Home Blog Page 5677

दुल्हन को बारात सहित देख घर से भागा दूल्हा

बलिया।। सुनने में यह भले ही अजीबोगरीब लगे, लेकिन हकीकत है कि यूपी के बलिया जिले में अपने घर बरात नहीं आने पर दुलहन खुद बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंच गई। आखिरकार उसकी कोशिश के आगे वर पक्ष को भी झुकना पड़ा।

हुआ यूं कि बांसडीह रोड क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी देवेंद्र की बरात शुक्रवार को नगरा क्षेत्र के खनवर गांव के रहने वाले कपूर चंद्र के घर जानी थी, लेकिन रातभर इंतजार के बाद भी बरात नहीं पहुंचने से वधू के घर में निराशा फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुलहन शनिवार सुबह खुद गांव के लोगों को इकट्ठा करके बरात लेकर देवेंद्र के दरवाजे पहुंच गई। इससे घबराया दूल्हा घर छोड़कर भाग गया। इस बीच, गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खबर कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इस पर वर पक्ष के लोग दुलहन को अपने घर रखने को राजी हो गए। इसके अलावा शादी की नई तारीख भी तय हो गई। सूत्रों के मुताबिक वधू पक्ष के लोग कम दहेज मिलने और वर पक्ष के लोग तय समय पर शगुन नहीं लाने का आरोप लगा रहे थे।

संडे स्‍पेशल: दीवालिया होने के कगार पर भारतीय रेल

नई दिल्ली. भारतीय रेल रोजाना करीब 2 करोड़ यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाती है। देश भर में फैले 64 हजार किलोमीटर से भी ज्‍यादा लंबे रूट पर करीब17 हजार ट्रेनों के जरिए भारतीय रेल देश की ‘लाइफ लाइन’ बनी हुई है। पर दुनिया के तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क वाली भारतीय रेल दीवालियेपन की कगार पर है।

ममता बनर्जी के नेतृत्‍व में रेल मंत्रालय का हाल यह है कि उसने सरकार से 39,600 करोड़ रुपये की बजटीय मदद मांगी है। लेकिन वित्त मंत्रालय ने टका सा जवाब देते हुए कहा है, ‘रेल को अनुशासित होने की जरूरत है।’ अब 25 फरवरी को ममता तीसरी बार रेल बजट पेश करने जा रही हैं। इसमें उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती यही रहेगी कि वह रेलवे में अनुशासन (वित्‍तीय, प्रशासनिक) कैसे लाएंगी।

ममता के नेतृत्व में भारतीय रेल की कमाई में तेज गिरावट और खर्च में बढ़ोतरी हुई है। इस वित्त वर्ष में ही खर्च 1,330 करोड़ रुपये बढ़ गया है, जबकि कमाई 1,142 करोड़ रुपये के करीब घट गई है। आज रेलवे को सौ रुपये कमाने के लिए 95 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान यह अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियो) इससे काफी कम (75.9/100) था। जाहिर है, ऐसे में रेलवे से बेहतर सुविधा की अपेक्षा रखना बेमानी है। रेल के खजाने में अब सिर्फ 5,000 करोड़ रुपये बतौर रिजर्व राशि जमा हैं, जो हाल के दौर में सबसे कम राशि है। रेलवे के पास इतना पैसा नहीं है कि वह इसे कैपिटल फंड और विकास फंड में जमा कर सके ताकि नई चीजें खरीदी जा सकें और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा सके।

पिछले साल रेलवे कैपिटल फंड में एक रुपये भी नहीं जमा कर पाई, जो किसी भी संगठन की खस्ताहाली का पहला सबूत है। हालांकि पश्चिम बंगाल का मुख्‍यमंत्री बनने का सपना देख रहीं ममता बनर्जी ने कोलकाता मेट्रो ट्रेन को सुधारने के लिए 11,000 करोड़ रुपये का ऐलान जरूर कर दिया। रेल के इतिहास में पहली बार सप्लायरों का पैसा रोका गया है। खबर है कि सिग्नल के लिए इस्तेमाल होने वाले केबल और ट्रैक के फिशप्लेट सप्लाई करने वाली एजेंसियों के भुगतान को रोक लिया गया है।

