Home Blog Page 247

भगवान परशुराम पर विवादित वयान देनें में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नें वक्तव्य लिया वापस

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान भगवान परशुराम के खिलाफ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार के दिये गये विवादित वयान नें हंगामा कर दिया| सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक जवाहर गंगवार का विरोध हुआ| सपा नें पूर्व में ही वयान से किनारा कर लिया था| जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जवाहर सिंह गंगवार नें विवादित वक्तव्य पर खेद प्रगट किया।

दरअसल बीते दिनों समाजवादी पार्टी नें कलेक्ट्रेट सभागार में एक मामले में धरना प्रदर्शन किया| जिसमे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार नें भगवान परशुराम के खिलाफ विवादित वयान दे दिया था| जिसका विरोध फर्रुखाबाद विकास मंच के साथ ही हिन्दू महासभा सहित तमाम संगठनों नें किया था| जवाहर सिंह गंगवार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गयी| फर्रुखाबाद विकास मंच के भइयन मिश्रा के नेतृत्व में कई बार ज्ञापन दिये गये|

जिला प्रशासन की तरफ से नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल के कार्यालय में जवाहर सिंह गंगवार नें कहा कि भगवान परशुराम सबके हैं| उन्होंने किसी के विषय में गलत नही कहा, यदि जाने अनजानें में कोई वक्तव कहा गया तो वह खेद प्रकट करते हैं | फर्रुखाबाद विकास मंच जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा, सरल दुबे, राजीव वाजपेयी, अतुल मिश्रा, कोमल पाण्डेय, ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति के अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी, लाला राम दुबे, प्रहलाद सिंह परिहार आदि रहे|
भगवान परशुराम के चित्र पर किया माल्यार्पण
नगर मजिस्ट्रेट के सामने अपना वक्तव्य वापस लेनें के बाद जवाहर सिंह गंगवार नें हिदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय, नारायण दत्त द्विवेदी के साथ जाकर बर्दी विशाल कालेज स्थिति भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|

सोते समय वृद्ध को मारी गोली, रिफर

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात सोते समय वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से सैफई मेडिकल कालेंज रिफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाऊदपुर पूर्वी निवासी 50 वर्षीय सत्यवीर अपने घर से कुछ दूर भेड़ों के पास शौचालय की छत पर चारपाई डालकर सो रहे थे। उसी दौरान किसी ने उसके गोली मार दी, जिससे सत्यवीर गंभीर रूप से घायले हो गए, सूचना पर परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी, कोतवाल विनोद शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां से लोहिया अस्पताल रिफर किया गया। लोहिया अस्पताल से उसे सैफई रिफर कर दिया गया। घटना के पीछे मुकदमें की रंजिश बतायी जा रही है। सीओ राजेश द्विवेदी ने बताया जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

एफएसडीए की छापेमारी में मिल्क पाउडर व दूध के लिए नमूने

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूर) खाद्य सुरक्षा विभाग के अभियान के तहत दूध पाउडर व दूध का नमूना संकलित किया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, डा०. शैलेन्द्र रावत व अरूण कुमार मिश्र द्वारा फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला, मक्खन वाली गली, फतेहगढ़ में 2 नमूने दूध के व 1 नमूना मिल्क पाउडर का लिया गया|

बाइक पेंड से टकरानें एक की मौत, दो घायल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक पेंड से टकरनें से तीन युवक घायल हो गये| सभी घायलों को सीएचसी बरौन लाया गया, जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दोनों घायलों को उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम चमन नगरिया बरौन निवासी 40 वर्षीय अनुज पुत्र महिमा चरण अपने साथी 22 वर्षीय जीतन पुत्र ओमकार व 30 वर्षीय अंकित पुत्र वीरेंद्र निवासी चमन नगरिया के साथ बाइक से फर्रुखाबाद की तरफ जा रहा था| मऊदरवाजा के रसीदपुर में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी| जिससे तीनों घायल हो गये| उन्हें सीएचसी लाया गया, जहाँ अनुज को मृत घोषित कर दिया गया| दोनों घायलों को सीएससी बोरौन से डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है।

कोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्मतगणना तो बदल गईं प्रधानी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) चार साल तक चली कागजी जंग के बाद आखिर कोर्ट के आदेश पर पुनर्मतगणना हुई | जिसमे वर्तमान प्रधान चुनाव हार गया| जबकि गाँव को नई प्रधान मिली है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है| बड़ा सबाल ही कि मतगणना में गडबडी करनें वाले अधिकारी कर्मचारियों पर भी कार्यवाही होगी ???
विकास खंड कमालगंज के ग्राम पंचायत रूनी चुरसई में साल 2021 में पंचायत चुनाव की मतगणना हुई थी, जिसमे महावीर राजपूत को दो मतों से विजयी घोषित किया गया था| साल 2021 में घोषित नतीजे के अनुसार, महावीर राजपूत, ग्राम पंचायत रूनी चुरसई से 2 वोटों से विजयी हुए थे, निकटतम प्रतिद्वंदी प्रतिभा देवी को पराजय का सामना करना पड़ा था। इस परिणाम पर प्रतिभा देवी के देवर जिला पंचायत सदस्य अमित राजपूत ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मामला कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को दोबारा मतगणना करायी गयी| जिसमें प्रतिभा देवी को 484 व महावीर राजपूत को 482 वोट मिले। इस प्रकार प्रतिभा देवी 2 मतों से विजयी घोषित की गयीं। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, कानूनगो अंकित सिंह, लेखपाल अतुल प्रताप व अभय त्रिवेदी, थानाध्यक्ष जहानगंज जितेंद्र पटेल, थानाध्यक्ष कमालगंज राजीव कुमार, खंड विकास अधिकारी त्रिलोक शर्मा एवं एडीओ पंचायत विनय चौहान की देखरेख में हुई। पूर्व प्रधान महावीर राजपूत ने पुनः मतगणना में आये परिणाम पर सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के दबाव में यह हेरफेर करनें का आरोप लगाया। महावीर नें दोबारा कोर्ट में जानें की बात कही। एडीओ पंचायत ने विनय चौहान ने कहा कि कोर्ट के निर्णय के बाद ही प्रधान तय होगा। अब देखना होगा कि कोर्ट इस नए घटनाक्रम पर क्या अंतिम निर्णय देता है। नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने कहा कि मतगणना पूरी तरह कोर्ट के आदेश पर की गयी है। पूरी रिपोर्ट बनाकर न्यायालय को सौंप दी जाएगी व वहीं से अंतिम निर्णय आएगा। ग्राम पंचायत रूनी चुरसई में चार साल बाद चुनाव परिणाम बदलने से पंचायत राजनीति में हलचल मच गई है।

दबंगों ने डाक घर में फाड़े अभिलेख, पोस्टमास्टर से अभद्रता

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दबंगों नें डाकघर में अभिलेख फाड़कर पोस्टमास्टर को गाली-गलौज कर दिया| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
नगर पंचायत खिमसेपुर के डाकघर के पोस्टमास्टर निखिल दोहरी निवासी इटावा ने बताया कि कुछ दबंग लोग डाकघर आये और खाता खुलाने की बात कही| शाखा पोस्टमास्टर अमित कुमार ने कुछ देर रुकने के लिए कहा इसी बात को लेकर दबंग उग्र हो गए व गाली गलौज करने लगे| शाखा पोस्टमास्टर ने बताया कि अभिलेख फाड़ दिये| पोस्टमास्टर निखिल दोहरी द्वारा थाने में तहरीर दी गई| पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया| प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया तहरीर मिली है| जांच कर कार्रवाई की जाएगी|

