Home Blog Page 245

जिला व केंद्रीय कारागार का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह नें जिला व केन्द्रीय कारागार का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं को परखा और अवश्यक निर्देश दिये|
डीएम-एसपी नें दोनों जेलों में अस्पताल, शौचालय, बैरकों, रसोईघर,सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया | दोनों अधिकारीयों नें बंदियों ने भोजन, चिकित्सा और कानूनी सहायता से जुड़ी जानकारी भी ली| सुरक्षा को लेकर उपकरणों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली व जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता को भी परखा| डीएम ने बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुबिधाओं को मुहैया कराया जाये|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी का हिन्दू महासभा में विलय

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) परशुराम सेना ब्रहावाहिनी का मंगलवार को हिन्दू महासभा में विलय हो गया| सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadशहर के पांचाल घाट मार्ग पर स्थित परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के द्वारा हिंदू संवाद समारोह का आयोजन किया गया| साहस इण्डिया ग्रुप के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला कहा कि आज युवाओं को लाचार बनने का समय नहीं है, युवा ही जब खाने की पंक्ति में खड़ा दिखाई देगा तो देश का विकास कैसे संभव होगा| देवेश नारायण अवस्थी ने कहा कि हमें अपने कार्य को ही धर्म मानना होगा धर्म कोई वस्तु नहीं है बल्कि धर्म वह है जिससे कि सनातन का गौरव बढ़े| कथाव्यास संजीव दुबे ने अपने भाषण में संगठित होने की बात कही| अनमोल पांडेय के साथ सदैव खड़े रहकर कार्य करने हेतु आश्वस्त किया,परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक के नेतृत्व में हिंदू महासभा में सदस्यता ग्रहण की| अमित कुमार दीक्षित को हिंदू महासभा फतेहगढ़ नगर महामंत्री एवं अनमोल सनातनी ने नगर अध्यक्ष का पद ग्रहण किया| पुष्पेंद्र कटियार, निखिल अग्निहोत्री, अक्षय दुबे, वैभव दीक्षित, आरुष शुक्ला, निर्भय कश्यप, शिवम शुक्ला, अनमोल वाल्मीक, ऋषभ कश्यप आदि रहे|

बाइकों की भिडंत में फाइनेंसर की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बाइकों की आमनें-सामने की भिंडत में बाइक सबार फाइनेंसर गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ चिकित्सक नें परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया|
थाना अमृतपुर के ग्राम नगला हुसा निवासी 27 वर्षीय प्रणव मिश्रा पुत्र ब्रह्मानंद मिश्रा अपनी बाइक से फर्रुखाबाद आ रहा था | थाना राजेपुर के ग्राम अलीगढ़ चौराहे के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की भिडंत हो गयी| जिसमे प्रवण सिर में चोट आनें से गंभीर रूप से घायल हो गया| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| जिसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी राजेपुर लाया गया जहाँ से लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया में उसे डा.नीरज वर्मा नें मृत घोषित कर दिया गया| मृतक प्रणव दो बहनों में अकेला भाई था, वह राजपुर स्थित एक बाइक शोरुम में फाइनेंसर का कार्य करता था| मृतक की माँ रेशम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दूसरा बाइक सबार 20 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र सर्वेश निवासी कुतलुपुर घायल हो गया| नेत्रपाल को सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया गया| थानाध्यक्ष नवींन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नही मिली है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

बारिश से तापमान में आई गिरावट,एक जून को वर्षा या तूफान की आशंका

लखनऊ:विगत दिन हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है|सोमवार सुबह धूप निकली फिर बादल घिर आए और ठंडी हवा चलने के साथ बारिश हुई जिससे आम जनमानस ने राहत की साँस ली|दिनभर आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी से राहत रही| इस सीजन में नौतपा के पहले ही दिन आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे पहले भी कई दिनों तक आंधी और बारिश के कारण तापमान स्थिर रहा है।आने वाले दिनों में भी यही स्थिति रहने की उम्मीद है। Kashvi Aesthetics Farrukhabad
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। 28 को बादलो के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है|29 व 31 मई को आंशिक बादल रहेंगे। 30 मई को हल्की वर्षा और एक जून को वर्षा या तूफान आ सकता है। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा,जिससे गर्मी से राहत का पूर्वानुमान है|

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जनपद दौरे को लेकर परखी तैयारियां

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में 28 मई को उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह 28 मई को जनपद पहुंचेंगे, वह नारायण आश्रम में दोपहर 11 बजे आयोजित रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरे जनपद के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।Kashvi Aesthetics Farrukhabad

