Home Blog Page 5621

अक्षय तृतीया के दिन नया काम, शुभ ही शुभ

अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। इस तिथि को आखातीज के नाम से भी पुकारा जाता है।पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है।इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है कि इस दिन शुरू किए जाने वाले काम का अक्षय फल मिलता है।

ऐसा माना जाता है कि आज के दिन जाने-अनजाने अपराधों की सच्चे मन से ईश्वर से क्षमा प्रार्थना करे तो भगवान उसके अपराधों को क्षमा कर देते हैं और उसे सदगुण प्रदान करते हैं, अतः आज के दिन अपने दुर्गुणों को भगवान के चरणों में सदा के लिये अर्पित कर उनसे सदगुणों का वरदान मांगना चाहिए।पौराणिक कहानियों के मुताबिक, इसी दिन महाभारत की लड़ाई खत्म हुई।

द्वापर युग का समापन भी इसी दिन हुआ। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर के पूछने पर यह बताया था कि आज के दिन जो भी रचनात्मक या सांसारिक कार्य करोगे, उसका पुण्य मिलेगा। कोई भी नया काम, नया घर और नया कारोबार शुरू करने से उसमें बरकत और ख्याति मिलेगी। माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन स्नान, ध्यान, जप तप करना, हवन करना, स्वाध्याय पितृ तर्पण करना और दान पुण्य करने से पुण्य मिलता है। देवताओं की पूजा करने को भी उन्होंने पुण्य बताया है। इसीलिए इस दिन कोई भी नया काम शुरू करना बहुत शुभ माना जाता है।

एक चिंगारी से वंदना के अरमानों की दुनिया राख

फर्रुखाबाद: दो दिन बाद वंदना की शादी है। गुरूवार को घर में अचानक लगी आग से पहनने के कपड़े, खाने के लिए अनाज एवं शादी का सारा सामान जल कर राख हो गया। वंदना की मान और घर की महिलाएं दहाडे़ मार-मार कर रो रही हैं। इस आग की चपेट में पिता मानसिंह के गृहस्ती तो जाली ही वंदना के अरमानों की दुनिया भी राख हो गयी है। इसके अलावा अन्य दो घरों में भी काफी नुकसान हुआ है। तीन जानवर भी झुलस गये है। शादी के कार्ड बांटने गया बंदना का पिता मानसिंह जब घर लौटा तो अपनी बरबादी देख फूट-फूट कर रोया।

क्षेत्र के गांव रायपुर खास के मोहल्ला गनाई में मानसिंह पुत्र मटरूलाल के घर गुरूवार को अचानक ऐसी आग लगी कि वह बरबाद हो गया। आग कैसे लगी यह किसी को नहीं पता है। मानसिंह की बेटी वंदना की शादी आठ मई को होनी है। घर की सभी महिलाएं तेल की रस्म के लिए घर से बाहर गयी हुई थी। घर में केवल बच्चे एवं वंदना थी अचानक न जाने कहां से आग की एक चिंगारी उठी और ऐसी शोला बनी कि देखते ही देखते उसने पल भर में उसके अरमानों की चिता जला दी। जब आग की खबर फैली तो रस्म निभा रही घर की महिलाएं दौड़ी चली आयी। किसी ने पानी डाला तो कोई फायर विग्रेड की सूचना देने लगा। तो किसी ने पुलिस को सूचना दी हर कोई परेशान था सभी लोग आग बुझाने में लगे थे फायर विग्रेड भी पहुंची लेकिन तब तक मानसिंह का सामान जलकर राख हो गया था दमकल कर्मियो ने शेष रह गयी आग को बुझाया इस आग की चपेट में श्यामाचरन व ग्रीश राठौर का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मानसिंह का इस आग में पच्चीस हजार रूपये नकद, आटा, वेसन, चीनी, दाल, कपड़े, दहेज का सामान सब कुछ राख हो गया। उनके बही कपडे बचे थे जो पहने थे बाकी सब राख हो गये थे जबकि श्यामाचरन का घरेलू सामान के अलावा कारचोब का कीमती दुपट्टा जलकर राख हो गया वही घर में रखा पांच रूपये कीमत का धनिया का बीज भी आग में कही खो गया। इसके अलावा ग्रीश राठौर का भूसा, कारचोब का लहंगा, नयी साइकिल एवं घरेलू सामान जल कर राख हो गया। इस आग में तीनो के परिवार के तीन जानवर झुलस गये।

मानसिंह अपनी बेटी की शादी के लिए कार्ड बांटने रिश्तेदारों के यहां गया था घर आते ही अपनी बरबादी को देख रोने लगा। उसके साथ उसके सभी परिजन भी फूट-फूट कर रोने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-तैसे मानसिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए सामान आदि इकट्ठा किया था लेकिन अब उसके आगे यह समस्या है कि वह आठ मई को अपनी बेटी के हाथ कैसे पीले करेगा। इधर आग की जानकारी पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और उसने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौप दी है।

