Home Blog Page 5676

आये थे बहू की विदा कराने, पहुँच गए हवालात

फर्रुखाबाद:20 february|| बहू की विदा कराने जाना सौदान सिंह यादव को काफी महंगा पड़ा| बहू की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें हवालात पहुंचा दिया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम आवाजपुर निवासी विजय सिंह यादव की पुत्री रिशू का काशीराम नगर कोतवाली अलीगंज के ग्राम दहलई निवासी सौदान सिंह यादव के पुत्र शैलेन्द्र सिंह से विवाह हुआ था| दहेज़ को लेकर करीब एक वर्ष पूर्व शैलेन्द्र ने पत्नी को मार पीटकर घर से निकाल दिया था जिसका केस अदालत में विचाराधीन है| सौदान सिंह बीते दिन पुत्र शैलेन्द्र व उसके दोस्त जनमेश के साथ बहू की विदा कराने गए|

उन्होंने विजय सिंह पर बहू को भेजने का दवाव डाला और जबरन विदा कराकर ले जाने पर उतारू हो गए| इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुयी| पुलिस ने सौदान सिंह, जनमेशaa व विजय सिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| पुलिस आने से पहले ही शैलेन्द्र भाग जाने में सफल रहा|

21 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और सरकार इस कोशिश में है कि बजट सत्र हंगामे की भेंट नहीं चढ़े.

सरकार बजट सत्र के सुचारु संचालन को लेकर पूरी तरह गम्भीर है, क्योंकि इस सत्र का चलना सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. लिहाजा वह इस रास्ते में आने वाले हर रोड़े को साफ करने में जुटी हुई है. इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी. इसके बाद रेल बजट और आम बजट पेश किया जाना है. सरकार को इन्हें संसद से पारित कराना होगा.

जिस एक मुद्दे को लेकर पूरा शीतकालीन सत्र बर्बाद हो गया था, सरकार ने उस मुद्दे को भी सुलझाने का संकेत दे दिया है. हालांकि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुई अनियमितता की जांच के लिए जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की घोषणा अभी नहीं हुई है और सरकार इस मुद्दे पर बुधवार को अपना रुख साफ करेगी, लेकिन स्थितियां जेपीसी गठन का संकेत देती हैं, क्योंकि सरकार इस बात को अच्छी तरह जानती है कि जेपीसी गठन के बगैर सत्र का सुचारु संचालन शायद सम्भव न हो सकेगा.

प्रधानमंत्री ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बजट सत्र के सुचारु संचालन की उन्हें आशा है. उन्होंने यह भी कहा कि बजट सत्र फलदायी होगा.

सोमवार को सदन में विपक्ष का रुख क्या होगा, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन समझा जा रहा है कि कम से कम राष्ट्रपति के अभिभाषण में विपक्ष कोई अवरोध नहीं खड़ा करेगा. स्थितियां इस बात का भी संकेत करती हैं कि विपक्ष बुधवार तक जेपीसी पर सरकार के रुख का इंतजार कर सकता है.

संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने शुक्रवार को ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि जेपीसी पर कोई निर्णय बुधवार से पहले ले लिया जाएगा.

बहरहाल, सरकारी एजेंडे के अनुसार बजट सत्र के दौरान कई सारे विधेयक सदन में पेश किए जाने हैं और उन्हें पारित किया जाना है. बगैर इसके सरकार अपने एजेंडे पर आगे नहीं बढ़ पाएगी.

सरकार आर्थिक एवं प्रशासनिक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है. लिहाजा बजट सत्र के दौरान कई आर्थिक विधेयक पेश किए जाएंगे.

वस्तु एवं सेवा कर के लिए संविधान संशोधन विधेयक, खनन क्षेत्र में मंजूरी प्रक्रिया को गति देने के लिए एमएमडीआर विधेयक एवं कम्पनी विधेयक बजट सत्र के दौरान पेश किए जाने हैं.

इसके अलावा उद्योग के लिए भूमि अधिग्रहण को आसान बनाने सम्बंधी विधेयक को भी बजट सत्र के लिए सूचीबद्ध किया गया है.