दुकान पर दाल लेनें गयी बालिका रहस्यमय तरीके से लापता

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घर से दाल लेनें के लिए निकली नाबालिक बालिका सहस्यमय तरीके से गायब हो गयी| सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गये| पुलिस नें आस-पास उसकी ड्रोन से तलाश की, लेकिन खबर लिखे जानें तक उसका कोई सुराग नही लगा| परिजन अनहोनी की आशंका जाहिर की है|
थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर दत्त मजरा मडैयों निवासी महावीर की 13 वर्षीय पुत्री सुमनलता अपने घर से गाँव के ही हरकिशोर की परचून दुकान से दल लेनें के लिए गयी थी| लेकिन काफी समय के बाद वापस नही आयी| परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला| जिसके बाद परिजनों नें सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष मीनू शाक्या, प्रभारी निरीक्षक राजेपुर नवीन कुमार आदि मौके पर पंहुचे| पुलिस ने ड्रोन कैमरे से उसकी तलाश घरों की छतों व खेतों में करायी| इसके साथ ही ग्रामीणों के घरों में भी उसकी तलाश की| लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा| लापता बालिका सुमनलता की माँ मायादेवी का रो-रो कर बुरा हाल है| सीओ अजय वर्मा नें जेएनआई न्यूज को बताया कि बालिका की तलाश की जा रही है| पुलिस की कई टीमें जाँच में लगीं हैं|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

पद का दुरूपयोग, पीड़ित दम्पति पर ही दारोगा नें की शांति भंग की कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पद का दुरूपयोग करनें में पीड़ित दम्पति पर शांति भंग की कार्यवाही कर दी| दारोगा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गयी है| लिहाजा दारोगा के ऊपर तलवार लटकी दिख रही है |
Kashvi Aesthetics Farrukhabadथाना अमृतपुर के ग्राम परतापुर खुर्द निवासी रामकिशन नें पुलिस अधीक्षक को शिकायत की| जिसमे कहा कि उसने दाताराम, दीपक पुत्र आशाराम, पुष्पेन्द्र, अमित पुत्र दाताराम निवासी बड़ा गाँव परतापुर खुर्द के खिलाफ शिकायत की थी| बीते 23 मई को थाना अमृतपुर के दारोगा शिशुपाल सिंह का फोन आया और उन्होंने थानें आनें को कहा| जिसके बाद पीड़ित रामकिशन अपनी पत्नी रामादेवी के साथ 23 मई को शाम 5 बजे थानें पंहुचा| दारोगा शिशुपाल नें पूंछतांछ की| आरोपी के द्वारा दी गयी गलीगलौज की रिकार्डिंग भी होनें की जानकरी दी| जिसके बाद दारोगा नें रामकिशन का फोन लेकर उसे कुछ देर तक चलाया और उसके बाद वापस कर दिया| फोटो भी रामकिशन की खिचीं| जब रामकिशन थानें से जानें लगा तो दारोगा नें कहा कि 24 मई को वह घटना स्थल पर आकर जांच करेंगे| कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आ गया कि उसकी शिकायत का निस्तारण किया गया है| जिसके बाद पीड़ित को जानकारी हुई की दारोगा नें फर्जी ढंग से शिकायत का निस्तारण किया है| जिसको पीड़ित नें आरोपी बनाया था उसी पुष्पेन्द्र को निस्तारण में गवाह बना दिया| इतने में भी जब मन नही भरा तो पीड़ित व उसकी पत्नी का शांति भंग की कार्यवाही कर दी| लिहाजा पीड़ित रामप्रकाश नें दारोगा शिशुपाल के खिलाफ लोक सेवक होनें के बाद भी सरकारी पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को कार्यवाही के खिलाफ शिकायत की है| दारोगा शिशुपाल का फोन नही उठा | थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें बताया कि गलत आरोप लगाया गया है|

सुहागिनो ने की वट सावित्री की पूजा,अखंड सौभाग्य का माँगा वरदान

Kashvi Aesthetics Farrukhabad

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में आज ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा।शहर के विभिन्न स्थानो पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा के लिए पहुंचीं।महिलाओं ने सबसे पहले वट वृक्ष पर हल्दी का लेप लगाया। इसके बाद पीला धागा लपेटते हुए सात बार परिक्रमा की।फिर वृक्ष पर जल चढ़ाया और पूजा के बाद व्रत खोला। श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक वट सावित्री व्रत का पर्व बहुत पवित्र माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत से परिवार को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।मान्यताओं के अनुसार इस व्रत का महत्व करवा चौथ के बराबर होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष में त्रिदेव ब्रह्मा,विष्णु और महेश का वास होता है जिससे इसकी पूजा का महत्व और भी अधिक हो जाता है।पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन देवी सावित्री ने यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर विवश किया था। इसलिए सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष के नीच व्रत वाले दिन पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य का वरदान मांगती हैं।

