Home Blog Page 5657

78000 की रसोई 3 दिन में 58000 में बनबा दो-ABSA

फर्रुखाबाद: “5000 रुपये विभागीय खर्चा और 5000 रुपये प्रधान का खर्चा निकाल कर 78000 की रसोईघर निर्माण के पैसे में 10000 रुपये आपको बच जायेंगे” एक सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को स्कूल में रसोईघर बनाने के लिए रिश्वत का अर्थशास्त्र समझा रहे थे| ये साहब रिश्वत पाठ में ये भी समझा रहे है कि वो तो नहीं चाहते कि इस काम में रिश्वत नहीं ली जाए मगर बेसिक शिक्षा अधिकारी नहीं मान रहे| चाय की चुस्की के साथ दो गालियाँ अपने साहब को देकर अपने को हरिश्चंद्र साबित करने का प्रयास भी कर रहा था| हालाँकि ये जनाब रिश्वतखोरी में जेल की हवा भी खा चुके है|

आठ महीने से रिश्वत का अर्थशास्त्र ठीक न बैठ पाने के कारण जिला मुख्यालय के खाते में लगभग ४ करोड़ पड़ा रहा| वित्तीय वर्ष का अंत आया तो लखनऊ के अधिकारिओ को केंद्र सरकार से मिले पैसे का उपभोग देने की सुध आई जिलों में चिट्ठियां दौड़ने लगी| फरबरी माह में 3 दिन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पैसा ग्राम शिक्षा समितिओं में भेज 48 दिन में बनने वाली रसोई 3 दिन में कागजो पर बना कर उपभोग दिखा दिया| अब चूँकि मजबूरी के कारण रसोईघर निर्माण का पैसा बिना अग्रिम घूस पाए भेजना पड़ा है लिहाजा घूसखोरी के लिए प्रख्यात जिले का एक सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षा गुणवत्ता और वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने के बजाय 4 करोड़ के पीछे भागे भागे घूम रहा है| निर्माण सम्बन्धित पैसा आहरण करने वालो को रिश्वत का अर्थशास्त्र समझा रहा है|

विभागीय खर्चा, मिठाई, खर्चा, संलग्नक, वजन और सुविधा शुल्क जैसे शब्द उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में घूस के प्रयायवाची शब्द हैं जिन्हें घूसखोर बाबु और अफसर घूस की लेन देन की भाषा के रूप में इस्तेमाल करते है| मुर्गा, पार्टी, आइटम और ग्राहक जैसे शब्द घूस देने वालों के लिए इस्तेमाल किये जाते है| ये हाल अमूमन एक जिले का नहीं लगभग पूरे प्रदेश का है| जनता के विकास के लिए आया पैसा रिश्वतखोरी में इसी तरह बटता है ये जमीनी हकीकत है जिसका हिस्सा नेता मंत्रियो के खजाने तक पहुचता है फिर भले ही चाहे घटिया स्कूल बना कर बच्चो की जान से ही सौदा क्यूँ न करना पड़े|

राजनीतिक पार्टियों की आंख की किरकिरी बने बाबा के समर्थन में बाबा

विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर महाराज योग गुरु बाबा रामदेव के समर्थन में आ गए हैं.

भ्रष्टाचार और कालेधन के मामले में राजनीतिक पार्टियों की आंख की किरकिरी बने बाबा रामदेव के विरोध के खिलाफ आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है इसीलिए उनका विरोध हो रहा है.

देश में भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या और नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने की अपनी यात्रा के साथ श्री श्री रविशंकर झांसी पहुंचे.

यहां उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई है इसी के चलते उनका विरोध हो रहा है. साथ ही उन्होंने कहा, ‘भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं को बदनाम करने का षणयंत्र रचा जा रहा है.’

मालूम हो कि सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में आर्ट ऑफ लिविंग का महासत्संग और प्राणायाम शिविर चल रहा है. श्री श्री रविशंकर भारत भर में भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी और स्वच्छता के लिए अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में वह झांसी पहुंचे हैं और देशभर में जनजागरण कर रहे हैं.

शर्मनाक: 2 लाख की खातिर पत्नी का करवाया गैंगरेप

देवरिया|| उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर दिया|

देवरिया में एक पति ने केवल दो लाख रुपए के लिए अपनी ही नज़रों के सामने पत्नी की इज्जत तार-तार करवा दी.

देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के पिपरा कोटी गांव निवासी एक शख्स ओमप्रकाश ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी ही पत्नी बबिता का गैंग रेप करवाया.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की शादी ओमप्रकाश राजभर से दो साल पहले हुई थी. ओमप्रकाश शादी के बाद से ही दो लाख रुपए दहेज की मांग कर रहा था. दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर उसने अपनी ही नज़रों के सामने अपनी पत्नी का चार लोगों से बलात्कार करवाया.

बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर ने पत्नी को घर से बाहर निकालकर बरगद के पेड़ में बांध दिया. इसके बाद बारी-बारी से चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया.

इस सामूहिक बलात्कार की खबर सुनकर इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अब इस पीड़िता की कहानी सुनकर सामाजिक संगठन भी आगे आए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.

करप्शन के घेरे में 1000 प्रिंसिपल!

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा में भ्रष्टाचार के मामले में एक हजार से ज्यादा प्रिंसिपलों को चिन्हित किया है। इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों पर नकल माफिया को शह देने के आरोप लगाए गए हैं। एजुकेशन सेंटर के रूप में उभरने वाले मेरठ में 500 से ज्यादा स्कूलों के मुखिया पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हैं। इनसे जुड़े कॉलेजों को भी ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

मायावती सरकार ने शिक्षा विभाग से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार नहीं चाहती कि यूपी के बच्चे नकल कर परीक्षा में पास हों। इसी को ध्यान में रखकर इन प्रधानाचार्यों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इन प्रिंसिपलों से संबंधित स्कूल-कॉलेजों को ब्लैकलिस्ट करने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेक्रेटरी प्रभा त्रिपाठी ने बताया कि एजुकेशन माफिया की शह पर यूपी बोर्ड की परीक्षा को प्रभावित करने वालों मेरठ जोन के 500 प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं बोर्ड परीक्षा में फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराने वाले लगभग 73,000 छात्रों को भी बोर्ड परीक्षा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वाराणसी-इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े स्कूलों के लगभग 450 प्रधानाचार्यों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें हरदोई, इलाहाबाद और औरेया जिले शामिल है। अब परिषद ने यूपी के सभी जिलों के डीआईओएस से गड़बड़ी करने वाले स्कूलों की सूची तलब की है।

परिषद की सेक्रेटरी ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपलों के एग्जाम से संबंधित कार्य करने पर अगले पांच साल तक प्रतिबंध लगाया जाएगा। वहीं ब्लैक लिस्टेड कॉलेजों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने से भी परहेज कर रहा है। इनकी मान्यता को वापस लेने की कवायद शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए यह कदम शासन के दिशा-निर्देश पर उठाए गए हैं।

माँ का पशु प्रेम: घोड़ी पर नहीं चढ़ सकेंगे बेचारे वरुण गांधी!

लखनऊ|| किसी शख्स की शादी हो और वह घोड़ी पर न चढ़ पाएं तो इससे ज्यादा दुख की बात और क्या हो सकती है। कुछ ऐसा ही होने वाला है पीलीभीत से बीजेपी सांसद और गांधी परिवार के चिराग वरुण गांधी के साथ। यदि मां की चली तो वह अपने बारात में घोड़ी पर बैठ कर नहीं जा पाएंगे। जाएं भी कैसे मां मेनका गांधी पशु-प्रेमी जो ठहरी। मां का पशु प्रेम बेटे की खुशियों पर ग्रहण लगा सकता है।

वरुण की मां मेनका गांधी का जानवरों के प्रति प्रेम जग-जाहिर है। उन्होंने जानवरों के हित की रक्षा के लिए कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने समाज में जानवरों को सम्मान दिलाने की मजबूत पहल की है। उन्हीं की देन है कि भारत में सर्कस में जानवरों के करतब पर प्रतिबंध लगाया गया। फिल्मों में जानवरों के इस्तेमाल पर रोक लगी। याद कीजिए रंग दे बंसती फिल्म के उस दृश्य को जिसमें आमिर खान एक घोड़े को दौड़ाते हुए नजर आते हैं। पर बाद में इस दृश्य को ही फिल्म से काट दिया गया। ऐसे में भला मेनका अपने बेटे को जानवार की सवारी कैसे करने देंगी।