पुलिस ने दबंगई करने वाले ठेकेदार को हवालात दिखाई

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज पुलिस ने दबंगई करने वाले ठेकेदार को ऐसा सबक सिखाया है कि वह शायद अब खाकी से उलझने की जल्दी कोशिश नहीं करेगा|

नगर पंचायत कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी ठेकेदार देवेश उर्फ़ बजरंगी गुप्ता आज दोपहर पार्किंग शुल्क के नाम पर ट्रक आदि वाहन चालकों से अवैध जबरन बसूली कर रहा था| शिकायत मिलने पर जब पुलिस कर्मियों ने अवैध बसूली से मना किया तो बजरंगी वाहन चालकों की तरह पुलिस वालों से भी भिड़ गया| पुलिस ने बजरंगी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया|

उसे जिलापंचायत से महारूपुर रावी में तहबाजारी का ठेका मिला है| एसओ सुनील तिवारी ने बताया कि बजरंगी गुंडई के बल पर अवैध बसूली एवं पुलिस से बदतमीजी करने पर पकड़ा गया है|

ईश्वर ने दे दी सेन्ट्रल जेल के कैदी को सजा

फर्रुखाबाद: अदालत के सजा के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी अदालत ईश्वर ने केंद्रीय कारागार के बंदी जीवेन्द्र को मृत्यु की सजा दे दी है|

जेल के बंदी रक्षकों ने ६३ वर्षीय कैदी जीवेन्द्र को आज सुबह ८:२० बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी १२:३५ बजे मौत हो गयी| जीवेन्द्र पड़ोसी जिला हरदोई के थाना व कस्बा मझला का रहने वाला था| गाँव के पंडित रामसेवक की ह्त्या के मामले में उसको २२ जुलाई १९९५ को आजीवन कारावास की सजा हुयी थी| उसके न तो कोई पत्नी न कोई बेटा है|

चचेरे भाई विनीत सिंह व कुलदीप सिंह आदि परिजन अस्पताल पहुंचे| जिन्होंने जीवेन्द्र की मौत पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य थे जेल की ओर से उनके बीमार होने की कोई सूचना नहीं दी गयी|

बाइक से दवा लेने व दिलाने वाले चले गए

फर्रुखाबाद: बाइक से दवा लेने व दिलाने वाले युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि एक युवक और घायल हो गया| पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

कोतवाली कायमगंज एक ग्राम इजौर निवासी वृद्ध रोशन लाल खटिक बीमारी की दवा लेकर वापस बाइक से घर लौट रहे थे| बाइक को उनका नाती विजेंद्र चला रहा था| बाइक पर विजेंद्र का १७ वर्षीय चाचा जितेन्द्र भी सवार था| जब यह लोग कैसर खां के बसड्डे के निकट से गुजर रहे थे उसी समय ट्रैक्टर की टक्कर से जयचंद्र के पुत्र जितेन्द्र की मौत हो गयी| विजेंद्र व रोशन लाल घायल हो गए| रोशन की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गयी|

रोशन के शव के पास उनका बेटा रमेश आंसू बहाता रहा| रमेश ने बताया कि वह शादी समारोह में बरेली गए थे वहीं से सीधे लोहिया अस्पताल आये|

टिकट के लिए मुन्नूबाबू भाजपा नेता शाही से मिले

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी को छोड़ने वाले पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ़ मुन्नूबाबू ने आज टिकट की दावेदारी करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह शाही से भेंट की|

श्री शाही आज यहाँ सातनपुर मंडी के निकट गेस्ट हाउस में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुशील शाक्य के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए| श्री शाही ने बंद कमरे में करीब १५ मिनट तक मुन्नूबाबू से भेंट की| इस दौरान मुन्नूबाबू ने श्री शाही को अपनी राजनैतिक ताकत का एहसास कराया|

पत्रकार वार्ता के दौरान जब श्री शाही से मुन्नूबाबू के पार्टी में शामिल होने के बारे में पूंछा गया तो तो उन्होंने हस्ते हुए टाल दिया कि कुछ चीजें बाद के लिए रहने दो| समझा जाता है कि मुन्नूबाबू का पार्टी में शामिल होना तय हो गया है| अब केवल औपचारिक रूप से घोषणा की जानी है|

इस दौरान सुशील शाक्य के अलावा अनेकों भाजपा नेता मौजूद रहे| श्री शाही भाजपा नेत्री डॉ रजनी शरीन के यहाँ भी गए|

चोरों ने बैंक प्रबंधक के आवास से लाखों का माल उड़ाया

फर्रुखाबाद: चोरों ने बैंक प्रबंधक के खाली मकान पर कब्जा कर लिया और नगदी जेवरात आदि कीमती सामान निकाल ले गए|

आवास विकास कालोनी १/१७१ निवासी स्टेट बैंक के सेवा निवृत प्रबंधक बाबूराम यादव शनिवार को अपनी पत्नी आशा के साथ तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार चले गए| वह मोहल्ला शीशमबाग पैत्रिक आवास पर रहने वाली अपनी पुत्री क्षमाबाला से मकान की देखभाल करने को कह गए थे|