एसएआरएफएईएसआई कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक इस सत्र में पेश किया जाना है, जिसके जरिए बैंकों द्वारा गैर निष्पादक सम्पत्तियों (एनपीए) की वसूली में सुधार लाने का लक्ष्य है.

वर्तमान कानून में विसंगति समाप्त करने के लिए सरकार रिकवरी ड्यू टू बैंक्स एंड फाइनेंसियल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक ला रही है.

इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण विधेयकों को इस सत्र में पेश करना और पारित कराना सरकार के एजेंडे में है. लेकिन यह सबकुछ विपक्ष के रुख और सत्र के सुचारु संचालन पर ही निर्भर करेगा.

भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक घोषित

लखनऊ|| भाजपा श्रम प्रकोष्ठ ने कई जिलों के संयोजक तय कर दिये हैं। प्रदेश संयोजक गोपाल अंजान के मुताबिक अनूप जायसवाल को वाराणसी महानगर, फूल चन्द्र साहू इलाहाबाद महानगर, योगेन्द्र शुक्ला इलाहाबाद जिला, रविन्द्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़, शिवबालक जोशी रायबरेली, संजय मिश्रा लखीमपुर|

हरिमोहन गुप्ता कानपुर देहात, राम आसरे कानपुर ग्रामीण, शैलेन्द्र चौधरी इटावा, विनीत भारद्वाज फर्रुखाबाद, रमेश शुक्ला चित्रकूट, कमलापति राजपूत महोबा, विरेन्द्र सचान हमीरपुर, गुच्छी लाल झा झांसी, सियाराम जुगरिषी ललितपुर, केके सिंह जालौन, रमेश राय फिरोजाबाद महानगर, ब्रजेश शर्मा फिरोजाबाद जिला, लक्ष्मी नारायण मैनपुरी, पंकेश मिश्रा शाहजहांपुर, सालिक चन्द्र त्यागी गाजियाबाद महानगर, ओम प्रकाश तिवारी गाजियाबाद जिला|

राजेन्द्र शर्मा गौतमबुद्धनगर, उमेश चन्द्र शर्मा बुलन्दशहर, राजवीर सिंह मेरठ महानगर, रामनाथ धीमान सहारनपुर, वीर सिंह बघेल मुरादाबाद जिला, सुनील कौशिक रामपुर, संजय शर्मा ज्योतिबाफूलेनगर, देवराज सिंह बिजनौर, रत्नेश मिश्रा फैजाबाद, वीरेन्द्र कुमार अम्बेडकर नगर, हीरा लाल मौर्य बलरामपुर, रणविजय सिंह बहराइच और सुरेश तिवारी को सुल्तानपुर का संयोजक बनाया गया है।

आपको पता है रोमन और मुगल सम्राट भी करवाते थे जनगणना

भारत में जनगणना 1872 में प्रारंभ हुई, लेकिन यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है। प्रभु यीशु मसीह का जन्म तो जनगणना के दौरान ही हुआ। मूसा, कौटिल्य व मुगल साम्राज्य में भी प्रजा की गिनती कराई जाती थी।

देश में प्रत्येक 10 साल बाद होने वाली जनगणना का दूसरा दौर 9 से 28 फरवरी तक चल रहा है। पंद्रहवीं जनगणना को लेकर लोगों में उत्सुकता है कि आखिर जनगणना क्यूं और कब से..इसे लेकर भास्कर ने कुछ रोचक तथ्यों को समेटा है।

मसीही धर्म के उद्भव की बात करें तो 2011 साल पहले जनगणना के दौरान बैतलहम में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। पवित्र बाइबिल के लूका रचित सुसमाचार के दूसरे अध्याय में इसका जिR है। अध्याय में लिखा है-उन दिनों औगस्तुस कैसर की ओर से यह आज्ञा निकली कि सारे जगत के लोगों के नाम लिखे जाएं।

