Home Blog Page 5678

यौन उत्पीड़न का आरोपी सिपाही इमरान जेल गया

फर्रुखाबाद: आखिरकार यौन उत्पीड़न का आरोपी सिपाही आखिरकार आज जेल चला ही गया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के चर्चित सिपाही इमरान आज यौन उत्पीड़न के मुकद्दमे में अदालात में हाजिर हुआ| अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया| मालूम हो कि इमरान ने कोतवाली मोहम्दाबाद में तैनाती के दौरान तकीपुर निवासी सुनील गिहार की पुत्री पूजा से शादी करने का ढोंग रचकर उसके साथ दुष्कर्म किया|

जब पूजा ने उससे शादी करने को कहा तो इमरान ने उसे मार डालने के लिए गंगा में फेंक दिया था| बाद में इमरान के विरुद्ध उत्पीड़न का मुकद्दमा दर्ज हुआ तो इमरान ने नौकरी बचाने व जेल जाने से बचने के लिए पूजा से निकाह कर लिया और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में गिरफ्तारी से बचने के लिए अपील की थी|

पत्नी की तलाश में गए युवक को पुलिस ने दबोचा

फर्रुखाबाद: गायब पत्नी की तलाश में कोतवाली गए युवक सुखवीर शाक्य को पुलिस ने  हिरासत में ले लिया|

कोतवाली कायमगंज शिव ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक प्रभाकर मिश्रा जनपद काशीराम नगर थाना सिड्पुरा के ग्राम अजीत नगर निवासी जगदीश शाक्य के पुत्र सुखवीर को साथ लेकर उसकी पैरवी में शहर कोतवाली पहुंचे| उन्होंने सुखवीर की हाई कोर्ट दायर अपील के निर्देशों का हवाला देते हुए इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार से सुखवीर की पत्नी साधना को तलाश करने की सिफारिश की| इंस्पेक्टर ने यह कहकर सुखवीर को बिठा लिया कि साधना को गायब कराने में तुम्हारा भी हाँथ है|

साधना थाना सिड्पुरा के ग्राम वाजीदपुर निवासी ब्रजेश उपाध्याय की १६ वर्षीय पुत्री है| वह बीते वर्ष कायमगंज में अपनी बहन भावना, बहनोई अवनीश मिश्रा के घर आई थी और १ फरवरी २०१० को वहीं से अपने प्रेमी टिंकू शाक्य के साथ चली गई| साधना को बहला-फुसला कर गायब करने के मामले में ग्राम वाजीदपुर निवासी यादराम व उनके बेटे टिंकू व देवेन्द्र तथा पत्नी मुन्नी देवी तथा गया प्रसाद के पुत्र अवनीश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई|

यादराम ब्रजेश की खेती को बंटाई पर करने के कारण घरेलू सम्बन्ध हो गए थे| प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि सुखवीर टिंकू का मौसेरा भाई है| उसने साधना को भगवाने में टिंकू व उसके घरवालों की मदद की थी| पुलिस ने यादराम आदि आरोपियों को जब गिरफ्तार किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने सुखवीर व साधना की आर्य पद्धति से कागजों में शादी दर्शा दी और इसी प्रमाण पत्र के आधार पर जमानते हो गयीं| जब सुखवीर को पता चला कि साधना की उसके साथ शादी हो चुकी है तो उसने पत्नी को बरामद कराने के लिए उच्च न्यायालय में अपील दायर की|

साधना प्रभाकर के बेटे की साली है इसी लिए वह सुखवीर की मदद कर रहे हैं| उधर साधना के अपहरण के मुकद्दमे की जांच करने वाले दरोगा ने सुखवीर को भी अभियुक्त बना दिया है|

चोरों ने शटर खोलकर गोलक से नगदी उड़ाई

फर्रुखाबाद: पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौंसले दिनोदिन बड़ रहे हैं| चोरों ने बीती रात शहर कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी की दूकान का शटर खोलकर गोलक से हजारों रुपये की नगदी उड़ा डी|

