Home Blog Page 56

26 फरवरी कों जिले में होंगे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का जनपद दौरा 26 फरवरी को प्रस्तावित है, वह जिले में रहने के दौरान विकास कार्यों व कानून व्यवस्था से संबंधित कार्यों की हकीकत को परखेंगे, जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी भी पूर्ण कर ली है| योगी सरकार के पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह आगामी 26 फरवरी कों जनपद पंहुंचेंगे और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ ही पार्टी के पदाधिकारीयों के साथ मंथन करेंगे|

ब्लॉक प्रमुख बब्बन दुबे जेल में निरुद्ध, एसडीएम सदर कों ब्लॉक का चार्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे के भाई ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लिहाजा ब्लॉक मोहम्मदाबाद के कार्य संपादित नहीं हो पा रहे थे, कार्य संम्पादित करने के लिये डीएम नें एसडीएम सदर को नामित किया गया है | माफिया अनुपम दुबे समेत 11 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। विगत 13 फरवरी कों पुलिस नें अनुराग कुमार उर्फ अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पुत्र स्वर्गीय महेश चन्द्र दुबे निवासी ग्राम सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ हाल पता मकान नंबर 1/36 मोहल्ला कसरट्टा कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ शामिल हैं। मोहम्मदबाद ब्लॉक प्रमुखअमित कुमार उर्फ अमित दुबे उर्फ बब्बन पुत्र स्वर्गीय महेश चन्द्र दुबे निवासी ग्राम सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ हाल पता मकान नंबर 1/36 मोहल्ला कसरट्टा कोतवाली फतेहगढ़, महेन्द्र कटियार पुत्र स्वर्गीय रमेशचन्द्र कटियार निवासी मोहल्ला बढ़पुर थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़, विनीत दुबे उर्फ बीनू पुत्र राधाकृष्ण निवासी ग्राम सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद

जनपद फतेहगढ़, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू पुत्र रामबालक उर्फ बालकराम निवासी ग्राम अलावलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ तथा आदेश सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम सहारा थाना बिछवां जनपद मैनपुरी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। अमित उर्फ बब्बन दुबे के जेल जाने के बाद से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खाली चल रही थी जिसे ब्लॉक के विभागीय कार्य नहीं हो पा रहे थे एसडीएम सदर को ब्लॉक मोहम्मदाबाद में कर संपादित करने के लिए नामित किया है | जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जेएनआई कों बताया की मोहम्मदाबाद विकासखंड का कार्य सुचारु रूप से चलने के लिए एसडीएम सदर को नामित किया गया है| क्षेत्र पंचायत प्रमुख अमित दुबे अभी जेल में निरुद्ध है |

50 रुपये लुढ़के आलू के दाम, सातनपुर मंडी में 200 मोटर की आवक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में मंगलवार को आलू के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में आलू लगभग 50 रुपये प्रति कुंतल सस्ता बिका। आवक बढ़ने से बाजार में नरमी का माहौल रहा।
मंडी में गड्ड आलू 301 से 401 रुपये प्रति कुंतल, सामान्य छट्ठा 411 से 511 रुपये, सुपर छट्ठा 511 से 581 रुपये तथा हालैंड किस्म 701 से 821 रुपये प्रति कुंतल के भाव से बिके। व्यापारियों के अनुसार आज मंडी में लगभग 200 मोटर आलू की आमद रही। अधिक आवक और खरीद की गति धीमी रहने के कारण दामों पर दबाव बना रहा। किसानों को गिरते भावों से चिंता है, जबकि व्यापारियों का कहना है कि बाजार की स्थिति मांग और आवक पर निर्भर करेगी।

रक्षा सिंह की अमृतपुर थानाध्यक्ष पद पर तैनाती

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें अमृतपुर थानाध्यक्ष पद पर दारोगा रक्षा सिंह की तैनाती की है | रक्षा सिंह वर्तमान में महिला थानध्यक्ष का चार्ज संभाल रही थीं | अमृतपुर थानाध्यक्ष मोनू शाक्या कों महिला थानध्यक्ष बनाया गया है | थानध्यक्ष अमृतपुर मोनू शाक्या अमृतपुर में तैनाती के दौरान काफी विवादित रहीं है |

दिल्ली पुलिस की दबिश, ट्रांसपोर्ट के नाम पर आठ लाख की ठगी का मामला

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार थाना प्रहलादपुर साउथ ईस्ट जनपद दिल्ली के दरोगा अजीत सिंह पांच पुलिसकर्मियों के साथ जांच के सिलसिले में पहुंचे।
दरोगा अजीत सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इसी प्रकरण में ऑनलाइन ठगी से जुड़े कुछ संदिग्ध युवकों की तलाश में पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई घरों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। सुदेश कुमार, थानाध्यक्ष राजेपुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस जांच के लिए आई थी और कई युवकों की तलाश की जा रही है। स्थानीय पुलिस भी जांच में सहयोग कर रही है।

गैंगस्टर में 26 करोड़ 51 लाख की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए थाना मेरापुर पुलिस ने लगभग 26 करोड़ 51 लख रुपए की संपत्ति कुर्क की है| पुलिस लगातार माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है| थाना मेरापुर में कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला गढ़ी इज्जत खा निवासी जुबेर खा पुत्र लड्डन खा सहित 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था | उसी मामले में थानाध्यक्ष मेरापुर राजीव पांडेय नें भारी पुलिस बल के साथ कायमगंज पंहुच कर जुबैर की सम्पत्ति कों कुर्क कर लिया | पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें बताया की गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है|

कोरम अधूरा, गलारपुर में टला सस्ता गल्ला दुकान का चयन-उदासीनता या अंदरूनी राजनीति?