जिला योजना समिति में अधा दर्जन निर्विरोध निर्वाचित

फर्रुखाबाद, 19 फरवरीः जिला योजना समित के जिला पंचायत सदस्यों के कुल 16 पदों के सापेक्ष आधा दर्जन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गये हैं। शेष 10 पदों के लिये चुनाव 13 ने नामांकन किया है।

जिलाधिकारी न्यायालय में शनिवार को जिला योजना समिति के कुल 16 पदों के सापेक्ष 19 नामांकन दाखिल किये गये। उल्लेखनीय है कि इनमें से अनारक्षित 6 पदों के सापेक्ष 7 नामांकन आये है। महिला
आरक्षित 3 पदों के लिये मंजूलता उर्फ शयामा यादव, ममता चतुर्वेदी और निर्मला देवी ने ही नामांकन किये हैं। इस लिये इनका निर्विरोध निर्वाचन ल्रगभग तय माना जा रहा है। पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित 3 पदों के लिये कुल 4 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के एक मात्र आरक्षित पद के लिये चूंकि केवल सरोजनी कुशवाहा ने ही अकेला नामांकन किया है इसलिये उनमा भी निर्विरोध चुनाव तय है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिये आरक्षित दो पदों के सापेक्ष भी मा़त्र दो नामंकन पवन कुमार व चंद्रमुखी कठेरिया के ही आये हैं सो इनका भी निंर्विरोध निर्वाचन तय है। अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित एक पद के सापेक्ष दो नामांकन होने के कारण अभी चुनाव की स्थिति बनी हुई है।

विकास मंच के प्रदर्शन के हुडदंग से गुलावी गैंग ने तौबा की

फर्रुखाबाद: विकास मंच ने आज जन समस्याओं को लेकर गुलाबी गैंग के सहयोग से नगर के चौक बाजार में धरना प्रदर्शन किया| इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हुडदंग किया जिससे गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव ने तौबा कर ली|

मंच व गुलाबी गैंग के कार्यकर्ता क्लासिक काम्प्लेक्स से नारेबाजी करते हुए चौक बाजार पहुंचे| इस दौरान फोटो खिचाने को लेकर मंच के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धक्का मुक्की करके हुडदंग मचाया|

मंच के जिलाध्यक्ष मोहन अग्रवाल के कई बार समझाने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी बाद में मोहन अग्रवाल ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खोली| उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया सामिग्री के कारण आईटीआई का मार्ग बनते ही उखड़ने लगा है|

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने कूड़े दान की खरीददारी में काफी घपला किया है| घटिया ईटों को काफी ऊंची कीमत में खरीददारी करके नगरपालिका को चूना लगाया जा रहा है| नगर में स्मैक और सट्टा के कारोवार के कारण चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है|

मानव पदार्थों की बिक्री रुकवाने व नगर पालिका के घपले की जांच की कार्यवाही के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर को ज्ञापन दिया| गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव ने बताया कि मेरे समर्थको की भीड़ अधिक थी| मोहन अग्रवाल के कहने पर मंच के कार्यक्रम को समर्थन दिया गया था| मैंने मंच के कार्यकर्ताओं की हरकतों से मोहन अग्रवाल को अवगत करा दिया| अब वह ऐसे कार्यक्रमों में भाग नहीं लेगी जिससे उनके संगठन की छवि धूमिल हो|

फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से मुन्ना बजरंगी का अलीगढ़ जिला कारागार स्थानांतरित

फर्रुखाबाद,19 फरवरीः कुख्यात माफिया डॉन व शार्प शूटर और बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी को फतेहगढ़ कारागार से अलीगढ़ कारागार में शिफ्ट करने के आदेश कर दिए हैं। प्रमुख सचिव (गृह) कुंवर फतेहबहादुर के आदेशों के बाद स्थानीय करागार प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