गौरतलब है कि एनडीए सरकार मेनका गांधी पर्यावरण मंत्री रह चुकीं हैं। उन्होंने जानवरों की रक्षा के लिए कई कार्यक्रम और मुहिम चलाई है। उन्होंने भारत के जाने माने होम्योपैथिक डॉक्टर मुकेश बत्रा के साथ मिल कर एक मुहिम भी शुरू की है, जिसमें अब वे देश और विदेशों में अपने सभी क्लीनिक पर जानवरों का इलाज होम्योपैथी से करेंगे। वहीं, उत्तराखंड के गढ़वाल ज़िले के थैलीसैण विकास खंड के बुंखाल मेले में पशु बलि रुकवाने को लेकर उनके द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल में जनहित याचिका दायर की गई थी। इससे पशु बलि रोक दी गई।

कल 6 मार्च को होगी धूमधाम से शादी

मेनका के लाड़ले वरुण की शादी कोलकाता की फैशन डिजाइनर यामिनी राय चौधरी के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार छह मार्च को होगी। विवाह संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके लिए सांसद के करीबी यहां पहुंच चुके हैं। गुजरात के भाजपा विधायक योगेश भाई की देखरेख में सारा काम हो रहा है। कांची कामकोटि मंदिर एवं विवाह मंडप सजाने का काम कोलकाता से गुलाब बेला एवं चमेली के फूल मंगाकर होगा। विवाह मंडप में अधिकतम 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है जिसमें वर एवं कन्या के परिजन तथा कुछ बहुत ही खास लोग रहेंगे।

हराये जाने वाली टीम ने तोड़फोड़ कर मचाया हंगामा

फर्रुखाबाद: काशीराम की जन्म स्मृति पर ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में ग्रामीण खेलकूद की अंतिम प्रतियोगिता के दौरान हार जीत को लेकर खिलाड़ियों में विवाद हो गया| गुस्साए खिलाड़ियों ने तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया|

ब्लाक नवाबगंज एवं राजेपुर के खिलाड़ियों में विवादित कबड्डी प्रतियोगिता हुई| राजेपुर टीम को विजयी घोषित कर दिया गया| इससे गुस्साए नवाबगंज टीम के खिलाड़ी मैदान पर बैठ गए कि वह अब और खेल नहीं होने देंगें| किसी तरह उनको मनाकर विजयी घोषित किया गया| इसी बात से गुस्साए राजेपुर टीम के खिलाड़ियों ने फर्नीचर तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया| जिसके कारण टीम की बढपुर के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता नहीं हो सकी| दबंग खिलाड़ी मैदान में खुलेआम गुंडई करते रहे और अधिकारी यह नजारा देखकर खामोश बैठे रहे|

प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी जेएन शर्मा ने बताया कि राजेपुर टीम के विजयी घोषित किये जाने पर नवाबगंज के खिलाड़ियों ने तथा बाद में राजेपुर के खिलाड़ियों ने उदंडता कर मारपीट की| जिसके कारण किसी को भी प्रथम विजयी नहीं घोषित किया गया| उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता न खेलने वाली बढपुर टीम को द्वितीय विजयी घोषित किया गया|

बिजली कनेक्शन कटने से सातनपुर आलू मंडी का कारोवार चौपट

फर्रुखाबाद: विजली कनेक्शन कट जाने से आलू की सवसे वडी सातनपुर मंडी का कार्य चौपट हो गया है| खाना पूरी करने के लिए जनरेटर चलाया जा रहा है|

लाखों रुपये की बकाये दारी में विजली विभाग ने सातनपुर मंडी का कनेक्शन बीते दिनों काट दिया| जिससे व्यापारियों के कंप्यूटर, इनवर्टर आदि सेवाए ठप हो गई है| मंडी के धर्म कांटे से आलू से भरे ट्रको की नाप तौल भी बंद हो गई| व्यापारी व कास्तकार मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर उधर भटकते रहे|

मंडी सचिव एचवी सिंह ने बताया कि विधुत विभाग का ३,४ माह का कारीव ४ लाख रुपया बकाया है| जिसके कारण कनेक्शन काट दिया गया है| लखनऊ से मंडी समिति के निदेशक ने धन नहीं भेजा| जो धन आया था कर्मचारियों के वेतन में इसी माह बांटा गया है| दिसंबर व जनवरी माह का वेतन बकाया था| श्री सिंह ने बताया कि फिलहाल जनरेटर चलाकर काम चलाया जा रहा है| कनेक्शन जुडवाने के लिए एसडीओ से बात करेंगे कि इसी माह बजट आने बाला है तभी पूरा भुगतान करेंगे|