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)गलारपुर में निरस्त की गई सस्ता गल्ला दुकान के चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक पर्याप्त उपस्थिति न होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। बैठक में अपेक्षित संख्या में ग्रामीणों के न पहुंचने से अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि यह केवल ग्रामीणों की उदासीनता थी या इसके पीछे गुटबाजी और राजनीतिक खींचतान भी कारण बनी।
निर्धारित तिथि पर एडीओ विकास सक्सेना, एडीओ (कृषि) जितेंद्र कुमार तथा एनआरएलएम से वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। ग्राम की आबादी लगभग 2100 है, जबकि कुल 832 मतदाता दर्ज हैं। नियमानुसार कोरम पूरा करने के लिए करीब 277 ग्रामीणों की उपस्थिति आवश्यक थी, लेकिन बैठक में मात्र 95 लोग ही पहुंचे।
पर्याप्त संख्या न होने के कारण चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान प्रत्याशी रचना ने नामांकन दाखिल किया, परंतु कोरम अधूरा रहने से आगे की कार्यवाही संभव नहीं हो सकी। गांव में चर्चा है कि राशन दुकान को लेकर बनी गुटबाजी और अंदरूनी राजनीति के चलते कई लोगों ने बैठक से दूरी बनाई। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बैठक की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं हो सका, जिसके कारण पर्याप्त भीड़ नहीं जुट पाई।
सूचना मिलने के बावजूद पुलिस के मौके पर न पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि अगली निर्धारित तिथि पर प्रशासन ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पाता है या फिर राजनीतिक समीकरण एक बार फिर चयन प्रक्रिया पर भारी पड़ते हैं।

उधार शराब न देने पर सेल्समैन पर चाकू से हमला, बाल-बाल बची जान

0

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) कमालगंज क्षेत्र के खुदागंज सिंघीरामपुर रोड पर संचालित देसी शराब की दुकान पर उधार शराब न देने को लेकर युवक ने सेल्समैन पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सेल्समैन ने सूझबूझ दिखाते हुए पीछे हटकर अपनी जान बचा ली।देशी शराब की दुकान पर सर्वेश कुमार सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सुबह गांव का ही एक युवक दुकान पर पहुंचा और उससे उधार शराब देने की मांग करने लगा। जब सर्वेश कुमार ने उधार शराब देने से इनकार कर दिया तो युवक गुस्से में आ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने अचानक चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया।
सेल्समैन के मुताबिक, हमले को देख वह तुरंत पीछे हट गए, जिससे चाकू का वार उन पर नहीं लग सका और वह बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान दुकान के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला, जिसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकला।घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी को दी गई। सेल्समैन का कहना है कि सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी और पुलिस की ओर से चाकू बरामद करने का दावा भी किया गया। हालांकि अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सर्वेश कुमार ने बताया कि उसने लिखित प्रार्थना पत्र देने के लिए चौकी पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने दूसरे कार्य में व्यस्त होने की बात कहकर बाद में आने को कहा।

गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) कमालगंज क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार सुभाष नगर कमालगंज निवासी 23 वर्षीय राहुल उर्फ लखपति पुत्र संजय सिंह मोहल्ले के मुंशी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। अंतिम संस्कार के बाद वह निर्माणाधीन पुल के निकट गंगा नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की गई। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की सहायता से खोजबीन जारी है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस लाइन में प्रशिक्षुओं कों दी गयीं टिप्स

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वामा सारथी के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन में परीक्षा पर चर्चा, प्रशिक्षुओं को दिए सफलता के मंत्र
भारतेंदु नाट्य अकादमी के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र पाण्डेय ने वामा सारथी कार्यक्रम के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ सभागार में आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षुओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने परीक्षा के दबाव को कम करने के उपयोगी सुझाव साझा किए।
सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जीवन में प्रत्येक कदम पर परीक्षाएं आती हैं। उनसे घबराने के बजाय उनका सामना धैर्य और आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि आगामी परीक्षा के लिए एकाग्रचित्त होकर तैयारी करें और पूर्ण लगन व निष्ठा के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कारणवश अपेक्षित सफलता न मिले या अंक कम आएं तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। असफलता केवल एक पड़ाव है, अंतिम परिणाम नहीं। निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से असंभव कार्य को भी संभव बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में हिमांशु कुमार सहित अन्य अधिकारी व प्रशिक्षु रहे|