फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद समेत आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह होते ही सूरज आग उगलने लगता है और दोपहर तक गर्म हवाएं वातावरण को और अधिक झुलसाने लगती हैं। ऐसे में आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। लोग दोपहर के समय घरों में दुबकने को मजबूर हैं और केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं।
लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम के बदले तेवर ने हर आदमी को मुसीबत में डाल दिया है। इन दिनों हालत यह है कि सुबह होते ही सूरज आग उगलने लग रहे है, गर्मी के कारण लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे है। दोपहर को बस जरूरतमंद ही सड़कों पर निकल रहे हैं, जिसके कारण आम-दिनों में चहल-पहल रहने वाली सड़कें सन्नाटे में डूबी रह रही हैं। वहीं दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा के कारण गली, मुहल्ले सूने हो रहे है। लोग अब सिर्फ सुबह और शाम के समय ही घरों से बाहर निकलने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं। चिकित्सकों ने इस भीषण गर्मी में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक गर्मी के चलते बुखार और डायरिया जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों को दिन के समय धूप में बाहर न निकलने, हल्के कपड़े पहनने और अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को बुखार या डायरिया के लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी, छाछ, जलजीरा, नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन लाभकारी हो सकता है। बढ़ती गर्मी से जहां आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं जनस्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सतर्कता ही बचाव का एकमात्र उपाय है।
आग उगल रहा सूरज, धूप में खड़ा होना मुश्किल
तहसील अधिवक्ताओं की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही| अधिवक्ताओं ने सरकार की विरोध कर निबंधन मित्र योजना का खुलकर विरोध किया।
बुधवार को तहसील सदर बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों दूसरे दिन भी हड़ताल का समर्थन कर कार्य बहिष्कार कर सरकार की निबंधन मित्र योजना का जमकर विरोध किया गया।
तहसील सदर बार एसोशिएशन के सचिव अतुल मिश्रा ने कहा कि शासन प्रशासन की उदासीनता साफ दिखाई पड़ रही है सरकार अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशील नहीं है, अगर हमारी मांगे न मानी गई तो हड़ताल इसी तरफ से जारी रहेगी| 
दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष विनोद सक्सेना अधिवक्ताओं के साथ रहे, उन्होंने कहा कि सरकार के इस नए फरमान का हम विरोध करते है| अधिवक्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल का असर साफ दिखा । अधिवक्ता पूरे दिन रजिस्ट्री भवन में धरना देकर बैठे रहे किसी भी अधिवक्ता ने बैनामा रजिस्ट्री पेश नहीं की| सचिव अतुल मिश्रा, विकास सक्सेना, अतर सिंह कटियार, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, रविनेश यादव, पंकज राजपूत, संजय शाक्य,सुधीर सक्सेना, कुलदीप त्रिपाठी ,राजेश वर्मा रहे।
महंत पर तमंचा तानकर रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महंत पर तमंचा तानकर रंगदारी मांगने में पुलिस नें एक को तमंचा सहित व दूसरे को शांति भंग में गिरफ्तार किया है| पुलिस पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली के ठंडी सड़क निवासी महंत राम प्रकाश मिश्रा नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीते 8 दिन पूर्व अभिनव शुक्ला पुत्र प्रशांत शुक्ला निवासी चौक व सेनापति निवासी रोहन वाजपेयी पुत्र सुशील वाजपेयी आये और तमंचा तानकर रंगदारी मांगनें लगे| मामले में पुलिस ने रोहन को शांति भंग व प्रशांत शुक्ला को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है | 

अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे अहिल्याबाई को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताया|
प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है एक महिला के रूप में न्याय प्रिय शासन देकर रानी अहिल्याबाई होल्कर ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है। उन्हें लोकमाता कहा जाता है| विदेशी आक्रमण कार्यों द्वारा जब भारतीय संस्कृति और उनके 
