Home Blog Page 55

द ग्रेट खली का युवाओं कों संदेश, रील की जगह शरीर बनाएं युवा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के गंगा दरवाजा स्थित एसआरएस ग्लोवल स्कूल गंगादरबाजा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे डब्लूडब्लूई के पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली नें बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सोशल मीडिया पर रील बनाने वशराब से दूरी बनाने के साथ ही शरीर बनाने की नसीहत दी|

दरअसल पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व सचिन सिंह यादब के स्कूल में पंहुंचे द ग्रेट खली नें कहा की स्कूल बेहतर बना हुआ है| आज युवाओं कों मोबाइल से दूरी बनाने की जरूरत है | युवा अधिकतर समय मोबाइल में ही लगा रहता है, जिससे उसका भविष्य खराब हो रहा है, भविष्य के -साथ युवा शरीर पर भी ध्यान नही दे रहे | युवा रील बनाने की जगह शरीर बनानें पर ध्यान दें | खली नें कहा बच्चो कों खेलकूद की तरफ ध्यान दें और लक्ष्य बनाएं| युवा जिम जाये और शरीर कों मजबूत करें | उन्होने कहा की पीएम मोदी भारत कों विश्व गुरु बनाने की बात करते है, देश विश्व गुरु तभी बनेगा जब युवा मजबूत होगा| युवा कों शराब से भी खुद कों दूर करना होगा| इस दौरान खली नें पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह यादव के साथ मशाल जलाकर व सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वालित कर किया | प्रभारी मंत्री नें भी कार्यक्रम में किया सम्बोधित प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह भी कार्यक्रम में पंहुंचे और युवाओं व छात्रों कों सम्बोधित किया | मंत्री नें विधार्थियो से खेल कों खेल भावना से खेलने का आवाहन किया | जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व प्रधानाचार्य अनिल सिंघवानी, अर्चना पाण्डेय, विवेक यादव, जीतू यादव, विवेक यादव, जितेंद्र यादव सिरोली, पूर्व प्रधान राजन यादव आदि रहे|

बीजेपी नें घोषित किये तीन मंडल अध्यक्ष, कहीं खुशी कहीं गम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नें रिक्त चल रहे तीन मंडल अध्यक्षों के पद पर ताजपोशी कर दी गयी| नाम घोषित होने से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल हो गया है| विधान सभा अमृतपुर के नवाबगंज मंडल में आदेश राठौर की मंडल अध्यक्ष पद पर ताजापोशी की गयी है, कमल भारद्वाज कों जिला प्रतिनिधि मनोनीत किया है| सदर विधान सभा से फर्रुखाबाद नगर पूर्वी मंडल से नरेंद्र आर्य कों मंडल अध्यक्ष व राजकुमार वर्मा कों प्रतिनिधि बनाया, बढ़पुर पूर्वी मंडल से अजय कटियार कों अध्यक्ष व अमित पाल कों प्रतिनिधि बनाया गया हैँ | आस लगाये बैठे अन्य कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं | सदर विधान सभा में पांच मंडलों में एक भी ब्राह्मण चेहरा मंडल अध्यक्ष ना बनने से पदाधिकारियों में रोष देखा जा रहा हैँ |

सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कस्बे के राठौरा बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पार कर दी। घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी अमन वर्मा की राठौरा बाजार में सर्राफा की दुकान है। सुबह दुकान मालिक शिवजीत सिंह ने अमन वर्मा को फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही अमन वर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।
मौके पर चौकी प्रभारी अनिल सिकरवार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए।
पीड़ित अमन वर्मा के अनुसार दुकान से करीब 5 किलोग्राम चांदी, 20 ग्राम सोने के जेवरात तथा लगभग 30 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं, जो लॉकर में रखे थे। फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में दुकान के भीतर तोड़फोड़ के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने लॉकर की चाबी का इस्तेमाल कर सामान निकाला।
पुलिस ने दुकान में लगा डीवीआर कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि घटना के समय दुकान के कैमरे बंद थे और बिजली की एमसीबी भी गिरी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा थाने में लिखित तहरीर नहीं दी गई थी।

ओवरलोड माल ढोने में 2 ट्रक सीज, 209 डीएल निलम्बित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत व यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड माल ढोते मिले 2 ट्रकों को सीज कर दिया। इन पर कुल 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसी दौरान बकाया कर के अभियोग में 3 अन्य ट्रकों को भी सीज किया गया, जिन पर 95 हजार रुपये कर बकाया था। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध 218 वाहनों का चालान किया गया तथा 140 वाहन निरुद्ध किए गए। इनसे 84.02 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। वर्ष 2025 में ओवरलोडिंग के मामलों में 209 ड्राइविंग लाइसेंस निलम्बित किए गए हैं।
परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक कुल 3993 वाहनों का चालान और 879 वाहन निरुद्ध किए गए। इससे 194.27 लाख रुपये प्रशमन शुल्क व 77.05 लाख रुपये कर के रूप में कुल 271.72 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। हालांकि, जनपद में निरुद्ध वाहनों को खड़ा करने के लिए थानों में स्थान की कमी बनी हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

करंट लगने से मासूम की दर्दनाक मौत

0

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोरिकपुर में बुधवार को विद्युत करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार महोरिकपुर निवासी रामू क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदार का काम करते हैं। वह रोज की तरह बुधवार को काम पर गए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे आदित्य को करंट लग गया है। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
अस्पताल में चिकित्सक डॉ. दीपक तिवारी ने परीक्षण के बाद 13 वर्षीय आदित्य को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही मां नीरज देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों ने बताया कि आदित्य चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और कक्षा चार का छात्र था। वह पढ़ाई में काफी होनहार था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