यह पहली नाम लिखाई उस समय हुई जब क्विरिनियुस सूरिया का हाकिम था। सब लोग नाम लिखवाने को अपने-अपने नगर को गए। अत: युसूफ भी इसलिए गया कि वह दाऊद के घराने और वंश का था, गलील के नासरत नगर से यहूदिया में दाऊद के नगर बैतलहम को गया। ताकि अपनी मंगेतर मरियम के साथ जो गर्भवती थी, नाम लिखवाए। भीड़ की वजह से सराय में जगह न मिलने पर प्रभु यीशु के माता-पिता मरियम-युसूफ को गौशाले में ठहरना पड़ा। वहीं प्रभु यीशु का जन्म हुआ। जानकारों के अनुसार जहां भी रोमी साम्राज्य था वहां जनगणना होती थी।

पादरी पीटर सिंग बताते हैं कि प्रभु यीशु मसीह के जन्म के हजारों साल पहले भी जनगणना होती थी। स्वयं परमेश्वर ने नबी मूसा को आज्ञा दी थी कि इस्रालियों के गोत्रों के अनुसार गिनती करे। गिनती के मुताबिक ही उन्हें धार्मिक व सामाजिक ड्यूटी अलाट की जाती थी। नबी मूसा के निधन के बाद यह काम नबी यहोशू ने किया। बाइबिल में गिनती नाम की किताब भी है। इब्राहीम से प्रभु यीशु तक 42 पीढिय़ों का जिक्र है।

फर्रुखाबाद के छात्र का हिमाचल में शव मिला, ह्त्या की आशंका

फर्रुखाबाद: छात्र संदीप गुप्ता उर्फ़ सानू का नग्न शव हिमाचल प्रदेश की पुलिस चौकी के निकट मिला है| जिसकी ह्त्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गयी| परिजनों ने शव को लाकर आज यहाँ घटियाघाट शमसान घाट पर उसका अंतिम क्रियाक्रम कर दिया|

संदीप कोतवाली नवाबगंज के ग्राम सित्वनपुर पिथू निवासी विजय प्रकाश गुप्ता उर्फ़ छुटकाईन की १५ वर्षीय पुत्र था तथा ग्राम बबना स्थित महिपाल सिंह शाष्त्री इंटर कालेज में कक्षा ११ का छात्र था| सत्यप्रकाश गाँव में लकड़ी के खोखे में परचून की दुकान चलाते है| उन्होंने १० दिन पूर्व संदीप को रुपये देकर दुकान का सामान लाने मोहम्दाबाद भेजा था| वहीं से संदीप गायब हो गया| उसने दूसरे दिन ताऊ के बेटे को मोबाइल पर बताया कि वह दिल्ली में है| बाद में बताया कि हरियाणा के गोहाना श्री राम आश्रम में ठहरा है|

परिजन तलाश करते हुए जब आश्रम पहुंचे तो वहां के गार्ड राजेश ने परिजनों को एक सिम दी जो संदीप की थी| उसके बाद संदीप ने हिमाचल प्रदेश में नैना देवी मंदिर के पास होटल में ठहरे होने की जानकारी दी| गाँव का ही युवक चरनसिंह जो चंडीगढ़ में नौकरी करता है| परिजनों ने फोन पर चरनसिंह को जानकारी देकर संदीप की तलाश में होटल भेजा| चरनसिंह ने परिजनों को फोन पर बताया कि संदीप मरणासन्न अवस्था में चौकी के निकट पडा था| अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई| उसके चहरे पर चाकू व शरीर में पिटाई व सूजन के निशान हैं|

संदीप का नग्न शरीर मिलने पर उसे दूसरे कपड़े पहनाये गए| पुलिस कार्रवाई तथा दो दिन बाद शव मिलने के कारण परिजन बिना कोई कार्यवाही किये शव को एम्बूलेंश से गाँव पहुंचे तो गाँव में कोहराम मच गया| परिजनों ने गाँव वालों को बताया कि संदीप की पहाड़ से गिरकर मौत हुई है| संदीप ४ भाईयों में सबसे बड़ा था| सत्यप्रकाश ने बताया कि संदीप की जांघ पर लिखा था कि मै कुछ ही पलों में चला जाऊंगा|

