Home Blog Page 5622

कांशीराम आवास न मिलने पर पीओ डूडा से धक्का मुक्की

फर्रुखाबाद: कांशीराम योजना के अंतर्गत हैबतपुर गढि़या में लाटरी पद्धति से हुए चयन में आवास पाने से वंचित महिलाओं ने सभा कक्ष में घुसकर हंगामा किया और पीओ दूदा से तो धक्का मुक्की तक कर दी। महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट व एएसडीएम के सामने डूडा कर्मचारियों पर कालोनी के लिए रुपये मांगने का आरोप मढ़ा।

हैवतपुर गढि़या स्थित कांशीराम कालोनी में अपात्रों के निरस्तीकरण से रिक्त हुए 50 फ्लैट की बुधवार को लाटरी पद्धति से चयन को लेकर लोग सुबह से ही कलक्ट्रेट में डेरा जमा चुके थे। अपराह्न करीब डेढ़ बजे के बाद कलक्ट्रेट सभागार में आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। कब्ज़ा न लिए जाने अथवा जांच में अपात्र पाए जाने के बाद हुए निरस्तीकरण से रिक्त शेष 50 आवासों का लाटरी पद्धति आबंटन किया। कुल 144 सामान्य व 44 अनुसूचित जाति के पात्रों की 25-25 आवासों की पर्ची डाली गयी। छोटे बच्चे सत्यम व दीपक ने पर्ची निकाली। इससे पात्रों में से दोनों वर्गो के पचास आवासों के लिए चयन किया गया।

अपर जिलाधिकारी रवीन्द्र वर्मा एवं पीओ डूडा जेडए खान के लाटरी पद्धति से चयन में एक अदद छत की आस टूटती देख महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पीओ डूडा सभागार से बाहर निकलने लगे तो गेट पर खड़ी महिलाओं ने उनसे धक्का-मुक्की कर दी। नाला मछरट्टा की दुर्गा वर्मा व राजीव गांधी नगर की सीता देवी ने तो डूडा कर्मचारी पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट व एएसडीएम ने जैसे तैसे उन्हें शांत किया। इसी बीच फतेहगढ़ कोतवाल सूचना पाकर कलक्ट्रेट पहुंचे तो महिलाओं ने उनकी जीप घेर ली। कुछ महिलाएं तो आवास न मिल पाने से रोने लगीं।

बाइक की टक्कर से व्यापारी की मौत

फर्रुखाबाद: बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार व्यापारी सुधीर कुमार चौरसिया की उपचार के दौरान मौत हो गई| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

थाना कमालगंज के मोहल्ला अशोक नगर निवासी अधेढ़ व्यापारी सुधीर कुमार चौरसिया साइकिल से अपनी दुकान जा रहा था| जब वह तपस्वी बाग़ के निकट से गुजर रहा अथा तभी पीछे से आ रहे चालक ने बाइक की टक्कर मार दी| घायल सुधीर को पीएचसी से मिशन अस्पताल भर्ती कराया गया| वहां उसकी मौत हो गयी|

दुर्घटना वाले ग्राम महारूपुर रावी निवासी सुमित कुमार राजपूत उर्फ़ विभू को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया| सुधीर के भाई ईश्वरचंद्र ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

डीएम ने कसे अधिशासी अधिकारियों के पेंच

फर्रुखाबाद: नगर पालिका/ नगर पंचायत क्षेत्रों में कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही ढिलाई की वजह से जन शिकायतों की लम्बी हो रही फेहरिस्त से प्रशासन अब चौकन्ना हो गया है|

जन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए जहां जिलाधिकारी रिग्जियान सेम्फिल ने जिले के आला अफ्सरों को जन शिकायत शिविर लगाकर जनता की शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी किये हैं वहीं नगर पालिका/ नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारीयों को हिदायत दी गयी है कि कार्यों में किसी प्रकार कि कोई गड़बड़ी बर्दास्त नहीं कि जाएगी|

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारीयों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पूर्व सभी नालों कि सफाई का कम पूरा कर लिया जाये| जिन नालों की सफाई में अतिक्रमण बाधा बन रहा हो उसको तत्काल हटाकर नालों कि सफाई का काम समय रहते पूरा करवाया जाये|

