Home Blog Page 22

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होगा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, हबन पूजन के होंगे कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार 19 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा | इसके साथ ही शहर में हबन पूजन के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे | ब्राह्मण समाज सेवा समिति व राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा के द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है | शोभायात्रा रेलवे रोड़ पाण्डेश्वर नाथ मंदिर से चालू होकर चौक, घुमना, नितगंजा, होते हुए ब्राह्मण समाज धर्मशाला में जाकर समाप्त होंगी | शोभायात्रा प्रभारी आदित्य दीक्षित, यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा, यात्रा का सहप्रभारी क्रांति पाठक, व्यवस्थापक विमलेश मिश्रा, सह व्यवस्थापक अजय दुबे अज्जू, डॉ. राघवेन्द्र अग्निहोत्री के साथ ही अमन दुबे को लगाया गया है | जन्मोत्सव पर भव्य हबन पूजन भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बद्री विशाल कालेज में प्रतिमा पर गणेश पूजन, महाभिषेक, हबन व आरती, प्रसाद वितरण का आयोजन 19 अप्रैल को किया जा रहा है | जिसका आयोजन ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति व ब्राह्मण महासंघ के द्वारा किया जा रहा है | संगठन के अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी व सचिव अतुल मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मणिराम दास छाबनी अयोध्या के महंत कमल नयन दास महाराज, कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में ओमकार दास महाराज महंत दूर्वाषा आश्रम व महंत ईश्वरदास महाराज प्रमुख रूप से शामिल होंगे | सुन्दरकांड की चौपाइयों पर महायज्ञ का आयोजन फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर में माँ भगवती दुर्गा मंदिर में सुन्दर कांड पाठ की चौपाइयों पर महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है | इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा | यह आयोजन शिवम दुबे आदि के द्वारा हो रहा है |

ट्रैफिक पुलिस का बाइक का फोटो खींचने पर विवाद

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना कादरी गेट क्षेत्र के लाल गेट सिग्नल पर शनिवार दोपहर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान फोटो खींचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला मौके पर ही शांत करा दिया गया।जानकारी के अनुसार, लाल गेट सिग्नल पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे दीवान सुनील पाल के साथ एक पीआरडी जवान और होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी। दोपहर करीब 12 बजे एक पीआरडी जवान ने बाइक से आए दो युवकों की फोटो खींच ली, जिस पर युवकों ने आपत्ति जताई। युवकों का कहना था कि बिना अनुमति उनकी फोटो लेना उचित नहीं है और ऐसा करने का अधिकार जवान को नहीं है।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ देर तक चलती रही और मौके पर हलचल का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।यातायात प्रभारी ने बताया कि दीवान सुनील पाल की ड्यूटी वहां लगी हुई थी और उनके निर्देश पर ही वाहन को रोका गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक मामूली विवाद था, जिसे मौके पर ही निपटा लिया गया।घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल रही, लेकिन पुलिस की सक्रियता से जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई।

एक बार फिर रात 8.30 पर पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे।वे किस मुद्दे पर बोलेंगे,इसपर अभी सस्पेंस बरक़रार है| कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी महिला आरक्षण के लागू होने के मुद्दे और संसद में पिछले दो दिनों के दौरान हुई घटनाओं पर बात कर सकते हैं।लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संशोधन बिल पास नहीं हो सका था। इस बिल में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था।बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा में जो हुआ वो लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश कर रही थी। मैं बहुत खुश हूं कि लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया बिल गिर गया। सत्ता पक्ष हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकता।

स्मार्ट व प्रीपेड मीटर जबरन लगाने पर सपा का विरोध, ज्ञापन सौंपा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट और प्रीपेड मीटर जबरदस्ती लगाए जाने के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने कड़ा विरोध जताया है। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि विद्युत विभाग अपनी मनमानी करते हुए उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जो कि नियमों के विपरीत है। सपा नेताओं का कहना है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार किसी भी उपभोक्ता के यहां उसकी अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता, इसके बावजूद विभागीय अधिकारी इस आदेश की अनदेखी कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि जिले और महानगर क्षेत्र में कई स्थानों पर जबरन मीटर बदले जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सपा ने मांग की कि किसी भी उपभोक्ता के यहां जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाया जाए। साथ ही, यदि किसी कारणवश मीटर बदलना आवश्यक हो, तो प्रीपेड मीटर के बजाय पोस्टपेड मीटर ही लगाया जाए और वह भी उपभोक्ता की सहमति से।सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी जनआंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव यूनुस अंसारी, नागेंद्र सिंह शाक्य, कुलदीप भारद्वाज, अतुल वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, शशांक सक्सेना, पंकज सक्सेना, रोहित गुप्ता आदि रहे|