रोडवेज बस स्टेशन के सामने पंजाब बैंक के निकट ग्राम विजाधरपुर निवासी मनोज शुक्ला थोक में कपूरी, तम्बाकू का व्यापार करते हैं| चोरों ने बीती रात किसी उपकरण से उनके शटर में लगा छोटा गेट खोल दिया और अन्दर कमरे में रखी गोलक से २० हजार रुपये निकाल ले गए| चोरों ने शटर खोलने के लिए ईंटों का इस्तेमाल किया शटर के निकट टूटीं मिली| सुबह ८ बजे जब प्रमोद अवस्थी दूकान खोलने गए तो शटर खुला देखकर भौंचक्के रह गए|

कादरीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद पाण्डेय व दरोगा अनेक सिंह ने घटना की जांच-पड़ताल की| तीन दिन पूर्व भी चोर रोडवेज बस स्टेशन के सामने शटर व दुकान के ताले तोड़कर ४० हजार रुपये की नगदी आदि कीमती सामन निकाल ले गए थे| चौकी प्रभारी ने बताया कि अब उनके पास मात्र दो सिपाही हैं जबकि चौकी में २१ सिपाही थे बांकी सिपाही इंस्पेक्टर ने कोतवाली में सम्बद्ध कर लिए हैं|

इंजीनियर को घायल कर नगदी व चैन लूटी

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पीडब्लूडी के इंजीनियर ओमपाल लोधे राजपूत को घायल कर नगदी व सोने की चैन लूट ली गयी| पुलिस ने घायल इंजीनियर का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम महलई निवासी ओमपाल लोधे ने बताया कि वह फतेहगढ़ पीडब्लूडी में इंजीनियर हैं| बीती रात ८ बजे बाइक से घर जा रहे थे| गाँव में ही रामू सिंह, धर्मराज, नन्हकू व दुर्विजय सिंह लोधी ने घेर कर पकड़ लिया मार पीटकर सिर फोड़ दिया तथा ७० हजार रुपये व दो तोला बजनी सोने की जंजीर लूट ली| पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज न कर मार पीट की एनसीआर दर्ज कर ली|

एसओ अतर सिंह ने बताया कि गाँव के दो भाईयों में मारपीट गाली-गलौज हो रहा था| वहां से निकलते समय ओमपाल ने समझा कि हमें गाली दे रहे हैं इसी विवाद में मारपीट हुयी है लूट की घटना नहीं|

अब एसपी करायेंगें राजगौरव हत्याकांड की जांच-पड़ताल

फर्रुखाबाद: गुलाबी गैंग की जिला कमांडर अंजली यादव ने आज राजगौरव हत्याकांड के पीड़ित परिजनों आदि को पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन से मुलाक़ात करवाई| पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच करवाने का वायदा किया|

नगर के मोहल्ला कछियाना आदि के करीब आधा सैकड़ा स्त्री-पुरुष कचहरी में जिलापूर्ति कार्यालय के सामने एकत्र हुए| वहां उन्होंने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद गुलाबी गैंग जिंदाबाद के नारे लगाए| अंजली यादव के अलावा राजगौरव के पिता आनंद कुमार व बाबा हरीराम पाल, माँ, बहन के अलावा जेल भेजे जा चुके छोटे कुशवाह की माँ सत्यवती, संजीव जाटव की माँ छुन्नी देवी पुलिस अधीक्षक से मिलीं|

इंस्पेक्टर की लापरवाही की पोल खोली

एसपी को अवगत कराया गया कि कोतवाली के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने स्वयं तहरीर लिखवाकर नामजद कराये गए ४ युवकों के अलावा बाद में एक अन्य संतोष जाटव का चालान कर दिया लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि राजगौरव की ह्त्या कब, क्यों, कहाँ और किस प्रकार की गयी थी| उसका मोबाइल फोन बरामद नहीं किया गया और न ही काल डिटेल से जांच-पड़ताल की गयी|

