मलाईदार पटल पर 6 दिन में ही नई ताजपोशी

0
590

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बेसिक शिक्षा विभाग में मलाईदार पटल के लिए खूब गुणा-गणित चली| लिहाजा एक प्रभावशाली माननीय के हस्तक्षेप के बाद डीसी बालिका के पद पर 6 दिन में ही नई तैंनाती कर दी गयी|
दरअसल डीसी बालिका शिक्षा के पद पर 5 साल से नागेंद्र सिंह की तैनाती थी| लिहाजा समय पूर्ण होनें के बाद महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा के आदेश पर नागेंन्द्र सिंह को मूल विद्यालय गौटिया भेज दिया गया| जिसके बाद बीएसए नें 18 जुलाई को ईएमआईएस सुनील सिंह की तैनाती डीसी बालिका शिक्षा के पद पर कर दी| लेकिन मलाईदार पटल के चक्कर में राजनैतिक हस्तक्षेप हुआ| अपने नजदीकी को पटल पर बिराजमान करानें के लिए एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि की शिफारिश पर डीसी बालिका शिक्षा के पद पर 23 जुलाई को जितेन्द्र सिंह की ताजपोशी कर दी गयी| बीएसए अनुपम अवस्थी नें बताया कि किसी खास कारण से चार्ज 6 दिन में नही बदला है| केबल पूर्व डीसी को तत्काल कार्य मुक्त करनें के लिए सुनील सिंह को चार्ज दिया गया था| अब जितेंद्र सिंह की तैनाती की गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]