राहत:भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बारिश और वज्रपात का अलर्ट हुआ जारी

0
639

लखनऊ:प्रदेश में कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है प्रदेश के लोग तपती उमस भरी गर्मी झेलने के लिए मजबूर हैं और आसमान की तरफ निहारकर रहम की उम्मीद लगा रहे थे|उनके लिए मौसम विभाग की ओर से थोड़ी अच्छी खबर आई है आज प्रदेश में बारिश होने का अनुमान जताया गया है|मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है,अगले 5-6 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा|23 मई से 26 मई के बीच ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी, जिससे लोगों को राहत मिलने का पूर्वानुमान है|

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पूर्वी-तराई सहित 45 से अधिक जिलों में तेज रफ्तार हवा चलने,छिटपुट बूंदाबांदी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]