आरोप लगाया गया कि राजगौरव की ह्त्या के मामले में उसकी प्रेमिका सीमा व उसकी सहेली निशी को पूरी जानकारी है जिनसे पुलिस ने पूंछ-तांछ नहीं की| निर्दोष संजीव व छूटंकू आदि को जेल भेजा गया| आनंद कुमार ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने रिश्वत ले लिए जाने के कारण हत्याकांड का सही खुलासा नहीं किया और रुपये बसूलने के लिए मोहल्ले के तीन और युवकों को पकड़ लिया था| इंस्पेक्टर पर अविश्वास करते हुए किसी अन्य इंस्पेक्टर से जांच कराये जाने की फ़रियाद की गयी|

कथित ह्त्या की बनाई वीडिओ फिल्म

कादरीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय पर गुमराह करके कोतवाली में ही रहे मौजूद पुलिस कप्तान से न मिलवाये जाने का आरोप लगाया गया| पीड़ित छुन्नी देवी व सत्यवती ने रोते हुए बताया कि मुलाक़ात के दौरान उनके बेटों ने बताया कि पुलिस ने पीट पीटकर ह्त्या की घटना का इकबाल किये जाने की वीडिओ फिल्म बनायी थी|

राजगौरव का खोजा जाएगा मोबाइल

पुलिस अधीक्षक ने राजगौरव का मोबाइल फोन बरामद करने का वायदा करते हुए इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि वह लोग पहले क्यों नहीं मिले और कोतवाली में मुलाक़ात न कराने वाले दरोगा के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की कि उसकी बहुत शिकायतें हैं| इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ अम्रतपुर डॉ अभय कुमार गुप्ता मौजूद रहे|

राजा अब सलाखों के पीछे

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटाले के जन्मदाता ए राजा अब जेल की सलाखों के पीछे रहेगें। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरूवार को पटियाला कोर्ट ने सीबीआई की दलील पर सुनवाई हुई जिसके बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया कि राजा अब 3 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेगें। राजा को तिहाड़ जेल भेजे जायेगा।

गौरतलब है कि पूर्व दूस संचार मंत्री ए राजा को सीबीआई ने 2 परवरी को गिरफ्तार किया था। अभी तोक वो सीबीआई रिमांड पर थे उसके बाद उव्हें आज पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से राजा को ३ मार्च तक तिहाड़ भेजने का आदेश आया।

वर्षा से रामनगरिया में प्रशासनिक पंडाल ध्वस्त

फर्रुखाबाद, 16 फरवरीः विगत रात्रि आयी वर्षा और तेज हवाओं के कारण मेला रामनगरिया में लगे प्रशासनिक पंडाल बुरी तरह ध्वस्त हो गये। सांस्कृतिक पंडाल ध्वस्त हो जाने के कारण बुधवार को कई का्र्यक्रम स्थगित करने पड़े।

विदित है कि मंगलवार दिन से ही मौसम का मिजाज खराब होने लगा था। रात में हल्की बूंदा बांदी ने तेज तूफान का रूप धारण कर लिय। तेज हवओं के चलते मेला रामनगरिया में लगे प्रशासनिक और सांस्कृतिक पांडाल बुरी तरह ध्वस्त हो गया। सर्द हवाओं और ओलों के कारण बढ़ी ठंड के कारण मेला की रौनक काफी फीकी रही। तेज हवाओं के कारण कई झूले भी क्षति्ग्रस्त हो गये।

नगर में शानो शौकत से निकला जलूसे मोहम्मदी

फर्रुखाबाद: सीरत कमेटी के तत्वाधान में सायं टाउन हाल तिराहा स्थित मस्जिद काजी साहब से जलूसे मोहम्मदी उठाया गया जिसमे सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत ली| जलूस पक्कापुल, चौक बाजार, घुमना बाजार होकर मदरसा शमशुल हुजूम अंजुमन पहुंचकर समाप्त हुआ| इस दौरान अल्लाह हो अकबर नारे तकबीर के जोरदार नारे लगाए गए|

