फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दो दिन से चर्चा का विषय बनी पीएसी की इंसास राइफल बोरबेल में फंसी मिली है| वहीं लापरवाही के चलते आधा दर्जन पीएसी कर्मियों को निलंबित किया गया है|
दरअसल पुलिस लाइन में कैंप कर रही 43 वीं बटालियन एटा की डेढ़ सेक्शन पीएसी कैम्प से एक इंसास राइफल व कैश बाक्स चोरी कर लिया गया था| मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ| जिसके बाद में दिन भर चली खोजबीन के बाद पुलिस लाइन में ही मन्दिर के निकट बोरबेल में मिली राइफल बरामद कर ली गयी| राइफल के गायब होनें के मामले में पीएसी सेना नायक ने आरक्षी नवींन कुमार, हरिपाल सिंह, अनुज कुमार, भूपेन्द्र सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, व मुख्य आरक्षी रघुराज सिंह को लापरवाही में निलंबित किया है| 

बोर बेल में फंसी मिली गायब पीएसी की राइफल, आधा दर्जन पीएसी कर्मी निलंबित
लापता युवक की पुलिस ने ड्रोन से की तलाश
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) लापता युवक की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी लेकिन कोई सुराग नही लगा| पुलिस उसकी तलाश में जुटी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरपुर पमारान निवासी 27 वर्षीय ओमवीर राठौर हरिद्वार में रहकर नौकरी करता था| वह विगत दिनों टहलने घर से निकला और अचानक रहस्यमय तरह से लापता हो गया| पुलिस उसकी तलाश कर रही है| गुरुवार को पुलिस नें सुराग ना लगने पर ड्रोन कैमरे से ओमवीर की तलाश करायी|, लेकिन ओमवीर का सुराग नही लिया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्य ने बताया है कि ड्रोन कैमरा से चारों तरफ निगरानी की गई है जल्द ही खुलासा किया जाएगा
पुलिस लाइन में पीएसी कैम्प से इंसास राइफल व कैश वाक्स चोरी में एफआईआर दर्ज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइन के पीएसी कैम्प से इंसास राइफल व कैश बाक्स चोरी किये जानें के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है| इस तरह से सरकारी असलहा व कैश बाक्स चोरी होनें से लोगों के मन में सबाल है क्या पुलिस लाइन में भी चोरी होती है|
जनपद एटा के 43 वीं वाहिनी से डेढ़ सेक्शन पीएसी पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा आदि को देखते हुए कैम्प कर रही है| 23 जुलाई को जब कम्पनी के एच दल सुबोध कुमार ने टेंट में बने पीएसी कोत का निरीक्षण किया तो पता चला कि बट संख्या 65 की इंसास राइफल व लोहे का कैश बाक्स जिसमे 67933.55 रूपये थे, जो चोरी हो गये डियूटी पर तैनात पीएसी के जबानों से जब जानकारी की तो उन्होंने संतोष जनक जबाब नही दिया| जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है| शक किसी विभागीय कर्मी पर जा रहा है| मामले के पीछे आपसी खीचतान भी हो सकती है| जाँच निरीक्षक सुदेश कुमार को दी गयी है| 


बड़ा होगा फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का गेट
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद रेलवे इस्टेशन का मुख्य द्वार बड़ा करनें के निर्देश मंडल रेल प्रबन्धक नें विभागीय अधिकारियों को दिये है| उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया|
मंडल रेल प्रबन्धक वीणा सिन्हा दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पंहुची| लेकिन वह 6 मिनट बाद ही 2 बजकर 12 मिनट पर गुरसहायगंज निरीक्षण करनें चली गयीं| उसके बाद दोबारा मंडल रेल प्रबन्धक शाम 5 बजकर 1 मिनट पर पंहुची| उन्होंने प्लेटफार्म, निर्माणाधीन भवन, मुख्य द्वार, स्वीच रूम का निरीक्षण किया| उन्होंने स्टेशन के मुख्य गेट को बड़ा करनें के निर्देश दिये|उन्होंने जीआरपी बैरक का भी निरीक्षण किया| इसके साथ ही उन्होंने महिला टिकट काउन्टर दूसरी जगह शिफ्ट करनें के निर्देश दिये|
एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में तीज उत्सव का आयोजन
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के जोगराज स्थित केंद्र पर आज छात्रों ने तीज उत्सव मनाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता में श्वेता, आकृति, रश्मि, दीक्षा, मीनाक्षी ने प्रतिभाग किया जिसमें
दीक्षा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। नृत्य में आकृति कुशवाहा, यशस्विनी, अनामिका भास्कर ने भाग लिया। म्यूजिकल चेयर में निशा सागर विजय रही। बेस्ट ड्रेस का अवार्ड स्मृति ने जीता।