हादसे में जेल का कैदी, ड्राईवर सहित 8 घायल

फर्रुखाबाद: जिला कारागार का बंदी रामू कटियार आज सुबह पैर फिसल जाने से चुटहिल हो गया| कन्नौज के ग्राम नेरा निवासी रामू को अपहरण के मामले में सजा हुयी है|

* वाहन दुर्घटना में नगर क्षेत्र के ग्राम खन्नी नगला निवासी कमलेश मौर्य की २८ वर्षीय पत्नी रामकली घायल हो गई|

राम कली नेकपुर में सड़क पार कर रही थीं उसी समय फर्रुखाबाद की ओर से गए टैम्पो चालक ने टक्कर मार दी| चालक व टैम्पो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया| ९ माह की गर्भवती राम कली को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

नगर के मोहल्ला मदारबाड़ी निवासी ड्राईवर रवींद्र कुमार शर्मा फतेहगढ़ मार्ग पर टैम्पो पलट जाने से घायल हो गया| नगर के मोहल्ला गंगा नगर निवासी सुनील, कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम रोहिला निवासी सोनू, खुदलापुर निवासी हीरालाल, चौधारियापुर निवासी सालिगराम की पत्नी सुशीला, निनौआ निवासी संजय नट मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया|

संजय नट साथियों के साथ नेग बसूलने पपियापुर गाँव जा रहा था| कृष्णा कोल्ड स्टोरेज के निकट नीली बत्ती लगी बुलेरो चालक ने उसके टक्कर मार दी| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

पुलिस ने दबोचा
फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने कादरीगेट निवासी श्रीनिवास पाण्डेय को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| श्रीनिवास के विरुद्ध कूड़ा डालने के विवाद के दौरान पिटाई करने की सूचना दर्ज कराई गई थी|

लेन-देन में घायल किया
फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम लोहा पानी निवासी राम निवास को रुपयों के लेन-देन के विवाद में पीटकर घायल कर दिया गया| राम निवास ने गाँव के भैयालाल व मुकेश के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई|

पत्नी को पीटा फिर माफी माँगी
फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला कच्चा किला गढ़ी मुरीद खां निवासी राम आसरे जाटव ने बीती रात पत्नी शिवकुमारी की पिटाई कर दी| महिला की शिकायत पर पुलिस ने राम आसरे को पकड़ लिया| पत्नी से माफी माँगने आईंदा पिटाई न करने पर राम आसरे को छोड़ दिया|

…खाकी से यारी पड़ गई न भारी

0

मुजफ्फरनगर|| कहते है कि पुलिस से दोस्ती भी बुरी और दुश्मनी भी। पटेलनगर निवासी एक युवक ने दोस्ती निभाते हुए एक सिपाही को अपनी बाइक दे दी। सिपाही से बाइक वापस मांगने पर सिपाही ने युवक को जान से मारने व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी है।

पटेलनगर निवासी विक्की पंवार की दोस्ती नई मंडी थाने में तैनात सिपाही से थी। चार माह पूर्व उसने सिपाही को अपनी बाइक दी थी, लेकिन सिपाही का ट्रांसफर कहीं और हो गया। जब उसने सिपाही से अपनी बाइक वापस मांगी तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवक ने नई मंडी कोतवाली में सिपाही के विरूद्ध तहरीर दी है।

खाली मकान पर चोरों की मौज, ले गए सामान

फर्रुखाबाद: आज के जमाने में मकान को खाली छोड़ना काफी जोखिम भरा हो गया है| चोर इसी ताक में रहते हैं कि लोग मकान पर ताला लगाकर चले जाएँ और वह ऐसे मकानों पर मौज-मस्ती कर सकें|