जलूस में ऊँट व घोड़ों की कतार आकर्षक का केंद्र बने जिसपर बच्चे सवार रहे| पूरे मार्ग को बिजली की आकर्षक झालरों व विशाल गेट बनाकर सजाया गया था| जलूस में कमेटी के अध्यक्ष काजी मुताहिर अली, सचिव इंतजार अली, कांग्रेसी नेता आफताब हुसैन, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सतीश दीक्षित, विश्वास गुप्ता, मोहम्मद हसीन बल्ली वाले, फैसल रहीस, सुजात उल्ला खां, शहजादे मेरे खां आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे|

कायमगंज में भी मोहल्ला जट्वारा से पुल ग़ालिब तक जलूसे मोहम्मदी जलूस बड़ी धूमधाम से निकाला गया| जिसमे हाजी इस्तियाक हसन खां, जमीं अली खां, राजिक अली, बजरुद्दीन, आदुल आदि सैकड़ों लोगों ने सिरकत की|

कालाबाजारी में कोटेदार के विरुद्ध 3/7 में एफआईआर

फर्रुखाबाद, 16 फरवरीः उपभोक्ताओं का राशन कालाबाजारी में बेच लेने के आरोप में विकास खंड कमालगंज के ग्राम रामपुर मांझगांव के कोटेदार के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

उपभोक्ताओं की जागरूकता के आगे कोटेदार की कालाबाजारी के गोरखधंधे की कलई खुल कर सामने आ गयी। बुधवार को पूर्ति निरीक्षक मुन्ना सिंह गौर ने थाना कमालगंज में ग्राम रामपुर मांझगांच के कोटेदार रविराज सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार कोटेदार ने विगत 27 जनवरी को स्थानीय हाट केंद्र से राशन उठाया था। इसका 6 फरवरी को वितरण से पूर्व सत्यापन करया जाना था। परंतु कोटेदार ने न तो सत्यापन कराया और न ही वितरण कराया। तहरीर के अनुसार कोटेदार ने बीपीएल कार्ड धारकों के लिय 16.85 कुंतल गेंहू,25.50 कुंतल चावल व अंत्योदय कार्ड धारकों 10.75 कुंतल गेंहू, 16 कुंतल चावल और 5.5 कुंतल चीनी का उठान कराया था। समस्त राशन का वितरण कराये बिना ही कालाबाजारी में बेंच दिया गया। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक रामरेखा यादव को सौंपी गयी है।

उल्लेखनीय है कि गांव के ही शिव नरेश, विपिन, आशुतोष आदि आधा सैकड़ ग्रामीणों ने राशन कोटेदार के विरुद्ध उपलिलाधिकारी को शिकायत सौंपी थी।

ट्रैक्टर चालक ने रेलवे का फाटक तोड़ा, २ ट्रेने लेट

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के ग्राम श्याम नगर में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारकर रेलवे फाटक को तोड़ दिया| जिससे दो ट्रेने लेट हो गयीं| चालक सातनपुर मंडी में ट्राली से आलू उतारकर घर जा रहा था जब वह श्याम नगर स्थित रेलवे फाटक से गुजरा रहा था तो लापरवाही के कारण फाटक टूट गया| पकड़े जाने के भय से ड्राईवर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया जिससे आईटीआई चौराहे से सातनपुर मंडी मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं|

इस घटना की जानकारी होने पर रेलवे के अधिकारियों के हाँथ-पैर फूल गए| उसी समय छपरा से मथुरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का समय था| आरपीएफ के जवानों ने मौके पर जाकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और यातायात चालू करवाया| तभी छपरा एक्सप्रेस सहित एक अन्य ट्रेन बिलम्ब से रवाना हुईं| आरपी के प्रभारी नरेश चन्द्र मीणा ने बताया कि पुराने ट्रैक्टर पर कोई नंबर नहीं है मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है|

उन्होंने बताया कि दुर्घटना से छपरा सहित दो ट्रेने लेट हुयी हैं| जब कि स्टेशन अधीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि उन्हें फाटक के टूटने की जानकारी नहीं है|