जिला कारागार अलीगढ़ में मुन्ना बजरंगी को रखने के लिए अस्पताल के अंदर की तन्हाई बैरक की रिपेयरिंग कराई जा रही है। इसी के मद्देनजर पुराने स्टोर को भी बैरक में तब्दील किया जा रहा है। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक संजीव त्रिपाठी का कहना है कि बजरंगी हाई सिक्योरिटी का अपराधी है। ऐसे अपराधियों के लिए टूटियर (डबल) सिक्योरिटी सिस्टम के मानक हैं। अलीगढ़ में टू टियर सिक्योरिटी के मानक की बैरक न होने की जानकारी शासन को दे दी गई है। सुपरवीजन के लिए एक डिप्टी जेलर को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
डेढ़ साल पहले मुंबई में क्राइम ब्रांच की स्पेशल सेल ने बजरंगी को गिरफ्तार किया था। उसी समय से वह फतेहगढ़ कारागार में बंद है। बता दें कि बजरंगी ने 40 हत्याएं कुबूली हैं। बजरंगी हाई सिक्योरिटी का अपराधी है।

मै टल्ली… मै टल्ली हो गई…

कानपुर|| हैलट अस्पताल में एक नर्स ने अस्पताल के ही एक डाक्टर के प्रेम में पागल होकर दारू के नशे में ऐसा उत्पात मचाया कि घंटों मरीज और उनके रिश्तेदार परेशान होते रहे। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाला लाजपत राय अस्पताल हैलट में बीती रात ड्यूटी चेंज होने पर भारती नाम की नर्स अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिना एप्रेन पहने पहुंच गयी।

उसे देखते ही इंचार्ज मैट्रेन ने फटकार लगाते हुए वापस कर दिया और निर्धारित पोशाक में ड्यूटी में आने की हिदायत दी। उस समय तो वह नर्स वहां से चली गयी। लेकिन कुछ देर बाद जब वह उसी पोशाक में वापस लौटी तो उसके मिजाज बदले हुए थे। भारती अस्पताल में तैनात एक डाक्टर को चिल्ला-चिल्ला कर अपना प्रेमी बता रही थी।

सूत्रों बताते है कि नर्स उस के प्यार के साथ-साथ शराब के नशे में धुत थी। उसने अपने प्रेम को जगजाहिर करने के साथ ही करने के साथ ही इमरजेंसी में बिना रुके गा-गा कर नाचना शुरू कर दिया। पहले तो कुछ देर वहां मौजूद रोगी और उनके तीमारदार उसकी बातों और डांस का आनंद लेते रहे। लेकिन जब लोगों ने उसको डांस रोकने के लिए कहा तो वह भड़क उठी। प्रेमी डाक्टर का नाम ले वह बीच में पड़ने वाले लोगों को देख लेने की धमकियां देने लगी।

इमरजेंसी में नर्स के डांस और हंगामे से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहां मौजूद कर्मचारियों नर्स का हंगामा रुकता न देख इस बात की जानकारी सीएमएस को दी। हंगामे की सूचना मिलते ही सीएमएस फौरन इमरजेंसी पहुंचे और किसी प्रकार से नर्स को समझा-बुझा कर शांत किया। हैलट अस्पताल के हर कर्मचारियों के बीच नर्स और डॉक्टर के प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

लूट-पाट के मुकद्दमे में फंस गये चौकी इंचार्ज व सिपाही

फर्रुखाबाद: अदालत के आदेश पर दर्ज हुए मुकद्दमे में चौकी प्रभारी व सिपाही लूट-पाट के मुकद्दमे में फंस गये हैं|

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने अदालत के आदेश पर ग्राम महलई निवासी राजेश कुमार की ओर से दर्ज किये गये मुकद्दमे में बीबीगंज चौकी प्रभारी इन्द्रेश कुमार व ४,५ सिपाहियों को लूट-पाट के मुकद्दमे में अभियुक्त बनाया गया है|

पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया गया कि वह १७ जनवरी को राजेश कुमार के घर में घुस गए और मार-पीट कर नगदी व रुपये ले गए| जब राजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तब राजेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया|