स्वास्थ्य जांच टीमों के द्वारा नगर की टंकियों के पानी की जांच में क्लोरीन व व्लिचिंग पाउडर न मिलाये जाने की बात सामने आयी थी जिसकी रिपोर्ट सीएमओ ने आज जिलाधिकारी को सौंप दी| जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारियों को नियमित रूप से पानी में क्लोरीन व ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर पानी की सप्लाई देने के निर्देश दिए हैं|

जिलाधिकारी ने बताया कि गर्मियों के मौसम में अक्सर मच्छर बहुत बढ़ जाते हैं जिनसे वाचाव के लिए नियमित रूप फॉगिंग कराने तथा ख़राब मशीनों को अतिशीघ्र सही करवाने के लिए भी अधिशासी अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है| उन्होंने बताया कि गर्मियों में लोगों को पानी कि दिक्कत न हो इसके लिए क्लोरीन युक्त पानी कि सप्लाई को समय से दिए जाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं |

जांच के दौरान एसडीएम व एआरटीओ में ‘हाट-टाक’

फर्रुखाबाद, जिलाधिकारी के आदेश पर की जा रही जांच के दौरान बुधवार को जांच अधिकारी एसडीएम व एआरटीओ में जमकर कहा सुनी हो गयी। बात इनती बिगड़ी की फिर दोनों अधिकारियों ने अलग अलग डीएम से फोन पर वार्ता की। जांच के दौरान कई फर्जी आरसी पकड़ में आयीं है। अनेक महत्वपूर्ण पत्रावलियां कार्यालय से गायब हैं। कार्यालय में सरकारी रिकार्ड भूसे की तरह भरे होने पर भी एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जतायी।

*फर्जी आरसी पकड़ में आयीं, भूसे की तरह भरा है रिकार्ड

एआरटीओ कार्यालय में अनियमितताओं की शिकायत पर डीएम के आदेश पर शुरू हुई जांच के दौरान बुधवार को जांच करने गये एसडीएम सीपी उपाध्याय व सहायक लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा साहित्य कटियार और एआरटीओ सियाराम वर्मा के बीच कई बार जम कर कहा सुनी हुई। वार्ता के दौरान कई बार स्थिति तनाव पूर्ण भी हुई। हालात यहां तक पहुंचे कि एआरटीओ सियाराम वर्मा ने डीएम को सीधे फोन मिला कर जांच किसी और अधिकारी से कराये जाने तका का प्रस्ताव रख दिया। इसी बीच एसडीएम ने भी डीएम को फोन कर एआरटीओ द्वारा जाचं में सहयोग न करने की शिकायत की। परंतु डीएम से वार्ता के उपरांत इतना तो हुआ कि जांच कार्य सायं काल तक चलता रहा। परुतु बीच बीच में शब्द बाण दोनो ओर से चलते रहे। एसडीएम उपाध्याय ने जब पुरानी फाइले दिखाने को कहा तो एआटीओ बोले कि अगर वर्ष 90 से जाचं करनी है तो वह कल से कार्यालय बंद कर रहे है।

जांच के दौरान कई फर्जी आरसी भी पकड़ में आयी हैं। इनका अभिलेखों में कही उल्लेख नहीं हैं। केवल लिपिक ने अपने हस्ताक्षर से आरसी जारी कर दी। ऐसा ही एक मामला नाजिम शम्सी की पत्नी के नाम पर दर्ज वाहन का भी सामने आया। वाहन का नवीनीकरण होने के बावजूद वाहन स्वामी के नाम आरसी जारी कर दी गयी। इस की पत्रावली भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। मजे की बात है कि आरसी जारी होने से पूर्व संबंधित को नोटिस तक नहीं दिया गया।

उपजिलाधिकारी श्री उपाध्याय ने बताया कि कार्यालय में ढेरों अनियमिततायें है। कार्यालय में पत्रावलियां भूसे की तरह भरी हैं। पुराने रिकार्ड का अता पता नहीं है। उन्होंने कहा यह बड़ी खेदजनक स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा एक दो दिन में जांच पूरी कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी जायेगी।

4 मई: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

प्रेमी युगल हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज पुलिस ने ग्राम नगला खुरू निवासी मृत रेनू के चाचा सूवेदार व कैलाश पाल को गिरफ्तार कर लिया| मालूम हो कि बीते दिन गाँव की रेनू व उसके प्रेमी राजीव लोधी की धारधार हथियारों से ह्त्या कर दी गई थी|