सावधान: सक्रिय हो गया है नगर में वाहन चोर गिरोह

फर्रुखाबाद: नगर में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो जाने से बाइक मालिक भयभीत हो गए है| चोरों ने शिक्षक की बाइक उड़ा दी जिसकी अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है|

शहर कोतवाली के मोहल्ला बढ़पुर किसानन निवासी शिक्षक ओमप्रकाश पाल ने अपने काले रंग की स्पलेंडर प्लस यूपी ७६ जे/ ९२९४ बीती रात ८ बजे अपने घर के बाहर खडी की थी| २० मिनट के अंतराल में ही चोरों न्र बाइक उड़ा दी|

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिधौली कमालगंज के शिक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि मैंने कोतवाली के इंस्पेक्टर को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी| उन्होंने यह कहकर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया कि पहले बाइक तलाश करो|

बीते दिन ही चोर मोहल्ला घेर शामू खां निवासी बलवीर शाक्य एडवोकेट की बाइक स्टेट बैंक फतेहगढ़ से चुरा ले गए थे| रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद  भी पुलिस बाइक का सुराग नहीं लगा सकी| चोरी की निरंतर हो रही घटनाओं से बाहन मालिक चिंतित हो गए है| जो अब घावराने लगे है कि पता नहीं कि कब  उनकी बाइक चोरों के हाथ लग जाए

पुलिस शिकंजे में फंस गया ठगी करने वाला रोडवेज चालक

फर्रुखाबाद: रोडवेज में नौकरी लगवाने के नाम पर १.७५ लाख रुपयों की ठगी करने वाला विवादित चालक  दलित महावीर पुलिस शिकंजे में फंस गया है| पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सागर के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने चालक महावीर के विरुद्ध ठगी का केस दर्ज कर लिया|

मालूम हो कि बीते दिन ग्राम दीन दयाल बाग़ निवासी राजाराम लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को शिकायती पत्र दिया था| पात्र के मुताबिक़ बीते दिनों गाँव के दलित महावीर ने राजाराम को बताया कि राज्य परिवहन निगम में चालक पद पर कार्यरत हूँ | २ लाख रुपये का इंतजाम करो तो खाली परिचालक की जगह तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा|
राजाराम ने इधर-उधर से कर्ज लेकर महावीर को १.७५ लाख रुपये दिए| तब महावीर ने ५ जनवरी की तिथि में सचिव उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम सचिवालय लखनऊ के  द्वारा आरएम बुलंदशहर के नाम राजाराम का नियुक्ति पत्र तथा १ जनवरी परिक्षेत्र इटावा कार्यालय से जारी पत्र में राजाराम को अवगत कराया गया कि वह ६ जनवरी को लखनऊ स्थित निगम कार्यालय में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों|

जब राजाराम निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार देने लखनऊ पहुचे तो उन्हें धोखाधड़ी के वारे में पता चला| जब राजाराम ने महावीर से रुपये वापस करने को कहा तो उसने रुपये देने से साफ़ मना कर दिया और उलटा हरिजन एक्ट के मुक़दमे में जेल भिजवाने के लिए धमकाया|

सर्वोदय मंडल के मंत्री लक्षमण सिंह ने राजाराम को पुलिस अधीक्षक से मिलवाकर शिकायती पत्र दिलवाया था|

खेलकूद प्रतियोगिता में राजू, राहुल व वीरप्रताप ने बाजी मारी

फर्रुखाबाद: काशीराम की जन्म स्मृति पर ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं|

मुख्य विकास अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर ८०० मीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया| जिसमे कमालगंज ब्लाक का राजू राजपूत प्रथम, मोहम्दाबाद का विनीत द्वितीय तथा बढपुर का पुष्पेन्द्र कुमार तृतीय स्थान पर रहा| ३०० मीटर दौड़ में बढपुर का राहुल प्रथम, कमालगंज का रामू द्वितीय तथा मोहम्दाबाद का विनीत तृतीय स्थान पर रहा|

लम्बी कूद प्रतियोगिता में बढपुर के वीरप्रताप सिंह ने बाजी मारी| कमालगंज का रंजीत पाल दूसरे तथा कायमगंज का दानिश तीसरे स्थान पर रहा| युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जिला विकास अधिकारी एके चन्दौल व  सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक मौजूद रहे|