Home Blog Page 5656

महंगी पड़ी मोबाइल से इश्कबाजी

फर्रुखाबाद: युवक श्याम मिश्रा को मोबाइल फोन से इश्कबाजी करना काफी महँगा पड़ा| पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया|

श्याम ठंडी सड़क निवासी हरी मिश्रा का पुत्र है| श्याम काफी दिनों से पड़ोस में ही रहने वाली युवती को बार-बार मोबाइल फोनकर इश्कबाजी कर रहा था| जब युवती परेशान हो गई तो उसने माँ से शिकायत की|

माँ किरन ने श्याम से नाराजगी जाहिर करते हुए आईंदा बेटी को फोन न करने की हिदायत दी तो उसने उनके साथ गाली-गलौज कर बदसलूकी की|

परेशान हो जाने पर किरन ने श्याम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|

सेन्ट्रल जेल के गार्ड को नगदी, मोबाइल लूटकर घायल किया

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ के गार्ड अशोक मिश्रा को धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया|

पड़ोसी जिला हरदोई थाना अरवल के ग्राम सरेसर निवासी होम गार्ड अशोक मिश्रा साइकिल से सेन्ट्रल जेल में ड्यूटी करने जा रहा था| रास्ते में ग्राम सरह के शांति स्वरुप अग्निहोत्री ने उसे रोक लिया और कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया|

अशोक को उसके दोस्त होमगार्ड लाल बहादुर ने बचाया| अशोक ने बताया कि उससे रुपये व मोबाइल फोन लूटा गया विरोध करने पर हमला किया गया| पुलिस ने अशोक की सूचना दर्जकर उसका लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|  पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया|

बदसलूकी किये जाने पर जेल के बंदियों व सिपाही से गाली-गलौज

फर्रुखाबाद:  बदसलूकी किये जाने पर जिला कारागार के हवालाती बंदियों व पुलिस लाइन के सिपाही सूरज सिंह से विवाद होने के बाद जमकर गाली-गलौज हुआ|

पुलिस लाइन की फ़ोर्स ने आज सुबह जिला कारागार के बंदियों को पुलिस लाइन की वैन में बिठाया| जगह कम होने के कारण बैठने में दिक्कत होने पर बंदियों ने नाराजगी जाहिर की| इसी बातपर सिपाही सूरज सिंह का बंदियों से विवाद हो गया|

विवाद बढ़ने पर बंदियों ने गाली-गलौज किया तो सिपाही ने भी वापस जेल लाने पर देख लेने की धमकी दी| इससे भयभीत बंदी संगठित हो गए जिन्होंने कचहरी पहुँचने पर हंगामा मचाया| बंदियों ने बताया कि ५७ लोगों को जबरन वैन में भूसे की तरह ठूंसा गया|

जानकारी मिलने पर पुलिस लाइन के प्रसार निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने कचहरी जाकर बंदियों की शिकायत सुन उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया| श्री सिंह ने जेऍनआई को बताया कि जब पुलिस बंदियों की अनावश्यक भेंट व सामान देने पर सख्ती करती है तभी बंदी कोई न कोई झूंठा आरोप लगाने लगते हैं|

शिक्षिका से इश्कबाजी करने वाले मजनू छात्र की पिटाई

फर्रुखाबाद: छात्र अरविन्द को जबरन शिक्षिका के साथ इश्कबाजी करना काफी महँगा पड़ा| शिक्षिका के परिजनों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग की युवती प्यारेलाल मेमोरियल स्कूल की शिक्षिका है| शिक्षिका से एकतरफा प्यारा का इजहार करने के चक्कर में इन्द्रा नगर निवासी मलखान सिंह का पुत्र अरविन्द बीते एक माह से उसके पीछे लग गया|

वह आते जाते शिक्षिका को रोककर प्यार का इजहार करता था| परेशान हो जाने पर आज शिक्षिका ने परिजनों को जानकारी दी जिन्होंने शिक्षिका का चुपचाप पीछा कर छेड़खानी करने वाले अरविन्द को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी|

मजनू छात्र को कर्नलगंज चौकी पुलिस के हवाले किया गया| उसने पुलिस को बताया कि वह मैनपुरी से बीएससी कर रहा है| जब उसे कोतवाली की जीप में ले जाने के लिए बिठाया गया तो उसने हाँथ जोड़कर माफी माँगी कि मेरा भविष्य खराब हो जाएगा तब उसे पुनः चौकी में बिठाया गया|