मंदिरों पर हमले हुए तब रानी अहिल्याबाई होल्कर ने ऐसी सांस्कृतिक धरोहरों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। भारत के 1000 मंदिरों का जीणोद्धार करके भारतीय संस्कृति को सहजने का कार्य किया। आजादी के बाद जो सरकार भारत में बनी उन सरकारों ने उनके इतिहास और कार्यों को छुपाने का कार्य किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ एवं केदारनाथ में रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को स्थापित करके उनके आदर्शों को जीवंत करने का कार्य किया। वह महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल थी उनके शासन में एक गाय के बछड़े की मृत्यु हो जाने पर अपने ही पुत्र को मृत्यु दंड देने का आदेश दिया था ऐसी महान शिव भक्त विरले ही होते हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा और सुरक्षा के लिए न्याय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। अमृतपुर विधायक सुशील शक ने कहा भारत की आजादी के बाद देश में सत्ता में आई कांग्रेस और उसके समर्थित सरकारों ने भारतीय संस्कृति एवं महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की। भाजपा संगठन एवं सरकार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसे महापुरुषों के बारे में उनके विचार एवं आदर्श को नई पीढ़ी को बताने का कार्य किया है। एक महिला शासक के रूप में न्याय कैसा होता है रानी अहिल्याबाई जैसा उदाहरण कहीं और नहीं मिलेगा।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने निजी हितों को दरकिनार करते हुए न्याय का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया उनके शासन में कृषि शिक्षा और महिला सुधार को लेकर ऐतिहासिक निर्णय किए गए। उन्होंने भारतीय संस्कृति को जीवंत करने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर एक समाज सुधारक महिला शासक थी। इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य कर रहे हैं। समाज में महिला को उचित स्थान मिले और महिला आत्मनिर्भर बने ऐसे रास्ते पर चलकर भाजपा सरकार निरंतर महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया भाजपा संगठन द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश संगठन द्वारा प्राप्त रानी अहिल्याबाई के जीवन से संबंधित कार्यों वाली पुस्तक घर-घर पहुंचाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया 28 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह नारायण आश्रम में आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी में रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जाएगी। संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया| सांसद मुकेश राजपूत, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम,सर्वेश कुशवाहा, गोपाल राठौर, अमरदीप दीक्षित,महेंद्र सिंह कटियार, हेमचंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, डा. प्रभात अवस्थी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर,नवनीत पाल,पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार आदि रहे|
अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगानें की मांग
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जय माँ अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना नें सांसद मुकेश राजपूत से अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाये जानें की मांग की है| सांसद नें कार्यवाही को आगे बढ़ानें का भरोसा दिया है| 
पाल सेना जिलाध्यक्ष व पूर्व मंडल महामंत्री बीजेपी पंकज पाल के नेतृत्व में पदाधिकारी बीजेपी के जिला कार्यालय आवास विकास पंहुचे और उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नें सनातन नें लिए अपना जीवन लगा दिया| उनके सनातन की रक्षा के लिए किये गये कार्य प्रेरणा दायक हैं| लिहाजा सेट्रल जेल चौराहा, आईटीआई चौराहा या मसेनी चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाये| जिससे सर्व समाज उनके सनातन के लिए त्याग और समर्पण को याद रखे| जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशाराम पाल, जिला महामंत्री संदीप पाल, जिला सचिव सुरजीत पाल, मनवीर पाल, हरवेश पाल जिला सचिव, उपाध्यक्ष रामबाबू पाल आदि रहे| 
मार्ग दुर्घटना में पुरोहित की मौत
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइक से आ रहे पुरोहित की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| शव घर आते ही कोहराम मच गया|
थाना कादरी गेट के गंगा नगर कालोनी के मूल निवासी 40 वर्षीय आदित्य दीक्षित का परिवार वर्तमान में काशीराम कालोनी के व्लाक 62 में रह रहा है| आदित्य दीक्षित नोयडा में रहकर पुरोहित का कार्य करते थे| आदित्य बाइक से आ रहे थे उसी दौरान जनपद एटा के विरुआ में किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी, जिससे आदित्य की मौत हो गयी| सूचना पर परिजनों मेंकोहराम मच गया| परिजन मौके पर पंहुचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लेकर आये| मृतक की पत्नी रिंकी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है| 

आईटी क्रांति के नायक राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश कर रहा नमन
नई दिल्ली:भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 34वी पुण्यतिथि है| 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी|