बारिश ने खोली पालिका की पोल,चहुँ ओर जलभराव

फर्रुखाबाद:(नगर संबाददाता) बीते कई दिनों से सूरज की तपिश झेल रहे लोगों के चेहरे पर आज राहत नजर आ रही है।सुबह हवा के साथ झमाझम बारिश हुई और ठंडी हवा के झोंकों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बच्चों ने घरों की छतों पर निकलकर बारिश में नहाकर गर्मी की छुट्टी का आनंद लिया|
विगत कई दिन से तपिश और लू के थपेड़ों ने सबको बेहाल कर रखा था। वही तेज धूप के कारण कामकाजी लोगों का कार्य भी प्रभावित हो रहा था।सोमवार सुबह ठंडी हवा के साथ बारिश से लोगों को राहत मिली।बारिश के बाद पालिका बदइंतजामी को साफ तरीके से देखा जा सकता है।शहर के मुख्य चौराहों और मुख्य मार्गो पर जलभराव रहा। आने-जाने वाले लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की आवाम पालिका के दाबो को कोसती नज़र आई|सब अपने अपने तरीके से शहर की बदहाली को कोस रहे थे|शहर के तलैया फज़ल इमाम,गंगा नगर,सुनहरी मस्जिद,ख्याली कूंचा,नरकसा,लिंजीगंज,कछियाना,खटकपूरा,रोडवेज बस स्टैंड,डाकघर फर्रुखाबाद आदि बुरी तरह जलमग्न हो गए| इन जगह पर रहने बाले लोगो के लिए बारिश कहर बनकर बरसी, पूरे मोहल्ले में जलभराव हो गया है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। पूरा घर चारपाई पर बैठा पानी के निकलने की आस देखता देखा गया|

बरसात में गली-मुहल्ले हुए जलमग्न:
बरसात ने नगर पालिका के वादों और दावों की भी पोल खोल दी।आलम यह है कि बरसाती पानी से न सिर्फ कस्बे की गली-मुहल्ले जलमग्न हो गए,बल्कि बाजार में स्थित दुकानों के अंदर भी जलभराव हो गया। वैसे तो कस्बे भर में नाले-नालियों में हमेशा दूषित पानी भरा रहना आम बात है। सोमबार को बारिश ने दुकानदारों व राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दी।पानी निकास की व्यवस्था ठीक न होने के कारण बरसाती पानी ने अधिकांश सड़कों की स्थिति तालाब जैसी हो गई और दुकानों के अंदर बरसाती पानी घुस गया।दुकानदार बाल्टियों आदि की सहायता से बरसाती पानी दुकानों से बाहर निकालते नजर आए। सोमबार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई। लोगों को गर्मी से निजात तो मिली है लेकिन कस्बे में हर जगह जल भराव ने लोगों के लिए कई तरह की समस्याएं भी पैदा कर दी। कस्बे के लोगों व व्यापारियों में पानी निकास की समुचित व्यवस्था न होने को लेकर काफी रोष है। Kashvi Aesthetics Farrukhabad
लोगों का आरोप है कि हर साल बरसात से पहले पालिका प्रशासन नाले-नालियों की सफाई पर लाखों का सरकारी बजट खर्च करता है। लेकिन जरा सी बरसात आने पर ही गलियों सड़कों में पानी का भराव हो जाता है। गलियों में मौजूद गंदे पानी से भरे नालों की सफाई नहीं होने से नाले पूरी तरह चोक पड़े हैं। इस वजह से ही पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश के कारण मुख्यम्रागो पर हुए जलभराव से शहर में जाम के हालात बन गई है शहर के लाल दरवाजा से घूमना,चौकचौराहा,पक्का पुल,तहसीलमार्ग पर भारी जाम देखने को मिला|

करंट लगने से मासूम दो सगे भाईयों की मौत

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) करंट लगनें से मासूम सगे दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लेकर आये| जहाँ दोनों को मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पुठरी निवासी कल्लू शर्मा किसानी के साथ ही निजी ट्रैक्टर से कृषि कार्य भी करते हैं कल्लू के पुत्र 14 वर्षीय अनुराग व 11 वर्षीय ऋतिक है| कल्लू की पत्नी रूबी नें दोपहर अपने घर के पीछे बंधी भैस को पानी पिलानें को पुत्र अनुराग से कहा, काफी समय तक अनुराग भैंस को लेकर बाहर नहीं आया तो उन्होंने छोटे बेटे ऋतिक को देखने भेजा, लोहे के जीने में आ रहे करंट से अनुराग की मौत हो चुकी थी| वह नीचे पड़ा था, ऋतिक बड़े भाई अनुराग को बचाने में चिपक गया, थोड़ी देर बाद दोनों बेटों के वापस न लौटने पर रूबी ने देखा तो उसकी चीख निकल गयी| कल्लू शर्मा दौड़ते हुए पहुंचे तो देखा की दोनों पुत्र लोहे के जीने के नीचे पड़े हुए थे करंट से चिपक गये थे| उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तार हटाया व बच्चों को आनन-फानन में निजी अस्पताल से लोहिया अस्पताल ले गये| जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया| पिता दोनों बच्चों को घर वापस ले आये| मां रूबी व परिजनों में कोहराम मच गया| दो मासूमों की मौत से पूरा गांव में माहौल गमगीन हो गया| मृतक का बड़ा भाई 14 वर्षीय अंशुल व छोटा भाई आदित्य बचा हुआ है। मृतक की मां रूबी अपने बच्चों का शव देखकर कई बार बेहोश हो गयी। प्रभारी थानाध्यक्ष राम सिंह फोर्स के पंहुचे। प्रभारी थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर विधिक करवाई कर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।