बेटे की करतूतों से गुस्साए मलखान सिंह ने चौकी पहुंचते ही अरविन्द को पीटना शुरू कर दिया| पुलिस ने उसे मीडिया के भय से पिटने से बचाया| तब वह यह कहकर बेटे को ले गए कि घर जाकर सबक सिखायेंगें|

किन्नरों के नंगे होने पर मच गई अफरा-तफरी

फर्रुखाबाद: बेंची गई मारूती वैन का भुगतान न मिलने से गुस्साए किन्नरों ने नंगे होकर प्रदर्शन किया|

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र की किन्नर शीतल तीन किन्नरों के साथ मारूती वैन से नवदिया मंदिर के निकट खान पंचर वालों की दुकान पर पहुँची| शीतल के वैन चालक साहिल ने खान की मारफत यूपी ४१ बी / ३२३३ वैन कमालगंज के डॉ खान को ४१ हजार रुपये में बेंची थी| २० हजार रुपये नगद मिल गए थे शेष २१ हजार रुपये वैन के ट्रांसफर हो जाने के बाद देने का वायदा किया था|

शीतल ने खान से बकाया रुपये दिलवाने को कहा तो खान ने कहा कि वैन के कागजात फर्जी निकले, माडल भी १९९८ का निकला जबकि १९९९ का बताया था| इसी विवाद के दौरान दवाव बनाने के लिए किन्नर ने नग्न होकर हंगामा मचाया जिससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई|

किन्नर खान को लेकर कोतवाली पहुंचे. बंद होने के भय से कोतवाली गेट पर पहुंचते ही किन्नर इस बात पर तैयार हो गए कि मारूती के असली कागज़ दे देंगें|

ठेकेदारों ने लखनऊ में शराब माफिया का पुतला फूंक CM को चेताया

फर्रुखाबाद: पूरे प्रदेश के शराब ठेके एक ही व्यक्ति को दिए जाने के विरोध में सूबे के ३४ जिलों के हजारों शराब व्यवसायीयों ने शराब माफिया का पुतला फूंककर मुख्यमंत्री मायावती को चेताया कि यदि ऐसा हुआ तो वह रोजी रोटी की खातिर जबर्दस्त आन्दोलन करेंगें|

फर्रुखाबाद के शराब ठेकेदार अरविन्द गुप्ता, रवींद्र अग्निहोत्री, मनीष गुप्ता, भगवान् दास सिवानी मीनू, चन्द्र प्रकाश, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, राम औतार यादव आदि आधा सैकड़ा से अधिक शराब ठेकेदार लखनऊ पहुंचे| करीब १५ हजार ठेकेदारों ने लखनऊ के लालबाग से नगर निगम तक शराब माफिया पोंटी चड्डा की शव यात्रा निकाली|

इस दौरान ”पोंटी चड्डा हाय-हाय, पोंटी चड्डा वापस जाओ बहन जी हमारा रिनूवल करो, हम तुम्हारे साथ हैं, हमारे बच्चे भूंखे मत मारो” आदि नारे लगाए| पोंटी चड्डा का पुतला फूंकने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया| ज्ञापन में मुख्यमंत्री से फ़रियाद की गयी कि यदि एक ही व्यक्ति को प्रदेश के शेष ३४ जिलो का भी ठेका दे दिया गया तो फुटकर ठेकदारों के बच्चे भूंखे मर जायेंगें|

बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते वर्ष बरेली व मेरठ जों के १५ जिलों का ठनका पंजाब के शराब माफिया पोंटी चड्डा को दे दिया गया और इस वर्ष प्रदेश के बकाया लखनऊ, आगरा व अलीगढ़ जों का भी ठेका उसी माफिया को देने की तैयारी चल रही है| रोजी जाने के भय से शराब ठेकेदारों का खाना पीना हराम हो गया है|

5 मार्च: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

बदचलन महिला पर संदिग्ध परिस्थितयों में हमला

फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर के ग्राम कुम्हारौर निवासी महिपाल सिंह की पत्नी निर्मला देवी को बेटी रात संदिग्ध परिस्थितयों में हमला कर दिया| महिला को राजेपुर पीएचसी से रिफर कराकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

महिला ने बताया कि वह बीती रात ९ बजे मकान के पड़ोस में ही शौंच करने गई थी तभी गाँव के ही ४ बदमाशों ने हमला कर दिया| महिला ने हमलावरों के नाम व हमले का कारण नहीं बताया| थाना पुलिस ने बताया कि महिला चरित्रहीन है वह हमलावरों के नाम नहीं बता रही है| उसने रंजिश के कारण निर्दोष ग्रामीण के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई है|

