Home Blog Page 246

बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगा दी जान

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ससुराल में फांसी के फंदे पर विवाहिता झूलती हुई मिली| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की |
जनपद इटावा के सैफई बाबा नगर निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा ने अपनी 28 वर्षीय बेटी गुंजन का विवाह बीते तीन साल पूर्व जनपद फर्रुखाबाद के कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम दुर्गूपुर निवासी अनुज कुमार उर्फ गोलू पुत्र संतोष कुमार के साथ की थी | अनुज की गाँव में ही बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है| रविवार को गुंजन नें ससुराल में ही कमरे के रोशनदान में साड़ी से फांसी लगा ली| जिससे उसकी मौत हो गयी| जानकारी होनें पर मृतका गुंजन में माँ अवनीश , पिता कृष्ण आदि परिजन मौके पर आ गये| सूचना मिलने पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार हर्षित कुमार, कोतवाल विनोद कुमार, फिल्ड यूनिट आदि मौके पर पंहुचे | पुलिस नें जाँच पड़ताल की| कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

जमीअतुल मंसूर के जिलाध्यक्ष व पसमांदा समाज प्रदेश अध्यक्ष में विवाद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जमीअतुल मंसूर के जिलाध्यक्ष हाजी सुल्तान मंसूरी व ऑल इंडिया पसमांदा समाज के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली में आस्तीने चढ़ गयीं| दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगायें हैं | पुलिस को जबाबी तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है |
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी शाकिर अली मंसूरी ने पुलिस को दी गयी| तहरीर में कहा कि बीते 23 मई की रात लगभग 9:15 बजे वह मोहल्ला छाबनी में लालू मंसूरी के घर आये साढू हाज रविउल्लाह मंसूरी व आरटीओ के दलाल सुल्तान मंसूरी निवासी हाथीखाना के बार-बार फोन करनें पर आये थे| पहले से ही घात लगाये बैठे जमीअतुल मंसूर के जिलाध्यक्ष सुल्तान मंसूरी व उसके साथियों नें जानलेवा हमला कर दिया| उन्होंने जमीन पर गिराकर लात-घूसों से मारपीट की| जिससे चश्मा टूट कर नाक में घूस गया और खून बहनें लगा| मारपीट में काफी चोट आयी| मामले की जानकारी पुलिस को दी|
वहीं दूसरे पक्ष से हाजी सुल्तान मंसूरी नें पुलिस को तहरीर दी, जिसमे कहा कि वह जमीअतुल मंसूर के प्रदेश अध्यक्ष रविउल्लाह मंसूरी के बुलानें पर मौके पर आया था, जहाँ एक कार्यक्रम को लेकर चर्चा चल रही थी, उसी दौरान शाकिर अली नें प्रदेश अध्यक्ष के फोन पर बात की और सुल्तान मंसूर को गाली -गलौज करनें लगे| सुल्तान मंसूरी ने आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया तो गुस्से में आकर शाकिर अली नें लाइसेंसी रिवाल्वर से जानलेवा फायर किया| जिससे वह बाल-बाल बच गये |
कोतवाल राजीव पाण्डेय ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है | जाँच के बाद कार्यवाही होगी|

बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से राहत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ| तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई| जिससे तापमान में भी गिरावट आयी। बूंदाबंदी से खेतों में नमी हो गई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप, गर्म हवा और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित था। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे। कड़ी धूप से आमजन के अलावा पशु-पक्षियों को बचाने के लिए भी सरकारी विभागों ने अलर्ट जारी किया था। लेकिन रविवार सुबह से अचानक मौसम ने करवट बदली। बादल छाने के साथ हवा चलने लगी, कई जगह बारिश भी हुई। बूंदाबंदी से मौसम सुहाना हो गया।

नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में दो दिवसीय दौरे पर आये नमामि गंगे तथा जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव डॉ राजेश कुमार ने विकास कार्यो का निरीक्षण किया| जहाँ उन्होंने गौशाला के सहभागिता रजिस्टर में फोन नंबर अंकित न करने पर फटकार लगा दी|
नोडल अधिकारी ने कमालगंज के देवरान गाड़िया स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्हें गौशाला में सूखा भूसा मिला तो उनका पारा चढ़ गया, उन्होंने जिम्मेदारों की फटकार लगा दी| हरा, चारा व दाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये| विशेष सचिव ने मड़ैयन घाट पर निर्माणाधीन गंगा पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के वजट की जांच की| निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखा| पुल का निर्माण कार्य नवंबर 2025 तक पूर्ण करनें के निर्देश दिये|

तीन परीक्षा केन्द्रों पर होगी बीएड परीक्षा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में 1 जून को होने वाली बीएड़ प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संवंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि हर सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा ली जाये,सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाये, परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाये, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र के अन्दर नही जायेगा, सभी अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा के लिये जारी किये गए निर्देशों का भली भाती अध्ययन कर ले, सभी परीक्षार्थियों की प्रॉपर तलाशी ली जाये, जनपद में परीक्षा के लिये 03 केंद्र निर्धारित किये गये है। अपर जिलाधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक आदि रहे|