मांटेसरी स्कूल की शिक्षिका क्षमाबाला परसों सायं मकान को देखने के बाद आज दोपहर पुनः पहुँची| मेनगेट का ताला खोलकर जब अन्दर पहुँची तो ड्राईंगरूम का ताला गायब था और दरबाजा अन्दर से बंद होने के कारण घबडा गईं| अन्दर किसी के मौजूद होने के संदेह में पड़ोसी लोगों ने किसी तरह जब अन्दर से जाकर दरबाजा खोला| दीवार फांदकर घुसने वाले चोर किसी तरह बाहर निकले|

शिक्षिका क्षमाबाला मकान के अन्दर के कमरों का द्रश्य देखकर भौंचक्के रह गए| ताले तोड़े जाने के कारण अन्दर के सभी कमरे, अलमारी व अटैची खुली पड़ी थी| चारों ओर सामान बिखरा पड़ा था| शिक्षिका ने बताया कि चोर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात ले गए हैं| सही जानकारी पापा-मम्मी के आने पर ही पता चलेगी|

कांग्रेसी नेत्री दीप्ती सिंह व सुभम तिवारी ने घटना की जानकारी कर दुखी शिक्षिका को ढाढस बंधाया|

डेढ़ दर्जन कांग्रेसियों के विरुद्ध तहसील में तोड़-फोड में एफआईआर

फर्रुखाबाद: कायमगंज तहसील परिसर में हंगामा व होर्डिग फाडें जाने के आरोप में युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय श्रीवास्तव सहित सत्रह लोगो के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया गया। जबकि डेढ़ सौ अन्य अज्ञात लोगो के खिलाफ भी मुकद्मा पंजीकृत किया गया है।

तान्या हत्याकाण्ड में पुलिस की भूमिका को लेकर युवक कांग्रेस एवं ग्रामीणों द्वारा पदयात्रा निकाली गयी। बाद में तहसील परिसर में आकर लोगो द्वारा परिसर में लगे प्रदेश सरकार के विकास कार्यो के होर्डिग को पथराव कर फाड़ देने एवं परिसर में हंगामा काटने के आरोप में प्रदेश महासचिव अजय श्रीवास्तव, पंकज कटियार, शाकिर अली, साहिद खां, दिनेश गंगवार, आसिफ खां, नदीम, रहमत अली, फयाद खां, मुदस्सर अली, जुबैद अली, अफसार खां, जाबेद खां, मुसाहिद खां, अतुल, दीपक सहित डेढ़ सौ अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 143, 427, 504, 336, 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकद्मा पंजीकृत किया गया है।

छात्रसंख्या की कमी पर दो शिक्षिकाओं का बढ़पुर से ट्रांसफर

फर्रुखाबादः विद्यालय में छात्र संख्या कम होने के आधार पर बीएसए ने दो शिक्षिकाओं का विकास खंड बढ़पुर से कमालगंज के लिये स्थानांतरण कर दिया है। तीन अन्य अध्यापकों की व्यक्तिगत पत्रावलियं डीए ने तलब कर ली हैं।

विदित है कि विगत 13 अप्रैल को जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने विकास खंड बढ़पुर के महरूपुर सहजू मे विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरुपुर सहजू में मात्र एक दर्जन छात्र ही उपस्थित पाये गये थे। जबकि यहां पर एक प्रधानाध्यापक के अतिरिक्त चार सहायक अध्यापक तैनात हैं। डीएम ने यहां से दो अध्यापकों को हटाने के निर्देश दिये थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कौशल किशोर ने यहां दो शिक्षिकोओं मीरा कटियार और चंद्रवती का स्थानांतरण ब्लक कमालगंज के लिये कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय महरूपुर सहजू के तीन अध्यापकों निसार खां, गीता चौहान व पद्मा के अवकाश काफी अधिक देख कर उनकी सेवा पुस्तिका सत्यापन के लिये तलब की थी। सेवा पुस्तिकायें डीएम को भेज दी गयी हैं।

दरोगा को महंगी पड़ी अपराधी से सांठ-गाँठ

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर के सब इंस्पेक्टर ईनाम सिंह को अपराधी से सांठ-गाँठ करना काफी महँगा पड़ा| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने दरोगा ईनाम सिंह को अपराधी से सांठ-गाँठ करने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया|

दरोगा ईनाम सिंह ने बीते दिनों चोरी के मुकद्दमे में प्रकाश में आये जनपद एटा थाना जैथरा के ग्राम हनुमंता निवासी राजपाल सिंह उर्फ़ राजू ठाकुर को गिरफ्तार किया और थानाध्यक्ष को इस बात की जानकारी न देकर बिना चोरी का माल बरामद कर उसका चालान कर दिया|

दरोगा ईनाम सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद के मोहल्ला नित्गंजा निवासी अशोक कुमार के रिचार्ज कूपन व मोबाइल सिम का झोला गायब करने के मामले में राजू को पकड़ा था|