इस मामले में रेनू की माँ सहित १३ अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है|

चाय बनाते गैस से झुलसा

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी परवेज का २० वर्षीय पुत्र अरविन्द गैस पर चाय बनाते समय खुली गैस में आग लगने से झुलस गया| ताऊ उमेश ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

पुलिस ने ४ दबोचे

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने रकाबगंज के शनि तथा खंदिया के बबलू, काजू व मनोज को झगड़ा करते शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

दुर्घटना में घायल

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम पट्टी प्रदुम्न निवासी रामसेवक का २५ वर्षीय पुत्र सुरेश मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया| थाना मऊदरवाजा के ग्राम देवतन नगला निवासी मौसेरे भाई राजू ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया| बाइक चलाते समय सुरेश जसमई तिराहे के निकट एक वाहन से टकरा गया जिससे अन्य कई यात्री भी चुटहिल हुए|

हादसे में परीक्षा देकर लौट रहे 3 छात्र घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार तीन छात्र घायल हो गए| मऊदरवाजा पुलिस ने घायलों का मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नोनमगंज बेंचेलाल दिवाकर का पुत्र विशाल, नगला नैन निवासी सदानंद शाक्य का पुत्र हंसराज, पाल नगला विजाधरपुर निवासी रामचंद्र पाल का पुत्र सुमित आज बाइक से परीक्षा देने गए थे| तीनों छात्र एटा सराय अगहत स्थित भूमिराज सिंह लीला देवी महा विद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे|

बाइक को विशाल चला रहा था| नगला बघार के निकट वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में मारूती चालक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी|

छात्र भाई बहन सहित माँ को घायल किया

फर्रुखाबाद: थाना नवावगंज क्षेत्र में खेत से मिट्टी उठाने की रंजिश में छात्र भाई बहन सहित माँ को घायल कर दिया|

थाना पुलिस ने नवावगंज निवासी अवधेश सिंह यादव की पुत्री हिमानी, पुत्र विमलेश कुमार व पत्नी सुशीला का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया| विमलेश नवावगंज के एसबीएस डिग्री कालेज में बीएससी का छात्र है जबकि हिमानी एके इंटर कालेज कक्षा ११ की छात्रा है|

विमलेश ने बताया कि वह माँ व बहन के सहयोग से खेत पर गेंहूं की खंधाई कर रहा था तभी ताऊ हाकिम सिंह ने मेरे खेत से मिट्टी उठाई जिसमे मैंने बीते दिन ही चारे के बुबाई की थी| मिट्टी उठाने से मना करने पर हाकिम व उनके बेटे अनार सिंह, अमरपाल, अजीत व दिनेश ने लाठी-डंडे व हंसिया से हमला बोल दिया|

रामदेव का 4 जून से आमरण अनशन

वरिष्ठ समाजसेवक अन्ना हजारे के बाद अब योगगुरु बाबा रामदेव भी भ्रष्टाचार के खिलाफ नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 जून से आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने आज यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की।

रामदेव ने कहा कि उनके समर्थन में अन्ना हजारे, संतोष हेगड़े और किरण बेदी भी साथ रहेंगे। लेकिन जब उनसे विवादों में घिरे शांति भूषण एवं प्रशांत भूषण के शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि वह उनके बारे में कुछ भी बोलकर नया विवाद खड़ा करना नहीं चाहते हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के जन लोकपाल विधेयक की कमेटी में दलित सदस्य को शामिल करने के सवाल पर भी चुप्पी साध ली। उन्होंने खुद ही सफाई देते हुए कहा कि वह योग का अतिक्रमण नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काला धन के रूप में विदेशी बैंकों में भारतीयों के 300 लाख करोड़ रुपए जमा हैं, इन रुपयों को वापस लाकर राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाना चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा कि वह अपनी मांगों का एक पत्र प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को भेज रहे हैं। उनकी तीन मुख्य मांगें हैं- कालाधन जमा करने वाले दोषी पर देशद्रोह का मामला चलाया जाए, यूएन कन्वेंशन एगेंस्ट करप्शन को संसद में पास कराया जाए और जन लोकपाल विधेयक में भ्रष्टाचार के खिलाफ मृत्युदंड का प्रावधान हो। योगगुरु ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके इस सत्याग्रह आंदोलन में हिन्दू और मुस्लिम धर्मगुरु भी शामिल होंगे।