गंगा से निकला 12 फीट लंबा मगरमच्छ, चार घंटे की मसक्कत के बाद पकड़ा

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 12 फीट लंबा मगरमच्छ गंगा नदी से निकलकर गांव के मुहाने तक पहुंच गया। देर शाम ग्रामीणों ने उसे गंगा किनारे लेटा देखा था। सूचना फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी राजीव कुमार के निर्देश पर वन क्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया, जो लगभग चार घंटे तक चला।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मगरमच्छ बार-बार पानी से बाहर आ रहा था और फिर अंदर चला जा रहा था, जिससे उसे पकड़ने में

काफी दिक्कतें आईं। रात का अंधेरा और मगरमच्छ का विशाल आकार भी चुनौती बना रहा। कड़ी मशक्कत और ग्रामीणों के सहयोग से आखिरकार टीम उसे सुरक्षित पकड़ने में सफल रही।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़कर बस्ती से दूर एक सुरक्षित स्थान पर उसके वातवरण में छोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में फैली दहशत समाप्त हो गई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

फतेहगढ़ कचहरी में अधिवक्ता के चेम्बर में तमंचा लेकर घुसा युवक, मारपीट से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)फतेहगढ़ कचहरी परिसर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक कथित रूप से अधिवक्ता के चेम्बर में तमंचा लेकर घुस आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित अधिवक्ता ने थाना कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला न्यू बस्ती सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी अधिवक्ता रोहिताश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह उपभोक्ता फोरम के निकट स्थित अपने चेम्बर में दोपहर लगभग 2:30 बजे कानूनी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आयूष गुप्ता नामक युवक चेम्बर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने तमंचा तान दिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के अधिवक्ता आदि मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर आरोपी से तमंचा छीनकर अधिवक्ता को बचाया। आरोप है कि बाद में आरोपी के पिता योगेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और उकसाने वाली बातें कही। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार घटना में उन्हें खुली व बंद चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तत्काल थाना कोतवाली फतेहगढ़ को दे दी गई है। घटना के बाद कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है। कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह नें जेएनआई कों बताया की तमंचा बरामद कर लिया गया हैँ | मामले में तहरीर मिल गयी हैँ | जाँच कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैँ|

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों का ज्ञापन, मानदेय व नियमितीकरण की उठाई मांग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद फर्रुखाबाद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल कों ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष गौरव कुमार एवं जिला मंत्री नरेंद्र मिश्रा ने ज्ञापन के माध्यम से संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मी बेहद कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं तथा वर्ष 2025 की दीपावली से ही समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। 3-4 माह तक वेतन लंबित रहने से अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य आधारित बजट में 9 से 10 प्रतिशत की वृद्धि, ई-स्पर्श पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर कर देयकों का समय से भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ, ग्रेच्युटी एवं सेवा स्थिरता लागू किए जाने की मांग शामिल रही।

कर्मचारियों ने भारत सरकार के आईपीएचएस मानकों के अनुसार आबादी के अनुपात में नवीन पदों का सृजन एवं समायोजन किए जाने, 10 वर्ष या उससे अधिक की निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके कार्मिकों के नियमितीकरण, सेवा प्रदाता कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में शामिल करने तथा स्थानांतरण नीति बनाकर गृह जनपद में स्थानांतरण की व्यवस्था करने की भी मांग की।
ज्ञापन कार्यक्रम में अभिषेक वाजपेयी , साबिर हुसैन, नाजिया, रेनू मिश्रा, रैना श्रीवास्तव, अखिलेश, राजीव दीक्षित, योगेंद्र, प्रदीप पाल, रत्नेश, सुमित, सबनम, दीप्ति यादव सहित अनेक संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

फर्रुखाबाद में ‘नमो ड्रोन दीदी’ चयन को स्वीकृति, 28 सीएलएफ से होंगी 28 ड्रोन दीदी नियुक्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना हेतु सीएलएफ चयन के लिए जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के सभी 28 सीएलएफ के माध्यम से 28 ड्रोन दीदी एवं ड्रोन सहायक के चयन को स्वीकृति प्रदान की गई। चयनित ड्रोन दीदी ड्रोन के माध्यम से फसलों में यूरिया, कीटनाशक एवं अन्य उर्वरकों का छिड़काव करेंगी, जिससे किसानों को समय और श्रम की बचत होगी तथा कृषि कार्य अधिक सुगम और आधुनिक बनेगा।
अधिकारियों ने बताया कि चयनित ड्रोन दीदी को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से 80 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद गौड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए चयन प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद का नाम बदलने कों लेकर 21 हजार हस्ताक्षर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हिंदू समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा जनपद का नाम बदलकर ऐतिहासिक एवं पौराणिक नाम ‘पंचल नगर’ किए जाने की मांग को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान बुधवार को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया गया। अभियान के समापन की घोषणा नन्हा ही कटरा स्थित एक धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि अभियान को आम जनमानस का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। उनके अनुसार, कुल 21,850 नागरिकों ने हस्ताक्षर कर नाम परिवर्तन के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि होली पर्व के उपरांत पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट कर हस्ताक्षरित पत्रों की छायाप्रति तथा नाम संशोधन का औपचारिक प्रस्ताव सौंपेंगे।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा ने हस्ताक्षर करने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन दर्शाता है कि यह विषय जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों ने स्वेच्छा और उत्साह के साथ अभियान में भागीदारी की।
जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि जनता की भावना का सम्मान करते हुए सरकार को इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शासन और प्रशासन स्तर पर सकारात्मक पहल की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, ‘पंचल नगर’ नाम का संबंध ऐतिहासिक और पौराणिक पृष्ठभूमि से है, जिसे पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।