एक फोन पर आपके घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी

फर्रुखाबाद, 18 फरवरीः यदि अगल-बगल के घरों की जनगणना हो गई है और आप छूट गए हैं? या फिर जनगणना के लिए आए कर्मचारियों से कुछ जानकारियां दर्ज करानी रह गईं हैं तो चंता न करें। बस अपने इलाके के चार्ज अधिकारी का नंबर मिलाकर अपनी समस्या बताएं। कर्मचारी घर आकर आपकी समस्या का समाधान कर जाएंगे।

जिले में जनगणना कार्य में लगे पूर्व ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राधेश्याम यादव बताते हैं कि किन्ही कारणों से लोग यदि जनगणना से छूट गए हों, जनगणना हो जाने के बाद परिवार में किसी सदस्य की संख्या बढ़ी हो या घटी हो तो ऐसे लोग अपने इलाके के चार्ज अधिकारी को फोन कर जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद कर्मचारी घर आकर नई जानकारियां दर्ज कर जाएंगे। श्री यादव बताते हैं कि बीती नौ फरवरी से जनगणना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर ब्योरा दर्ज कर रहे हैं। यह क्रम 28 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान में सभी को भागीदार होना चाहिए। श्री यादव ने बताया कि जनगणना में केवल 28 फरवरी की रात 12 बजे तक के ही ब्योरे दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद की जन्म, मृत्यु की घटनाओं तथा परिवार में नए आए आगंतुकों की जानकारी जनगणना में शामिल नहीं की जाएगी। परंतु जनगणना कर्मी के ब्योरा दर्ज करने के बाद और 28 फरवरी से पूर्व जन्मे या मृत व्यक्तियों का विवरण दर्ज करने के लिये एक से सात मार्च तक रिवीजनल राउंड चलाया जायेगा।

हंगामें के बाद धरने पर बैठी शिक्षिका की तैनाती का आदेश

फर्रुखाबाद, 17 फरवरीः शिक्षक नेताओं के हंगामे व बेसिक शिक्षा अधिकारी से तीखी नोकझोंक के बाद विगत 18 माह से अकारण वेतन रोके रखने के विरोध में धरने पर बैठी शिक्षिका बीना गौतम की गुरुवार को तैनाती और वेतन आहरण के आदेश हो गये।

विदित है कि तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका वीना गौतम का विगत 18 माह से वेतन रोक रखा था। प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका की उपस्थिति भी प्रमाणित कर रखी थी। इसके बावजूद वेतन न दिये जाने के विरोध में गुरुवार को श्रीमती गौतम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रारंभ कर दिया।

शिक्षिका के धरने पर बैठा देखकर शिक्षक नेता बिफर गये। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संध के राम सेवक यादव व जोंगराज सिंह आदि ने बीएसए को कार्यालय में ही घेर कर जम कर खरी खोंटी सुनाई। जम कर हुई नोंकझोंक के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.कौशल किशोर ने शिक्षिका की मोहम्मदाबाद ब्लाक के ग्राम बीरपुर में तैनाती करते हुए सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को वेतन बिल बनाने के आदेश कर दिये है।

जनगणना डयूटी में लगे शिक्षकों को आगामी 7 मार्च तक के लिये विद्यालयों से कार्यमुक्त न किये जाने का भी शिक्षक नेताओं ने विरोध किया। शासनादेश की प्रति दिखाने के बावजूद काफी बहस के बाद बीएसए ने इस सम्बंध में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।

विदेशी दंपत्ति ने मेला राम नगरिया का लुत्फ़ उठाया

फर्रुखाबाद: विदेशी दंपत्ति ने आज मेला राम नगरिया का लुत्फ़ उठाया और पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन से भेंट की|

न्यूजीलैंड से आये जान हैरिस व उनकी पत्नी एलिस हैरिस ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात की| विदेशी दंपत्ति ने एसपी को बताया कि उनके पिता जेएफ डब्लू हैरिस पुलिस कप्तान थे और आजादी के बाद सन १९४७ में उमकी पहली पोस्टिंग इसी जिले में हुयी थी|

विदेशी दंपत्ति ने यहाँ आकर अपने पिता की यादों को ताजा किया| दम्पत्ति ने अपने पिता की साथियों के साथ वाला फोटो भेंट किया| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह फोटो बनवाकर पुलिस लाइन में लगाया जाएगा|