फर्रूखाबाद में स्थापित होंगे निजी बस अड्डे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रदेश सरकार ने स्थापना एवं विनियमन नीति-2025 को मंजूरी दे दी है। इसी नीति के तहत जनपद में निजी बस अड्डे और टूरिस्ट बस पार्क स्थापित किए जाएंगे। इससे जगह-जगह बसों के रुकने से होने वाली जाम की समस्या खत्म होगी। यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनको बेहतर सुविधा भी मिल सकेगी। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बस पार्क नियामक प्राधिकारी की बैठक सम्पन्न हुई| जिसमे निजी बस अड्डो को स्थापित करनें के सम्बन्ध में चर्चा की गयी|
शासन के निर्देशा पर ‘‘उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति, 2025’’ के अन्तर्गत सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र में निजी निवेश से स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रण एवं स्थापना सम्बन्धी कार्यों हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क नियामक प्राधिकारी का गठन किया गया है, इसमें अन्य सदस्य पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, एआरटीओ-प्रवर्तन, एआरएम, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियन्ता शामिल हैं। बस पार्क की स्थापना हेतु आवेदन ईओ नगर पालिका को दिया जा सकता है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि निजी बस अड्डे हेतु 2 एकड़ भूमि हो तथा भूमि ऐसे मार्ग पर हो जिसकी चौड़ाई न्यूनतम 7 मीटर हो। बस अड्डे की दूरी नगर पालिका की सीमा से 5 कि0मी0 के अन्दर हो। आवेदक की नेटवर्थ गत वित्तीय वर्ष में रू0 50 लाख तथा गत वित्तीय वर्ष में टर्नओवर न्यूनतम रू0 02 करोड़ हो। आवेदक को बस अड्डा संचालन व प्रबन्धन का 02 वर्ष का अनुभव होना चाहिये। भूमि आवेदक के स्वामित्व में हो अथवा आवेदक द्वारा भूमि न्यूनतम 10 वर्ष के लिये लीज पर ली गयी हो। बस अड्डा की भूमि का 70 प्रतिशत भाग खुला होगा तथा संचालक द्वारा 30 प्रतिशत भाग में यात्रियों के बैठने की सुविधा व शुद्ध पेयजल, भोजन/जलपान हेतु कैन्टीन की व्यवस्था, पुरूष, महिला व दिव्यांगजन हेतु अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की जायेगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन निंयत्रण के उपाय किये जायेेंगे। पर्याप्त क्षमता के जेनरेटर की व्यवस्था, पूछताछ एवं बुकिंग काउण्टर की व्यवस्था जायेगी। पर्याप्त सुरक्षा, रोशनी व साफ-सफाई की व्यवस्था जायेगी।