शहर कोतवाली के मोहल्ला श्याम नगर निवासी आनंद कुमार भारती बीती शाम मकान में ताला लगाकर पत्नी रुक्मणी व तीनों बच्चों के साथ पड़ोस के ही पपियापुर गाँव में बड़े भाई प्रधान अजय कुमार के बेटे के नामकरण संस्कार में भाग लेने गए थे| मौक़ा देखकर चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए बक्सों के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन, इनवर्टर, बैटरी आदि कीमती सामान निकाल ले गए|

सुबह पड़ोसियों ने गेट खुला देखा आनंद को आवाज लगाई कोई आवाज न आने पर अन्दर जाकर बिखरा सामान देख चोरी का खुलासा हुआ| आनंद ने २ माह पूर्व ही यहाँ रहना शुरू किया है पोल्ट्री फ़ार्म चलाने वाले आनंद ने बताया कि नगदी व जेवरात गाँव में रखे थे इसलिए बच गए| जांच-पड़ताल के बाद चौकी इंचार्ज ने बिखरे सामान को रखवा दिया तथा चोर का नाम बताने को कहा है|

चोरों ने टीआई के घर से 5 लाख की नगदी व जेवरात उड़ाये

फर्रुखाबाद:20 february|| लखनऊ के यातायात निरीक्षक राकेश बाबू पाण्डेय के आवास से बीती रात चोर नगदी सहित करीब ५ लाख रुपये कीमती जेवरात निकाल ले गए| अजीबो-गरीब तरीके से हुई चोरी की घटना पर पुलिस संदेह व्यक्त कर रही है|

लखनऊ चारबाग बस स्टेशन के यातायात निरीक्षक राकेश पाण्डेय का फर्रुखाबाद कोतवाली के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी साकेत वाली गली में आवास है| छत से मकान में घुसे चोरों ने दो मंजिले पर बने उस कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी जिसमे उनका छोटा बेटा राकेश पत्नी सौम्या के साथ अन्दर से कुंडी बंद कर कमरे में सो रहे थे| चोर जीने में लगे ताले को खोलकर नीचे घुसे और अन्दर वाले कमरे की अलमारी के लाकर से करीब साढ़े ४ लाख रुपये जेवरात व अमित की पिंट से २० हजार रुपये आदि कीमती सामान निकाला|

लाकर में लगी चावी की अलमारी तथा कमरा भी खुला था| उसी के बराबर वाले कमरे में अजीत का बड़ा बेटा अमित सो रहा था| बाहर वाले बैठक के कमरे में राकेश की पत्नी साधना तथा पुत्री पूजा सो रही थी| इसी कमरे में टंगे अजीत के पेंट से पर्स निकाला गया जिसमे करीब १५०० रुपये, दो क्रेडिट कार्ड व पेन कार्ड था|

सुबह ५ बजे जब साधना उठी तो अलमारी का बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला| चोर जेवरातो के खाली डिब्बी छत पर छोड़ गए| अनुमान लगाया गया कि किसी ख़ास जानकार व्यक्ति ने ही चोरी की बारदात की है| जिसे घर के बारे में जानकारी थी| चोर किसी पड़ोसी या सामने वाले मकान की छत से आये थे और उसी रास्ते से चले गए|

परिजनों ने बताया कि पुरानी चाबियों का डिब्बा छत पर रखा था| इसी डिब्बे से चाबी निकालकर चोरों ने जीने का दरबाजा खोला| इस जीने में अजीत ने ताला लगाकर चाबी अपने पास राखी थी| करीब ५ लाख रुपये का माल उड़ाने में चोरों को कतई तोड़-फोड़ तक नहीं करनी पडी जिसके कारण घरवाले आराम से सोते रहे| परिजनों ने कभी सोचा नहीं था कि पूरा मकान बंद होने के बाबजूद भी चोरी हो जायेगी| आमतौर पर ऊपर से आने वाले चोर मेनगेट से बाहर निकलते हैं| मेनगेट के अन्दर ताला न लगा होने के बाबजूद ही चोर इस दरवाजे से नहीं निकले|

रिश्तेदार अखिलेश पाण्डेय ने पुलिस को घटना की जानकारी दी| कादरीगेट के दरोगा अनेक सिंह ने जांच-पड़ताल की| चोरों ने जिस चाबी से जीने का ताला खोला पुलिस उस चाबी को साथ ले गई|

भ्रष्टाचार से दुखी अफसर भी है!