धंधे को लेकर मारपीट करने वाले भाई भतीजे धरे गए

फर्रुखाबाद: धंधे को लेकर मारपीट करने वाले भाई, भतीजों को कोतवाली पुलिस पकड़ ले गयी|

नगर के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी राजीव गुप्ता व उनके छोटे भाई संजीव की अलग-अलग मिठाई की दुकाने हैं| धंधे को लेकर उनके बीच जबर्दस्त रंजिश चली आ राही थी| आज रात राजीव व उनके बेटे बंटी व संजीव व उनके बेटे प्रभाकर में जमकर मारपीट हुयी दोनों पक्ष एक दुसरे को मार डालने के लिए आमादा थे|

हत्यारोपी हरदोई से गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी मदन मोहन दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया| मदन मोहन १८ अप्रैल को हुए नगर के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा में मकान मालिक के भांजे ज्ञान दीप मिश्रा उर्फ़ भल्लू के हत्याकांड में फरार थे|

मदन मोहन बेटे आलोक दीक्षित सहित मकान पर कब्जा किये थे| पुलिस उन्हें हरदोई से पकड़ लाई|

डाक्टर के बेटे ने रिक्सा चालक को घायल किया

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला तकिया नसरत शाह निवासी रिक्सा चालक अनवार को घायल कर दिया गया है| बहादुरगंज तराई निवासी डॉ दयाराम के बेटे पियूष ने अनवार से रिक्से पर बिठाने को कहा मना कर दिए जाने पर पियूष ने रिक्से में ब्रेक लगा दी|

रिक्सा पलट जाने से अनवार के पैर की हड्डी टूट गयी पुलसी ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

घायल मासूम ने दम तोड़ा
फर्रुखाबाद: दुर्घटना में शिवानी की उपचार के दौरान बीती रात मिशन अस्पताल में मौत हो गई|

शिवानी एटा थाना जयथरा के ग्राम भलोल निवासी मुनेन्द्र सिंह यादव की ५ वर्षीय पुत्री थी| वह १ मार्च को थाना राजा का रामपुर के ग्राम गढिया ननिहाल में गई थी वहाँ बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी| उसे कायमगंज से रिफर कराकर मिशन अस्पताल ले जाया गया था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

पुलिस ने शराब में २ दबोचे

फर्रुखाबाद: कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने अन्गूरीबाग के शिवमंगल उर्फ़ भंडारी नाई तथा थाना मऊदरवाजा पुलिस ने बाबरपुर के सेक्यूरिटी गार्ड जयचंद को ५,५ लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया|

बिजली न मिलने से गुस्साए आढतियों ने आलू मंडी का कारोबार ठप किया

फर्रुखाबाद: बिजली न मिलने से गुस्साए आलू आढतियों ने आज सातनपुर मंडी में आलू का कारोबार ठप कर दिया और मंडी सचिव के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली|

सपा नेता एवं आलू आधैती एशोसिएशन के अध्यक्ष अजय गंगवार सन्नू ने प्रातः ११ बजे मंडी गेट का फाटक बंद करवा दिया| जिससे मंडी के दोनों ओर आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली की कतारें लग गयीं और खाली ट्रैक्टर मंडी से न निकल पाने के कारण किसान परेशान हो गए| मंडी में आलू की खरीद फरोख्त बंद हो गई|

आढतियों को जब पता चला कि मंडी सचिव यहाँ मौजूद नहीं है तो उनका गुस्सा और अधिक बढ़ गया| सन्नू गंगवार ने आरोप लगाया कि मंडी सचिव केवल नगद टैक्स बसूलते हैं चेक भी नहीं लेते| सुबिधाओं की तो बात छोडों कभी आढतियों से नहीं मिलते यही हाल मंडी प्रशासक नगर मजिस्ट्रेट का है उन्हें कभी भी मंडी तक देखने नहीं आये|

श्री गंगवार ने आरोप लगाया कि मंडी सचिव की सांठ-गाँठ से अनेकों लोग अवैध तरीके से आलू का कारोबार कर रहे हैं| जब सन्नू से ऐसे कारोबारियों के नाम पूंछे गए तो वह खामोश हो गए|