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी उन्होंने एक्स पर लिखा कि राजीव गांधी- भारत के एक महान सपूत ने लाखों भारतीयों में आशा की किरण जगाई उनके दूरदर्शी और साहसी हस्तक्षेपों ने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उन्होंने मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना,पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति का नेतृत्व करना, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम लागू करना, निरंतर शांति समझौते सुनिश्चित करना, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना और समावेशी शिक्षा पर केंद्रित नई शिक्षा नीति पेश करना शामिल है|पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनके बलिदान दिवस पर हमारी श्रद्धांजलि|
पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कि उन्होंने लिखा आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिख कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के ‘बलिदान दिवस’ पर मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं| राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अपने नेतृत्व और आधुनिक सोच से देश को प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान कर दिशा दी उनके निर्णयों ने भारत को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया। उनका योगदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी स्मृति हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगी|
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी राजीव गांधी को याद किया उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि राजीव गांधी एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और भारत के लिए शहीद हो गए|
राहत:भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बारिश और वज्रपात का अलर्ट हुआ जारी
लखनऊ:प्रदेश में कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है प्रदेश के लोग तपती उमस भरी गर्मी झेलने के लिए मजबूर हैं और आसमान की तरफ निहारकर रहम की उम्मीद लगा रहे थे|उनके लिए मौसम विभाग की ओर से थोड़ी अच्छी खबर आई है आज प्रदेश में बारिश होने का अनुमान जताया गया है|मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है,अगले 5-6 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा|23 मई से 26 मई के बीच ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी, जिससे लोगों को राहत मिलने का पूर्वानुमान है|

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पूर्वी-तराई सहित 45 से अधिक जिलों में तेज रफ्तार हवा चलने,छिटपुट बूंदाबांदी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है।
72 घंटे की हड़ताल पर बिजली कर्मचारी, बिजली की मारामारी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पावर कॉर्पोरेशन के आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल 72 घंटे तक चलेगी| जिससे कई जगह बिजली सप्लाई में समस्या हो रही है| 
निविदा संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री विष्णु सिंह के नेतृत्व में संविदा कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गये| संविदा कर्मी ने साथी कर्मियों की छंटनी के विरोध में आवाज बुलंद की। कहा कि लंबित मांगों को लेकर 72 घंटे कार्य बहिष्कार रहेगा। इस दौरान कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों छंटनी न करने, 55 वर्ष का हवाला देकर हटाए गए कर्मचारियों को वापस रखने, कार्य के अनुरूप अनुबंध करने, वेतन भुगतान में भेदभाव समाप्त करने की मांग है| मांगें पूरी ना होनें पर आर-पार की लड़ाई चेतावनी दी|
कालेज नें मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता )कालेज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया| इसके साथ ही उनके बेहतर भविष्य की कामना भी की गयी|
राजकीय बालिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रिचा यादव के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी अवनींद्र कुमार व डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह पंहुचे और कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| कालेज में इंटर की परीक्षा बेहतर अंकों से प्राप्त करनें वाली 17 छात्राओं को सम्मानित किया गया| इंटर में छात्रा रिया राजपूत नें जनपद में 07 वां स्थान प्राप्त किया| 
कक्षा 10 की छात्रा आराध्या राठौर नें जनपद में 05 वां स्थान प्राप्त किया | प्रधानाचार्य ऋचा यादव नें बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की इंटर की छात्राओं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, वहीं हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम भी 95 प्रतिशत रहा| सीएमओ व डीआईओएस के द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्राओं को प्रतीकचिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया| जिसमे शालिनी सिंह,वैष्णव, निधि, आकाक्षां, पल्लवी, गीता, शिवा, अदिति,शिखा, खुशबू व अंशिका आदि को पुरस्कृत किया गया| 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाली छात्रा चांदनी, माधुरी, कीर्ति, नव्या, अनुष्का, निहारिका, आदि को सम्मानित किया गया| संचालन आकाश मिश्रा नें किया| दीप्ती यादव वैज्ञानिक राष्ट्रीय मानसिक स्वस्थ् कार्यक्रम, डीसी मनेन्द्र मिश्रा, गंगेश शुक्ला, हिमांशी, पीडी शुक्ला आदि रहे| 




