फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)तहसील सभागार अमृतपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों के मुकाबले मौके पर बहुत कम शिकायतों का निस्तारण हो सका।समाधान दिवस में कुल 45 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से केवल 2 मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चकमार्ग, नाली विवाद और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने की शिकायतें दर्ज कराईं। धर्मेंद्र (मुजहा) ने चकमार्ग पर अतिक्रमण, उदयवीर (नगला हुषा) ने खेत पर कब्जा, फरीदा बेगम ने उज्ज्वला योजना का लाभ न मिलने,
जबकि श्यामवीर ने तिलक सिंह उर्फ बंटी की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की।इसके अलावा निलेश (सुभानपुर), अमित (भारखा), अजयपाल (बिरसिंहपुर), नीतू व सुरेंद्र (बदनपुर), सर्वेश (रतनपुर रम्हुआ), फूलन देवी (कुबेरपुर), सोनी (हमीरपुर) समेत कई ग्रामीणों ने ग्राम समाज व निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें उठाईं। क्षेत्राधिकारी अमरपाल सिंह ने संबंधित मामलों में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं एडीएम अरुण कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण
निस्तारण सुनिश्चित कर फरियादियों को राहत पहुंचाई जायेगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी संजय सिंह, तहसीलदार शशांक, नायब तहसीलदार अभिषेक यादव, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, 45 फरियादियों में 2 को न्याय