भारतेंदु नाट्य अकादमी की सात दिवसीय रंग पाठशाला का समापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतेंदु नाट्य अकादमी की सात दिवसीय रंग पाठशाला का हुआ समापन
भारतेंदु नाट्य अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नगर के जोगराज स्थित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट पर सात दिवसीय रंग पाठशाला का आयोजन किया गया, जो की 15 मई से प्रारंभ होकर 21 मई तक आयोजित हुई इस पाठशाला में अभ्यर्थियों को लोकनाट्य रामलीला का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में प्रशिक्षक अरविंद कुमार दीक्षित ने अभ्यर्थियों को रामलीला के महत्व को समझाया उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान राम का चरित्र हमें मार्गदर्शन देता है, समाज के प्रति कर्तव्य बताता है लोकनाट्य रामलीला हमारे देश में तथा दुनियां के देशों में होती है जिसमें बड़े-बड़े कलाकार भी भाग लेते हैं। रामलीला एक परंपरागत आयोजित होने वाला कार्यक्रम है, जिससे हमारे जीवन को जीवन जीने की कला, ऊर्जा और उचित मार्गदर्शन प्राप्त होता है, उन्होंने बहुत-बहुत आभार जताया भारतेंदु नाट्य अकादमी का उन्होंने आभार जताया संस्कृति विभाग का जिन्होंने बच्चों को रामलीला से जोड़ने का अवसर प्राप्त कराया| बच्चों ने बहुत ही मेहनत और लगन से लोक नाट्य रामलीला रंग पाठशाला में
सहभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया और नाटक के विषय में जाना उन्होंने नाट्य में कितने रस होते हैं कितनी वृत्तियां होती हैं, उनके महत्व को जाना व अभिनय में विभिन्न किरदारों को सीखने का प्रयास किया। सात दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिवस पर भारतेंदु नाट्य अकादमी के सदस्य सुरेन्द्र पाण्डेय रहे। उन्होंने बताया कि लोकनाट्य को बढ़ावा देते हुए अकादमी बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रही है, बच्चों में ह्रास की भावना उत्पन्न ना हो तथा उनमें ऊर्जा बनी रहे वह सकारात्मक सोचें उनके जीवन से नकारात्मकता समाप्त हो। आजकल बच्चे में तमाम विसंगतियों में फसते जा रहे हैं ऐसे में ऐसी कार्यशालाएं बच्चों का मनोबल बढ़ाती है। उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देतीं हैं। श्याम कुमार मिश्रा, डॉ. समरेन्द्र शुक्ल रहे।

अपडेट: हाई-वे पर बाइक सबार की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) हाई-वे पर बाइक सबार मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उसे मृत घोषित किया गया|
थाना क्षेत्र इटावा बरेली हाई-वे जमापुर चौराहे के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सबार के टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| 108 एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल 3:37 बजे भर्ती किया गया| जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया है| मृतक की शिनाख्त जनपद हरदोई के भुड़िया लोनार निवासी छोटे सिंह नें अपने 35 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र के रूप में की| उन्होंने बताया कि पुष्पेन्द्र अपनी सास को लेनें चिलसरा शमसाबाद जा रहा था| मृतक की पत्नी अनामिका, माँ बेटी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक पुष्पेन्द्र तीन भाई व तीन बहन थे|

आनर किलिंग में पिता-पुत्र व दो भाईयों को आजीवन कारवास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नौ साल पूर्व किशोरी का अपहरण कर हत्या करनें में पिता-पुत्र व दो भाईयों सहित चार को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया है|

दरअसल बीते 4 सितंबर 2016 को विनोद कुमार पुत्र छुटकुन्नू निवासी नगला घाघ राजेपुर नें मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे कहा था कि उसकी 16 वर्षीय बहन सबिता को 1 सितंबर 2016 को रात्रि लगभग 11 बजे अनिल व स्वदेश पुत्र सुनहरे लाल निवासी नौली मेरापुर के विनोद के बहनोई के भाई है| इस लिए मेरे यहाँ आना जाना था| इसी धोखे में मेरी बहन को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया| बहन नकद 50 हजार रूपये एक लाख कीमत के जेबरात साथ लेकर गयी| जिसकी तलाश की लेकिन पता नही चला| 4 सितंबर को लगभग 7 बजे सुबह जानकारी हुई कि गाँव के रामसेवक के खेत में खड़े चारे में लाश पड़ी है| जिसकी विनोद व उसके भाई प्रमोद नें शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की| मामले में विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस नें अनिल व स्वदेश के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया| पुलिस की विवेचना में विवेचक ने मृतका के भाई विनोद, प्रमोद व शिवम पुत्र छुटकन्नू के साथ ही राजाराम व उसके पुत्र दिनेश के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया| जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार नें विनोद, उसके भाई शिवम व राजाराम व उसके पुत्र दिनेश को हत्या कर साक्ष्य मिटाने के दोषी करार देकर आजीवन कारावास व 15-15 हजार का अर्थ दंड लगाया है| मुकदमा विचरण के दौरान ही एक आरोपी प्रमोद की मौत हो चुकी है|