भी जान का ख़तरा

राज गौरव हत्याकांड का खुलासा न होने से उसके पिता व बाबा को भी जान का ख़तरा बना है| वह अब न्याय पाने के लिए पुलिस अधीक्षक आदि आला अधिकारियों से मिलेंगें| उन्होंने जब कोतवाली में आये पुलिस अधीक्षक से मिलने का प्रयास किया था तो पुलिस ने एसपी से न मिलवाकर एएसपी से मुलाक़ात करा दी थी| एक पत्रकार ने एसपी से मिलवाने के लिए पीड़ित बाप व बाबा को पुलिस मुख्यालय बुलाया था जब एसपी चले गए तो भीड़-भाड़ का बहाना बनाकर पीड़ितों को सीओ से मिलवाया गया| किसी भी अधिकारी ने कोई ख़ास मदद नहीं की|

एसपी ने भी किया था गिरफ्तारी पर संदेह

मालूम हो कि बीते माह पुलिस अधीक्षक ने थाना मऊदरवाजा में पकडे गए ईनामी वाहन लुटेरों के सम्वन्ध में प्रेस कांफ्रेंस की थी| तब इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार भी हत्याकांड के चारों आरोपियों के पकड़े जाने की घटना का खुलासा एसपी से कराये जाने के लिए पहुंचे लेकिन एसपी ने यह कहकर युवकों की गिरफ्तारी बताने से मना कर दिया था कि आरोपी हत्याकांड का इकबाल नहीं कर रहे हैं|

इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों ने ही राज गौरव की ह्त्या की थी विवेचना जारी है|

गुलाबी गैंग की जिला कमांडर अंजली यादव की टीम ने आज घर जाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ढाढस बंधाया| अंजली ने JNI को बताया कि वह शीघ्र ही पीड़ित परिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलवाकर इंस्पेक्टर की लापरवाही से अवगत करायेंगीं|


शासनादेश के बावजूद अवैध बालू खनन जारी

फर्रंखाबाद, 15 फरवरी, खनन विभाग की ओर से जारी जनपद में बालू खनन के एक मात्र  पटटेदार मनोज गौतम का पटटा निरस्त कर नये सिरे से विज्ञापन जारी पटटा उठाने के आदेश जारी किये जा चुके हैं। पटटों के विरुद्ध शासन में पुनरीक्षण दायर करने वाले पक्षकार भगवान् सिंह की ओर से शासनादेश की प्रति दाखिल कर दिये जाने के बावजूद अभी प्रशासन की ओर से बालू खनन पर रोक नहीं लगायी गयी है, और बालू का अवैध खनन जारी है। विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिजकर्म मुकेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी शासनादेश में प्रमुख रूप से पटटों के नवीनीकरण में पर्यावरण मंत्रालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न न किये जाने के आधार पर नवीनीकरण को निरस्त कर दिया है।विशेष सचिव ने अपने पत्र में पटटेदारों द्वारा अवैध खनन किये जाने का भी उल्लेख किया है।

जनपद में बालू के कुल 11 क्षेत्र और इनमें 30 खंड हैं। तहसील सदर के कुल 9 क्षेत्रों में 21 खंड हैं। कायमगंज तहसील के तीन खंडों में नौ क्षेत्र हैं। जनपद के कुल 30 खंडों में से मात्र तीन खंडों के ही वर्तमान में पटटे हैं। यह तीनों खंड स्थानीय सिंडीकेट के प्रतिनिधि मनोज गौतम के नाम हैं।

तत्कालीन जिलाधिकारी के. धनलक्षमी ने इनका नवीनीकरण विगत 18 जनवरी को कर दिया था। इस नवीनीकरण आदेश के विरुद्ध इटावा निवासी भगवान सिंह ने शासन में पुनरीक्षण दाखिल कर दिया था। पुनीक्षण आदेश में विशेष सचिव ने जिलाधिकारी का नवीनीकरण आदेश निरस्त कर दिया है। साथ ही जिलाधिकारी को रिवीजन रिमाण्ड करते हुए पुनः निर्णय लेने के निर्देश दिये गये हैं। पुनरीक्षण आदेश में स्थानीय प्रभागीय निदेशक वन की अनापत्ति के बिना ही नवीनीकरण की संस्तुति किये जाने पर भी आपत्ति की गयी है।