फर्रुखाबाद: आम जनता से लेकर खास आदमी तक और चपरासी से लेकर अफसर तक भ्रष्टाचार से द्रवित नहीं है ऐसा नहीं है| फर्रुखाबाद विकास मंच और गुलाबी गेंग के नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन और धरना प्रदर्शन में ज्ञापन लेने गए नगर मजिस्ट्रेट को भी कहना पड़ा कि “नहीं सुधरे तो बदल दो”| एक नौकरशाह व्यवस्था के खिलाफ अपने दिल का दर्द व्यक्त करने के लिए शायद इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता| मजबूरी में ही सही भरे चौक में माइक पकड़कर जनता के सामने ये शब्द कह देना ही जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियो की बईमान छवि पर मोहर लगाने से कम नहीं| बेईमान बेशर्म नेताओ को या तो खुद कुर्सी छोड़ देनी चाहिए या फिर चुलू भर पानी में डूब मरना चाहिए|

भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज के हर अंग को आगे आना होगा|

धरना प्रदर्शन शनिवार को हुआ था और रविवार को जनपद के छपे अख़बारों से नगर मजिस्ट्रेट की ये बात नदारद थी| किसी अधिकारी द्वारा खुले मंच पर व्यवस्था के लिए ये शायद उनके दिल के अन्दर की भड़ास थी जो अनायास ही निकल आई होगी| शायद भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूकने वाले उत्साही युवको के मुकाबले ये नेता अखबारों में बड़े विज्ञापन से पत्रकारों और अखबारों को ज्यादा उपकृत करते हों मगर अख़बार जनता पढ़ती है और उसी से अखबारी दुकान चलती है| क्या पत्रकारों को अपनी महती भूमिका नहीं निभानी चाहिए| वर्ना क्या फर्क है इन भ्रष्टाचार के सूर्माओ में और उनकी काले कारनामे को उजागर न करने वाले हम पत्रकारों में| व्यवस्था तो नहीं है मगर पत्रकार जनता को आइना दिखाने का ठेका तो लिए ही है तो ऐसे में क्या चोरबाजारी के समय अपनी आख बंद कर लेना जुर्म में सहायता करने जैसा नहीं है|

हो सकता है कि इस बात को पढ़ने के बाद सत्ताधारी दल के नेता बहिन जी तक इसे शिकायत रूप में पहुचाये और एक अफसर का कुछ नुक्सान हो जाए| मगर जो सच है उसे बहुत अधिक दिनों तक नाकारा नहीं जा सकता| कौन नहीं जानता कि जिले में शीर्ष पदों पर बैठे अफसरों को हर माह नजराना लखनऊ तक पहुचना पढ़ता है| चाहे रो गा कर दो या फिर खुश होकर|

युवाओं को चाहिए कि वो हर रोज लोकतान्त्रिक तरीके से इसी तरीके से विरोध जारी रखे| कानून व्यवस्था बनाये रखे| और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में जे एन आई का जैसा भी सहयोग चाहिए उसे मिलने की उम्मीद बरक़रार रखें| नगरपालिका आम आदमी को सुविधाएं देने में नाकाम रहा है| पालिका अध्यक्ष ने पालिका को भी बिज़नस सेंटर बनाकर उसका सिर्फ दोहन किया है| अगर ये झूठ है तो पालिका अध्यक्ष को चाहिए कि वो भी जनता दरबार लगाकर किसी खुले मैदान में जनता के सवालों का उत्तर दे| क्या इनती हिम्मत है पालिका अध्यक्ष में| अगर है तो इसी लेख के नीचे कमेन्ट बाक्स में लिखें, जेएनआई वादा करता है कि उस खुले मंच की व्यवस्था खुद जेएनआई कर देगा| वर्ना ये मान लिया जाये कि जनता द्वारा लगाए गए एक एक आरोप सही है|