आढती सूरज मिश्रा, महावीर राजपूत ने आरोप लगाया कि इस बार मंडी में गार्ड नहेने लगाए गए जिसके कारण दिनभर जाम लगा रहता तथा आवारा जानवरों की भरमार है, हैंड पम्प खराब हैं, टार्च व ट्रैक्टर की रोशनी में आलू की तुलाई की जाती है, अँधेरे में आलू के पैकेट गायब कर लिए जाते हैं|

आढतियों ने आरोप लगाया कि मंडी का दूसरा गेट न खोले जाने से जाम की समस्या बनी रहती है| फुटकर दो,चार बोरे आलू ले जाने बालों से अवैध बसूली करने के कारण कर्मचारी दूसरे गेट को बंद रखते हैं|

आढतियों ने फोन से बातकर सचिव से मांग की कि अब शाम होते ही जनरेटर चलाया और जनरेटर से उनको भी कनेक्शन दिया जाए ताकि वह रोशनी में कंप्यूटर चलाकर कारोबार कर सकें| सचिव ने आढतियों को भरोषा दिलाया गया कि सोमवार तक बिजली का कनेक्शन जुड जाएगा|

महिलाओं के हंगामा मचाने पर मंजूर हुआ ट्रांसफार्मर

फर्रुखाबाद: फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से गुस्साए मोहल्ले वालों ने सड़क जाम कर मंडी रोड का यातायात ठप कर दिया| जिससे आईटी आई व मंडी मार्ग पर ट्रैक्टर आदि की लम्बी कतारे लग गईं|

शहर कोतवाली के मोहल्ला श्याम नगर में बीते एक माह पूर्व ट्रांसफार्मर फुक गया था| मोहल्ले वालों ने अनेकों बार अधिकारियों से मिलकर ट्रांसफार्मर बदलने की गुहार लगाई लेकिन कोरा आश्वाशन देकर टरकाया जा रहा था| बिना बिजली से जीवन अस्त-व्यस्त हो जाने से मोहल्ले वाले काफी परेशान हो गए| आज मोहल्ले वालों का धैर्य टूट गया, सड़क पर सीडी लगाकर महिलाओं व बच्चों ने जाम लगाया|

आईटीआई चौकी प्रभारी नरेश दीक्षित ने जाम खुलबाने के लिए काफी प्रयास किये लेकिन मोहल्ले वाले डॉ धर्मेन्द्र राजपूत, नीरज, नरेश, गोबिंद, गोपाल आदि इस बात पर अड़े की जब तक ट्रांसफार्मर नहीं मिलेगा जाम नहीं खुलेगा| चौकी प्रभारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके बताया कि ट्रांसफार्मर मंजूर हो गया है जाकर उठा लाओ तभी जाम खुल गया| डॉ राजपूत ने बताया कि मोहल्ले वाले ट्रांसफार्मर उठाने गए हैं|

स्वास्थय मंत्री के ड्राइवर को गोली मारकर कार लूटी

फर्रुखाबाद, 5 मार्चः  प्रदेश सरकार में स्वास्थय मंत्री अनंत कुमार मिश्रा अंटू के ड्राइवर को विगत रात्रि गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया और बदमाश वाहन भी लूट ले गये।  गोली चालक राकेश के जबड़े में लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री मायावती के प्रदेश भर में विकास और कानून व्यवस्था के स्थलीय मूल्यांकन दौरों के तुरंत बाद हुई इस घटना से जनता और प्रशासन दौनों स्तब्ध हैं।

घटना के अनुसार शुक्रवार आधी रात के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा के ड्राइवर को आर्यनगर में गोली मारकर हमलावर इंडीवर कार लूट ले गए। घटना का पता लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायल चालक को हैलट लाया गया। चालक के बाएं कान के नीचे गोली लगी है। हमलावरों के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री का कार चालक मैकरार्वटगंज निवासी राकेश रात करीब दो बजे मंत्री के बेटे के लिए खाना लेने गया था। वह सफेद रंग की इंडिवर कार UP 78 BH 9454 लेकर आर्यनगर से गुजर रहा था। हुक्का रेस्टोरेंट के पास कुछ लोगों ने कार रोक कर छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर सिर पर तमंचे की बट मारी और फिर गोली दाग दी। राकेश के गिरने पर हमलावरों ने उसे कार से खींचकर बाहर फेंका और कार लूटकर भाग निकले। घायल चालक को तुरंत हैलट लाया गया। वहां पता चला कि गोली कान के नीचे लगी है। पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त मंत्री या उनके परिवार का कोई सदस्य कार में मौजूद नहीं था। ड्राइवर की हालात गंभीर बताई जा रही है।