बाबा रामदेव में दावे के साथ कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आंदोलन के समर्थन में देश के 10 करोड़ लोगों के अलावा 100 से ज्यादा देशों में भी लोग अपने स्तर पर उतरेंगे। योगगुरु का कहना है कि भ्रष्टाचार के खत्म होने से ही आतंकवाद और नक्सलवाद भी समाप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है। बाबा रामदेव ने खुलासा किया कि वह सत्ता के लोभी नहीं हैं और उनका आंदोलन सत्ता पाने के लिए नहीं है बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए है।

एडी ने अस्पताल में साईकिलों की हवा निकलवाकर भड़ास निकाली

फर्रुखाबाद: कानपुर मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ बीके सिंह लोहिया अस्पताल के कामचोर कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए डरते हैं लेकिन आज उन्होंने अस्पताल में मौजूद साईकिलों की हवा निकलवाकर दिलेरी दिखाई|

महीने, पखवारे व सप्ताह तक में चक्कर लगाने वाले डॉ सिंह आज फिर निरीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचे| अस्पताल में उन्हें गन्दगी, मरीजों के उपचार में लापरवाही देखने को मिली| महिला सोनकली का अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर बाजार से कराया गया तो डाक्टर ने उसे खराब बता दिया| एनआरसी बार्ड की व्यवस्था से गदगद हुए डॉ सिंह ने बच्चों की माताओं को अस्पताल की तरह ही घर पर शिशुओं की देखभाल करने का सुझाव दिया|

अस्पताल में नीचे व ऊपर के वार्डों के पास बाइकें व साईकिलें खड़ी थीं| श्री सिंह के कहने पर होमगार्ड जवान ने साईकिलों की हवा निकाली| श्री सिंह ने अस्पताल के अन्दर आने वाले वाहनों पर रोक लगाने को कहा| इमरजेंसी वार्ड का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई| शीघ्र ही इमरजेंसी चालू कराने के निर्देश देते हुए कहा कि मुझे मैडम की बैठक में जवाब देना है|

ड्यूटी रूम में जगह की कमी व गर्मी से होने वाली परेशानी के लिए नर्सों ने डॉ सिंह को गहरे लिया और उन्हें ड्यूटी रूम दिखाते हुए पास ही अतिरिक्त कक्ष बनवाये जाने को कहा| एक नर्स ने हाँथ जोड़ते हुए जर्जर आवास की जानकारी देते हुए बताया कि आवास के ऊपर खड़े पेड़ की जड़ें कमरे के अन्दर घुस आईं हैं| यह बता सुनते ही सीएमओ डॉ पीके पोरवाल ने नाराजगी जताई कि उन्हें अभी तक इस समस्या के बारे में क्यों नहीं बताया गया|

डॉ सिंह ने सीएमओ को समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण करने को कहा| मालूम हो कि अनेकों शिकायतों व अव्यवस्थाओं के बावजूद अभी तक अस्पताल के किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुयी है| जिसके कारण कर्मचारी अब खुलेआम यह कहने लगे हैं कि एडी अस्पताल में होने वाले निर्माण कार्य की जांच के बहाने कमीशन लेने आते हैं|

नव विवाहिता ने जहर पीकर जान दी

फर्रुखाबाद: पति से कहासुनी होने से गुस्साई संगीता दुबे ने कीटनाशक जहर पीकर जान दे दी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम सहसापुर निवासी विनीत दुबे ने बीती रात १०:४५ बजे संगीता को लोहिया अस्पताल पहुंचाया| डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| संगीता मैनपुरी थाना बेबर के ग्राम दौआखेडा निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा की २२ वर्षीय पुत्री थी|

उसका इसी वर्ष १६ जनवरी को नवीगंज में तहबाजारी की ठेकेदारी करने वाले विनीत से विवाह हुआ था| बताया गया कि बीती शाम संगीता का पति से विवाद हुआ नाराज होकर पति घर से बाहर चला गया| जब वह वापस लौटा तो उन्होंने पत्नी को कीटनाशक पीने से गंभीर अवस्था में देखा|