डीएम के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर्स क्लब में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। समाधान दिवस के दौरान कुल 59 शिकायतें दर्ज की गयीं। इनमें सबसे अधिक 29 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि पुलिस विभाग के 11, विद्युत विभाग के 4, विकास विभाग के 2 तथा अन्य विभागों के 13 प्रकरण शामिल रहे। मौके पर ही राजस्व विभाग की 3 शिकायतों का निस्तारण कर अधिकारियों ने राहत प्रदान की।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, उप जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, 45 फरियादियों में 2 को न्याय

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)तहसील सभागार अमृतपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों के मुकाबले मौके पर बहुत कम शिकायतों का निस्तारण हो सका।समाधान दिवस में कुल 45 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से केवल 2 मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चकमार्ग, नाली विवाद और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने की शिकायतें दर्ज कराईं। धर्मेंद्र (मुजहा) ने चकमार्ग पर अतिक्रमण, उदयवीर (नगला हुषा) ने खेत पर कब्जा, फरीदा बेगम ने उज्ज्वला योजना का लाभ न मिलने, जबकि श्यामवीर ने तिलक सिंह उर्फ बंटी की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की।इसके अलावा निलेश (सुभानपुर), अमित (भारखा), अजयपाल (बिरसिंहपुर), नीतू व सुरेंद्र (बदनपुर), सर्वेश (रतनपुर रम्हुआ), फूलन देवी (कुबेरपुर), सोनी (हमीरपुर) समेत कई ग्रामीणों ने ग्राम समाज व निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें उठाईं। क्षेत्राधिकारी अमरपाल सिंह ने संबंधित मामलों में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं एडीएम अरुण कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर फरियादियों को राहत पहुंचाई जायेगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी संजय सिंह, तहसीलदार शशांक, नायब तहसीलदार अभिषेक यादव, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

1 करोड़ रूपये से अधिक के कार्यों की समीक्षा, 51 योजनाएं पूर्ण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित 79 निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनमें से 51 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 28 पर कार्य जारी है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं का नियमानुसार हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी अभियंताओं से कहा कि वे अपने-अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मोहम्मदाबाद की अनविष्का शर्मा को एमएड. में स्वर्ण पदक, राष्ट्रपति की मौजूदगी में सम्मान

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा अनविष्का शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एम.एड. में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें यह सम्मान महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया, जहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।अनविष्का शर्मा एक शिक्षित एवं सुसंस्कृत परिवार से संबंध रखती हैं। वे स्वर्गीय विद्याभूषण शर्मा की नातिन हैं, जिन्होंने मोहम्मदाबाद क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अपनी पारिवारिक विरासत से प्रेरणा लेकर अनविष्का ने यह उपलब्धि हासिल कर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर उनके परिजन ज्ञान प्रकाश शर्मा, मृत्युंजय शर्मा एवं मनीष शर्मा ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।वर्तमान में अनविष्का राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान में शोधार्थी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं गुरुजनों को दिया है। साथ ही विश्वविद्यालय के मार्गदर्शक डॉ. चंद्रशेखर पांडेय और डॉ. हरीश पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबदारान में शुक्रवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार मोहल्ला चौबदारान निवासी 35 वर्षीय राजीव बाथम, पुत्र स्वर्गीय रतिराम बाथम, ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूत्रों के अनुसार मृतक को शराब पीने की लत थी और घटना के समय भी वह नशे में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अमृतपुर थानाध्यक्ष का चार्ज हटा,महिला थानें का एसआई लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अमृतपुर थानाध्यक्ष रक्षा सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर थाना राजेपुर में तैनात निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को अमृतपुर थाने में निरीक्षक अपराध के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में सभासद पति से मारपीट के आरोप में उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार को महिला थाने से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।