खबर का असर: रज्जो का राशन कार्ड निरस्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी दिनों से चल रहे रज्जो के राशन कार्ड प्रकरण पर आखिर जेएनआई के खबर प्रकाशन के बाद कार्यवाही की गयी| फिलहाल राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया है| चर्चा है कि विभागीय मिली भगत के इस तरह के गड़बड़ झाले चल रहें हैं|
दरअसल ग्राम पंचायत भगुआ नगला का मामला बताया जा रहा है, जहाँ पर मुश्लिम महिला राशन कार्ड धारक रज्जो पत्नी अल्लानूर निवासी सोताबहादुरपुर के नाम से राशन कार्ड जारी है, जिसमे कार्ड धारक रज्जो मुस्लिम समाज की दर्ज हैं लेकिन उसके राशन कार्ड में यूनिट हिन्दू समाज के अंकित थे| यूनिट में वंश यादव पुत्र रोहित, कनिष्का पुत्री रोहित कुमार, रोहित पुत्र वीरेंद्र, विनीता देवी पत्नी रोहित निवासी भऊआ नगला व रज्जो पुत्री अब्दुल रहमान के नाम अंकित हैं| आवेदन के बाद विभागीय जाँच में जिम्मेदारों नें जाँच किये बिना ही राशन कार्ड जारी कर दिया| फिलहाल बीते दिन जेएनआई न्यूज नें प्रमुखता से गजब मजाक: मुस्लिम के राशन कार्ड में हिन्दू यूनिट शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी| मामले में पूर्ति निरीक्षक नितेक नायक नें जाँच की| जाँच में राशन कार्ड फर्जी मिला | पूर्ति निरीक्षक नें बताया कि राशन कार्ड निरस्त किया गया है| कार्ड धारक रज्जो का अभी पता नही चला है|

ग्रामीण नें फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा | परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना अमृतपुर के ग्राम हुसैनपुर राजपुर निवासी 40 वर्षीय अजय पाल पुत्र रामनाथ ने अपनी लुंगी से छत के कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी| मृतक के भाई कुंबरपाल नें पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्य व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की|


नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, असलाह लहराने का आरोप

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये, जिसमे मारपीट के साथ ही असलाह तानने का आरोप भी लगाया गया| दोनों तरफ से जबाबी तहरीर भी दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला न्यू फौजी कालोनी दीनदयाल बाग निवासी हरीनाथ के पुत्र सर्वेश पूर्व सैनिक हैं| सर्वेश के बड़े भाई मुनेन्द्र का विवाद रूद्रप्रताप सिंह पुत्र संजय सिंह से नाली के पानी को लेकर विवाद गाली-गलौज हो गया| देखते देखते मारपीट होनें लगी| संजय नें सर्वेश के साथ मारपीट की| संजय का आरोप है कि सर्वेश नें पिस्टल तान दी | दोनों तरफ से जबाबी तहरीर पुलिस को दी गयी| पुलिस नें घायल सर्वेश का मेडिकल कराया| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि पिस्टल नही तानी गयी| मारपीट हुई है| कार्यवाही की जायेगी|

गजब मजाक: मुस्लिम के राशन कार्ड में हिन्दू यूनिट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कागजों की बाजीगरी का मामला सामने आया है| जिसमे कार्डधारक महिला मुस्लिम है और उसके राशन कार्ड में यूनिट हिन्दू दर्ज है| ममाले में कार्यवाही के लिए शिकायत भी की गयी है|

दरअसल ग्राम पंचायत सोताबहादुर का मामला बताया जा रहा है, जहाँ पर मुश्लिम महिला राशन कार्ड धारक रज्जो पत्नी अल्लानूर निवासी सोताबहादुरपुर के नाम से राशन कार्ड जारी है, जिसमे कार्ड धारक रज्जो मुस्लिम समाज की दर्ज हैं लेकिन उसके राशन कार्ड में यूनिट हिन्दू समाज के अंकित हैं| यूनिट में वंश यादव पुत्र रोहित, कनिष्का पुत्री रोहित कुमार, रोहित पुत्र वीरेंद्र, विनीता देवी पत्नी रोहित निवासी
भऊआ नगला व रज्जो पुत्री अब्दुल रहमान के नाम अंकित हैं| आवेदन के बाद विभागीय जाँच में जिम्मेदारों नें जाँच किये बिना ही राशन कार्ड जारी कर दिया| मजे की बात है कि राशन भी लगातार मिल रहा है| यह जिला पूर्ति विभाग की कार्य प्रणाली पर सबाल जरुर खड़े करता है| मामले में कार्यवाही के लिए शिकायत भी ऑन लाइन की गयी है| भऊनगला कोटेदार शशि के भतीजे सुभाष का कहना है कि राशन कार्ड में राशन निकल रहा है| राशन कार्ड संचालित है| जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव नें जेएनआई को बताया कि मामला उनकी जानकारी में नही था| यदि इस तरह का राशन कार्ड है तो जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी|

झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, परिजनों नें किया हंगामा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) झोलाछाप चिकित्सक के द्वारा इंजेक्शन लगानें से पैरालाइसिस से पीड़ित महिला की मौत हो गयी| जानकारी होते ही परिजनों में कोलाहल मच गया| परिजनों नें कार्यवाही के लिए हंगामा किया| पुलिस नें आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी ज्ञान सिंह जाटव ने पुत्री 26 वर्षीय डोली की शादी पांच वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बनवारी निवासी संजय जाटव के साथ की थी। डोली को पैरालाइसिस की समस्या थी| बीते दिन डोली को लेकर उसके परिजन कोतवाली फतेहगढ़ के याकूतगंज स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक के पास पंहुचे| जिसके बाद डोली की कुछ देर में
ही मौत हो गयी| मृतका डोली के स्वजनों नें आरोप लगाया कि झोलाछाप के इंजेक्शन से ही डोली की मौत हुई है। स्वजन ने शव रखकर हंगामा कर कार्यवाही की मांग की| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची परिजनों को कार्यवाही का भरोसा दिया| पुलिस नें बाद में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| आरोपी झोलाछाप चिकित्सक अन्जेश पुत्र अमर सिंह बलीपुर याकूतगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| कोतवाल सत्य प्रकाश नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है| शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| पुलिस जाँच कर रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|