निदेशक सुरेंद्र पांडे ने सभी छात्रों को तीज की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है हमारी पृथ्वी हरी भरी रहे हम अधिक से अधिक पौधरोपण करें और पर्यावरण की रक्षा करें इस दिशा में हम सभी को मिलकर संयुक्त रूप से प्रयास करना चाहिए इस अवसर पर काउंसलर आंचल साथ फाल्गुनी भैरवानी राधिका सोमवंशी रिया त्रिवेदी शैलेंद्र मिश्रा सुपर्णा मिश्रा रहे।
मलाईदार पटल पर 6 दिन में ही नई ताजपोशी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बेसिक शिक्षा विभाग में मलाईदार पटल के लिए खूब गुणा-गणित चली| लिहाजा एक प्रभावशाली माननीय के हस्तक्षेप के बाद डीसी बालिका के पद पर 6 दिन में ही नई तैंनाती कर दी गयी|
दरअसल डीसी बालिका शिक्षा के पद पर 5 साल से नागेंद्र सिंह की तैनाती थी| लिहाजा समय पूर्ण होनें के बाद महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा के आदेश पर नागेंन्द्र सिंह को मूल विद्यालय गौटिया भेज दिया गया| जिसके बाद बीएसए नें 18 जुलाई को ईएमआईएस सुनील सिंह की तैनाती डीसी बालिका शिक्षा के
पद पर कर दी| लेकिन मलाईदार पटल के चक्कर में राजनैतिक हस्तक्षेप हुआ| अपने नजदीकी को पटल पर बिराजमान करानें के लिए एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि की शिफारिश पर डीसी बालिका शिक्षा के पद पर 23 जुलाई को जितेन्द्र सिंह की ताजपोशी कर दी गयी| बीएसए अनुपम अवस्थी नें बताया कि किसी खास कारण से चार्ज 6 दिन में नही बदला है| केबल पूर्व डीसी को तत्काल कार्य मुक्त करनें के लिए सुनील सिंह को चार्ज दिया गया था| अब जितेंद्र सिंह की तैनाती की गयी है| 
ट्रैक्टर से बाइकों की भिंडत, दो की मौत, दो घायल
फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) ट्रैक्टर से दो बाइक पर सबार चार के टक्कर मार दी| जिससे चारो बाइक सबार घायल हो गये | उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ दो को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि दो को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया|
कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ार निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र कप्तान सिंह बाइक से अपनी छोटी बहिनों की किताबें लेने के लिए कंपिल बाजार आ रहे थे। वहीं ग्राम बहबलपुर निवासी 50 वर्षीय दाबिर अली पुत्र इंशाअल्ला, 23 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम व 25 वर्षीय रियाज़ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इसरार बाइक द्वारा फतेहगढ़ जा रहे थे। तभी गांव सवितापुर पेट्रोलपंप के पास मोरम लदी ट्रैक्टर ट्राली व दोनों बाइकों की
जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों बाइक सबार गम्भीर रूप से घायल हो गये। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्य ने सभी घायलों को निजी वाहनों द्वारा तत्काल प्रभाव से सीएचसी कायमगंज भर्ती कराया। जहां चिकित्सक अमित कुमार ने आसिफ व रियाज़ मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। साथ ही गम्भीर रूप से
घायल अनिल व दाबिर अली को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय कुमार वर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार भारी पुलिस बल साथ सीएचसी पहुंचे जहां घटना के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की साथ ही मृतकों के शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
न्यायालय जा रहे थे फतेहगढ़
गम्भीर रूप से घायल दाबिर अली के पुत्र जुनैद ने बताया कि उसके पिता का न्यायालय से वारंट जारी हो गए थे जिस सिलसिले में वह फतेहगढ़ न्यायालय जा रहे थे। तभी सवितापुर पेट्रोलपंप के निकट साइड रोड से मोरम लदा ट्रैक्टर अचानक लिंक रोड पर आ गया। जिस कारण दोनों बाइके उससे टकरा गई।
मृतकों के परिवार में मचा कोहराम
मार्ग दुर्घटना में आसिफ व रियाज़ मोहम्मद की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। दोनों के परिजन ग्रामीणों के साथ सीएचसी कायमगंज पहुंचे जहां उनका रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों ने बताया ग्राम बहबलपुर निवासी आसिफ पुत्र सलीम अविवाहित है उसकी तीन बहिनें हैं जिनमें दो की शादी हो चुकी है। वहीं रियाज मोहम्मद के एक डेढ़ वर्षीय पुत्र है जिसको नन्हेलला कहते हैं। पत्नी साहिबा है जो पति की मौत की सूचना पर बदहवास है।
सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता बंदी की मौत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सजायाफ्ता बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित आकर दिया| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया |
जनपद हरदोई के लोनार झौहाना निवासी 50 वर्षीय प्रतिपाल पुत्र बच्चन पर साल 2002 में बलात्कार आदि के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदोई के न्यायालय से 10 साल की सजा से 29 सितंबर 2024 को दंडित किया गया था| बीते 18 मई 2025 को उसे हरदोई जिला कारागार से सेंट्रल
जेल फतेहगढ़ में भेजा गया था| कारागार के अधिकारियों की मानें तो प्रतिपाल सिंह के 23 जुलाई को पेट दर्द की शिकायत हुई| जिस पर उसे कारागार के भीतर ही चिकित्सक ने उपचार दिया| 24 जुलाई को सुबह 7 बजे बंदी प्रतिपाल की हालत बिगड़ी तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें 7:36 को मृत घोषित किया गया| कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी नें बताया .बंदी की मौत हुई है| उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| 
फर्रुखाबाद के जेबकतरे को लखनऊ पुलिस नें मुठभेड़ में मारी गोली, 16 मुकदमें हैं दर्ज
लखनऊ:(जेएनआई) बीती देर रात लखनऊ पुलिस ने शातिर जेब कतरे का हाफ एनकाउंटर कर दिया| पुलिस से मुठभेड़ में शातिर जेब कतरे के पैर में गोली लगी है| पुलिस नें आरोपी जेबकतरे को गिरफ्तार किया है| आरोप के ऊपर कुल 16 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं| आरोपी हफ्ते में तीन बार फर्रुखाबाद से लखनऊ बारदात को अंजाम देनें आता था|
महानगर पुलिस व दो बाइक सवार चार बदमाशों के बीच बुधवार देर रात अकबरनगर सौमित्र वन के पास मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से फर्रुखाबाद कमालगंज निवासी बदमाश कुलदीप पुत्र राकेश घायल हो गया। बीते दो दिन पहले महानगर इलाके में कपड़ा कारोबारी से 47 हजार रुपये की लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में डीसीपी मध्य ने तीन टीमों को बदमाशों की धर-पकड़ के लिए लगाया था। बीती बुधवार
रात करीब 12 बजे सौमित्र वन के पास चेकिंग करनें के दौरान पुलिस को दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। इस बीच एक बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार कुलदीप के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, कारतूस और घायल बदमाश की जेब से 25 हजार रुपये मिले हैं। एडीसीपी मध्य ममता रानी ने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी है| वहीं उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पूछताछ में आरोपी ने दो दिन पहले हुई घटना में शामिल होना बताया है। कुलदीप के खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
साइकिल दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा, कई लोग बाल-बाल बचे
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर नगला दीना स्थित गुंजन अग्रवाल की साइकिल दुकान में भीषण आग लग गयी| आग लगने से दुकान का माल देखते हो देखते राख के ढेर में तब्दील हो गया| फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों आग बुझाने में लगी हैं। दमकल नें कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया|
फतेहगढ़ में भोलेपुर में नगला दीना में गुंजन अग्रवाल की साइकिल दुकान के ऊपरी मंजिल में उनका परिवार रहता है और तीसरी मंजिल पर महाराजा लॉज बना हुआ हैं । जिसमे जिसमें किराये पर लोग रहते है। बीती रात लगभग 11:30 बजे अचानक दुकान के भीतर आग की तेज लपटे देखकर लोगों ने दुकान
मालिक गुंजन अग्रवाल को जानकारी दी| मौके पर भीड़ लग गयी| ऊपरी मंजिल पर रहनें वालों में चीख -पुकार मच गयी, उन्हें बमुश्किल सकुशल बचाया जा सका| स्थानीय लोगों ने समर से आग बुझाने का
प्रयास किया लेकिन कामयाबी नही मिली इसके बाद दमकल को सूचना दी गयी| जिसके बाद दमकल
और कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पंहुचे और आग पर काबू पानें का प्रयास किया| बीती रात गभग 3 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका | आग से पूरी दुकान जलकर राख हो गयी| जिसमे लाखों का सामान था| 





